
शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026
Liveरांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ,बहु बाजार,चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थी.मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष,फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की. यहां परमहंस योगानन्दजी एवं उनके कुछ मुख्य शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें,प्रकाशित संदर्भ,स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट एवं फोटोग्राफ तथा स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री को संरक्षित किया गया है.इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी,स्मृति मंदिर,ध्यान मंदिर,ध्यान करने हेतु उद्यान व आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के संबंध में जानकारी ली. स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
रांची : झारखंड का वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग दो से सात अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मना रहा है. रांची के वन विभाग सभागार पलाश में शुक्रवार को इसकी विधिवत शुरुआत हुई. वन्य प्राणी सप्ताह का उद्घाटन प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने किया.इस मौके पर पीसीसीएफ वन्य प्राणी रविरंजन, विशेष सचिव के. जेड. भुटिया, सीसीएफ एस. आर. नटेशा समेत विभाग के कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. मानव एवं वन्यजीव के सह-अस्तित्व पर केंद्रित इस वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में तीस प्रतिशत वन क्षेत्र मौजूद हैं. लेकिन, वन्य जीवों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना अभी भी एक चुनौती है. उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, और एक ऐसे वातावरण का निर्माण किया जा रहा है, जहां वन्य प्राणी सुरक्षित रहकर विचरण कर सकें, और वन क्षेत्र के नजदीक निवास करने वालों को भी कोई खतरा न हो.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : राजधानी रांची में अग्रवाल सभा के 50वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.समारोह में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में समाज से कुरीतियों को मिटाना रहा है. उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि अग्रवाल सभा इस दिशा में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहा है. उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाना ही समाज के विकास की पहली सीढ़ी है. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. समारोह के दौरान नेत्रदान करने वाले परिवार के साथ वरिष्ठ अग्रजन और कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री को सम्मानित किया गया.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.इस गरिमामयी मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का ये शुभ अवसर भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन है कि जब तक ये देश रहेगा इस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज देश के दो महान विभूतियों का जयंती दिवस है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया में एक अलग इतिहास रहा है, जहां ऐसे महान विभूतियों ने जन्म लेकर इस देश का मार्गदर्शन किया. आज उनके आदर्शों को कंधे में लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं. हमें गर्व है कि ऐसे महान विभूति हमारे बीच रहे और हमेशा वे हमारे दिल में रहेंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि बापू के विचार और उनका जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा. राज्य सरकार बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ संकल्पित है.इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. इस दौरान संपूर्ण परिसर बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : RKDF University, RanchiकेSchool of Lawमें नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मेंSeniorएवंSuper Seniorविद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण,अनुशासन एवंCampus Lifeसे परिचित कराया.कार्यक्रम मेंHigh CourtएवंLower Courtके अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही. अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ न्यायालयीन कार्यप्रणाली एवं विधि के व्यावहारिक पक्षों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में सफल करियर के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ,तार्किक क्षमता,प्रभावी संवाद,अनुशासन एवं पेशेवर नैतिकता का विकास भी आवश्यक है.Video Conferencingके माध्यम सेChancellor Dr. Sadhna Kapoorका संबोधनकार्यक्रम मेंRKDF UniversityकीChancellor Dr. Sadhna KapoorनेVideo Conferencingके माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने विद्यार्थियों कोLawकी शिक्षा को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने तथा अपने शैक्षणिक जीवन में अनुशासन,सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर परVice Chancellor, Pro Vice Chancellor, Registrar, Dean Academic, DeanएवंHOD, School of Lawसहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और उन्हें मेहनत,अनुशासन तथा निरंतर ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया.Rules, DisciplineएवंProfessional Decorumपर विशेष जोरकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय केRules & Regulations, Discipline, Protocol, Academic ConductएवंCampus Decorumके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.वक्ताओं ने कहा कि एकLaw Studentके व्यक्तित्व में कानून की जानकारी के साथ अनुशासन,नैतिकता,शिष्टाचार,संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का होना भी आवश्यक है. विद्यार्थियों को न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र की गरिमा के अनुरूप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया.SeniorएवंSuper Seniorविद्यार्थियों ने साझा किए अनुभवSeniorएवंSuper Seniorविद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवंCampus Lifeसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस दौरानSenior-Juniorके बीच सकारात्मक एवं सहयोगात्मक संवाद देखने को मिला.रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बढ़ाई समारोह की रौनककार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संगीत,नृत्य एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया.कार्यक्रम का समग्र उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन,व्यावहारिक विधिक ज्ञान,प्रोफेशनलDecorum,नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा.RKDF University, Ranchi के School of Law में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए विधि शिक्षा की एक नई यात्रा की शुरुआत के साथ-साथ उन्हें भविष्य के पेशेवर जीवन के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया.
रांची: विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन संरक्षक प्रखर राष्ट्रभक्त हिंदुत्व के प्रतीक तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रणेता श्रदधेय अशोक सिंघल का जन्मशताब्दी वर्ष इस वर्ष मनाया जा रहा है. शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे देश में एक वर्ष तक विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत सेवा कार्यों का विस्तार वैदिक शिक्षा गौ रक्षा धर्मांतरण पर रोक तथा मंदिर मुक्ति जैसे कार्यों को विशेष गति दी जाएगी. झारखंड में शताब्दी समारोह का उद्घाटन4अक्टूबर को धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में होगा जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल होंगे. वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अजय होंगे. लोक गायक पद्मश्री महावीर नायक उपस्थित रहेंगे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
रांची:राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार यानी 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय एक्सपो उत्सव का शुभारंभ हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 7 अक्टूबर तक होने वाले इस एक्सपो उत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान राज्यपाल ने वहां अलग-अलग लगे स्टॉल का अवलोकन किया. मोरहाबादी मैदान में हो रहे एक्सपो उत्सव में इस बार कुल 410 स्टॉल लगे हैं. करीब 2.5 लाख वर्गफीट क्षेत्र में आयोजित हो रहे एक्सपो उत्सव में अलग-अलग कंपनियों और कारोबार से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं. यहां देशभर से स्टॉल धारक पहुंचे हैं जहाँ एक छत के नीचे सभीतरह के सामान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. खरीददारी के साथ लोगों के मनोरंजन और विभिन तरह के ब्यंजन भी यहां लोगों को मिलेंगे.इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा हमारी पहचान सिर्फ झारखंड नहीं, बल्कि देश दुनिया तक के बाजारों तक पहुंच रही है. मैं समझता हूं इस दिशा में झारखंड आगे बढ़ रहा है. हमारे तसर सिल्क का देश और विदेशों में भी पहचान है जिसकी मांग भी है. आज व्यापार की दुनिया तेजी से बढ़ रही है. ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया में व्यापार की सीमाओं में काफी व्यापक बना दिया है. आज ऑनलाइन खरीदारी के प्रति भी लोगों में रुचि बढ़ी है.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता, सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. इसलिए उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. वे गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), द्वारा नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा.प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले के उपयोग का संदेशमंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विशेष रूप से एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic)के उपयोग को कम करने तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैले को अपनाने पर जोर दिया. कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सकता है.“कपड़े का थैला अपनाएं,प्लास्टिक का उपयोग घटाएं”. इसी दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया.मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने स्वयं किया स्वच्छता श्रमदानकार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रसाद ने स्वयं स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया तथा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की. उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की.“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश“एक पेड़ मां के नाम”के तहत पौधरोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए कार्यक्रम में“एक पेड़ मां के नाम”अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर लोगों को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही गुब्बारे उड़ाकर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रसारित किया गया. कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ,सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया.पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अबु इमरान ने स्वच्छता को निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM)को प्रभावी बनाने पर जोर दिया.कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपने स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने,कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने की अपील की.मिशन निदेशकSBM-Gरंजीता हेम्ब्रम ने दिया जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का संदेशकार्यक्रम में मिशन निदेशक,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण),रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का अभियान बनाने पर जोर दिया.कार्यक्रम में संयुक्त सचिव शशिंद्र बड़ाइक,नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), UNICEFकेWASH Expertकुमार प्रेमचंद सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची: बड़ी खबर झारखंड के रांची से है जहां एसीबी की टीम ने सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि रांची के सिल्ली अंचल में पदस्थापित अमीन को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता ने जमीन मापी के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेते अंचल से पकड़ा है. अमीन को गिरफ्तार करने के बाद सिल्ली से रांचीACBके कार्यालय लाया गया है. जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. बाद में न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा भेजा जाएगा.बता दें किACBको शिकायत मिली की सिल्ली अंचल का अमीन विनोद लोहरा जमीन मापी के लिए दो लाख रुपये और चार डिस्मिल जमीन की डिमांड की है. लिखित शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया.एसीबी की टीम अमीन को पकड़ने के बाद उसे रांची लेकर पहुंची है. यहां कांके रोड स्थित भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के कार्यालय में रख कर उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद मेडिकल जांच और फिर कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. बाद में बिरसा मुंडा केन्द्रीय करा जेल में शिफ्ट किया जाएगा.बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जमीन नापी के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकात अमीन से हुई. अमीन ने उसे बताया कि जमीन की मापी हो जाएगी. लेकिन इसके लिए उसे कुछ अदा करना होगा. बात 2 लाख रुपये और 4 डिस्मिल जमीन पर तय हो गई. लेकिन तभी इसकी सूचना लिखित तौर पर एसीबी टीम को दी गई. इसके बाद कार्रवाई करते हुए अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया. पहले भी इसी अंचल से अमीन की हो चुकी है गिरफ़्तारी इससे पहले भी सिल्ली अंचल के अमीन को एजेंसी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. फरवरी 2026 में आमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया था. जमीन के मापी के बाद रिपोर्ट और नक्सा के लिए पैसे की डिमांड की थी.रांची से नैयर की रिपोर्ट-
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर,स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया.इस भावुक क्षणों के बीच अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने अंगद महतो को उनके सुखद भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--
रांची : भारत निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक निष्पक्षता को लेकर सामने आए गंभीर तथ्यों के विरोध में बुधवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची स्थित लोकभवन के समक्ष विशाल विरोध-प्रदर्शन किया. पार्टी ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा फैसलों का आरोप लगाते हुए उन्हें अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग की.मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से नेताओं ने कहा कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा हाल के दिनों में लिए गए कई मनमाने फैसलों पर आयोग के दोनों चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई है. सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और चिंताओं को पूरी तरह दरकिनार कर,बिना उनकी सहमति के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक,अनधिकृत और लोकतंत्र विरोधी है,जो निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात करता है. इस पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झामुमो रांची जिला समिति,रांची महानगर समिति,खूंटी जिला समिति,लोहरदगा जिला समिति एवं रामगढ़ जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ा. प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर डाका डालने के समान है. संस्थागत गरिमा को ताक पर रखकर लिए जा रहे इन फैसलों से संवैधानिक मर्यादाएं तार-तार हुई है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य,सांसद महुआ माजी,विधायक विकास मुण्डा,अमित महतो,सुदीप गुड़िया,रामसुर्या मुण्डा,केन्द्रीय सदस्य पवन जेडिया,हेमलाल मेहता,अश्विनी शर्मा,अन्तु तिर्की,राधा तिर्की,निरु शांति भगत,रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम,रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू,लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मील अहमद,खूंटी जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद,रांची जिला संयोजक धमेंन्द्र सिंह,सांनु मुण्डा,रांची महानगर संयोजक फरीद खान,रोशन कुमार,मनिन्द्र सिंह,अंकिता वर्मा,विक्रम सिंह,अरूण वर्मा,आशुतोष वर्मा,विजय महतो,भोलु मल्लिक,साजिद कौसर,उत्तम यादव,महादेव मुण्डा,राजू गोप,उमेश साहू,रंजन माथुर,प्रेम प्रतीक बमबारी,अनुराग तिर्की,लालंती देवी,विजय महतो,आदम मुण्डा,कुलदीपक,जितनन्दन महतो,कुदरत अंसारी,फारूख अंसारी,लाला महली,मुरसीय लाल मांझी,शमीम अंसारी,श्यामजी महतो,नन्दु मेहता,चामु बेक,सुरेश महतो,बलराम महतो,नविन तिर्की, संजू माथुर तथा हजारों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--
रांची: राज्यपाल-सह-राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, राँची के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के साथ करने का आह्वान करते हुए कहा कि“बड़ी डिग्री से बड़ा जीवन नहीं बनता, बड़ा उद्देश्य जीवन को बड़ा बनाता है.” राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी ऐसे समय में विश्वविद्यालय से निकल रहे हैं, जब विज्ञान और तकनीक मानव जीवन एवं कार्यक्षेत्र को तेजी से बदल रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्र नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ नई चुनौतियाँ भी सामने आ रही हैं. डेटा की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और डीपफेक जैसी चिंताएँ महत्वपूर्ण हैं. इसलिए आने वाला समय केवल तकनीकी दक्षता रखने वाले लोगों का नहीं, बल्कि तकनीक का विवेक, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के साथ उपयोग करने वाले लोगों का होगा. राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विद्यार्थियों को समस्याओं को समझने और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करती है. इसलिए उनका लक्ष्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से नए अवसरों और रोजगार का सृजन करना भी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि“हर नवाचार एक प्रश्न से शुरू होता है- क्या इसे और बेहतर किया जा सकता है?” निरंतर सीखने, प्रश्न पूछने और नई संभावनाओं को तलाशने की प्रवृत्ति ही प्रगति का आधार बनती है. उन्होंने कहा कि किसी समस्या को देखकर केवल यह न सोचें कि समस्या क्यों है, बल्कि यह भी विचार करें कि उसका समाधान कैसे खोजा जा सकता है. यही वैज्ञानिक सोच नई खोजों की आधारशिला बनती है. उन्होंने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ युवा प्रतिभा और अपार संभावनाओं से समृद्ध राज्य है. विश्वविद्यालय को अपने तकनीकी ज्ञान एवं अनुसंधान को राज्य की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना चाहिए. जल, ऊर्जा, खनन, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण, ग्रामीण विकास और जनजातीय क्षेत्रों में तकनीक आधारित स्थानीय समाधान विकसित किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जब प्रयोगशाला का ज्ञान धरातल की आवश्यकताओं से जुड़ता है, तभी तकनीक की वास्तविक शक्ति सामने आती है. राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के‘विकसित भारत@2047’ के राष्ट्रीय संकल्प में देश के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है. आज विश्वविद्यालयों से निकलने वाली युवा पीढ़ी2047के भारत के निर्माण में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएगी. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं रचनात्मकता को देश की प्रगति से जोड़ने का आह्वान किया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी प्रयोग या शोध का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आने पर निराश होने के बजाय उससे सीखकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं से यह पूछने की आदत विकसित करने को कहा कि“मैंने इससे क्या सीखा और अब मैं इससे बेहतर क्या कर सकता हूँ?” उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने तथा उन्हें ज्ञान, परिश्रम और निरंतर सीखने की भावना से साकार करने का आह्वान किया.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
रांची: राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होना है. इसको लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय रांची में बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में क्रिकेट मैच के सफल आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी समन्वय पर चर्चा हुई.जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त,मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम,एचईसी परिसर,धुर्वा,रांची में 09 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक में टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श की गई.जिला दण्डाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. पूरे स्टेडियम परिसर एवं उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए. विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि दोपहर 3 बजे इंट्री शुरू होने से पूर्व बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आस-पास इकट्ठा नहीं होने दिया जाए,ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो.दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा. दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे इंट्री गेट खुलने से पूर्व ही पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लग जाएं,ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आनंदपूर्वक मैच का लुत्फ उठा सकें. साथ ही,दर्शकों से अनुरोध है कि वे कोई भी प्रतिबंधित वस्तु लेकर स्टेडियम परिसर में प्रवेश न करें.बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जेएससीए पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया,ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन राँची की छवि को और मजबूत करने वाला साबित हो.बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक,राकेश रंजन,अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था),धनंजय,अनुमंडल पदाधिकारी सदर,कुमार रजत,पुलिस अधीक्षक (शहर),पारस राणा,पुलिस अधीक्षक (यातायात),राकेश सिंह,ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण,अध्यक्ष,जेएससीए,धुर्वा,अजय नाथ शाहदेव,उपाध्यक्ष,जेएससीए,धुर्वा,संजय पाण्डेय,सचिव,जेएससीए,धुर्वा,सौरभ तिवारी उपस्थित थे.जिला प्रशासन ने शहरवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें,निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें,ताकि यह अंतरराष्ट्रीय मैच पूरी शांति,सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके.रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट-
रांची: Kanke Talks द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को विशेष सम्मान मिला.इस अवसर पर RKDF University, Ranchi के Pro Vice Chancellor डॉ.अमित कुमार पांडेय को प्रतिष्ठित KankeTalks Samwad Samman-2026 से सम्मानित किया गया.डॉ.अमित कुमार पांडेय को यह सम्मान उच्च शिक्षा के माध्यम से झारखंड के युवाओं को सशक्त बनाने,मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खुद मंच पर डॉ.अमित कुमार पांडेय को यह सम्मान प्रदान किया. इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह,पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक बलबीर दत्त तथा पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध नागपुरी लोक कलाकार एवं गायक श्री मुकुंद नायक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ.अमित कुमार पांडेय ने कहा कि“राज्य के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर दिलाना केवल हमारा दायित्व ही नहीं,बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है. प्रतिभा को सही दिशा और उचित मंच मिले, यही हमारी प्राथमिकता है. RKDF University, Ranchi विद्यार्थियों के हितों और उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, उचित मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है.”उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं,बल्कि युवाओं को ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाना है.इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.“आज की प्रतिभा ही कल का सशक्त झारखंड और मजबूत भारत बनाएगी”.डॉ.पांडेय ने कहा कि“RKDF University, Ranchi का संकल्प है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके कौशल, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का भी समग्र विकास हो. हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें और झारखंड के विकास तथा देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.”उन्होंने कहा कि“हमारा विश्वास है कि आज का प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल का सशक्त झारखंड और मजबूत भारत बनाएगा. हमारा संकल्प है—झारखंड की प्रतिभा को अवसर देना, युवाओं को सक्षम बनाना और उनके सपनों को उड़ान देना. विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके परिवार, समाज, झारखंड और देश की प्रगति की शक्ति बनेगी. विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि और हमारी प्रतिबद्धता की सबसे सशक्त पहचान होगी.”शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा “संवाद”Kanke Talks का “संवाद” कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक सरोकार, युवा सशक्तिकरण और झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की.इस अवसर पर शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन,युवाओं के लिए बेहतर अवसरों के निर्माण तथा झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.RKDF University, Ranchi विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, कौशल विकास, उचित मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत करने के लिए कार्यरत है.
रांची:भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजररांची जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम,2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है. इसके दायरे में सरकारी , गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) और सभी निजी स्कूलों के केजी से 12वीं तक के छात्र शामिल हैं.भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड , रांची के शुक्रवार के विशेष बुलेटिन में रांची जिले को भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट की श्रेणी में चिह्नित किया गया है. इसके मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.हालांकि , सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को स्कूल बंद रहने की अवधि में भी ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रुप से उपस्थिति दर्ज करनी होगी. उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन भी सुनिश्चित करना होगा.यदि किसी विद्यालय में इस अवधि में कोई अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है,तो उसके संचालन के संबंध में संबंधित विद्यालय के प्रधान अपने विवेक के अनुसार फैसला ले सकेंगे.जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं करने वाले संबंधित विद्यालय या संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम,2005 की सुसंगत धाराओं के तहत उत्तरदायी होंगे.रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--
रांची: मुख्यमंत्री सोरेन की अध्यक्षता में 25 सितंबर 2026 को होनेवाली झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठकस्थगित हो गई.मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसकी जानकारी दी है. कैबिनेट की अगली बैठक की तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी.समन्वय विभाग की ओर से सूचना जारी किया गया. रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--
रांची : बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर गुरुवार को भी चार्ज फ्रेम नहीं हो सका. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PMLA के विशेष न्यायालय में पेश हुए. सुनवाई के दौरान PMLA के विशेष न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया. हेमन्त सोरेन ने आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया.चार्ज फ्रेम से पहले सीएम ने मांगा समयचार्ज फ्रेम की कार्रवाई से पहले मुख्यमंत्री की ओर से कोर्ट से समय देने की मांग की गई. उनकी ओर से कहा गया किEDकी ओर से संबंधित दस्तावेज आज ही प्राप्त हुए हैं. इन दस्तावेजों के आधार पर कुछ साक्ष्य और अन्य दस्तावेज कोर्ट में पेश करने हैं.कोर्ट ने कहा- चार्ज फ्रेम रोकने का आधार नहींसमय की मांग पर कोर्ट ने कहा कि चार्ज फ्रेम की कार्रवाई रोकने के लिए उनके पास कोई कानूनी आधार नहीं है. इसके बाद कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में 30 सितंबर 2026 यानी बुधवार को हर हाल में चार्ज फ्रेम की कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 30 सितंबर को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में जुड़ने का निर्देश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर 2026 सुबह 11:30 बजे होगी.रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--
रांची : जमशेदपुर स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार को अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह समेत अन्य तीन युवाओं की मौत के बाद सड़क सुरक्षा (ROAD SAFETY)पर सवाल उठ रहे हैं.सड़क सुरक्षा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का एक अभिन्न और अनिवार्य हिस्सा है. सड़क सुरक्षा की पहल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)की शुरुआत के साथ शुरू होती है. क्योंकि किसी भी सड़क निर्माण परियोजना के डिजाइन,निर्माण,कार्यान्वयन और रखरखाव पर सड़क सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य है. आंकड़ों के अनुसार,सड़क सुरक्षा पर खर्च की जाने वाली राशि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में शामिल संरचनाओं के आधार पर विकास परियोजनाओं की कुल लागत का 2.21 से 15 प्रतिशत तक होती है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India)के रोड एक्सीडेंट डैश बोर्ड (Road Accident Dashboard)के अनुसार,वर्ष 2026 में झारखंड में 13 सितंबर तक कुल 244 सड़क हादसे में 196 लोगों की मौत और 194 लोग घायल हुए. इसी प्रकार,सड़क दुर्घटना में पैदल चलने वाले कुल 59 लोगों की मौत हो गई. पिछले पांच वर्षों मेंझारखंड में एनएच पर सड़क दुर्घटना और मौत का आंकड़ावर्ष - सड़क दुर्घटना की संख्या - मौत - घायल - पैदल चलने वालों की मौत2026 - 244 - 196 - 194 - 592025 - 383 - 326 - 257 - 952024 - 427 - 354 - 299 - 992023 - 313 - 291 - 217 - 682022 - 201 - 159 - 191 - 44इस वर्ष जनवरी से जून माह तक सड़क हादसे में 2,478 लोगों की गई जानझारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार,राज्य में हर दिन 17 सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो रही है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के रिपोर्ट के अनुसार,इस वर्ष जून माह तक 3,078 सड़क हादसे हुए,जिसमें 2,478 लोगों की मौत हो गई झारखंड में जनवरी से जून 2026 तक सड़क दुर्घटना और मौतजिला - सड़क दुर्घटना - मौतरांची - 408 - 286गुमला - 150 - 136लोहरदगा - 58 - 51सिमडेगा - 83 - 82खूंटी - 100 - 91जमशेदपुर - 166 - 117चाईबासा - 117 - 114सरायकेला - 125 - 107पलामू - 170 - 135गढ़वा - 100 - 72लातेहार - 83 - 65हजारीबाग - 195 - 163रामगढ़ - 126 - 107कोडरमा - 58 - 42चतरा - 84 - 77गिरिडीह - 194 - 180धनबाद - 208 - 118बोकारो - 169 - 125दुमका - 134 - 122देवघर - 121 - 86जामताड़ा - 45 - 41गोड्डा - 72 - 64पाकुड़ - 43 - 42साहिबगंज - 69 - 55कुल - 3078 - 2478झारखंड के इन जिलों में सड़क दुर्घटना में मौत का ग्राफ हुआ कमजिला - 2024 - 2025रांची - 294 - 286धनबाद - 123 - 118जमशेदपुर - 123 - 117पाकुड़ - 47 - 42गढ़वा - 82 - 72कुल - 2166 – 2478रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--
रांची:भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नई सूची जारी की है. इस सूची में झारखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को सौंपी गई. उनके साथ सौरभ सिंह और बिहार की निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया. गजेंद्र पटेल की नियुक्ति को झारखंड में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गजेंद्र पटेल का राजनीतिक जीवन सीधे चुनावी राजनीति से शुरू नहीं हुआ. वे बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़े रहे. 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से उन्होंने संगठनात्मक काम शुरू किया. इसके बाद युवा मोर्चा, वनवासी कल्याण परिषद और बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई. यही लंबा संगठनात्मक अनुभव उन्हें बीजेपी के महत्वपूर्ण नेताओं में शामिल करता है.गजेंद्र पटेल ने बीजेपी संगठन में कई अहम पद संभाले. 2017 में वे मध्य प्रदेश बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने. इसके बाद प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई. वर्ष 2021-22 के दौरान वे बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे और आदिवासी क्षेत्रों में संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाई. पार्टी ने दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख और लक्षद्वीप समेत कई राज्यों में भी नई जिम्मेदारियां तय की है.