

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Liveबेतिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को हेलीकॉप्टर से बथना स्थित पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मुख्य सचिव, डीजीपी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार और विधायक विनय बिहारी समेत कई वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि वहां मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में बने नवनिर्मित हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ आश्रय केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने उन्हें प्रशासनिक तैयारियों से अवगत कराया.मुख्यमंत्री ने कहा कि गंडक और कोसी नदी के तटबंधों के पक्कीकरण के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है. सर्वे के आधार पर तटबंधों को मजबूत करने की योजना आगे बढ़ाई जाएगी. बथना के बाद मुख्यमंत्री का मच्छरगांवा होते हुए बनकटवा और शिवराजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कार्यक्रम रहा. एसडीआरएफ की नाव से उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति देखी और लोगों की समस्याएं जानीं. बाद में बथना स्थित बाढ़ आश्रय केंद्र में पहुंचकर पीड़ितों से संवाद किया. इस दौरान राहत सामग्री का वितरण भी किया गया.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-
बेतिया: बैरिया प्रखंड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान उस समय हंगामा मच गया,जब बाढ़ पीड़ितों ने राहत व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश खुलकर जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद वे पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बथना में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।मुख्यमंत्री के सामने ही कुछ बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की।हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री कुछ देर रुकने के बाद वहां से रवाना हो गए।मुख्यमंत्री के जाने के बाद बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति ऐसी बन गई कि सांसद डॉ.संजय जायसवाल और नरकटियागंज विधायक को सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में रुकना पड़ा।पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सांसद को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया और वहां से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सांसद की गाड़ी पर गोबर फेंक दिया और गाड़ी पर हाथ भी मारा गया।कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद को किसी तरह वहां से निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश साफ नजर आया। सवाल यह है कि आखिर राहत व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों को लेकर लोगों में इतना गुस्सा क्यों है?
बेतिया: पश्चिम चंपारण में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच लौरिया विधानसभा के भाजपा विधायक विनय बिहारी ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विधायक ने समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए.विधायक विनय बिहारी ने कहा कि,जैसी आपदा है,वैसी व्यवस्था नहीं है और मेरे पास भी कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावित लोगों को पॉलिथीन,राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए. विधायक का आरोप है कि कुछ इलाकों में राहत सामग्री पहुंची है,लेकिन कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी लोग सुविधाओं से वंचित हैं.धरने के दौरान विधायक ने शायरी के अंदाज में कहा—दुख है,दर्द है,मैं आह भर रहा हूं,अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं. ऊपर श्रीहरि,नीचे सम्राट चौधरी.विनय बिहारी ने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करें और राहत व्यवस्था को दुरुस्त कराएं. उन्होंने कहा कि जब तक सम्राट चौधरी बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने नहीं आते,तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे.विधायक के मुताबिक,वह करीब चार घंटे तक जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे,लेकिन मुलाकात नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने गमछा बिछाकर धरना शुरू कर दिया. धरने की सूचना मिलने के बाद बेतिया डीडीसी काजले वैभव नितिन ने विधायक से बातचीत शुरू की,लेकिन विधायक अपनी मांग पर कायम रहे.उन्होंने कहा कि,हेलीकॉप्टर गरजेगा,उसको देखेंगे और अपना गमछा उठाकर चले जाएंगे,लेकिन तब तक बैठे रहेंगे जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नहीं आएंगे.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-
गंडक नदी में बढ़े जलस्तर ने पश्चिम चंपारण में चिंता बढ़ा दी है। बगहा गेज स्थल पर नदी का जलस्तर 91.25 मीटर दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह वर्ष 2024 के 90.90 मीटर के पुराने रिकॉर्ड से 0.35 मीटर अधिक है।अत्यधिक जलश्राव के दबाव के कारण पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी के बाएं तट पर बना चंपारण तटबंध दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा और बैरिया प्रखंड के फुलियाखाड़ में तटबंध को नुकसान पहुंचा है।जल संसाधन विभाग के अनुसार, तटबंधों पर सीपेज, पाइपिंग और ओवरटॉपिंग की समस्या सामने आई है। अब तक 169 स्थानों पर सीपेज और पाइपिंग की समस्या को तत्काल कार्रवाई कर सुरक्षित किया गया है। स्थिति को देखते हुए बगहा, बेतिया, मोतिहारी और गोपालगंज के लिए चार टीमें भेजी गई हैं।वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 28 सितंबर की सुबह छह बजे 5 लाख 43 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बराज पर 13 घंटे तक जलस्राव पांच लाख क्यूसेक से अधिक और 32 घंटे तक चार लाख क्यूसेक से अधिक रहा।नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में कम समय में हुई भारी बारिश और पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण व गोपालगंज में हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा। विभाग के अनुसार अपस्ट्रीम में जलस्तर घटने, जबकि डाउनस्ट्रीम में बढ़ने की प्रवृत्ति बनी हुई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
बेतिया:जिलेके बैरिया प्रखंड के फुलिया खांड में गंडक नदी के दबाव से चंपारण तटबंध टूटने के बाद पूरे गांव में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है. अचानक पानी आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की तलाश में जाने को मजबूर है.ग्रामीणों का कहना है कि पानी इतनी तेजी से घरों में घुसा कि कई लोगों का सामान घर के अंदर ही रह गया. वहीं,कई परिवारों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों का दावा है कि कुछ लोग सुबह से भूखे हैं और महज पांच रुपये के बिस्किट के सहारे गुजारा करने को मजबूर हैं.बाढ़ प्रभावित लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक राहत और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी मौके का निरीक्षण करके चले जाते हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर राहत पहुंचती नजर नहीं आ रही है.वहीं, स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधि को लेकर भी नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि नौतन विधानसभा क्षेत्र के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जबकि बीजेपी विधायक नारायण साह जम्मू-कश्मीर में हैं. कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि इलाके में गर्मी ज्यादा है,इसलिए विधायक जी ठंडी जगह घूम रहे हैं.इधर लौकरिया मौजे टोला में भी चंपारण तटबंध में कई जगह रिसाव की सूचना है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते रिसाव को नहीं रोका गया तो बांध टूट सकता है. ग्रामीण खुद बोरे में मिट्टी भरकर रिसाव रोकने में जुटे हैं। लोगों की एक ही प्रार्थना है—किसी तरह बांध बच जाए और गांव में तबाही न मचे.
मोतिहारी: बिहार में पहली बार वायु सेना की एरोबेटिक टीम 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एयर शो का आयोजन करेगी. जिसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. वहीं,एरोबेटिक टीम सूर्य किरण की उत्कृष्ट और पेशेवर मानकों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ते हुए 9 लाल और सफेद और एक एमके 132 विमान के साथ प्रदर्शन करेगी, जिसकीं तैयारी जोरों पर चल रही है.एयर शो को लेकरजिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि वायु सेवा के एरोबेटिक टीम द्वारा एयर शो का आयोजन किया जाएगा. नई पीढ़ी और स्कूली छात्रों को वायु सेवा के जवानों द्वारा एरोबेटिक शो के माध्यम से नई जानकारी देने के साथ-साथ आकाश में एरोबिटिक शो होगा. स्कूल कॉलेज के बच्चों को विशेष तौर पर इस शो को देखने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे. वहीं,कार्यक्रम की तैयारी जोर-जोर से चल रही है.
चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत चिटीमिटी पंचायत के रुतासाई गांव में उस वक्त मातम पसर गया. जब एक 16 वर्षीय बच्ची का शव गांव पहुंची. बच्ची की मौत रक्त नहीं मिलने के कारण होने का आरोप परिजनों ने लगाया है.मृतक की पहचान वर्षा गोप उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है. पिता के अनुसार वर्षा गंभीर बीमारी से ग्रस्ति थी,जिसके इलाज के लिए उसे चाईबासा के मूंधड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को डॉक्टरों ने बच्ची के शरीर में खून की कमी को देखते हुए परिजनों को चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से ए पॉजिटिव ब्लड लाने को कहा गया.परिजन जब सदर अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचे और ए.पॉजिटिव ब्लड की मांग की तो स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लड देने से इनकार कर दिया. कारण पूछने पर बताया गया कि इस समय ब्लड बैंक में ए.पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं है. ब्लड नहीं मिलने से निराश होकर परिजन अस्पताल लौट गए, जहां कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया.घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.परिजनों का कहना है कि समय पर ब्लड मिल जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी. ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदर अस्पताल जैसे बड़े सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में ए.पॉजिटिव जैसा सामान्य ग्रुप का ब्लड नहीं होना बेहद चिंताजनक है. इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ.मीना कालुंडिया ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने स्वीकार किया कि सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में ए.पॉजिटिव ब्लड की किल्लत चल रही है. मौत के सही कारणों की जांच कराई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि मूंधड़ा हॉस्पिटल प्रबंधन से जवाब मांगा जाएगा कि समय रहते ब्लड की मांग क्यों नहीं की गई.फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच की बात कही है,लेकिन एक किशोरी की मौत ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है. रक्त के अभाव में बच्ची की मौत के बाद जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. रक्त के अभाव में बच्ची की मौत की के बाद हडकंप मच गया है.उपायुक्त मनीष कुमार के योगदान देने के बाद लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है. उपायुक्त खुद रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर गंभीर है और खुद मॉनिटरिंग कर रहे है. उनके नेतृत्व में जिले भर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. अब तक 6 हजार यूनिट से अधिक रक्त यूनिट संग्रह किया जा चुका है. इसके बावजूद रक्त के अभाव में बच्ची की मौत कही न कही गंभीर लापहरवाही का मामला बन गया है.
बेतिया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक सोमवार को बेतिया के बलिराम भवन में कामरेड केदार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में राज्य प्रभारी एवं पर्यवेक्षक विजय शंकर सिंह मौजूद रहे. इस दौरान पार्टी नेताओं ने देश की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए केंद्र और भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा.बैठक में दिल्ली में आयोजित‘बदलाव जरूरी है’रैली की सफलता पर खुशी जताई गई. नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नेताओं को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का दिल्ली पहुंचना यह दिखाता है कि भय और दमन की राजनीति से कम्युनिस्ट आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता.भाकपा नेताओं ने दावा किया कि देश के मजदूरों,किसानों,छात्रों,नौजवानों,महिलाओं,साहित्यकारों और कलाकारों का रुझान लगातार जनपक्षीय विचारधारा की ओर बढ़ रहा है. नेताओं का आरोप रहा कि सरकार जन आंदोलनों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता के सवालों को अलग-अलग नाम देकर नजरअंदाज किया जा रहा है.बैठक में महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा गया. नेताओं ने आरोप लगाया कि किसान कर्ज के बोझ से परेशान हैं,जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को हजारों करोड़ रुपये की राहत दी जा रही है. भाकपा ने इसे जनविरोधी नीति बताते हुए इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही.राज्य नेता विजय शंकर सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर,गांधी जयंती के अवसर पर भाकपा पूरे देश में साम्प्रदायिक सद्भाव दिवस मनाएगी. इस दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव मार्च निकालकर समाज में अमन,शांति और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा.वहीं 7 नवंबर,क्रांति दिवस पर किसानों,मजदूरों,छात्रों,नौजवानों और महिलाओं के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया जाएगा.इसके अलावा 1 से 3 दिसंबर तक देशभर के जिला मुख्यालयों पर जेल भरो अभियान चलाने की घोषणा की गई. पार्टी के मुताबिक इस अभियान में महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,किसानों की कर्जमाफी,स्कीम वर्कर्स और संविदा कर्मियों की सेवा स्थायी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा.बैठक में जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के दौरान भाकपा ने साफ संदेश दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज होगा.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-
बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी के जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. समाहरणालय,बेतिया की जिला आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्राप्त सूचना के अनुसार चीन में डैम टूटने के कारण नेपाल स्थित नारायणी नदी में अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की जानकारी मिली है. इसके प्रभाव से नेपाल से सटे पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना जताई गई है.प्रशासन के अनुसार गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे प्रखंडों के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. संभावित खतरे को देखते हुए नदी के आसपास और निचले स्तर वाले क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को सतर्क रहने की अपील की गई है.जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोग तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर चले जाएं. साथ ही किसी भी व्यक्ति को तत्काल नदी के किनारे नहीं जाने की सख्त सलाह दी गई है.प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करने की अपील की है. जिला प्रशासन ने कहा है कि आपदा संबंधी सहायता के लिए टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है.आपात स्थिति में 06254-247002,06254-247003 अथवा मोबाइल नंबर 8757547904 पर संपर्क किया जा सकता है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
बेतिया: बिहार के बेतिया में छठिहार पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए जुटे लोगों के बीच अचानक बेकाबू बस जा घुसी. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि छठिहार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. बस की चपेट में आने से करीब10लोग घायल हुए हैं. हादसे में 5 व्यक्तियों की मौत की सूचना है.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई.हादसे की खबर मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई. परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे भी मौके और अस्पताल की ओर पहुंचे. मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश और चिंता का माहौल है. प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज और घटना की आगे की कार्रवाई की जा रही है. विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
बेतिया: स्वतंत्रता दिवस2026के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले में भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात मिली है. अभियान बसेरा-02के तहत जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कुल 970 सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. इस पहल से भूमिहीन परिवारों को अपने आवास के लिए भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है.रमना मैदान,बेतिया में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने प्रतीकात्मक रूप से30भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र प्रदान किया. प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले लाभुकों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया.जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित राजकीय झंडोत्तोलन समारोहों के दौरान भी सुयोग्य भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में अभियान बसेरा-02के तहत लाभुक परिवारों को भूमि का अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया.इस अवसर पर प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र का वितरण केवल जमीन का कागज देना नहीं,बल्कि उन्हें अधिकार,सुरक्षा और अपने आशियाने का आधार प्रदान करना है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के लिए विशेष महत्व रखती है.उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा रहा है. अभियान बसेरा-02के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि अभियान बसेरा-02के तहत जिले में कुल970सुयोग्य भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया है. प्रशासन की इस पहल से लाभुक परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि का अधिकार मिलने के साथ ही उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की नई उम्मीद जगी है.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-
बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शुक्रवार को देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई. नगर के राज देवरी परिसर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंची,जहां इसका समापन किया गया.तिरंगा यात्रा में बिहार के मंत्री सह पश्चिम चंपारण जिले के प्रभारी मंत्री लखेंद्र पासवान,स्थानीय भाजपा सांसद संजय जायसवाल और भाजपा विधायक रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए.यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. शहीद स्मारक पहुंचने के बाद देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस दौरान नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता,अखंडता और गौरव का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और शहीदों के बलिदान को याद करने का संदेश दिया गया.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट--
नरकटियागंज:गौनाहा प्रखंड स्थित भितिहरवा कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा की शुरुआत हुई. डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर एआई क्लास का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में एमएलसी अफाक अहमदसमेत कई लोग मौजूद रहे.एआई शिक्षा की सुविधा महेश्वर लक्ष्मी मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार की पहल से विद्यालय में उपलब्ध कराई गई है. कंप्यूटर के माध्यम से छात्राओं को एआई आधारित शिक्षा दी जाएगी. दावा है कि भितिहरवा के इस कस्तूरबा विद्यालय में पहली बार इस तरह की शिक्षा की शुरुआत हुई है.कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पर आधारित लघु नाटक की प्रस्तुति दी. छात्राओं द्वारा बनाए गए आम्र-पोलो के मुकुट,बैच और मोमेंटो देकर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया.मंत्री नंदकिशोर राम ने विद्यालय की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा में एआई शिक्षा की शुरुआत एक सराहनीय कदम है. उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.मंत्री ने कहा कि विद्यालय के स्वर्णिम विकास के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे. साथ ही बिना वेतन कार्य कर रहे शिक्षकों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर पहल करने की बात भी कही.नरकटियागंज से अजय पाण्डेय की रिपोर्ट---
नरकटियागंज : बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चम्पारण से है जहां जिले के नरकटियागंज प्रखंड के मलदहिया पोखरिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी कृपाल चन्द्र जायसवाल ने बताया कि नल-जल योजना के मरम्मत कार्य के भुगतान के एवज में पंचायत सचिव ने संवेदक परवेज कौसर से25हजार रुपये घूस की मांग की थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए.इसके बाद विशेष टीम का गठन कर जाल बिछाया गया. कार्रवाई के दौरान पंचायत सचिव को सहयोग शिविर से प्रथम किस्त के रूप में15हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया.गिरफ्तार पंचायत सचिव को निगरानी विभाग अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पश्चिम चम्पारण जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में हड़कंप का माहौल बताया जा रहा है.नरकटियागंज से अजय पाण्डेय की रिपोर्ट-
मोतिहारी:पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉट डबल करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक बर्खाश्त बीएमपी का सिपाही और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ऑरिजनल भारतीय कैरेंसी, डुप्लीकेट भारतीय कैरेंसी के साथ-साथ देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है.यह पूरी कार्रवाई मुफ्फसिल पुलिस ने की है.इस मामले में जानकरी देते हुए सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि जिले में नोट डबल करने वाला एक बड़ा गिरोह काम करते हैं, इसको लेकर मोतिहारी एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और उसी टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नॉट डबल कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें एक बीएमपी का जवान विदुर साहनी और बर्खास्त दो होमगार्ड के जवान के साथ साथ अन्य 6 लोग यानी कुल 9 को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से 34 हजार के ऑरिजनल रुपये और लगभग 4 लाख डुप्लीकेट रुपये,जिसपर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ बरामद किया गया.एक देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस पुलिस की वर्दी के अलावे अन्य सामान बरामद किए गए है.जो बर्खास्त पुलिसकर्मी है वे ऑरिजनल नोट लेकर आने वाले व्यक्ति के पास एका-एक जाता था और उनका रुपये छीन लिया करता था. फिलहालपुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.
बेतिया : बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ₹11,464 करोड़ की लागत से कुल 2,476 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय सभागार से लेकर पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया. जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा.समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तबस्सुम, विकास कुमार, अहमद अली अंसारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के100दिनों में पश्चिम चम्पारण जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं. जिले के सभी18प्रखंडों में मॉडल स्कूल की शुरुआत की गई है, जबकि8प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से जिले में मॉडल स्कूल की शुरुआत की गई है और शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि विगत तीन महीनों में सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है. पश्चिम चम्पारण जिले में सहयोग पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी38जिलों में सर्वाधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिले में प्राप्त लगभग34हजार आवेदनों में से करीब31हजार आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का संकल्प है कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार प्रखंड, अनुमंडल या जिला कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से भी आमजनों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. पंचायत विकास दिवस एवं टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न अभियानों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया है.उन्होंने पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में पेंशन लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) जाना पड़ता था. अब जिला पंचायती राज कार्यालय के माध्यम से जिले की सभी पंचायतों में बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराई गई है. इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और बड़ी संख्या में पेंशनधारी अब पंचायत स्तर पर ही जीवन प्रमाणीकरण कराना पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में लगभग90प्रतिशत पेंशनधारियों द्वारा जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. पंचायत स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से पेंशनधारियों को काफी सहूलियत मिली है.जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास की गति को तेज करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है. एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रस्ताव आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को भेजा गया है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आगे भी इसी प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य करता रहेगा, ताकि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिहार सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति दी जा सके.कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण द्वारा विगत100दिनों में जिले में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर तैयार की गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया. उक्त फिल्म का निर्माण जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा किया गया था. इसके अतिरिक्त, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जिलेभर में होर्डिंग, बैनर एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए बिहार सरकार के100दिनों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया.कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में जीविका दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके द्वारा समाहरणालय परिसर में आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मेरी एडलिन द्वारा किया गया.इसी क्रम में जिले में कुल179लोगों के बीच बासगीत का पर्चा वितरण किया गया. समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा10लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया. बासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. लाभुकों ने इसके लिए जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-
नरकटियागंज:पश्चिम चम्पारण के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नरकटियागंज स्थित 44वीं वाहिनी एसएसबी ने गश्ती के दौरान नेपाल ले जाई जा रही यूरिया खाद की खेप के साथ एक तस्कर पकड़ा है. इस दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है.44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के एफ समवाय नगरदेही के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई करते हुए तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 420/13 से लगभग 100 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर एसएसबी की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर छह बोरी भारतीय यूरिया खाद नेपाल ले जाई जा रही थी. एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर भागने लगे,लेकिन जवानों की तत्परता से एक तस्कर को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान ओम प्रकाश साह,उम्र 36 वर्ष,पिता रामेश्वर साह,निवासी इनरवा थाना इनवारा,जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है.कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल और छह बोरी यूरिया खाद भी जब्त की गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब्त खाद को नेपाल में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था,जिससे तस्कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे.जब्त सामान और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग बेतिया को सौंप दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएसबी की लगातार कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगा है और तस्करी में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है. सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता से अवैध गतिविधियों में कमी देखी जा रही है.नरकटियागंज से अजय पाण्डेय की रिपोर्ट--
मोतिहारी: भोपतपुर थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट के बड़े सौदागर सुलेमान अंसारी और इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने तकरीबन 1 करोड़ रुपए के जाली नोट, 25 लाख का टॉय नोट के साथ 13 लाख कैश, 38 सोने की बिस्किट, आमर्स बुलेट और गाड़ी बरामद की है.मोतीहारी पुलिस को जानकारी मिली थी की भोपतपूर थाना इलाके में नकली नोट का बड़ा कारोबार चल रहा है. अन्य देशों से नकली नोट की खेप मगाई गई है. वहीं,एसडीपीओ के नेतृत्व में लगभग 5 थाने की पुलिस रात भर रेड की और चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड सुलेमान अंसारी और इम्तियाज को हिरासत में ले लिया है.सदर डीएसपी 2 जितेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह नोट डबिंग और जाली नोट के कारोबार में शामिल लोग ठगी करने का काम करता था. ज्यादा नकली नोट देकर कम पैसा लेने का कारोबार चल रहा था. फिर उस पैसे को पुलिस का वर्दी पहन कर अपने सहयोगियों से छीनतई करवाते थे. पुलिस ने कई वर्दी भी जप्त किया है.
बेतिया: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से हैजहां निगरानी के टीम ने बेतिया अंचल कार्यालय केRTPSकाउंटर के क्लर्क राज कुमार मिश्रा को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.इस संबध में भुक्तभोगी बालेश्वर कुमार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से राजकुमार मिश्रा एक ही जगह पर कार्यरत है. मेरे जमीन की जमाबंदी जो लॉक है उसे अनलॉक करने के लिए 15 हजार रुपये मांगा जा रहा था और दबाव बनाया जा रहा था. इसके बाद उन्होंने तंग आकर निगरानी को इसकी सूचना दी और आज निगरानी की टीम ने 15000 रुपए घूस लेते हुए उसे दबोच लिया है.मामले में निगरानी डीएसपी श्यामबाबू प्रसाद ने बताया कि बालेश्वर कुमार ने निगरानी विभाग को क्लर्क राज कुमार मिश्रा के बारे में घूस मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना की सत्यापन के बाद बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए राज कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जिसे निगरानी की टीम अपने साथ ले गई.बेतिया से दीपक कुमार