

सोमवार, 21 सितंबर 2026
Liveमहिला दिवस पर स्पेशल रिपोर्ट: आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है. इस साल का थीम "अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई" पर केंद्रित है. यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उनकी अदम्य शक्ति और समाज के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सलाम करने का अवसर है. हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिला अधिकारों और समानता की दिशा में तय किए गए एक लंबे संघर्षपूर्ण सफर की याद दिलाता है.जानिए क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें बीसवीं सदी की शुरुआत में उत्तरी अमेरिका और यूरोप के श्रमिक आंदोलनों से जुड़ी हैं. इसे 1977 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है. 8 मार्च की यह तारीख विशेष रूप से वर्ष 1917 से संबंधित है, जब रूस की महिलाओं ने 'रोटी और शांति' की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल शुरू की थी. यह आंदोलन तत्कालीन जूलियन कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी को शुरू हुआ था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से 8 मार्च है.भारतीय महिलाओं को हर क्षेत्र में सलामपूरे भारत में नारी शक्ति का यह बदलाव किसी गांव की उस पंचायत में दिखता है, जहां एक महिला पहली बार अपनी आवाज़ उठाती है, यह उस छोटे उद्यम में नजर आता है जो एक रसोई घर से शुरू होकर चांद तक पहुंच जाता है या फिर उस क्लासरूम में जहां एक लड़की यह ठान लेती है कि उसका आने वाला कल, उसके बीते हुए कल जैसा नहीं होगा. यह भारत के विकास की कहानी में एक ऐतिहासिक बदलाव लिख रहे हैं. भारतीय महिलाओं को हर क्षेत्र में पूरा देश सलाम करता है. आज भारत महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को रफ्तार देने वाली शक्ति के रूप में देख रहा है.महिलाओं के हर सफलता के पीछे गहरी संघर्षसफलता की इन कहानियों के बीच एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि आज भी समाज के कई हिस्सों में महिलाएं भेदभाव और लैंगिक असमानता का शिकार हैं. जिसे ज्यादातर लोग या कई बार जानकर भी लोग अमजान बन जाते हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आज के आधुनिक युग में भी बेहद संघर्ष करना पड़ता है.जेंडर इक्वालिटी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता इसके संवैधानिक ढांचे में गहराई से रची-बसी है, जो कानून के समक्ष समानता की गारंटी देता है और लैंगिक आधार पर किसी भी भेदभाव को खत्म करता है. हालांकि, ये भी हकीकत है 1990 के दशक के बाद से इस दिशा में एक निर्णायक बदलाव आया है. अब महिलाओं को केवल सुरक्षात्मक नीतियों के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि विकास के मुख्य स्टेकहोल्डर के रूप में पहचाना जाने लगा है.तीन तलाक की समाप्ति ने बढ़ाया मनोबलतीन तलाक को खत्म करना एक ऐतिहासिक सुधार है, जो करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के लिए गरिमा, समानता और वास्तविक सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है. तीन तलाक अधिनियम तत्काल तलाक की प्रथा को अपराध की श्रेणी में रखता है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को कानूनी सुरक्षा और व्यापक समानता मिलती है. यह उन्हें लंबे समय से चली आ रही घरेलू हिंसा और भेदभाव से मुक्ति दिलाने में सक्षम बनाता है.महिला-नेतृत्व वाला विकास तब और मजबूत होता है, जब नीतिगत प्रतिबद्धताएं आर्थिक अवसरों में बदल जाती हैं.जेंडर-रिस्पॉन्सिव पब्लिक इन्वेस्टमेंटभारत ने वित्त वर्ष 2026 में जेंडर बजट के मामले में अब तक का ऐतिहासिक शिखर छुआ है, जिसमें केंद्रीय बजट का 9.37 प्रतिशत हिस्सा जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के लिए निर्देशित किया गया है. विभिन्न क्षेत्रों में, 53 मंत्रालयों/विभागों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 5.01 लाख करोड़ की राशि निर्धारित की गई है, जो प्रतीकात्मक समावेश (सिंबॉलिक इन्क्लूजन) से हटकर महिलाओं के विकास में निरंतर निवेश की ओर एक बड़े बदलाव को दर्शाता है.सशक्त भागीदारी का एक बड़ा संकेतसार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी उपस्थिति का निरंतर विस्तार कर रही हैं. भारत ने आजादी के समय ही सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपना लिया था और आज महिलाएं एक निर्णायक वोटर के रूप में उभरी हैं. वर्तमान में, 47 करोड़ से अधिक पंजीकृत महिला मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं. महिलाओं की यह बढ़ती भूमिका उन क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिन्हें कभी उनके लिए दुर्गम माना जाता था. यह ऐतिहासिक उपलब्धि राष्ट्रीय संस्थानों में महिलाओं की व्यापक और सशक्त भागीदारी का एक बड़ा संकेत है.नेतृत्व करती महिलाएंभारत में महिला-नेतृत्व वाले विकास की कहानी आज देशभर की महिलाओं की उन छोटी-बड़ी सफलताओं में झलकती है, जिन्हें वे हर दिन हासिल कर रही हैं. यह बदलाव आज साफ देखा जा सकता है. चाहे वह सहकारी समितियों का कुशलता से संचालन हो, नए उद्यमों की नींव रखना हो, आधुनिक तकनीकों को अपनाना हो या लोकल गवर्नेंस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना हो. सामूहिक रूप से, ये तमाम सफर भारत के विकास परिदृश्य में आए एक बहुत बड़े और बुनियादी बदलाव का प्रतीक हैं.महिलाओं के अधिकारों ने न केवल उनकी गरिमा को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें सुरक्षा का एक ठोस कवच भी दिया है. आर्थिक और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित कर रही है.एक नई दिशा देने में अहमभूमिकाये बुनियादी बदलाव धीरे-धीरे उन रास्तों का विस्तार कर रहे हैं, जो महिलाओं को केवल भागीदारी तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें नेतृत्व की ओर ले जा रहे हैं.जैसे-जैसे भारत अपनी विकास यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, महिलाएं न केवल परिवारों और समुदायों को गढ़ने में, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को एक नई दिशा देने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. कई चुनौती भरे काम को समाज की महिला भलीभांति और जिम्मेदारी से निभा रही है.
NEWS DESK : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन और दोनों बेटे के साथ रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना की और झारखंड के विकास एवं झारखंडवासियों के सुख समृद्धि की कामना की.सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-
NEWS DESK : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की.मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे.मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं. राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा. प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प्रकार विकास किया जा रहा कि राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें.मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जनपद अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूट सेन्टर) के निर्माण और प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु एक-एक बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया.मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में स्थित आईस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जनपद नई टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से जिला चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर इण्डोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वाल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया.अतः आपसे सादर अनुरोध है कि राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं हेतु उपरोक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति निर्गत करने का कष्ट करें. आपकी इस सहृदयता से प्रदेश के खिलाड़ियों के मनोबल एवं उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान होगी.केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा.
कशिश डेस्क : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार सख्त हो गया है। जहां एक ओर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और बारिश ने लोगों को परेशान किया है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दृश्य पर्यटकों को आकर्षित तो कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही भारी बर्फबारी ने पर्यटकों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं। मनाली में बर्फबारी के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जबकि उत्तराखंड सरकार ने पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी बर्फबारी हो रही है, और प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए सलाह जारी की है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बर्फबारी के दौरान फंसे पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 वर्षों का रिकॉर्डपश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, और दिल्ली में इस बार दिसंबर महीने में 15 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। 27 दिसंबर की रात 2:30 बजे से राजधानी में मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली का दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले पांच वर्षों में दिसंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है।मथुरा और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का असरमथुरा के कई हिस्सों में भी बारिश हो रही है, जबकि उत्तराखंड में बर्फबारी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। असम में भी घना कोहरा छाया हुआ है, और IMD ने पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।मुंबई में धुंध का प्रभावमुंबई में भी हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है, जिससे शहर में धुंध की परत छाई हुई है। इसके कारण लोगों को कठिनाई हो रही है और दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।
* शानदार डिज़ाइन के साथ बिल्कुल नया जियोफोन प्राइमा 2 पेश किया गया है* नए जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ कई सारे नए इनोवेशन भी किए गए हैं।जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है।नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है। जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।
उत्तराखंड : उत्तराखंड में गंगोत्री नैशनल हाईवे पर गंगनानी के पास एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिल गई, और खाई में गिरने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी.मिली जानकारी के अनुसार 24 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गंगनानी से 50 किलोमीटर पहले हुए हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गयी.सीएम ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कीमख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल साईट एक्स पर सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर घायलों का हाल जाना. कहा कि जरूरत पड़ने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर करें, उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिये.
कशिश डेस्क : केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ का सैलाब देखने को मिल रहा है. बता दें की, गुप्तकाशी, फाटा से सोनप्रयाग पहुंचे यात्री, बैरिकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ बढ़ गए, जिन्हें नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस की पूरी कोशिश रही लेकिन वो असफल रहे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.बता दें कि, केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. कपाट खुलने के बाद 10 दिन में ही दर्शनार्थियों की संख्या 2 लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है. सोमवार को केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया. यात्री पार्किंग से पहले स्थापित बैरिकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ आगे निकल पड़े. इस दौरान यात्रियों के सैलाब को रोकने में पुलिस, प्रशासन के सभी प्रयास धरे के धरे रह गए.
DESK: उत्तराखंड के एक स्कूल से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसे सुन कर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि स्कूल की कुछ छात्राएं अचानक बेहोश हो जा रही है। बेहोश होने से पहले छात्राओं की चीखने और चिल्लाने की भी बात सामने आ रही हैं। जिसे लेकर गांव में भय का माहौल बन गया हैं। स्थानीय लोग इस घटना को अंधविश्वास के साथ जोड़ रहे हैं।पूरा मामला देहरादून जिले के विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी का बताया जा रहा हैं। जहां छात्राओं की अजीब हरकत से शिक्षक और अभिभावक दोनों परेशान हैं। कुछ दिन पहले भी लगभग 4 से 5 छात्राएं चीखने चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई थी। बताया जाता है कि इस प्रकार की घटना अक्सर इस इलाके में देखी जाती हैं। जिससे इलाके में भय का माहौल बन जाता हैं।मामले पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि जो बच्चियां शारीरिक तौर पर कमजोर है, उन्हीं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। स्कूल में कई कार्यक्रम के दौरान भी छात्राओं के बेहोश होने का मामला सामने आया हैं। छात्राएं सुबह बिना नाश्ता किए भूखी 5km चल कर स्कूल आती है। ऐसे में ऐसी घटनाएं होने की संभावना रहती हैं।बता चले की इससे पहले भी उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में मास हिस्टीरिया के मामले सामने आ चुके हैं। मास हिस्टीरिया एक तरह का मनोरोग है। इसमें कई बार कोई एक व्यक्ति किसी तरह की असामान्य हरकत करता है, तो उसके साथ के लोग उसे देख कर जाने अनजाने में उसकी नकल करने लगते हैं। लेकिन इस बार स्कूल प्रशासन का मामले को लेकर अलग तर्क सामने आया है।
BREAKING NEWS :-बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से है..केन्द्र की मोदी सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है.एक देश एक चुनाव को लेकर वह बड़ा कदम उठा रही है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर से बुलाए गए विशेष सत्र मे इससे संबंधित बिल ला सकती है.इसके लिए मोदी सरकार एक कमिटि का गठन कर रही है.यह कमिटि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई है.इस बिल के पास होने पर देशभर में लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभा का चुनाव एक साथ होगा और अलग अलग चुनाव से राहत मिलेगी.वहीं केन्द्र सरकार के इस कदम का विपक्षी दल विरोध कर रहें हैं.कांग्रस नेता ने कहा कि मोदी सरकार को आज एकाएक इसकी जरूरत क्यों पड़ गई.इसके साथ ही कांग्रेस नेता कई सवाल उठाए हैं कि इतने बड़े देश में एक साथ चुनाव कराना काफी मुश्किल और पेचीदगी भरा काम है,.अगर किसी वजह से लोकसभा या किसी विधानसभा को समय से पहले भंग कर दिया जाता है तो फिर वहां कैसे चुनाव होगा..इसके साथ ही कांग्रस नेता ने कहा कि जब विपक्षी दल INDIA गठबंधन के साथ एक मंच पर आ रहें हैं तो मोदी सरकार घबराहट में है और इस तरह का कदम उठा रही है.INDIA गठबंधन की बैठक से ठीक पहले घरेलू गैस सिंलेडर के दाम मे कमी की है और अब बैठक के दिन एक देश एक चुनाव की बात कह रही है.ये विपक्षी दलों की बैठक से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.
DESK:-देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए आज खुशखबरी का दिन है..आज इन्हें अलग अलग विभागों के लिए नियुक्ति पत्र दी जाएगी.इसके लिए देश के कुल 45 स्थानों पर रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया है.इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़ेगें और नियुक्तिपत्र पाने वाले युवाओं को संबोधित करेंगे.बतातें चलें कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए रोजगार मेला लगा रही है.इससे पहले आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न विभागों में करीब 5 लाख युवाओं को नियुक्तपत्र दी जा चुकी है.वहीं आज के मेला में 51 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरिये के लिए चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र दिया जाएगा.ये नियुक्तियां यूपीएससी,एसएससी,रेलवे भर्ती बोर्ड,आईबीपीएस जैसी एजेंसियों के माध्यम से की गई हैं.
DELHI:-77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातर 10 वीं बार लालकिला से झंडोत्तोलन किया.इस दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने पुष्पवर्षा की ..इस अवसर पर पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 140 करोड़ देशवासियों के संबोधित कियाइस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री समेत कई गणमान्य एवं देश भर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 1,800 लोग विशिष्ट अतिथि इसके गवाह बने.लालकिले की प्राचीर से देशावासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मजबूत सरकार बनाई। 2019 में आपने सरकार फॉर्म की, तो मोदी में रिफॉर्म की हिम्मत आई। जब मोदी ने रिफॉर्म किए, तो ब्योरोक्रेसी ने ट्रांसफोर्म करने के लिए परफॉर्म करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इससे जनता जनार्दन जुड़ गया.हमलोग भारत को गढ़ रहें हैं। हमारी सोच उस बदलाव को बढ़ावा देने के लिए है, जो 1000 साल तक हमारे भविष्य की रूपरेखा तय करेगी.अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए पीम मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को बधाई दी: उन्हौने महान क्रांतिकारी श्री अरबिंदो की 150 वीं जयंती,स्वामी दयानंद सरस्वती के 150वीं जयंती वर्ष को याद किया.उन्हौने कहा कि इस बार जब हम 26 जनवरी मनाएंगे वो हमारे गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ होगी। मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।पेम मोदी ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों को याद करते हुए कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए। जिन परिवारों ने इस संकट को सहन किया है मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं।मणिपुर की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में विशेषकर मणिपुर में, जो हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा, मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लेकिन कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं।इस शांति को आगे बढ़ाकर समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है.केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और करती रहेगी। 1000 साल की गुलामी के बाद देश संवर रहा है: वीरों ने इस कालखंड में कोई भूभाग ऐसा नहीं था...कोई समय ऐसा नहीं था जब उन्होंने देश की आजादी के लौ को जलता न रखा हो। मां भारती बेड़ियों से मुक्त होने के लिए उठ खड़ी हुई थी। जंजीरों को झकझोर रही थी। देश की नारी शक्ति से लेकर कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं था जो आजादी के सपने को लेकर जीता न हो। त्याग और तपस्या का वो व्यापक रूप एक नए विश्वास जगाने वाला वो पल आखिरकार 1947 में देश में आजाद हुआ। 1000 साल की गुलामी में संजोये हुए सपने देश ने संवरते हुए देखा। मैं देख रहा हूं फिर एकबार देश के सामने एक मौका आया है। ये अमृतकाल का पहला वर्ष है, या तो हम जवानी में जी रहे हैं, या हम इस कालखंड में जी रहे हैं। सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए काम करेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि हमारे फैसले एक हजार साल तक अपनी दिशा निर्धारित करने वाला है: 'विश्वभर में भारत की चेतना के प्रति, भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया आकर्षण, एक नया विश्वास पैदा हुआ है। ये प्रकाशपुंज भारत से उठा है, जो विश्व अपने लिए ज्योति के रूप में देख रहा है। हम जो भी करेंगे, जो भी कदम उठाएंगे, जो फैसला लेंगे, वो अगले एक हजार साल तक अपनी दिशा निर्धारित करने वाला है, भारत के भाग्य को लिखने वाला है।'उन्हौने कहा कि हमारे पास डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डाइवर्सिटी है. ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। मैं पिछले 1000 वर्षों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है। अभी हम जिस युग में जी रहे हैं इस युग में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे और एक के बाद एक जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा।पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को तीन गारंटी भी हमने दी है. पहली- अगले कुछ सालों में भारत दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार जनऔषधी केंद्र खोले जाएंगे।
Desk:-देश आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है..इस अवसर पर बिहार झारखंड समेत देशभर में व्यापक तैयारी की गई है..अब से थोड़ी देर बाद पीएम नरेन्द्र मोदी लाल किला पर तिरंगा फहरायेंगे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रांची में झंडोत्तोलन करेंगे.इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,पीएम नरेन्द्र मोदी,बिहार के सीएम नीतीश कुमार ,झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री अपने अपने राज्यों की राजधानी में झंडोत्तोलन करेंगे.लालकिला पर झंडोत्तोलन से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया.पीएम मोदी रिकार्ड दसवीं बार लालकिला से स्वंतत्रता दिवस के अपर पर देशविसयों को संबोधित करेंगे.
Desk:-केन्द्र की मोदी सरकार के आम बजट के पेश करने के ठीक बाद देश के लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है.आज से अमूल दूध प्रति लीटर 3 रूपये महंगा हो गया है.मिली जानकारी के अनुसार अब ग्राहकों को अमूल के दूध पर प्रति लीटर 3 रूपये ज्यादा देंगे होगें.इस ब्रांड का ताजा आधा लीटर दूध 27 रूपया,जबकि एक लीटर 54 रूपये में मिलेगा जबकि फूल क्रीम वाली अमूल गोल्ड अब 33 रूपये में आधा लीटर और 66 रूपये में एक लीटर मिलेगी.दूध की कीमत बढना के असर अन्य उत्पादों पर भी पड़ना लाजिमी है.दूध से बनने वाली दही,मक्खन,एवं मिठाई का भी महंगा होना स्वाभाविक है.
Delhi-पीएम मोदी आज परीक्षा पे चर्चा कर रहें हैं..वे छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद कर रहें हैं,जिसमें वे परीक्षा के विभिन्न आयामों की चर्चा कर रहें हैं.पीएम मोदी ने समय प्रबंधन,विषय में रूची जगाने एवं परीक्षा के तनाव को करने के लिए कई तरह के सुझाव दिए हैं.किसी भी बिषय की पढाई के लिए माइक्रो मैनेजमेंट करने पर जोर दिया है.पीएम ने नकल करने वाले छात्र-छात्राओं के नई नई तकनीक ईजाद करने की चर्चा करते हुए कहा कि अब चोरी के तरीके ईजाद करने के बजाय पढाई को बेहतर तरीके से पढने के तरीके ईजाद करने पर जोर देना चाहिए.आप एक परीक्षा नकल करके पास कर सकते हैं,पर आधुनिक युग में आप हर मोड़ पर परीक्षा देना होगी. हरेक परीक्षा को आप नकल के जरिए पास नहीं कर सकते हैं..आप परीक्षा तो नकल करके पास कर सकतें हैं..पर जिंदगी को सही तरीके से जीन नहीं पाएंगे.बताते चलें कि आज के परीक्षा पे चर्चा को लेकर करीब 200 छात्र,शिक्षक और अभिभावक से संवाद करना है.इस परीक्षा पे चर्चा के लिए करीब 38.8 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.इस परीक्षा की चर्चा को टीवी चैनल के साथ ही विभिन्न सोसल मीडिया के प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है और बड़ी संख्या में छात्रों के साथ ही शिक्षक,शिक्षक संस्थान के प्रतिनिधि और अभिभावक इसको देख और सुन रहें हैं.
पौड़ी गढ़वाल:-बड़ी खबर उत्तराखंड के पौढी गढवाल से है...यहां के जखेटी पीपली पानी के समीप हुआ हादसा हुआ है,जिसमें दो की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से जख्मी हैं.मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी- कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखेटी पीपली पानी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई.इस वाहन में कुल चार यात्री सवार थे इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गी जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू की और वाहन में सवार यात्रियों को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया।इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर हैं,जिनका इलाज कराया जा रहा है.
patna:-देश आज 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह(74th Republic Day Celebration) मना रहा है.. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगी और झंडा फहराएंगी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया गया है.कोरोना काल के दो साल बाद आयोजित हो रहे गणंतत्र दिवस समारोह में दिल्ली समेत देश भर में आमलोग भी शामिल हो रहें हैं.इस बार के समारोह में कर्तव्य पथ पर कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी और फ्लाईपास्ट में 23 लड़ाकू विमान, 18 हेलिकॉप्टर और 8 ट्रांसपोर्टर विमान शामिल होंगे. पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार सिस्टम मेड इन इंडिया हैं. पहली बार इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. वहीं बीएसएफ के ऊंट दस्ते में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया है.वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के लेल्कर दिल्ली समेत पूरे देश भर में सुरक्षा कड़ी की गई है.दिल्ली में परेड की सुरक्षा के लिए लगभग 6,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं. इतना ही नहीं, आसमान से भी नजर रखी जाएगी.वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के लेकर बिहार झारखंड,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी विशेष तैयारी की गई है.पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की मौजूदगी में राज्यपाल फागू चौहान झंडा फहरायेंगे..जबकि झारखंड के मोरहबादी मैदान में राज्यपाल रमेश बैस और दुमका में सीएम हेमंत सोरेन झंडा फहरायेगें.इस समारोह में कोरोना काल के बाद आमलोगों को शामिल हो रहें हैं.इस वजह से हर जगह व्यापक तैयारी की गई है.
देहरादून- बड़ी खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है..जहां प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया...सूचना के साथ ही मौके पर लोगों भीड़ लग गई..पुलिस दोनो शवों को जब्त कर छानबीन में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी के रेस कोर्स क्षेत्र में एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेम- प्रेमिका का शव बरामद किया गया है.दोनो शवों के पास से इंजेक्शन भी मिले हैं जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.मृतक की पहचान राहुल और शिल्पा के रूप में हुई है.मृतक राहुल देहरादून के एक निजी अस्पताल में काम करता था, जबकि शिल्पा मेडिकल स्टोर पर काम करती थी.दोनो के बीच काम के सिलसिले में नजदीकी बढी थी,पर एक साथ दोनो का शव मिलने से यह प्रेम प्रसंग अपने मुकाम तक पहुंचने से पहले ही अंतिम सांसे ले ली.शव के पास मिले इंजेक्शन मिलने से प्रथम दृषट्या मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है ,पर पुलिस हेरक एंगल से मामले की जांच कर रही है.पुलिस नो पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया है.एसपी सिटी सरिता डोभाल ने कहा कि इस मामले में परिजन के साथ ही कई लोगों से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर आग की कार्रवाई की जाएगी.
हरिद्वार- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी(sit) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.एसआईटी ने इस मामले में एक आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी छुटमलपुर बस अड्डा सहारनपुर से हुई है.गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने सोनू ने 31 नकलचियो के बारे में जानकारी दी है.इसके बाद संबंधित नकलची के बारे में छानबीन शुरू कर दी हई है.इससे पहले एसटीएफ द्वारा सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था,जिसप पर गैंगस्टर धारा लगाई गई है।इस मामले में एसआईटी पर्यवेक्षक और एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह का कहना है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पटवारी पेपर लीक मामले में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज है. एसआईटी की टीम को जल्द से जल्द साक्ष्य इकट्ठे करने हैं और आरोपी चाहे आयोग के अंदर हो या बाहर उन्हें गिरफ्तार करना है जिससे आगामी परीक्षाओं पर कोई दिक्कत ना आए. इस मामले में एसटीएफ द्वारा पूर्व में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. हरिद्वार एसआईटी द्वारा एक आरोपी सोनू कुमार जनकपुरी थाना सहारनपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उसके द्वारा 31 लोगों के नाम बताए गए हैं जो परीक्षा से एक दिन पहले पहुंचे थे. लोक सेवा आयोग से जानकारी ली जाएगी यह लोग परीक्षा में बैठे थे या नहीं. बिहारीगढ़ के रिसोर्ट में रुके परीक्षार्थी कि सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की गई है जिसमें एसआईटी पूर्व में गिरफ्तार हुए 7 आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है
रूड़की-बड़ी खबर उत्तराखंड के रुड़की से है..यहां गन्ना खेत मे एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गई है।हत्या की यह वारदात भगवानपुर थाना के बालेकी युसूफपुर गांव की है।स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक किसान गन्ना छीलने के लिए खेत पर गया हुआ था,जहां बदमाशो ने गोली मार हत्या कर दी.हत्या की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई,जबकि स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.