
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Liveहजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग की दो युवा एथलीट पृथ्वी उरांव और अनौखी कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 विश्व विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम में हुआ है. प्रतियोगिता आगामी 3 से 8 दिसंबर तक ब्राजील में आयोजित होगी.पृथ्वी उरांव लंबी कूद और अनौखी कुमारी400मीटर बाधा दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. प्रतियोगिता के लिए झारखंड के कुल11खिलाड़ियों का चयन किया गया है.किसान परिवार से आती हैं दोनों खिलाड़ीगुमला की रहने वाली पृथ्वी उरांव पिछले करीब तीन वर्षों से हजारीबाग में रहकर लंबी कूद का प्रशिक्षण ले रही हैं. उनके पिता किसान और मां गृहिणी हैं. वहीं रांची की अनौखी कुमारी के पिता कृषि कार्य से जुड़े हैं और मां गृहिणी हैं. दोनों खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.दोनों खिलाड़ियों की सफलता में उनके प्रशिक्षक नीरज रॉय और अनुकंपा रूंडा की भी अहम भूमिका रही है. प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीक,फिटनेस,गति और प्रदर्शन को लगातार बेहतर किया.गोवा में होगा विशेष प्रशिक्षण शिविरब्राजील रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ियों के लिए गोवा में करीब ढाई महीने का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए उनकी फिटनेस,तकनीक और प्रदर्शन को और निखारा जाएगा.हर्ष अजमेरा ने किया सम्मानितहजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय परिसर में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में प्रशिक्षण लेकर दो बेटियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.उन्होंने कहा, “हजारीबाग की बेटियों का ब्राजील तक पहुंचना गर्व की बात है. उनके सपनों को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेंगे.”हर्ष अजमेरा ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. जरूरत है प्रतिभाओं को सही दिशा,बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.पृथ्वी की लंबी छलांग और अनौखी की बाधा दौड़ की रफ्तार अब ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर नजर आएगी. दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करना है.राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-
रांची : पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रांची में शनिवार को समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी जुटे थे.पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक नितिन कुमार श्रीवास्तव ने समापन समारोह में खिलाड़ियों के हौसला आफजाई के लिए शामिल हुए. उन्होंने बताया काम और तनाव के बीच खेल काफी मददगार होता है. कर्मचारियों के लिए यही वजह है हर साल किसी न किसी खेल का आयोजन सबके लिए किया जाता है. इसमें सभी लोग खेल के साथ पूरा आंनद लेते हैं.
बाढ़: रग्बी खेल में बाढ़ की तीन बेटियों का टीम इंडिया में चयन हुआ है. टीम इंडिया में चयन से इलाके में खुशी का माहौल है. चयनित खिलाड़ी आरती कुमारी, सलोनी कुमारी और ब्यूटी कुमारी है. तीनों ने 5-6 सितंबर 2026 को चीन के किंगदाओ में आयोजित एशिया रग्बी अंडर-18 सेवन्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया. सलोनी कुमारी टीम की कप्तान रही.वहीं, सीवान की सिमरन प्रवीण ने भी बाढ़ रग्बी फुटबॉल क्लब में अभ्यास कर टीम इंडिया में जगह बनाई. इन खिलाड़ियों की सफलता से बाढ़ और बिहार का नाम रोशन हुआ है. इन सभी खिलाड़ियों का बाढ़ रेलवे स्टेशन पर लोगों ने भव्य स्वागत किया. पूरे शहर का भ्रमण करते हुए खिलाड़ी प्रसिद्ध उमानाथ धाम पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान से सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा.बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट-
पटना:बिहार में खेल प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की खेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. खेल विभाग विभिन्न स्तरों पर कुल1006पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है. इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल संस्थानों तक प्रशासनिक व्यवस्था और प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करना है.इन पदों में33जिला खेल पदाधिकारी, 380स्टेडियम प्रशिक्षक, 48राजगीर राज्य खेल अकादमी के कोच, 301बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा244बिहार खेल विश्वविद्यालय के पद शामिल हैं.जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई गई है. बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा ले चुका है और अब साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जानी है. नियुक्ति के बाद जिलों में खिलाड़ियों की पहचान,प्रतियोगिताओं के आयोजन,प्रशिक्षण कार्यक्रमों और खेल योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी.वहीं,राज्य में तैयार हो रहे इंडोर और आउटडोर स्टेडियमों को सिर्फ प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल के बजाय नियमित प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए विभिन्न खेल विधाओं में380प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में48प्रशिक्षकों की बहाली से हाई परफार्मेंस ट्रेनिंग को मजबूती मिलने की उम्मीद है. आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित कोच उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को वैज्ञानिक और नियमित प्रशिक्षण दिया जा सकेगा.इसके अलावा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार खेल विश्वविद्यालय में कुल545पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. संविदा और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भी आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है.खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अनुसार, इन नियुक्तियों से राज्य की खेल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
जमुई:बिहार के जमुई की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र इनडोर स्टेडियम में 26 अगस्त 2026 को बीएसएफ के सहयोग से आयोजित ऑल स्टेट ऑल स्टाइल कराटे चैंपियनशिप में सिमुलतला की बेटी जूही कुमारी ने डबल स्वर्ण पदक जीता है.इस चैंपियनशिप में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जूही ने 13 और 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली,असम और पश्चिम बंगाल की खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की.जूही वर्तमान में जयपुर के द पैलेस स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है और प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन के सहयोग से अपने खेल को आगे बढ़ा रही है.उसकी इस सफलता पर कोच निर्मल बोहरा,मोहन श्रेष्ठ,श्याम सिंह शेखावत,प्रधान अध्यापक उर्वशी वर्मन,रमा दत्ता और पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी ने बधाई दी है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
रांची: 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में शुरु हो गया है. अंडर 14 और अंडर 19 बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के लिए यह ट्रायल है. इसमें पूरे राज्य से खिलाड़ी शामिल हुए हैं.प्रतियोगिता में हर वर्ग से 35 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और 35 खिलाड़ियों में से कैम्प में 18 लोगों का चयन किया जाएगा. चयनकर्ताओं का कहना है कि अब तक सबसे अधिक खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंच चुके हैं और सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यही वजह है कि सेलेक्शन में भी हमें थोड़ी कठिनाई जरूर हो रही है. पर जितने खिलाड़ियों का चयन करना है उतना ही हम चयन कर पाएंगे.
पटना: एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेता सेतु मिश्रा का कहना है कि यदि बिहार सरकार का सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन नहीं मिला होता तो शायद वह यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता.खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बिहार सरकार भारी नकद पुरस्कार,अत्याधुनिक खेल अवसंरचना,खेल नर्सरियों तथा सरकारी नौकरियों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.इन सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि बिहार के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार के खिलाड़ियों के माध्यम से देश के लिए अधिकतम पदक हासिल कर गौरव बढ़ाना है.इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 24 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र तथा खेल छात्रवृत्ति के लिए चयन-पत्र प्रदान किए. इन 19 खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं. बिहार सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद पर नियुक्ति प्रदान की है.‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’योजना के तहत खिलाड़ियों को डीएसपी,दरोगा,पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है. सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी.खेल विभाग के मुताबिक इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान की गई है.खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु बिहार सरकार निरंतर कार्य कर रही है. इसी क्रम में‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’योजना जैसी पहलों के साथ अपने खिलाड़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करते हुए खेल उत्कृष्टता के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.खिलाड़ियों ने बयां की सरकार की पहलबिहार सरकार की खेल नीतियों से राज्य की खेल संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव आया है. पूरे राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का तीव्र विकास किया जा रहा है. "मेडल लाओ,नौकरी पाओ" योजना के तहत,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है.आकाशदीपक्रिकेटर,भारतीय क्रिकेट टीममैं भारत में अभी मुख्य धावक के रूप में जाना जा रहा हूं. बिहार सरकार के द्वारा हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए कई योजना काम कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’योजना के तहत मेरा चयन हुआ है. इसके लिए मैं बिहार सरकार का शुक्रिया अदा करता हूँ.विभास्कर कुमारएथलेटिक्सकॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की वजह से मुझे खेल सम्मान से सम्मानित किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सपने साकार करने के लिए प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है.मरियम फ़ातिमा
पटना: बिहार सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य की सभी 8,050 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अब तक 5,317 पंचायतों में खेल मैदान निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 5,285 खेल मैदान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 32 मैदानों का निर्माण अंतिम चरण में है।जिलावार प्रगति की बात करें तो पूर्वी चंपारण 307 खेल मैदानों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 263, मधुबनी में 257, गया में 218, समस्तीपुर में 194, पश्चिम चंपारण में 176, पूर्णिया में 173, नवादा में 169, सारण में 168, रोहतास में 166, बांका में 162, दरभंगा में 156, सीवान में 155, भोजपुर में 154, कटिहार में 151, नालंदा में 150 और पटना में 126 खेल मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं।सरकार का कहना है कि पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनने से गांवों के बच्चों और युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।राज्य सरकार का मानना है कि मजबूत खेल अवसंरचना ही भविष्य के खिलाड़ियों की सबसे बड़ी ताकत है। राजगीर में विश्वस्तरीय खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण जैसी परियोजनाएं बिहार में खेलों के विकास को नई दिशा दे रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करें।
पूर्णिया, 1 अगस्त 2026 जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। 27 से 30 जुलाई तक टॉरियन वर्ल्ड स्कूल, रांची में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा सौम्या कुमारी ने अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आनंद राज के साथ अंडर-14 मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, आनंद राज ने व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर एक और कांस्य पदक अपने नाम किया।सौम्या कुमारी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतियोगिता में बेस्ट आर्चर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनका चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। इस सफलता में विद्यालय के कोच एवं मार्गदर्शक बिप्लब सिंघा करजी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम प्रबंधक अलीना प्रधान ने भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।30 जुलाई को आयोजित समापन एवं पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मधुकांत पाठक और शिवेंद्र दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्या पुलोमा नंदी, उप-प्राचार्य, समन्वयकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधक को इस उपलब्धि पर बधाई दी।एक स्वर्ण, दो कांस्य, ‘बेस्ट आर्चर’ सम्मान और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चयन के साथ जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में अपनी मजबूत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।पूर्णिया से जे पी मिश्रा की रिपोर्ट
पटना : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है.बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की खिलाड़ी एवं जल संसाधन विभाग,बिहार सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सुधा कुमारी ने 63 किलोग्राम वर्ग में बेंच प्रेस में 117.5 किलोग्राम भार उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया तथा कुल 432.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक एवं“स्ट्रॉन्ग वूमन”का खिताब अपने नाम किया.वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,बिहार सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी स्मिता कुमारी ने 76 किलोग्राम वर्ग में 420 किलोग्राम कुल भार उठाकर रजत पदक तथा“स्ट्रॉन्ग वूमन”का खिताब प्राप्त किया. प्रतियोगिता की“स्ट्रॉन्गेस्ट वूमन ऑफ द टूर्नामेंट”स्पर्धा में सुधा कुमारी प्रथम उपविजेता (1st Runner-up)एवं स्मिता कुमारी द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-up)रही.इस उपलब्धि पर सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव शिरसात कपिल अशोक,आईएएस ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.इस अवसर पर सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रभारी लेखा-सह-प्रबंधक एवं वित्त विभाग के उप सचिव अमित मिश्रा भी उपस्थित थे.पटना से अंकिता की रिपोर्ट--
पटना : बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में खिलाड़ियों से संवाद किया. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया. इस दौरान एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल और तैराकी के खिलाड़ी मौजूद रहे.राज्यपाल ने कहा खिलाड़ियों ने बिहार का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया. खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की. खेल के साथ शिक्षा पर भी बराबर ध्यान देने की सलाह दी. शारीरिक फिटनेस और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर दिया. बेहतर कोचिंग को सफलता के लिए जरूरी बताया. राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
रांची:युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. पृथ्वी देव भट्टाचार्य शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में देशभर में परचम लहराया है. वहीं, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पृथ्वी देव भट्टाचार्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रदेश अध्यक्ष ने हर मुकाम पर सफलता हासिल करने के लिए हौसला बढ़ाया.झारखंड खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहाइस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड हमेशा से खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. पहले जहां युवा क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल जैसी खेल में दिलचस्पी दिखा रहे थे. वहीं, अब जिम्नास्ट जैसे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है. उन्होंने पृथ्वी देव भट्टाचार्य के उज्जवल भविष्य की कामना की.पृथ्वी की सफलता परखेल जगत में खुशी की लहरपृथ्वी देव भट्टाचार्य मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा स्थित कांजीडीह के निवासी हैं,लेकिन वर्तमान में वह रांची में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है.कोच विकास कुमार गोप को दिया सफलता का श्रेयपृथ्वी देव भट्टाचार्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोटिल थे,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गोल्ड जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. वहीं, इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी.नेताओं ने दी बधाईमौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, नेता प्रतिपक्ष के आप्त सचिव राजेन्द्र तिवारी ने भी युवा जिम्नास्ट को बधाईयां दी.
नवादा: जिले के दीरी खेल मैदान में आयोजित दीरी प्रीमियर लीग (डीपीएल-सीजन-04)के डे-नाइट फाइनल मुकाबले में हिसुआ की टीम ने वारिसलीगंज की टीम को करारी शिकस्त दी. हिसुआ की टीम ने5विकेट से जीत दर्ज कर चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार अपने नाम किया. कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पोस्टमास्टर राजेश्वर कुमार,पत्रकार सुनील कुमार और जिला आईकॉन राहुल वर्मा शामिल हुए. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने फीता काटकर और खिलाड़ियों को माला पहनाकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया.हिसुआ के कप्तान रंजीत टेलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारिसलीगंज की टीम ने निर्धारित10ओवर में5विकेट खोकर93रन बनाए. टीम के लिए कप्तान रंजन कुमार ने शानदार44रन की पारी खेली. हिसुआ की ओर से बादशाह ने2विकेट झटके.हिसुआ की टीम ने94रनों के जीत का लक्ष्य का पीछा कर शानदार प्रदर्शन करते हुए14गेंद शेष रहते हुए मैच जीत लिया. टीम ने4विकेट खोकर97रन बनाकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम की. विजेता टीम के लिए अजहर उर्फ चुन्ना ने32रन बनाए और1विकेट भी लिया. कप्तान रंजीत ने28रन की उपयोगी पारी खेली,वहीं अमन ने3विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई.अजहर उर्फ चुन्ना को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए'मैन ऑफ द मैच'और'मैन ऑफ द सीरीज'दोनों खिताबों से नवाजा गया.मैच को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा चीयरलीडर्स की विशेष व्यवस्था की गई थी. हर विकेट और चौके-छक्के पर उनके मोहक डांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.समापन समारोह में अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता व उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए.इस टूर्नामेंट के आयोजक मनीष कुमार सिन्हा और उमेश कुमार शर्मा थे. टूर्नामेंट के प्रायोजक होटल राजमहल,बुधौल,फिल्म फेस्टिवल नवादा,एमएम प्लाई अंसार नगर,अपना हैंडलूम गढ़पर,अर्जेन्दु इंटरप्राइजेज अमूल दूध गढ़पर,मां ट्रेडर्स दीरी,ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल एंड ट्यूटोरियल दीरी,तथा देविका साउंड एंड लाइट नवादा थे.नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट-
रांची:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यनी महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है. मंगलवार को राजधानी के रिंग रोड पर सिमरिया स्थित उनके फार्महाउस के बाहर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला. फार्महाउस के बाहर बड़ी संख्या में फैंस जुटे और केक काटकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर माही का जन्मदिन मनाया. इस दौरान 'हैप्पी बर्थडे माही' से पूरा माहौल गूंज उठा. माही के फैंस हाथों में धोनी की तस्वीर और पोस्टर लेकर पहुंचे थे. कुछ फैंस भारतीय टीम की जर्सी पहनकर इस खास दिन को मनाने पहुंचे थे.कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी के फैंस ने फार्महाउस के बाहर केक काटकर उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. देश ही नहीं, दुनियाभर में फैले करोड़ों प्रशंसक सोशल मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपने पसंदीदा क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का T-20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा है.शांत स्वभाव, शानदार नेतृत्व क्षमता और बेहतरीन फिनिशर के रूप में उनकी पहचान आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में कायम है. 45वें जन्मदिन पर सिमरिया फार्महाउस के बाहर जुटे प्रशंसकों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि माही की लोकप्रियता आज भी पहले जैसी ही बरकरार है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबके पसंदीदा खिलाड़ी रहे यानी महेंद्र सिंह धोनी का आज 45वां जन्मदिन है. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची जिले में हुआ था. उनकी गिनती दुनिया के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ियों में होती है. कैप्टन कूल के नाम से भी मशहूर महेंद्र सिंह धोनी भारत के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज की गिनती दुनिया के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ियों में होती थी.माही ने भारतीय क्रिकेट को उन बुलंदियों पर पहुंचाया, जिसकी कोई खिलाड़ी सिर्फ कल्पना ही कर सकता है. कप्तानी और बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग से भी उन्होंने टीम इंडिया की सफलता में अहम योगदान दिया है.महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने का नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किया है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही संस्करण में उन्होंने युवा भारतीय टीम को लीड करते हुए चैंपियन बनाया. फिर 2011 में 28 साल के बाद टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप जितवाया. तीसरा खिताब चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के रूप में आया.इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने. धोनी ने 200 वनडे, 72 टी20 और 60 टेस्ट मुकाबलों में भारत को लीड किया. जिसमें में 178 में जीत मिली. एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है.
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम ने कैप्टन कूल को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके बर्थ डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.मुख्यमंत्री ने धोनी के शांत स्वभाव और नेतृत्व की जमकर सराहना की है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का उल्लेख किया. पद्मभूषण और राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान का जिक्र किया. धोनी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सीएम ने प्रेरणादायक बताया. उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की. सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा किया.मुख्यमंत्री नेकहा— देश को धोनी की उपलब्धियों पर गर्व है.जन्मदिन पर प्रशंसकों को भी शुभकामनाएँ दी.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
रांची : 65वीं रांची जिला सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने गुब्बारे उड़ाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के सभी19प्रखंडों की अंडर-15बालक टीमों ने भाग लिया.पूरे टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, बेहतरीन टीमवर्क और शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए लगातार सभी मुकाबलों में विजय हासिल की. फाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने सेंट जॉन स्कूल को रोमांचक मुकाबले में4–3से पराजित कर65वीं रांची जिला सुब्रतो कप अंडर-15बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया.विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है. हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे."विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्रीकांत हरिकेश सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का परिचय दिया. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, विद्यालय परिवार के सहयोग तथा प्राचार्य के सतत मार्गदर्शन को दिया.इस शानदार जीत से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे कांके क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. विद्यालय परिवार ने विजेता टीम को आगामी राज्य स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की.
रांची : 65वीं सुब्रतो कप कांके प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ स्कूल को 3-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पूरे टूर्नामेंट में विद्यालय की टीम ने अनुशासित खेल, उत्कृष्ट तालमेल और आक्रामक प्रदर्शन का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया.फाइनल मुकाबले के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें केजीबी,कांके की छात्राओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कांके प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BPO)मंजू बिलॉन्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी,पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके के प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय की टीम आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं कांके प्रखंड का नाम रोशन करेगी. विद्यालय के वरीय शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, संघर्ष और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया. उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की अथक मेहनत, विद्यालय प्रशासन के सहयोग तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके की इस ऐतिहासिक जीत से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं पूरे कांके क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है. यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
रांची: झारखंड की खेल यात्रा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट संभावित रूप से26जुलाई2026से प्रारंभ होगा. इस ऐतिहासिक आयोजन की सफल मेजबानी को लेकर सोमवार को मुकेश कुमार,सचिव,पर्यटन,कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक डूरंड कप के सफल आयोजन हेतु विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना एवं विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान स्टेडियम की तैयारियों,संचालन संबंधी आवश्यकताओं,सुरक्षा व्यवस्था,लॉजिस्टिक प्रबंधन,सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया.सचिव ने कहा कि रांची में पहली बार डूरंड कप का आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का सफल आयोजन आने वाले वर्षों में रांची में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैचों की मेजबानी की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा तथा झारखंड को बड़े खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा.डूरंड कप2026का उद्घाटन समारोह खेल,देशभक्ति,भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम होगा. समारोह के प्रमुख आकर्षणों में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा रोमांचक शो,आर्मी बैंड की विशेष प्रस्तुति एवं पारंपरिक नृत्य शामिल होंगे. इसके साथ ही झारखंड की लोक एवं जनजातीय नृत्य परंपराओं की भव्य प्रस्तुतियां राज्य की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी.सचिव ने सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों,अधिकारियों,फुटबॉल प्रेमियों एवं दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करना आयोजन की प्राथमिकता होगी. बैठक में छवि रंजन,निदेशक,खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय;आसिफ एकराम,निदेशक,संस्कृति निदेशालय;कर्नल हेम चंद्रा,डूरंड कप के नोडल आर्मी अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी हितधारकों ने रांची में आयोजित होने वाले पहले डूरंड कप को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.