
सोमवार, 14 सितंबर 2026
Liveकैमूर:प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी के नेतृत्व में शहर की विभिन्न मिठाई और खाद्य दुकानों पर सघन छापेमारी व जांच अभियान चलाया गया.जांच के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा कुल9स्थानों पर दुकानों की गुणवत्ता,साफ-सफाई और खाद्य मानकों की बारीकी से जांच की गई है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश बड़ी दुकानें सफाई और नियमों के मानकों का पालन कर रही हैं,तथा वहां खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी ताज़ा और सही पाई गई है.हालांकि,जांच के दौरान कई दुकानों में कर्मचारियों द्वारा हेयर कैप (सिर ढकने वाली टोपी) और ग्लव्स (दस्ताने) का उपयोग न करने जैसी कमियां सामने आईं. इस पर प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द इन नियमों का पालन करने की हिदायत दी है. इसके अलावा जिन दुकानों के पास वैध लाइसेंस नहीं था या जो मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके,उन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द लाइसेंस उपलब्ध कराने को कहा गया है.एसडीएम ने खुले में बिक्री करने वाले ठेले और रेहड़ी विक्रेताओं को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खुले में मिठाइयां और खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं,जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं. हाइजीन (सफाई) का पालन न करने वाले ऐसे विक्रेताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा. सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि खाद्य सामग्रियों को ढककर ही बेचें,अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट –
बिहार में हवाई संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजगीर और सासाराम-कैमूर क्षेत्र में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। दोनों प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जल्द ही संभाव्यता अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई के बीच समझौता होने की तैयारी है।राज्य सरकार ने समझौते के प्रारूप पर अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद एएआई की टीम दोनों प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण करेगी। टीम यह आंकलन करेगी कि संबंधित स्थानों पर एयरपोर्ट का निर्माण तकनीकी और व्यावहारिक रूप से कितना उपयुक्त है। साथ ही एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ी अन्य जरूरी संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाएगा।संभाव्यता अध्ययन की रिपोर्ट आने के बाद दोनों परियोजनाओं को लेकर आगे की प्रक्रिया तय होगी। यानी फिलहाल दोनों एयरपोर्ट प्रस्तावित हैं और इनके निर्माण की दिशा में शुरुआती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।राजगीर में एयरपोर्ट बनने से पर्यटन को खास तौर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राजगीर बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। एयर कनेक्टिविटी बेहतर होने से पर्यटकों के लिए राजगीर पहुंचना आसान होगा। इससे होटल, परिवहन, रोजगार और स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिल सकता है।वहीं, सासाराम-कैमूर क्षेत्र में एयरपोर्ट बनने से दक्षिण-पश्चिम बिहार में हवाई संपर्क मजबूत होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए बेहतर विकल्प मिल सकता है। अब सभी की नजर एएआई के संभाव्यता अध्ययन और उसकी रिपोर्ट पर रहेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों परियोजनाओं की अगली तस्वीर साफ होगी।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
कैमूर: बड़ी खबर कैमूर से है जहां जिले की मोहनिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और एसटीएफ (STF)की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल साहेब पासवान उर्फ गणेश पासवान को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.मामले में मोहनिया के एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 22 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी अपने ठिकाने पर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साहेब पासवान के घर पर छापेमारी की,जहाँ से साहेब पासवान और उसके साथी मुन्ना पासी को पकड़ा गया.एसडीपीओ ने बताया कि मुन्ना पासी मोहनिया थाना में दर्ज कांड संख्या 983/25 में वांछित था,जबकि कुख्यात साहेब पासवान कैमूर जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था. साहेब पासवान के आपराधिक इतिहास की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उस पर कैमूर जिले के विभिन्न थानों में करीब 8 गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या के 4,आर्म्स एक्ट के 5 और डकैती का 1 मामला शामिल है.पुलिस के अनुसार,साहेब पासवान का आपराधिक इतिहास साल 2015 से दर्ज है. वह पिछले 5-6 महीनों से लगातार फरार चल रहा था और बिहार एसटीएफ की टीम भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी. छापेमारी के दौरान फिलहाल कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. पुलिस गिरफ्तार दोनों अपराधियों से आगे की योजना और अन्य संलिप्तताओं के बारे में गहन पूछताछ कर रही है,जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट—
कैमूर: बड़ी खबर कैमूर से है जहां पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों से दो कंटेनरों में लदे कुल95मवेशियों को जब्त किया है. इस कार्रवाई में 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.मोहनिया थाना पुलिस ने समेकित चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से61मवेशी बरामद किए. इस दौरान कंटेनर में सवार चार पशु तस्करों को पकड़ा गया. वहीं,कुदरा थाना पुलिस ने पुसौली के समीप से एक अन्य कंटेनर से34मवेशियों को जब्त करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया. जब्त सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है तथा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.गिरफ्तार पशु तस्कर बागपत जिला के बरनावा निवासी रिजवान और चांद जबकि रसूलपुर दभेड़ी निवासी फुरकान और यूपी के मुजफ्फरपुर नगर के चरथावल निवासी मोहम्मद आसरीन कुरैशी और पांचवां मुरादाबाद का रहने वाला निजामुद्दीन शामिल है. मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल95मवेशियों को जब्त किया गया तथा चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पशु तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट---
कैमूर:एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी की. इस दौरान वाहन चालकों से अवैध उगाही करते हुए सैप के 3 जवानों और होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इनके पास से 83,300 रुपये नगद और चार मोबाइल जब्त किए हैं.पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है.उल्लेखनीय है कि एक महीने के अंदर इस जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पूर्व भी छापेमारी कर 4 सैप जवानों और 5 निजी सहायकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस तरह एक माह में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.सबसे हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के बावजूद इस अवैध उगाही की भनक जांच चौकी प्रभारी (एडीटीओ) आलोक कुमार को नहीं लग सकी. विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी अवैध वसूली का खेल बेधड़क जारी रहना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया जांच चौकी मोहनिया से 83,300 रुपए के साथ चार लोग की गिरफ्तारी हुई है जिसमें तीन सैप के जवान और एक होमगार्ड जवान शामिल हैं. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.गिरफ्तार आरोपियों में गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद, और मनीराम शर्मा ये तीनों सैप के जवान हैं और सुनील कुमार गुप्ता जो होमगार्ड का जवान शामिल है.
कैमूर:बड़ी खबर बिहार के कैमूर से है जहां जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के परमालपुर के पास गुरुवार सुबह करीब5बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. हादसे में ट्रक चालक और खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई.जानकारी के अनुसार ट्रक सासाराम की ओर से मोहनिया की तरफ जा रही थी. इसी दौरान परमालपुर के समीप चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगाए गए लोहे के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पर लदा सरिया आगे की ओर खिसक गया और चालक व खलासी उसी के नीचे दब गए. दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.मृतकों की पहचान ट्रक चालक सह मालिक शंकर यादव, पिता जगरनाथ यादव, निवासी बरनी बेरगी डुमरी, जिला गिरिडीह, तथा खलासी भुनेश्वर यादव, निवासी कोराडीह गांव, बगोदर थाना, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को ट्रक से बाहर निकलवाया. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--
कैमूर: बड़ी खबर बिहार के कैमूर से है जहां अनुमंडल कार्यालय मोहनिया में पुलिस ने एसपी के निर्देश एनएच-19 पर ट्रकों से अवैध वसूली के खिलाफ छापेमारी करते हुए 4 सैफ जवान समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.मामले में मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया,जिसका नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक द्वारा किया गया. छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के जांच केंद्र के पास बनी दो संदिग्ध झोपड़ियों पर धावा बोला. इस दौरान पुलिस ने मौके से ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए कुल9लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP)के4जवान और5आम नागरिक (सिविलियन) शामिल हैं.एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि ये नागरिक इन जवानों के इशारे पर सड़कों पर ट्रॉली (बैरियर) लगाने और हटाने का काम करते थे,ताकि ट्रकों को रोककर उनसे पैसे वसूले जा सकें. पूछताछ में यह बात सामने आई कि ये सिविलियन महीने में20से25दिन इसी अवैध काम में संलिप्त रहते थे और उन्हें इसके बदले प्रतिदिन₹300की मजदूरी मिलती थी.पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान घटनास्थल से कुल₹57,760की नकद राशि और9मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई,तो वे वसूली के संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब या वैध कागजात पेश नहीं कर सके. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी (FIR)दर्ज कर ली है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में परिवहन विभाग या अन्य किसी अधिकारी की मिलीभगत तो नहीं थी.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--
कैमूर: जिले के मोहनिया प्रखंड के उसरी में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में मंत्री उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग सह प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर शामिल होने पहुंचे. मोहनिया विधायक संगीता कुमारी,भभुआ विधायक भरत बिंद,डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी शिखर चौधरी,पंचायत के मुखिया रंगलाल पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.मंत्री संजय सिंह टाइगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि स्वाभाविक रूप से अगर आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने आस पास के निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे तो उनका आर्थिक संबल भी होगा और आपके समस्याओं का निकट में समाधान होगा. ये देश को और समाज को आने वाले समय में आगे बढ़ाने वाला काम है.मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राहुल गांधी से आप क्या उम्मीद करते हैं? वो सरकार की प्रशंसा करेंगे मोदी जी को तारीफ करेंगे. पेपर आउट होना गलत है लेकिन उसकी जांच हो रही है जो लोग इस कारनामे में शामिल होंगे उनको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राहुल गांधी की समझ पर मुझे तरस आती है. वो राम का विरोध करते-करते कहां से कहां चले गए. राम देश के स्वाभिमान के प्रतीक हैं. किसी पार्टी के एजेंडा का विषय नहीं है.मंत्री ने कहा विपक्ष को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए सम्राट चौधरी जी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कृपा से नहीं बने हैं,बिहार की जनता के आशीर्वाद से बने हैं जिसको बिहार की जनता ने बार-बार नकारा है और इस जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है,जहां विपक्ष के नेता की कुर्सी भी खतरे में है.
कैमूर: मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को सम्राट चौधरी पहली बार कैमूर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले भगवानपुर प्रखंड स्थित पवरा पहाड़ी पर माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सहयोग शिविर में शामिल हुए और जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब196करोड़ की लागत से60योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पुलिस को कहा कि कोई अपराधी हो पहले हाथ जोड़ कर कहिए कि आप बिहार छोड़ दीजिए, इसी में तुम्हारी भलाई है और यदि बिहार नहीं छोड़ता है और अपराध करता है तो तो चैलेंज माना जाएगा और48घंटे में जवाब दिया जाएगा. हम अपराधियों को छोड़ नहीं सकते. अगर हम छोड़ेंगे तो जनता हमें माफ नहीं करेगी. सम्राट चौधरी जब तक मुख्यमंत्री है हमारी बहनों के साथ कोई गलत करेगा तो48घंटे में उनको जवाब देंगे.मुख्यमंत्री ने कहा मुंडेश्वरी माता मंदिर का जीर्णोद्धार बहुत दिनों से रुका है. जल्द शुरू होगा. अगली बार आएंगे तो रोपवे का शिलान्यास करेंगे. माता मुंडेश्वरी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ेंगे. हेलिकॉप्टर सेवा से पूरा इलाका जोड़ा जाएगा. जंगल सफारी को विकसित करने की भी बात कही.कोई भी उद्योग लगाना है आप सभी विभाग को नोटिस दीजिए. 30 दिन जैसे ही पूरा होगा, बिहार सरकार आपको परमिट देगी. आप उद्योग लगाइए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--
कैमूर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कैमूर स्थित मां मुण्डेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर में पूजा के दौरान उन्होंने मां से बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. सीएम ने मंदिर को बिहार की गौरवशाली आस्था, संस्कृति और प्राचीन विरासत का प्रतीक बताया.संजय कुमार की रिपोर्ट--
कैमूर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को कैमूर के चैनपुर विधानसभा के नौघरा पहुंचे जहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो.जमा खान के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने छत के ऊपर से हाथ हिला कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. और कहा कि मैं यहां जमा खान से मिलने आया हूं इनसे मेरा संबंध है.अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि आज उनके बेटे निशांत कुमार का नॉमिनेशन था लेकिन उनका बेटा मतलब कुछ नहीं पूरा बिहार उनका बेटा परिवार है. जिसके बेटे का नामांकन वह एक छोटे से कार्यकर्ता के घर उनके परिवार से मिलने के लिए आए. देश में ऐसा नेता नहीं होगा.अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि जनाब नीतीश कुमार जी से बात हुई जो योजना सारा काम उन्होंने आदेश किया था सभी योजना जमीन पर उतर चुका है,बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज का काम भी शुरू हो जाएगा. कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट—
कैमूर:जिले के मोहनिया नगर के चांदनी चौक पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब इंडेन गैस एजेंसी के वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया. चालान काटने के विरोध में ट्रैफिक पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मियों के बीच नोंक-झोंक होने लगी. इस दौरान कुछ समय तक भारी जाम की स्थिति हो गई.जानकारी के अनुसार इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना कनेक्शन के गैस सिलेंडर की मांग की जा रही थी. जब एजेंसी कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए सिलेंडर देने से इनकार किया तो पुलिस ने उनके वाहनों का चालान काट दिया.पहला चालान मंगलवार को काटा गया था, बुधवार सुबह फिर इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ी को रोक कर चलान काटने का मामला सामने आया है.एजेंसी के मैनेजर राम शंकर झा ने कहा कि एजेंसी गैस वितरण के लिए जा रहा था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीच में ही रोक दिया गया और लाइसेंस मांगा गया. जब लाइसेंस दिखाया तो उनके द्वारा कहा गया कि इस पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और ट्रैफिक पुलिस जबरन चालान काट दिए.इस कार्रवाई से नाराज एजेंसी के कर्मियों ने विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर दिया. जिससे चांदनी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की ओर से इन आरोपों पर कहा कि मेरे द्वारा रोज यहां पर वाहन जांच किया जा रहा है बगैर सीट बेल्ट बगैर हेलमेट की गाड़ियों का चालान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया है.वहीं, एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि ट्रैफिक द्वारा गाड़ियों की चेकिंग लगाई गई थी. इसी दौरान गैस एजेंसी की गाड़ी का भी कुछ पेपर नहीं था, इसलिए फाइन काटा गया है. एसडीएम ने कहा कि बिना कनेक्शन गैस मांगना जांच का विषय है.
कैमूर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा के नौघड़ा पहुंचे जहां करीब₹300करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने मुख्य रूप से520बेड क्षमता वाले आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया. ये विद्यालय विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए बनाया गया है.इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कैमूर के अधौरा पहाड़ी जंगल में हाई सिक्युरिटी जेल बनाएंगे जो सबसे खूंखार आतंकवादी होगा उसको यहां बंद करने का काम करेंगे.वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एक बार फिर लालू राज का जिक्र किया और कहा कि लोग पहले घर से बाहर नहीं निकलते थे,पहले सब मुस्लिम हिन्दू करता था आज विकास हो रहा है.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट –
कैमूर : इन दिनों देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत और आपूर्ति में देरी से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को खाना बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के कैमूर में भी गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.मंगलवार सुबह से ही गैस सिलेंडर के साथ इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिला. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हमलोग पिछले तीन दिनों से सुबह में आते हैं और दोपहर में वही खाली सिलेंडर लेकर वापस घर चले जाते हैं. घरों में खाना नहीं बन रहा है. बाजार से खरीद कर खाना खा रहे हैं. बच्चे दूध के लिए परेशान हैं. रोजा खोलने के लिए भी बाहर दुकान से खरीद कर काम चल रहा है.ये तस्वीर मोहनिया नगर के डड़वा इंडेन गैस एजेंसी के समीप की है जहां सुबह से लाइन में सिलेंडर रख लोग खड़े हैं. लोगों ने कहा गैस एजेंसी के मालिक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है कि कब तक सिलेंडर मिलेगा.उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसी वाले गैस की कलाबाजी कर रहे हैं. बाजार में महंगे दाम पर गैस सिलेंडर मिल रहा है.₹1800से2000रुपए में सिलेंडर मिल रहा है. कहीं कहीं तो तीन हजार में भी मिल रहा है.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--
कैमूर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर से है जहां पंडित दीनदयाल गया जी रेलखंड स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन और मुठानी स्टेशन के बीच बरेज गांव के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर घने कुहासे के कारण मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया के बरेज निवासी मदन साह के दोनों पुत्र मंगलवार सुबह करीब 7 बजे खेत घूमने जा रहे थे. इसी दौरान बरेज गांव के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर घने कुहासे के कारण ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई. मृतक सगे भाइयों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी मदन साह के पुत्र 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही RPF और मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.घटना के बादस्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि यहां अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाया जाय ताकि ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--
मोतिहारी: बिहार में मतगणना जारी है. अब तक लगभग सभी सीटों पर 8 से 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. अगले कुछ घंटों में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी. इस बीच मंत्री संतोष कुमार सिंह ने रुझानों में एनडीए के बढ़ते जनाधार को लेकर कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी और बन रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की जोड़ी हिट कर गई और 225 के साथ प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.तेजस्वी यादव को दिमाग का इलाज करना चाहिए. काउंटिंग के बाद अगर तेजस्वी यादव जी का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं है तो अच्छे अस्पतालों में जाकर इलाज करा लें. तुष्टिकरण की राजनीती छोड़ें.बिहार के लोगों को अपमानित करना छोड़ें. बिहार के लोगों को गाली देना छोड़ें, नहीं तो बिहार के लोग अब माफ करने वाले नहीं हैं. तेजस्वी अब राजनीति करने लायक नहीं बचेंगे. लेकिनमैं 14 करोड़ बिहारी को अपने तरफ से इस प्रचंड बहुमत के लिए प्रचंड रुझान के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन स्वागत करते हैं. कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट ---
कैमूर: जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार11नवंबर को सुबह7:00बजे से जारी है. ऐसे में विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश मोहनिया पहुंचे.डीआईजी सत्य प्रकाश ने कहा कि कैमूर जिले के मोहनिया में आया हुआ हूं. यहां सभी बूथों पर मैंने निरीक्षण किया. सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान जारी है,कहीं भी विधि व्यवस्था का समस्या नहीं आया,निरोधात्मक तौर पर कुछ लोग अगर हैं भी तो उनको थाने में बैठाने का170BNSSधारा के अंतर्गत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. सभी जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी तैनात पाए गए हैं.
कैमूर : मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद सासाराम संसदीय क्षेत्र के बीजेपी के पूर्व सांसद छेदी पासवान के पुत्र निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर पासवान को आरजेडी ने अपना समर्थन दिया है. इसके बाद बेटे के समर्थन में बीजेपी छोड़ पूर्व सांसद भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहने लगे हैं. मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन की बैठक के दौरान पूर्व सांसद छेदी पासवान पहुंचे जहां पहली बार उन्होंने भाजपा छोड़ने की बात कैमरे पर कही. छेदी पासवान ने कहा बीजेपी से हम इसलिए अलग हुए कि भाजपा कहती है कि आपके ऊपर अपराधिक केस है,जबकि हमारे ऊपर किसी तरह का कोई केस ही नहीं है. इसी आधार पर लोकसभा में मेरा टिकट काटा गया,अब हम राष्ट्रीय जनता दल में आ गए हैं.मोहनिया की निवर्तमान विधायक संगीता कुमारी पर तंज कसते हुए कहा कि जो भगोड़े विधायक हैं उनका जमानत जब्त होगा.निर्दलीय प्रत्याशी और राजद का समर्थन मिलने के बाद रवि शंकर पासवान ने कहा गया चांदनी चौक पर ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य पर मेरा विशेष ध्यान होगा. मोहनिया विधानसभा को पूरे बिहार में नंबर वन बनाना है.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट—
कैमूर: डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ विधानसभा203में6प्रत्याशी हैं.मोहनिया विधानसभा204 (अ.जा)में12प्रत्याशी हैं.205भभुआ विधानसभा में8प्रत्याशी और206चैनपुर विधानसभा में सबसे अधिक22प्रत्याशी हैं. चैनपुर विधानसभा में वोटिंग के टाइम में परिवर्तन किया गया है. अब7:00सुबह से लेकर5:00शाम तक है. हम लोगों का यह टारगेट है कि पूरे बिहार में अगर किसी जिले में सबसे अधिक मतदान हो तो वह कैमूर जिला हो. इसको लेकर लगातार स्वीप एक्टिविटी के जरिए वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा के संबंध में जो इलेक्शन कमिशन की गाइडलाइन है जो लॉ कहता है उसके अनुसार इलेक्शन होगाऔर एकदम शांति ढंग से निष्पक्ष होगा. कैमूर में आठ कंपनी फोर्स आया हुआ है. सीसीए तीन की कार्रवाई140लोगों पर की गई है और सीसीए12की कार्रवाई एक व्यक्ति पर की गई है.कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--