

गुरुवार, 05 नवंबर 2026
Live
सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा, बच्चों की प्रतिभा निखारने पर दिया जोरगोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालय में ऐसा बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जाए, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और क्षमता को विकसित करने का भी पूरा अवसर मिले। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।समयबद्ध तरीके से पूरे हों विकास कार्यशिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आवश्यक सुविधाओं के विकास और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समुचित विकास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।राजीव रंजन की रिपोर्ट
गोपालगंज : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज के सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है. शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने ही विधानसभा क्षेत्र के किसी विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान मिली कमियों पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही जिले के सभी विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सुधार के लिए एक मौका दिया जा रहा है. यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रधानाध्यापक से लेकर शिक्षा पदाधिकारी तक पर कार्रवाई की जाएगी.मंत्री ने बताया कि ठीक 15 दिनों बाद सदौवा मॉडल स्कूल का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा. इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे और सरकार द्वारा निर्धारित 21 बिंदुओं पर एक-एक व्यवस्था की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे.शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर विद्यालय हमारे भविष्य का केंद्र है और यहीं से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव तैयार होती है. इसलिए स्कूलों में किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार का लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था स्थापित करना है और इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-
गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और कठघरवा पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे SDPOघटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ चंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल भाजपा नेता का हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।अस्पताल पहुंचे भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ताइधर, भाजपा नेता पर हमले की खबर मिलते ही पार्टी में हलचल मच गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने घायल राजेश सहनी का हालचाल जाना और घटना की कड़ी निंदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिससदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। भाजपा नेता पर हुए इस हमले के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट
गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। कटेया थाना क्षेत्र के भागी पट्टी गांव में मंदिर के पास स्थित बगीचे से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने की बात सामने आई है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमिका के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।घर से300 मीटर दूर बगीचे में मिला शवमृतक की पहचान भागी पट्टी गांव निवासी राजा राम के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,बुधवार सुबह घर से करीब300मीटर की दूरी पर मंदिर के बगल स्थित बगीचे में आकाश का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।दोस्तों का फोन आने के बाद घर से निकला था आकाशपरिजनोंने बताया किमंगलवार रात करीब10बजे आकाश के मोबाइल पर उसके कुछ दोस्तों का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह बगीचे में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंकापरिजनों का आरोप है कि आकाश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्होंने दावा किया कि उसके शरीर को ईंट से कुचला गया और संवेदनशील अंगों पर भी चोट पहुंचाई गई। परिवार ने प्रेम प्रसंग को घटना की संभावित वजह बताते हुए प्रेमिका के परिजनों पर हत्या कर शव बगीचे में फेंकने का आरोप लगाया है।परिजनों ने यह भी दावा किया कि इससे पहले प्रेमिका पक्ष के लोगों ने आकाश के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि,इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाघटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजफिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंगलवार रात आकाश किन लोगों से मिलने गया था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट
गोपालगंज : वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है. इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहAICC ऑब्जर्वर सुधांशु त्रिपाठी बुधवार को गोपालगंज पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देशभर में चलाया जा रहा है और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भी भागीदारी होगी. उन्होंने बताया कि आगामी दिल्ली मार्च इसी आंदोलन की अगली कड़ी है. एसआईआर के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी और वाराणसी में विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा की हार का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.कांग्रेस का‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन राष्ट्रव्यापी अभियान है. इसी क्रम में12तारीख को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया गया था. अब इसकी अगली कड़ी में दिल्ली मार्च की तैयारी है, जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे. एसआईआर के मुद्दे पर हम लगातार आवाज उठा रहे हैं. वाराणसी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा की हार भी इस बात को समझने का अवसर देती है कि हम जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, वे कितने महत्वपूर्ण हैं.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-
गोपालगंज:बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे,जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. खास बात यह रही कि यह वही विद्यालय है,जहां शिक्षा मंत्री ने बचपन में पढ़ाई की थी. अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया और विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डुमरिया मध्य विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही,बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में जरूरी शैक्षणिक और बुनियादी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.अपने बचपन के विद्यालय पहुंचकर शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं और विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है.शिक्षा मंत्री का यह निरीक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालयों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-
गोपालगंज : बड़ी खबरगोपालगंज से है जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइकसवार 2 युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास मोड़ के समीप की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.वहीं, सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने बंजारी बाईपास मोड़ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि एनएचएआई की ओर से मोड़ को गलत तरीके से व्यवस्थित किया गया है, जिसके कारण सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में महज 2 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया गांव में नाले के किनारे व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवधर गांव निवासी सेराजुल साह के रूप में हुई है। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।उधार दिए रुपये मांगने गए थे सेराजुल साहमिली जानकारी के अनुसार, सेराजुल साह ने इन्ताज़ हजाम को 2 हजार रुपये उधार दिए थे। बताया जा रहा है कि शाम में वह अपने रुपये वापस मांगने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।घर लौटते समय मारपीट का आरोपपरिजनों का आरोप है कि रुपये मांगकर घर लौटने के दौरान रास्ते में सेराजुल साह को घेर लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।नाले के किनारे मिला शव,जांच के बाद स्पष्ट होगी वजहपेटभरिया गांव के पास नाले के किनारे सेराजुल साह का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान होने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की चर्चा तेज हो गई।फिलहाल,घटना की वास्तविक परिस्थितियों,मारपीट के आरोपों और मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सेराजुल साह की मौत किन परिस्थितियों में हुई।गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा का रिपोर्ट
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में चोरी मामले में अदालत के फैसले के बाद पुलिस की जांच और अनुसंधान टीम की कार्यशैली भी चर्चा में है. करीब 11 महीने पहले मंदिर के गर्भगृह से मां भवानी का सोने का मुकुट, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी एसआईटी गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी. करीब 45 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और हजारों मोबाइल नंबरों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने 27 जनवरी को मामले का खुलासा किया था. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया. अब अदालत ने चार दोषियों को सात-सात साल और एक दोषी को तीन साल की सजा सुनाई है.मामले में एसपी विनय तिवारी ने इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों और अभियोजन टीम के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है.गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि17दिसंबर2025की रात थावे दुर्गा मंदिर के गर्भगृह का ताला काटकर मां का सोने का मुकुट,सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान की चोरी हुई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया था. तत्कालीन एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी और जिला सूचना इकाई यानी डीआईयू की टीम ने जांच शुरू की.एसपी के मुताबिक,जांच टीम ने लगातार करीब45दिनों तक मंदिर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही हजारोंमोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया. कड़ी मेहनत और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर27जनवरी को चोरीकांड का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने चोरी किए गए सामान कीबरामदगी भी कर ली थी.इस मामले में अनुसंधानकर्ता कर्मवीर सिंह,डीआईयू टीम के सदस्यों हरेंद्र और राजमुन्ना समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं,अभियोजन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने के लिए जिला अभियोजन पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा,एपीओ शुभम कुमार और अन्य संबंधितअधिकारियों ने भी काम किया. मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडेय ने अदालत में बरामद आभूषणों की पहचान की. अनुसंधानकर्ता के साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत में मामले की सुनवाई आगे बढ़ी.एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस मामले में करीब आठ महीने तक स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किया गया. अदालत ने चार दोषियों को सात-सात साल की कैद और10-10हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई,जबकि एक अन्य दोषी को तीन साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई.एसपी ने कहा कि इस पूरे मामले के उद्भेदन,अनुसंधान और अभियोजन में शामिल पुलिसकर्मियों तथा संबंधित टीम के सदस्यों को उनके बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट
गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज जिले में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार शाम हुए इस हादसे में18वर्षीय युवती मिस्टी कुमारी और पांच वर्षीय मासूम अंकुश कुमार की मौत हो गई. हादसे में करीब 17 लोगों के झुलसने की सूचना है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.मिस्टी और अंकुश की मौत से मचा कोहराममृतकों की पहचान सफियाबाद गांव निवासी कंचन शर्मा की18वर्षीय पुत्री मिस्टी कुमारी और पड़ोसी प्रेम नाथ मांझी के पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है. दोनों आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे. उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. हालांकि, रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया.गैस रिसाव के बीच दीये की चिंगारी से लगी आगप्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम सफियाबाद गांव में एक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था. इसी दौरान दीये की चिंगारी के संपर्क में आने से आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.17लोग झुलसे, गांव में शोकइस हादसे में करीब 17लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है. घायलों का उपचार कराया गया. बुधवार सुबह दोनों मृतकों के शव सदर अस्पताल लाए गए. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई. घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव में शोक का माहौल है.संजय कुमार की रिपोर्ट-
गोपालगंज: बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के बीच विशेष निगरानी इकाई (SVU)ने शुक्रवार को गोपालगंज की अपर जिला दंडाधिकारी (ADM)राजेश्वरी पाण्डेय के सरकारी आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। शहर की ब्लॉक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में टीम ने करीब सात घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।कार्रवाई के दौरान सरकारी आवास से जमीन से संबंधित कुछ कागजात मिलने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी में शामिल डीएसपी एके अकेला के मुताबिक,आवास से पटना सहित अन्य स्थानों पर संपत्ति अर्जित करने से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है,ताकि संपत्ति से जुड़े तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।SVUकी टीम ने तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण कागजात और अन्य तथ्यों की पड़ताल की। कार्रवाई में दो इंस्पेक्टर और चार अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने आवास के गार्ड से भी पूछताछ की। छापेमारी के दौरान सरकारी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा रहा।राजेश्वरी पाण्डेय बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। बताया जाता है कि वह बिहार लोक सेवा आयोग की 47वीं बैच की पदाधिकारी हैं। गोपालगंज मेंADMके पद पर तैनाती से पहले वह राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उनका मूल निवास रोहतास जिले के करगहर क्षेत्र के ठोहसन गांव में बताया गया है।फिलहाल,बरामद दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों के कुल मूल्य और उनके स्रोत को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।SVUकी इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज समेत देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया जा रहा है. वहीं गोपालगंज जिला स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं,गोपालगंज स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.गोपालगंज में आज का दिन तीन महत्वपूर्ण अवसरों के लिए खास रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ आज गोपालगंज स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.शिक्षा मंत्री ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी है.वहीं,गोपालगंज स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पूरे जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने गोपालगंज के निरंतर विकास,तरक्की,समृद्धि और जिलेवासियों की खुशहाली की कामना की.गांधी जयंती,शास्त्री जयंती और गोपालगंज स्थापना दिवस के मौके पर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--
गोपालगंज:जिलेमें लगातार बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. आंधी-बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल बड़े पैमाने पर जमीन पर गिर गई है. फसल गिरने से उत्पादन और दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है. वहीं,खेतों में गिरी धान की कटाई में भी किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.गोपालगंज में मौसम की मार से किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है. तेज हवा और बारिश के कारण कई इलाकों में धान की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई है. किसानों का कहना है कि फसल गिरने से दाने की गुणवत्ता के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है.किसान उस्मान के मुताबिक धान के अलावा मक्का, बाजरा समेत दूसरी फसलें भी आंधी-बारिश से प्रभावित हुई हैं. किसानों ने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराने और नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा देने की मांग की है.
गोपालगंज: जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघैची के प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है. अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर साक्ष्य सहित तथ्यपरक जांच रिपोर्ट मांगी गई है.दरअसल, विद्यालय परिसर में हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रधानाध्यापक के साथ कुछ लोगों द्वारा हाथापाई और गाली-गलौज किए जाने का दावा किया जा रहा है. मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना से संबंधित वायरल वीडियो के आधार पर जांच के लिए पत्र जारी किया गया है.जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि,पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गोपालगंज: जिले में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. शराब तस्कर भले ही हर बार तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हो,लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग भी उनके मंसूबों पर पानी फेरने में जुटा है. तस्करों के अलग-अलग तरीकों से छिपाकर और दूसरे जिलों तक पहुंचाई जा रही शराब को लगातार जब्त किया जा रहा और अब इसी कार्रवाई के दौरान जब्त की गई करीब 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. ताजा मामला बलथरी चेक पोस्ट का है,जहां एक-दो नहीं,बल्कि कुल 69 कांडों में जब्त की गई करीब 7500 लीटर देसी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया.कुचायकोट थाना अंतर्गत बलथरी चेक पोस्ट एवं मीरगंज थाना अंतर्गत सबेया एयरपोर्ट पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए भारी मात्रा में जब्त शराब को किया गया विनष्ट। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा जब्त की गई यह शराब कुल 69 कांडों से संबंधित थी. जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.तस्करों के लिए शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना भले ही कमाई का जरिया हो,लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग के लिए यह लगातार एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.शराब तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए कभी वाहनों के अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाते हैं तो कभी सामान के बीच शराब की खेप को छिपाकर ले जाने की कोशिश करते हैं. यही नहीं, तस्करी के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आती रहती है,लेकिन गोपालगंज में उत्पाद विभाग और पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते तस्करों के इन हथकंडों पर ब्रेक लगाने की कोशिश की जा रही है.तस्करी के दौरान जब्त की गई शराब अब वापस बाजार में नहीं पहुंच सके. इसके लिए प्रशासन की ओर से नियमानुसार जब्त शराब को नष्ट किया जा रहा है.मौके पर जेसीबी पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब की बोतलों और पैकेटों को नष्ट कर दिया गया.उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसी कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई थी,इन मामलों में जब्त शराब को पदाधिकारी के निर्देश पर नष्ट कराया गया.बलथरी चेक पोस्ट एवं सबेया एयरपोर्ट पर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बीच पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया.अधिकारियों के मुताबिक,नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब करोड़ों रुपये के आस-पास है.दरअसल, गोपालगंज बिहार का सीमावर्ती जिला है और यहां से होकर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बड़ी संख्या रहती है,ऐसे में शराब तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखना प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी रहती है.शराबबंदी कानून के बाद तस्करों ने भी अपनी रणनीति बदलने की कोशिश की है. पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्करी के दौरान अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं,लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस की निगरानी के चलते कई बार तस्करों की पूरी योजना धरी की धरी रह जाती है.कहीं वाहन जांच के दौरान शराब की खेप पकड़ी जाती है,तो कहीं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया जाता है.जब्त शराब के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन की ओर से उसे नष्ट भी कराया जा रहा है.बलथरी चेक पोस्ट पर हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है.जेसीबी से शराब की बोतलों को कुचलते हुए यह तस्वीर साफ संदेश दे रही है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है.एक तरफ शराब तस्कर नए रास्ते और नए तरीके तलाश रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस और उत्पाद विभाग भी लगातार अपनी निगरानी और कार्रवाई को तेज कर रहा.फिलहाल 69 कांडों में जब्त 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया है,जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है.यानी जिस शराब को तस्कर चोरी-छिपे बाजार तक पहुंचाकर मोटी कमाई करना चाहते थे. वह अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद पूरी तरह नष्ट हो चुकी है.गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है. तस्करों के नए-नए हथकंडों के बीच पुलिस और उत्पाद विभाग की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है,लेकिन ताजा कार्रवाई यह बताने के लिए काफी है कि शराब की अवैध खेप चाहे जिस तरीके से छिपाकर लाई जाए।अगर प्रशासन की नजर पड़ गई तो उसे जब्त कर नष्ट किया जाएगा.
गोपालगंज: एनएच-27 और थावे बाईपास से जुड़ी समस्याओं को लेकर कशिश न्यूज पर प्रकाशित खबर का असर अब जमीन हकीकत में दिखाई देने लगा है. थावे बाईपास जाने वाले मार्ग पर डायवर्सन निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं,एनएच-27 पर बसडीला से बंजारी तक लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी शुरू हो गई है.एनएच-27 के फोरलेन बनने के बाद बसडीला से बंजारी के बीच कई जगह स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी थीं.इसके अलावा एनएच-27 से थावे बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते पर उचित डायवर्सन नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी और हादसे की आशंका बनी रहती थी.इन समस्याओं को लेकर कशिश न्यूज़ ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी. खबर सामने आने के बाद गोपालगंज सांसद डॉ.आलोक कुमार सुमन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया.इसके बाद एनएचएआई की ओर से थावे बाईपास डायवर्सन निर्माण और एनएच-27 की बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है.काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों को आवाजाही में सहूलियत मिलने की उम्मीद है. वहीं स्ट्रीट लाइटें दोबारा चालू होने से रात के समय सड़क पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होने की उम्मीद है. कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई है.
गोपालगंज:सांसद सह जद(यू.) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ.आलोक कुमार सुमन ने अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.इस दौरान लोगों ने सांसद के समक्ष सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने समेत कई जनहित से जुड़े मामलों को रखा. सांसद ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कई मामलों के जल्द समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद से पहल करने की मांग की. सांसद डॉ.आलोक कुमार सुमन ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करना उनकी प्राथमिकता है.उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाना उनकी जिम्मेदारी है. क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा.जनता दरबार के दौरान लोगों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों से बातचीत कर समाधान की पहल करने के लिए सांसद के प्रति आभार जताया.
गोपालगंज :बिहार केगोपालगंज में शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर डीएम समीर सौरभ ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कर्मियों की उपस्थिति से लेकर आम लोगों को दी जा रही परिवहन सेवाओं की जानकारी ली गई. बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया.दरअसल, जिला पदाधिकारी समीर सौरभ अचानक जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया.डीएम ने स्पष्ट किया कि फील्ड में तैनात कर्मियों को छोड़कर सभी पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय अवधि में नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.निरीक्षण के दौरान डीएम खुद काउंटर पर पहुंचे और अस्थायी वाहन पंजीकरण के लिए आए एक नागरिक की समस्या सुनी. उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया. साथ ही परिवहन कार्यालय में आमजन को मिलने वाली सभी सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.वहीं, बलथरी चेकपोस्ट पर राजस्व हानि और अनियमितताओं से जुड़ी जांच के आधार पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी निशांत कुमार और प्रवर्तन निरीक्षक ललित कुमार दुबे के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है. दोनों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है.जांच में वाहनों के चालान की प्रक्रिया में त्रुटियों के साथ-साथ दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता और शिथिलता से संबंधित तथ्य सामने आने की बात कही गई है.डीएम के औचक निरीक्षण के बाद परिवहन कार्यालय में लापरवाही पर कार्रवाई का संदेश साफ है. अधिकारियों और कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट
गोपालगंज :बिहार केगोपालगंज में किसान भवन पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे के मामले में अब प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया है. फुलवरिया प्रखंड स्थित किसान भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को24घंटे का अल्टीमेटम दिया है. बीस सूत्री की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और बीस सूत्री के सदस्यों ने किसान भवन पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत प्रभारी मंत्री के सामने रखी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और जिला पदाधिकारी को किसान भवन को24घंटे के भीतर कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया.गोपालगंज समाहरणालय सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक के दौरान फुलवरिया प्रखंड के किसान भवन पर अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठाया गया.बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और बीस सूत्री के सदस्यों ने प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा को बताया कि फुलवरिया प्रखंड में स्थित किसान भवन पर लंबे समय से अवैध कब्जा है. किसान भवन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवन के इस तरह इस्तेमाल किए जाने को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं.मामला सामने आते ही प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने मौके से ही जिला प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि फुलवरिया के किसान भवन को24घंटे के अंदर अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए.इसके साथ ही उन्होंने किसान भवन को खाली कराने के बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.प्रभारी मंत्री के इस निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी. लंबे समय से किसान भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है, यह देखने वाली बात होगी.बीस सूत्री की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर प्रभारी मंत्री की तत्काल कार्रवाई से साफ है कि सरकारी और सार्वजनिक भवनों पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर जिला प्रशासन को अब सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.फिलहाल, प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद फुलवरिया किसान भवन को24 घंटे के भीतर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस निर्देश को किस तरह अमलीजामा पहनाता है.गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-