पटना: वर्षों के इंतज़ार के बाद पटना मेट्रो का सपना आखिरकार साकार हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो के पहले फेज की शुरुआत की.इससे राजधानी के विकास को नई रफ़्तार मिलने की उम्मीद है.

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक-पटना मेट्रो के पहले फेज का शुभारंभ

यह मेट्रो सेवा फिलहाल4.3किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जो आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ रोड तीन स्टेशनों के बीच संचालित होगी.

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक-पटना मेट्रो के पहले फेज का शुभारंभ

उद्घाटन के अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक-पटना मेट्रो के पहले फेज का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र बस टर्मिनल डिपो के पास बने मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक परिचालन का शुभारंभ किया. इस मौके पर शहर में उल्लास और गर्व का माहौल देखने को मिला.

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) ने पहले फेज की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. मेट्रो के कोचों को खास तौर पर मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है, जो बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को प्रदर्शित करता है.

अंदरूनी हिस्सों में गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप और नालंदा खंडहरों की झलक देखने को मिलती है.

शुभारंभ के मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा— थैंक यू नीतीश कुमार! जिस विकास की कल्पना सालों से की थी, आज उसे साकार होते देख गर्व महसूस हो रहा है.

चुनाव से पहले यह उद्घाटन नीतीश सरकार का बड़ा कदम है, जो विकास के एजेंडे को जनता के बीच और मज़बूती से पेश करता है. पटना मेट्रो का यह पहला फेज बिहार के शहरी विकास की दिशा में एक मील का पत्थरसाबितहोगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--