
शनिवार, 19 सितंबर 2026
Liveहाजीपुर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री निशान्त कुमार की अध्यक्षता में हाजीपुर समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई.बैठक में वैशाली जिले के सभी मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. दिशा की बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें20सूत्री भवन, रामाशीष चौक बस स्टैंड के टेंडर, तथा जिले की सभी दलित बस्तियों को मुख्य सड़क से जोड़ने के प्रस्ताव प्रमुख रहे.प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित विभागों को सभी योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.बैठक में मंत्री संजय कुमार सिंह, मंत्री लखेन्द्र पासवान, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
वैशाली: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए. मंत्री के अचानक पहुंचते ही अस्पताल के अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया. इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था से लेकर ड्यूटी रोस्टर तक मंत्री ने खुद जांचा और गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी. हालात ऐसे बने कि सूचना मिलते ही वैशाली की डीएम वर्षा सिंह भी अस्पताल पहुंच गई.गुरुवार शाम में अचानक स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अस्पताल पहुंच गए. मंत्री के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. ड्यूटी पर तैनात कर्मी अलर्ट हो गए और अधिकारी भी मौके पर पहुंचने लगे. स्वास्थ्य मंत्री सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. मरीजों को मिल रही सुविधा, डॉक्टरों की मौजूदगी और अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया. इसी दौरान मंत्री की नजर अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर पर पड़ी. रोस्टर देखते ही मंत्री का पारा चढ़ गया. मौजूद अधिकारियों से सवाल-जवाब शुरू हो गया और लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई.मंत्री ने साफ तौर पर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा. औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भी जवाबदेही तय करने के संकेत दिए गए. मंत्री के एक्शन के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही वैशाली डीएम वर्षा सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचीं. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मंत्री के अचानक एक्शन के बाद अब सवाल है कि अस्पताल की व्यवस्था में आखिर ऐसी क्या कमी मिली, जिसको लेकर अधिकारियों की क्लास लगानी पड़ी.हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-
वैशाली: जिले के लालगंज प्रखंड स्थित जलालपुर गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर अचानक धराशायी हो गया। हादसे में करीब 5 से 7 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक मजदूर लोहे के भारी ढांचे के नीचे दब गया, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासनिक मदद पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने खुद राहत-बचाव में सहयोग किया और मलबे में फंसे मजदूर को पानी पिलाकर होश में रखने का प्रयास किया।घटना की जानकारी सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में फिर एक पुल गिरा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि वैशाली में भ्रष्टाचार के बोझ से निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना सामने आई है और कई मजदूर दबे तथा घायल हुए हैं।तेजस्वी यादव ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री, खराब गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में जांच और निगरानी को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।तेजस्वी ने आरोप लगाया कि लगातार पुल गिरने की घटनाओं के पीछे भ्रष्टाचार और लापरवाही जिम्मेदार हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।हादसे के बाद प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया गया। घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। प्रशासनिक स्तर पर निर्माणाधीन पुल की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर भी जांच की जा सकती है। हादसे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
हाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के25साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी देशभर में बड़ा अभियान चलाने जा रही है. हाजीपुर में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इसकी पूरी जानकारी दी.केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि17सितंबर से17अक्टूबर तक‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि7अक्टूबर2001को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और7अक्टूबर2026को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के25वर्ष पूरे होंगे. अभियान की शुरुआत17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. शाम7बजे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, आभार और आशीर्वाद व्यक्त करने की अपील की गई है. प्रधानमंत्री आवास, राशन, उज्ज्वला और आयुष्मान जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ डेयरी, पटरी, ठेला और लघु उद्योग से जुड़े लोगों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी है. वहीं17सितंबर को बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे बिहार में रक्तदान अभियान चलाएंगे.23सितंबर से2अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी. गांव और शहरों में संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री के25वर्षों के सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा. नित्यानंद राय ने लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की है.हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
हाजीपुर/महनार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाया गया. 'चिराग के भरोसा' अभियान के तहत, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHED) मंत्री संजय सिंह ने स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया.मंत्री संजय सिंह ने महनार प्रखंड अंतर्गत हसनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6, तथा अल्लीपुर हट्टा पंचायत में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सरकारी एवं संगठनात्मक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.‘चिराग के भरोसा’ अभियान से जगी उम्मीदप्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के दौरान मंत्री संजय सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में'चिराग के भरोसा' अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे. उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चला रही है और जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.कार्यक्रम में इन नेताओं की रही प्रमुख उपस्थितिइस राहत वितरण कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और राहत कार्यों में सहयोग प्रदान किया. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:पार्टी के वरिष्ठ नेता अबधेश कुमार सिंह, संतोष शर्मा युवा प्रदेश महासचिव,अमरेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष, महनारसुबोध सिंह प्रखंड अध्यक्ष, जंदाहाशंकर पासवान,सतीश पासवान, रवि पासवानसहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी राहत सामग्री वितरण कार्य में अपनी भूमिका निभाई.लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जब तक बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर नहीं जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक पार्टी की ओर से यह राहत अभियान निरंतर जारी रहेगा.
वैशाली : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहां राघोपुर के तरसिया दियारा से राहत शिविर की ओर आ रही नाव महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास अचानक पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में सर्च अभियान शुरु हो गई है.बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग तरसिया दियारा के रहने वाले थे और बाढ़ के बीच अपने घर से राहत शिविर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव गंगा नदी में पलट गई. नाव पलटने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं.वैशाली डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया. पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है.हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--
वैशाली:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिले के निरीक्षण पर निकले. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले हाजीपुर पहुंचे. जहां उन्होंने जढूआ में चल रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया. राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया. साथ ही बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया. इस दौरान राहत शिविर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात की. सीएम ने बाढ़ के दौरान डूबने से मरे आधा दर्जन मृतकों के आश्रितों का चार-चार लाख रूपए का चेक वितरण भी किया. वहीं, अन्य बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया.निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा है तो थोड़ी परेशानी होगी लेकिन लगातार पानी घट रहा है और लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर गंगा का पानी नीचे गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी घट रहा है और हालात नियंत्रण में है.मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है,लेकिन सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद कर रही है. सीएम ने कहा किअगले दो-तीन दिन में राहत मिल जाएगी.
हाजीपुर: रक्षाबंधन के मौके पर नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव अपने बहन के घर हाजीपुर पहुंचे. खास बात यह रही कि राज्यपाल बनने के बाद भी उन्होंने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया और अपनी बहन से राखी बंधवाई.राज्यपाल नंद किशोर यादव के पहुंचते ही परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला. बहन ने पूरे विधि-विधान और स्नेह के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.इस दौरान परिवार के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. राज्यपाल ने भी अपनी बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के इस रिश्ते को जीवन का बेहद खास रिश्ता बताया.हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-
हाजीपुर : नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने जो तबाही मचाई है, उसकी खौफनाक तस्वीर अब बिहार के हाजीपुर में गंडक नदी के अंदर दिखाई दे रही है. गंडक नदी में बहकर आ रहे मलबे के साथ लकड़ियां, जानवरों के शव और इंसानी शव दिखाई देने की बात सामने आई है.नदी के इस भयावह मंजर ने स्थानीय नाविकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी दहला दिया है. तस्वीरें हाजीपुर के गंडक नदी की हैं जहां नदी का बहाव अपने साथ नेपाल में हुई तबाही के निशान लेकर पहुंच रहा है. गंडक के पानी में जगह-जगह लकड़ियां और मलबा बहता दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह से बड़ी मात्रा में लकड़ियां नदी किनारे पहुंचीं, जिन्हें नाविकों ने निकालकर किनारे जमा किया. सबसे डरावना मंजर तब सामने आया, जब नदी में जानवरों के शव और इंसानी शव बहते दिखाई दिए. स्थानीय नाविकों का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से बड़ी संख्या में शवों को नदी में बहते देखा. गंडक नदी के बीच पहुंची कशिश न्यूज की टीम के कैमरे में भी कई जगह मलबा और बहती हुई सामग्री कैद हुई है. नदी के तेज बहाव में जानवरों के शव भी दिखाई दिए. नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी में शव और अन्य सामान बहकर भारतीय क्षेत्र तक पहुंचने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-
वैशाली: नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार के कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया है जिसमें वैशाली भी शामिल है. तीन मीटर जल प्रवाह गंडक नदी में बढ़ने की संभावना है जिससे काफी तबाही हो सकती है.ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है.मुख्य सचिव द्वारा बिहार के सभी जिलों के डीएम को भी सतर्क किया गया है. डीएम भी सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ले रहे हैं.हाजीपुर के क्लब घाट परSDRFकी तैनाती की गयी है.SDRFके कुल 32 जवान हैं और 13SDRFकी बोटें हैं जो तैनात की गयी हैं जो अलग-अलग जगहों पर हैं - जैसे वैशाली के राघोपुर जो गंडक से सटा हुआ है वहाँ भी एक टीम काम कर रही है,वैशाली के महनार जो गंडक नदी से सटा हुआ है वहाँ भी एक टीम तैनात की गयी है,एक टीम को लालगंज भेजा गया है.पटना मुख्यालय से और जवान और बोट मंगाए जा रहे हैं.SDRFके जवान लगातार गंडक के बढ़ते जल स्तर पर नजर रख रहे हैं. गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,गंडक अभी भी अपने खतरे के निशान को पार कर चुकी है और तीन मीटर जल प्रवाह जो इसमें आने वाला है जिसको लेकर और भारी तबाही हो सकती है.गंडक किनारे जो भी लोग बसे हुए हैं उन्हें ऊँचे स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है जिससे वह सुरक्षित हो जाएं. तीन मीटर जल प्रवाह गंडक में बढ़ने से पानी लोगों के घरों में घुस सकता है,जिस परSDRFकी टीम लगातार नजर बनाई हुई है और मुस्तैदी से मौजूद है.हाजीपुर से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--
वैशाली: जिले के देसरी से बड़ी खबर आ रही है. यहां गंगा का पानी गांव में घुसने के बाद हालात बेहद खराब हो गई है. खड़गपुर गांव के करीब 104 परिवार पिछले 8 दिनों से बांध पर जिंदगी गुजारने को मजबूर है. ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा है.बताए कि 19 अगस्त की रात गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था. देखते ही देखते बाढ़ का पानी खड़गपुर गांव के घरों में घुस गया. जिसके बाद ग्रामीणों को अपना घर-बार छोड़कर बच्चों और मवेशियों के साथ सुरक्षित ऊंचे स्थान पर जाना पड़ा. मजबूरी में ग्रामीणों ने बांध पर ही झुग्गियां बनाकर अपना ठिकाना बना लिया.ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के 8 दिन बीत चुके हैं,लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हुई है न पर्याप्त भोजन-पानी मिल रहा है और न ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए कोई विशेष इंतजाम किया गया है. बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों को डर है कि अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो बांध पर रहना भी मुश्किल हो जाएगा. फिलहाल बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री,भोजन,पीने का पानी और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.
वैशाली: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्गी कला में चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की सनसनीखेज हत्या मामले में सियासत गरमा गई है. गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाजीपुर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत पार्टी के कई अन्य विधायक और स्थानीय नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.चित्र पर पुष्पअर्पित कर दी श्रद्धांजलि,परिवार को बंधाया ढांढसरामनरेश राय के आवास पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी और उनके बेटे से एकांत में मुलाकात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार की सुरक्षा और अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई का भी जायजा लिया. गौरतलब है कि मृतक की पत्नी ने पहले ही अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गंभीर मांग उठाई थी.सरकार और पुलिस प्रशासन पर बोला हमलापीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और बेखौफ अपराधी आए दिन हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य की पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के बजाए अन्य कार्यों में व्यस्त है. तेजस्वी यादव ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने और पीड़ित परिवार को न्याय व पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.पुलिस जांच और सियासी सरगर्मी तेजविदित हो कि रामनरेश राय हत्याकांड के बाद से लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं का दिग्गी स्थित उनके आवास पर पहुंचना जारी है, जिससे मामले पर सियासी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन इस सनसनीखेज मामले के तह तक जाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस इस मामले में एक मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य फरार नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए तिरहुत रेंज के आईजी चंदन कुशवाहा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच का जायजा ले चुके हैं. पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए रास्ते और जमीन से जुड़े विवाद के साथ-साथ ठेकेदारी के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के एंगल से भी गहनता से तफ्तीश कर रही है.फिलहाल,इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री के पीछे की असली वजह क्या थी,यह पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तरह साफ हो सकेगा.
हाजीपुर : ओमान देश में बसे वैशाली जिला निवासी एनआरआई दीपक ठाकुर ने अपने पैतृक गांव पहेतिया पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में अब निवेश का अनुकूल माहौल है. राज्य सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की उन्होंने सराहना की.ठाकुर ने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद से बिहार में उद्योग और अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सरकार विदेशों में बसे बिहारियों को भी मातृभूमि में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में विकास को प्राथमिकता देने पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि बिहार को औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए.उन्होंने बताया कि उनका कारोबार ओमान,दुबई और अफ्रीका के कई देशों में फैला है. ओमान में उन्हें 25 वर्षों का अनुभव है. अब वे बिहार में खनन,इस्पात,विद्युत संयंत्र,प्राकृतिक गैस और औद्योगिक अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने वैशाली जिले में भूमि का निरीक्षण भी किया है. गंगा किनारे प्रस्तावित मरीन ड्राइव पर 5 सितारा होटल और मॉल बनाने की भी योजना है.ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हर गुरुवार को जिला स्तर पर उद्यमियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है. उद्योग विभाग के सचिव और अन्य अधिकारियों से फास्ट ट्रैक पर काम शुरू करने को लेकर बातचीत की जाएगी. मुख्यमंत्री का निर्देश है कि उद्योग लगे और बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिले.उन्होंने वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रहा है. अधिकारियों का सकारात्मक व्यवहार और त्वरित निर्णय सराहनीय है. उन्होंने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान से लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है.ठाकुर ने कहा कि वे 6-7 दिन के बिहार दौरे पर हैं.हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
हाजीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को "छात्र सहयोग पोर्टल" का शुभारंभ किया. इस पोर्टल का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है. इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑन लाइन हो रहा था. बिहार के सभी जिले के अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल थे.हाजीपुर समाहरणालय सभागर में लॉन्च समारोह में जिले के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेजों के प्रिंसिपल, प्रोफेसर और शिक्षक मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करते ही संबंधित विभाग तक वह सीधे पहुंचेगी और तय समय सीमा में उसका निपटारा होगा.इस पहल से छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है."सरकार का यह छात्र सहयोग पोर्टल एक बहुत अच्छी पहल है. हम इसका तहे दिल से स्वागत करते हैं. अब हमारी समस्याएं जल्दी सुलझेंगी.""जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि पोर्टल के जरिए छात्र-शिक्षकों की शिकायतों की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन स्तर पर भी होगी. इसे हर स्कूल-कॉलेज तक पहुंचाया जाएगा."समारोह में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
वैशाली:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को परिवार के साथ गणतंत्र की धरती वैशाली पहुंचे. जहां उन्होंने राजा विशाल के गढ़ का भ्रमण किया. इसके साथ ही बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सहित वैशाली कीकई ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था.मुख्य चुनाव आयुक्त परिवार के साथ वैशाली पहुंचने पर डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने गर्मजोशी से स्वागत किया.वहीं, भ्रमण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर गर्व की अनुभूति हो रही है क्योंकि यही वह जगह जहां से ढाई हजार साल पहले दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया गया था.उन्होंने कहा कि वैशाली आने पर उन्हें सौभाग्यपूर्ण वातावरण का अनुभव हो रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि लोकतंत्र की जननी की धरती पर आकर अच्छा लग रहा है और यहां के स्मारकों को देखकर सुखद अनुभूति हो रही है.
हाजीपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह वैशाली जिला प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को अक्षयवट राय स्टेडियम में झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री निशांत कुमार द्वारा परेड की सलामी लेने के साथ हुई. पुलिस,बीएमपी और एनसीसी के जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर अभिवादन किया. इसके बाद मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ झंडात्तोलन किया. तिरंगा लहराते ही पूरे स्टेडियम में'भारत माता की जय'और'वंदे मातरम'के नारे गूंज उठे.इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा,हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू,उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार सहित जिले के सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया.अपने संबोधन में मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि आजादी के80वर्षों में वैशाली ने विकास की नई मिसाल कायम की है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदर अस्पताल में आईसीयू10बेड से बढ़ाकर40बेड किया गया है. डायलिसिस,बाल चिकित्सा वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र को सुदृढ़ किया गया है.HPVवैक्सीनेशन के लिए राज्य की पहली लैब वैशाली को मिली है. टीबी मुक्त भारत अभियान में जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है और अब तक16लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं.शिक्षा के क्षेत्र में20आदर्श विद्यालयों में कक्षा9से12तक के छात्रों कोIITऔर मेडिकल की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है.62विद्यालयों मेंICT Labऔर2विद्यालयों में अटलLabसंचालित हैं. ग्रामीण विकास में5.24लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त मिली है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत1.85लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं. ऊर्जा के क्षेत्र में40,070सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है और युवा रोजगार योजना में16हजार से अधिक युवाओं को375करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है.मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों और आम जनता को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने युवाओं से देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया. इस अवसर पर मंत्री ने पूर्व सैनिक,समाजसेवी,बिजनेश मेन,डॉक्टर एवंजीविका दीदी को भी सम्मानित किया गया.हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
हाजीपुर : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व "हर घर तिरंगा अभियान" को लेकर बुधवार को हाजीपुर में जिला प्रशासन के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत कचहरी मैदान से हुई. इसका नेतृत्व वैशाली डीएम वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा ने किया. उनके साथ हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह और लालगंज विधायक संजय सिंह भी शामिल हुए.तिरंगा यात्रा में जिले के सैकड़ों पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए. "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया.यह तिरंगा यात्रा जिला स्कूल मैदान में पहुंचकर एक भव्य कार्यक्रम में तब्दील हो गई. यहां डीएम, एसपी, दोनों विधायकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का बुके और शॉल देकर भव्य स्वागत किया गया.कार्यक्रम के दौरान मंच से डीएम वर्षा सिंह ने देशभक्ति गीत गाया. उनके स्वर में स्वर मिलाकर उपस्थित पूरा जनसमूह भी गाने लगा और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया.डीएम ने अपने संबोधन में कहा - "तिरंगा हमारी पहचान है. हर घर पर तिरंगा फहराकर हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे."कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और तिरंगा के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान को सिर्फ सरकारी कार्यक्रम न रखकर जन-आंदोलन बनाना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--
वैशाली : बिहार के वैशाली में भी एसवीयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर बड़ी कार्रवाई की है. पातेपुर के सिमरवारा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर एसवीयू की टीम ने छापेमारी की है.बताया जा रहा है कि एक साथ कई ठिकानों पर रेड चल रही है. वहीं हरेंद्र कुमार फिलहाल बांका में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं. तस्वीरें वैशाली के पातेपुर के सिमरवारा गांव की है जहां लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर एसवीयू की टीम पहुंची है. अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के मुताबिक, एसवीयू की टीम हरेंद्र कुमार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. पातेपुर के सिमरवारा गांव स्थित पैतृक आवास पर भी टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है. हालांकि, छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. हरेंद्र कुमार वर्तमान में बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं. ऐसे में वैशाली स्थित उनके पैतृक आवास के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है. फिलहाल एसवीयू की छापेमारी जारी है. टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है और इस कार्रवाई की पूरी वजह क्या है. अब नजर छापेमारी खत्म होने के बाद सामने आने वाली आधिकारिक जानकारी पर है.वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-
वैशाली : जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पोझियां स्थित लाइन होटल के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर लालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया.बताया जा रहा है कि मृतक पंचम कुमार लालगंज थाना क्षेत्र के नामीडीह गांव निवासी राजेंद्र सिंह का30वर्षीय पुत्र था. परिजनों के अनुसार पंचम कुमार शादीशुदा था और अक्सर नशे की हालत में रहता था. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-