

गुरुवार, 12 नवंबर 2026
Live
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाकर ऐतिहासिक दीपोत्सव का किया शुभारंभ, किसानों की सिंचाई और युवाओं के रोजगार पर भी दिया बड़ा भरोसा।बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से आयोजित इस आयोजन में एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का यह ऐतिहासिक आयोजन मुंगेर की धरती पर हो रहा है। उन्होंने सभी बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य को लगातार विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाना सरकार का संकल्प है।मुख्यमंत्री ने मुंगेर और भागलपुर के बीच करीब 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण कार्य शुरू कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी।गंगा नदी के पानी के बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाद की सफाई और जल संरचनाओं के माध्यम से गंगा के पानी का उपयोग किसानों के खेतों तक सिंचाई पहुंचाने में किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ 2 नवंबर को महत्वपूर्ण समझौता किया गया है।रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 से पहले ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे बिहार के लोगों को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़े। राज्य में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने तथा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने उद्योगों के विस्तार, निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।कार्यक्रम में विधायक कुमार प्रणय, ललित नारायण मंडल, मनोज यादव सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।संजय कुमार की रिपोर्ट
शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों का नया खेल बेनकाब,श्रीकृष्ण सेतु के पास पुलिस ने पकड़ा शराब से भरा कंटेनर;धनबाद से मुजफ्फरपुर होते हुए मोतिहारी पहुंचाई जानी थी खेपमुंगेर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली के त्योहार पर शराब की मांग का फायदा उठाने के लिए तस्करों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया। इस बार चावल की बिल्टी बनाकर कंटेनर में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही थी। हालांकि, मुंगेर पुलिस ने शराब माफियाओं की इस चाल को नाकाम कर दिया। श्रीकृष्ण सेतु के पास एसपी की आसूचना इकाई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शराब से लदे कंटेनर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 200 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।चावल के कागजात,कंटेनर में भरी थी शराबजानकारी के अनुसार, एसपी की आसूचना इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते एक कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के अनुसार, कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 200 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए चावल की बिल्टी तैयार कराई थी, जबकि कंटेनर में चावल की जगह शराब की खेप भरी हुई थी।धनबाद से मोतिहारी पहुंचाई जानी थी शराब की खेपगिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बेलारी थाना क्षेत्र के तेवरखास गांव निवासी मेहरबान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे धनबाद से चावल की बिल्टी देकर कंटेनर को मुजफ्फरपुर होते हुए मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, कंटेनर के अंदर चावल की जगह अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि शराब की इस खेप को दीपावली के दौरान अवैध बाजार में खपाने की तैयारी थी।लगातार दूसरे दिन शराब की बड़ी बरामदगीसदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मुंगेर में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन और बड़े कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।पहले भी 143पेटी शराब हुई थी बरामदगौरतलब है कि इससे पहले भी श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते 143 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। लगातार दूसरे दिन बड़ी खेप पकड़े जाने से इलाके में सक्रिय शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर सवाल उठ रहे हैं।चालकों से आगे बढ़कर सरगनाओं तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौतीबिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद लगातार बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर इतनी बड़ी खेप राज्य में कैसे पहुंच रही है? चावल की बिल्टी बनाकर शराब की तस्करी करने के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है? इस अवैध कारोबार के असली सरगना और सप्लायर कौन हैं?फिलहाल पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क, सप्लायर और शराब के संभावित खरीदारों तक पहुंचने की है।मुंगेर से अमृतेष सिन्हा की रिपोर्ट
बस स्टैंड और पेट्रोल पंप के आसपास कर रहे थे रेकी,कई मोबाइल फोन और 500रुपये के जाली नोटनुमा कागजात बरामदमुंगेर: बिहार के मुंगेर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की आशंका के बीच पुलिस ने दिल्ली से पहुंचे तीन संदिग्धों को पकड़ा है। कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके पास से कई मोबाइल फोन, 500-500 रुपये के जाली नोटनुमा कागजात और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं।गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदीजानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने और लोगों को अपने झांसे में लेने की कोशिश करने की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि संदिग्ध युवक इलाके में रेकी कर रहे थे।सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।दिल्ली के रहने वाले हैं तीनों संदिग्धपुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। इनमें मो. तबरेज (करीब 19 वर्ष) और मो. आँद (करीब 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, नाबालिग होने के कारण तीसरे संदिग्ध को निरुद्ध किया गया है।कई मोबाइल फोन और संदिग्ध कागजात बरामदतलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से नारजो और वीवो कंपनी के कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल उपकरणों में अलग-अलग IMEI नंबर होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा 500-500 रुपये के मुड़े हुए जाली नोटनुमा कागजात और अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किए गए हैं।पूछताछ में ठगी करने की बात आई सामनेपुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर दिल्ली से मुंगेर आकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने जिले में अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिसफिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिग के मामले में किशोर न्याय प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। अब जांच के बाद ही पूरे मामले और कथित ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट
मुंगेरः मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में नयन इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी समेत तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी घायलों को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।सिलेंडर से दोबारा गैस रिसाव होने पर हुई घटनामिली जानकारी के अनुसार, घायलों में दयानंद यादव के पुत्र अमन कुमार, अनुराग कुमार और नयन इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी दीपक कुमार शामिल हैं। अमन कुमार के मुताबिक, उनके घर में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हुआ था। इसके बाद वह सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी पहुंचे, जहां तकनीकी कर्मियों ने सिलेंडर की रबर यानी ओ-रिंग बदलकर गैस रिसाव बंद होने की बात कही थी। हालांकि, गुरुवार को सिलेंडर से दोबारा गैस रिसने लगी।रिसाव ठीक करने के दौरान अचानक भड़की आगबताया जा रहा है कि गांव में गैस वितरण करने पहुंची एजेंसी की गाड़ी को अमन कुमार ने रोका और सिलेंडर से दोबारा गैस रिसने की समस्या बताई। इसके बाद डिलीवरी कर्मी दीपक कुमार सिलेंडर की जांच कर रिसाव ठीक करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान चिंगारी के संपर्क में आने से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर अमन कुमार, अनुराग कुमार और दीपक कुमार झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों ने बालू, पानी और भीगे बोरों से बुझाई आगआग लगते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने बालू, पानी और भीगे बोरों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद तीनों घायलों को तत्काल धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।गैस एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद ग्रामीणों ने गैस एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठाए हैं। सिलेंडर में पहले भी रिसाव होने और कथित तौर पर ओ-रिंग बदलने के बाद दोबारा लीकेज शुरू होने की बात सामने आने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है।अब यह जांच का विषय है कि सिलेंडर में दोबारा गैस रिसाव क्यों हुआ और रिसाव ठीक करने के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी सावधानियों का पालन किया गया था या नहीं। मामले में संबंधित विभाग और गैस एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।मुंगेर से अमृतेष सिन्हा की रिपोर्ट
मुंगेर:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दुर्गा पूजा के अवसर पर संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने असरगंज,तारापुर और संग्रामपुर के विभिन्न प्रमुख दुर्गा मंदिरों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था,विधि-व्यवस्था,श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने जिले के विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा किया. उन्होंने तारापुर स्थित तेलडीहा मंदिर,असरगंज प्राचीन दुर्गा मंदिर,संग्रामपुर,रणगांव और बिहमा सहित अन्य स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था,विधि-व्यवस्था संधारण,श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं. सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सतर्कता बरतने और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी ने बताया कि तेलडीहा मंदिर में मुख्यमंत्री के पूजा-अर्चना करने की भी संभावना है. इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और जिला एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद,अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह,उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह,खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--
मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां गंगटा थाना क्षेत्र में टेम्पू लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की गई ऑटो भी बरामद कर ली गई है.पुलिस के मुताबिक, 25सितंबर की रात जमालपुर जंक्शन से टेम्पू चालक यात्रियों को लेकर गंगटा की ओर जा रहा था. गंगटा थाना से करीब एक किलोमीटर पहले आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट कर उसके हाथ-मुंह बांध दिए और उसे नाले के पास फेंककर टेम्पू लेकर फरार हो गए थे.वहीं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर गंगटा थाना में कांड संख्या86/26दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. मामले के खुलासे के लिए खड़गपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम में गंगटा थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नवादा,जमुई,नालंदा और धनबाद से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार उर्फ नितीश कुमार,कुंदन कुमार,धर्मेंद्र कुमार उर्फ धड़कन और निशांत कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से लूट की गई टेम्पू,जिसका रजिस्ट्रेशन नंबरBR 08P 5745है,बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट-
मुंगेर: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकाला है. चुनाव आयुक्त केइस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से शहीद स्मारक, किला गेट तक पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है.मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च राजीव गांधी चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक,किला गेट तक पहुंचा. मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिला कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की.कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही. उन्होंने कहा कि अगर इस्तीफा नहीं लिया गया तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने राष्ट्रपति से भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर विचार करने का आग्रह किया. मार्च में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मुंगेर:जिलेके मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वायरल हुए शराब से जुड़े वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर हुई जांच के बाद छापेमारी दल में शामिल दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं,थानाध्यक्ष की कथित संलिप्तता को लेकर मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा मुख्यालय डीएसपी को सौंपा गया है.दरअसल,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में 18 सितंबर को पुलिस ने छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की थी. इसके बाद शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा नाव के जरिए शराब को थाना ले जाते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया था. इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं किया गया और शराब बरामद के जगह को भी गलत दर्शाया गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठे थे.मामला एसपी सैयद इमरान मसूद के संज्ञान में आने के बाद पुलिस निरीक्षक,मुफस्सिल अंचल से मामले की जांच कराई गई. पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक,प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने की बात सामने आई है.इसके बाद यूएसआई राजेश शर्मा और यूएसआई मो.नुरैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष की संलिप्तता को लेकर भी विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं. एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक,मुख्यालय को जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है. अब मुख्यालय डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई होगी.
मुंगेर : बिहार के मुंगेर में अब आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और किशोरियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का माध्यम बनेंगे. बिहार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद इसकी जानकारी दी. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा.मुंगेर परिसदन में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सिविल सर्जन, जीविका डीपीएम, आईसीडीएस डीपीओ, सभी सीडीपीओ और कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई. मंत्री ने बताया कि29और30सितंबर एवं एक अक्टूबर को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाएं अपने पोषक क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के25वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगी. मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोषाहार का असर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी के रूप में सामने आया है. बैठक के बाद मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –
मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मुंगेर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे. दोनों नेताओं ने शीतलपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत शिविरों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और मुंगेर-भागलपुर सड़क परियोजना को लेकर भी बड़ी जानकारी दी.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवागढ़ी और शीतलपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. राहत शिविरों में पहुंचकर भोजन,दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत शिविर में बच्चों के लिए चल रहे अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है. राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया गया है. क्षति का आकलन पूरा होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से बिहार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है. वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में करीब साढ़े आठ लाख परिवारों को सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है. सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का काम जारी है. मुख्यमंत्री ने मुंगेर के लोगों के लिए सड़क परियोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होने के बाद मुंगेर से भागलपुर के बीच करीब82किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा. मुख्यमंत्री के मुताबिक,परियोजना का उद्देश्य आवागमन बेहतर करने के साथ बाढ़ के दौरान सड़क संपर्क को भी मजबूत करना है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट-
मुंगेर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति जनता का आभार और आशीर्वाद व्यक्त किया जाएगा।मुंगेर बीजेपी विधायक कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम सात बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके बाद घर-घर दीप पहुंचाकर लोगों को अपने घरों में दीप जलाने और प्रधानमंत्री के प्रति आशीर्वाद व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीपों का वितरण किया जाएगा।इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले के प्रमुख 10 स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन की भी योजना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियां, अमृत सरोवर, नवनिर्मित सेतु, बांध, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, मंदिर और प्रमुख घाट शामिल हैं। देशभर में 25 करोड़ लोगों और बिहार में करीब 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सोशल मीडिया पर #AashirwadKaDiya के जरिए अभियान का प्रचार किया जाएगा।
मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के गंगटा मोड़ पर गुरुवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात भी दी.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बटन दबाकर राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने एनएच-333 के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया. उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से मुंगेर, जमुई समेत आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. वहीं गंगटा और भीमबांध को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कम्युनिटी किचन, मेडिकल कैंप और राहत सामग्री वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट-
मुंगेर : जिले के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने तिरंगा फहराया. इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के बीच वहां मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी.मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया. शनिवार सुबह से ही मैदान में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला. प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने झंडोत्तोलन किया. तिरंगा फहराते ही पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के नारों और तालियों से गूंज उठा. समारोह में जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी,जनप्रतिनिधि,विधायक,राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. राष्ट्रगान के दौरान हर किसी ने सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली.इस मौके पर प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है. मंत्री ने बिहार और मुंगेर में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. पोलो मैदान में आयोजित इस समारोह में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड ने समारोह में चार चांद लगा दिए. ऐतिहासिक पोलो मैदान में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के जोश में डूबा जनसैलाब मुंगेर के लिए स्वतंत्रता दिवस की इस तस्वीर को खास बना गया.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट
मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पहुंचे. उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया. हाथों में तिरंगा झंडा और जुबां पर 'भारत माता की जय' के नारों के साथ पूरा खड़गपुर शहर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया.तिरंगा यात्रा के दौरान हवेली खड़गपुर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं, NDA समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला. खड़गपुर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जुटने लगे थे. तिरंगा यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी. यात्रा के पूरे मार्ग पर तिरंगा प्रमुखता से नजर आया. स्थानीय युवाओं और लोगों की बड़ी भागीदारी से माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया. कार्यक्रम में सत्तारूढ़ गठबंधन के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.मुख्यमंत्री की मौजूदगी और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए. तिरंगा यात्रा के रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम किया.
मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां लालदरवाजा से तीन साल के मासूम अभिराज के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बच्चे को आरा से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में नाबालिग को निरुद्ध करने समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि मासूम को पंजाब ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से2लाख20हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. हालांकि,इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जा रही महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.बताया जा रहा है किबुधवार दोपहर लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय बेटा अभिराज अचानक लापता हो गया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी,मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस मोहल्ले के ही नीरज यादव और उसकी नाबालिग बेटी तक पहुंची. पुलिस के मुताबिक,नीरज के कहने पर उसकी नाबालिग बेटी बच्चे को बहला-फुसलाकर मुख्य सड़क तक लेकर गई. वहां पहले से मौजूद सफेद रंग की कार में बच्चे को बैठाया गया. नाबालिग लड़की रास्ते में उतर गई,लेकिन कार सवार लोग अभिराज को लेकर आगे निकल गए. पुलिस ने नीरज के घर की तलाशी ली,जहां से एक लाख रुपये नकद और एक मोबाइल नंबर मिला. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरा पुलिस की मदद से कार को रोक लिया. कार से मासूम अभिराज को सकुशल बरामद कर लिया गया. वाहन से एक लाख20हजार रुपये और बरामद हुए. इस मामले में मुंगेर के नीरज यादव और उसकी नाबालिग बेटी के अलावा पंजाब के जालंधर और कपूरथला के रहने वाले राजकुमार,हरजिंदर कुमार,रमनजीत कौर और निर्मला तथा बेगूसराय की नीलम देवी को पकड़ा गया है.पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बच्चे को खरीदने के लिए पंजाब से आए लोग पहले पटना और फिर मुंगेर पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार,बच्चे का सौदा करीब तीन लाख रुपये में तय हुआ था. सभी आरोपी करीब एक महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे. अब पुलिस की नजर उस महिला पर है,जिसका नाम संगीता बताया जा रहा है.पुलिस के अनुसार,बच्चे को उपलब्ध कराने में उसकी अहम भूमिका सामने आई है. वह फिलहाल फरार है. पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ एक बच्चे की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं है. मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. फरार महिला की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –
मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां जिले के जमालपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये की कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के नया टोला फूलका स्थित आवास पर छापेमारी की. तड़के पहुंचे अधिकारियों ने घर की गहन तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की.जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर धोखाधड़ी करने के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है. ईडी की टीम वित्तीय लेनदेन, निवेश से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, मामले के अन्य आरोपितों जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी पूछताछ की जा रही है.बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर चिटफंड जैसी योजना के जरिए लोगों से निवेश कराकर करोड़ों रुपये जुटाने और बाद में फरार होने का आरोप है.18नवंबर2024को कंपनी के कार्यालय पर ताला लगने के बाद बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इस आधार पर कांड संख्या224/24दर्ज हुआ था.पुलिस जांच शुरू होने के बाद कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव फरार हो गए थे. बाद में उन्होंने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और तब से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.अब ईडी इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई अहम वित्तीय दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं. ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और निवेशकों को जांच के नतीजों का इंतजार है.संजय कुमार की रिपोर्ट-
मुंगेर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित लौना गांव में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श) विद्यालय सह +2किसान वैदिक उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया और इसी परिसर से तारापुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के चयनित मॉडल विद्यालयों का भी औपचारिक शुभारंभ किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन मॉडल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास,अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं,कंप्यूटर कक्षाएं और समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा विकसित की गई है. उद्घाटन किए गए विद्यालयों में लौना का +2किसान वैदिक उच्च विद्यालय,गनैली,रनग्राम,असरगंज,चाखंड,संग्रामपुर,बढ़ौनियां,मंझगांय,हवेली खड़गपुर और मुजफ्फरगंज के विद्यालय शामिल हैं. जिला परियोजना प्रबंधन इकाई,मुंगेर की अनुशंसा पर इन विद्यालयों को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित किया गया है.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस लैब,स्मार्ट क्लास,पुस्तकालय और विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार,प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा,डीआईजी राकेश कुमार,जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर,पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--
मुंगेर:श्रावणी मेले को लेकर महज दो दिन बच गए हैं. ऐसे में कांवरियां पथ पर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है.इस बार कांवरियों को सिर्फ पैदल यात्रा ही नहीं,बल्कि आस्था,आधुनिक तकनीक और दिव्य अनुभूति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. मुंगेर के कमराय स्थित कांवरियां पथ पर बनाई जा रही करीब 200 फीट लंबी भव्य शिव सुरंग लगभग बनकर तैयार है.जिला प्रशासन की यह अनूठी पहल इस बार के श्रावणी मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही है. वहीं, 28 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे,जिसके बाद यह सुरंग श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी.असरगंज प्रखंड के कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर तैयार की गई इस भव्य शिव सुरंग में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप,कैलाश पर्वत,गंगा अवतरण,समुद्र मंथन और शिव परिवार से जुड़े आकर्षक दृश्य आधुनिक लाइटिंग,साउंड इफेक्ट और विशेष सजावट के साथ तैयार किए गए हैं. सुरंग में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को ऐसा एहसास होगा,मानो वे शिवलोक की यात्रा कर रहे हैं. यह सुरंग कांवरियों को एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति देने के लिए तैयार की गई है.जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार यात्रा का अनुभव मिले. इसी सोच के तहत इस बार कांवरिया पथ पर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं.यह शिव सुरंग आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम पेश करेगी और मेले की भव्यता में चार चांद लगाएगी. हर साल सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लाखों कांवरिये बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन पदयात्रा करते हैं. इस बार उनकी यात्रा को और खास बनाने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने कमराय में यह भव्य शिव सुरंग तैयार की है. 28 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा श्रावणी मेले के उद्घाटन के साथ ही यह आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए समर्पित होगा. उम्मीद है कि यह शिव सुरंग इस वर्ष श्रावणी मेले की सबसे चर्चित और यादगार पहचान बनेगी.वहीं, जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि यह बिहार सरकार का निर्देश है कि मेले को और आकर्षण और भव्य रूप प्रदान किया जाए. साथ ही कांवड़ियों ने भी बताया कि इस बार बिहार सरकार द्वारा इस तरह के पहल के कारण मेला और आकर्षक दिखेगा और इसकी भव्यता और बढ़ेगी.
मुंगेर : बड़ी खबर मुंगेर से है जहां हवेली खड़गपुर झील में दोस्तों के साथ घूमने आया खगड़िया के 16 वर्षीय युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद झील परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से शव झील से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.जानकारी के अनुसार केशव अपने पांच दोस्तों के साथ पहले जमालपुर घूमने आया और फिर सभी हवेली खड़गपुर झील पहुंचे. घूमने और तस्वीरें लेने के बाद केशव नहाने के लिए झील में उतरा, लेकिन कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.मृतक के दोस्तों आदित्य और राजेश ने बताया कि उन्होंने गमछा फेंककर और खुद पानी में उतरकर उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.दोस्तों के अनुसार,केशव के पिता रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं और वह परिवार का इकलौता पुत्र था. मृतक खगड़िया के जय प्रकाश नगर निवासी लक्ष्मीकांत निराला के पुत्र केशव कुमार डीएवी स्कूल,खगड़िया में 10वीं कक्षा का छात्र था. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट—