

सोमवार, 05 अक्टूबर 2026
Liveबांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां थाना क्षेत्र क़े बसंतपुर गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या कर दी. शुक्रवार सुबह जब आस पास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में अफरा तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि मृतक दंपती का पूर्व से जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही बांका के एसडीपीओ अमर विश्वास, थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए सूचना दी गई है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.बांका से खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट--
बांका : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गड़ेल गांव में तालाब में डूबने से 3 बच्चे की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.बताया जा रहा है कि अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गड़ेल गांव में सभी बच्चे हड़का पोखर में नहाने गये थे.काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तीनों की खोजबीन शुरु क़ी. तब किसी ने तालाब जाने क़ी बात कही.इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को तालाब से निकाला एवं अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे क़ी पहचान धर्मेंद्र कुमार (13) तुलसी कुमारी (14) अमन कुमार (7) के गंगा पुरगांव के रूप क़ी गई है. घटना के बाद गांव एवं परिजनों में हाहाकार मच गया.
* शानदार डिज़ाइन के साथ बिल्कुल नया जियोफोन प्राइमा 2 पेश किया गया है* नए जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ कई सारे नए इनोवेशन भी किए गए हैं।जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है।नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है। जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।
न्यूज़ डेस्क/रांची: प्रकृति इन दिनों कहर बरपा रही है. गर्मी जानलेवा हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी झारखंड के 16 प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने गुरुवार को झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में 15 लोगों की जान ले ली.16 जिलों का पारा 40 डिग्री के पारगुरुवार को पलामू का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, गढ़वा 47.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर 42.8 डिग्री सेल्सियस और रांची 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्टमौसम विभाग की मानें, तो झारखंडवासियों को गर्मी से पूरी तरह से राहत के लिए अभी और कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा. मॉनसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ा है, लेकिन झारखंड में मॉनसून के 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है. यह संताल परगना के रास्ते ही झारखंड में प्रवेश करेगा. नौ या 10 जून से राज्य में प्री मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है. फिलहाल झारखंड के लगभग सभी जिलों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा. मौसम विभाग ने राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया है.आज से दो डिग्री तक गिर सकता है पाराराज्य के कई जिलों में गुरुवार दोपहर बाद बादल छाने लगे. इसकी वजह से रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में शाम और रात में हल्की बारिश हुई है. कई जगहों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले चार दिनों तक रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान पुरवा हवा चलेगी, जिससे शुक्रवार से पालमू-गढ़वा को छोड़कर अन्य जिलों में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेसि तककी गिरावट आ सकती है. कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और वज्रपात की भी संभावना है.
बांका : बड़ी खबरबिहार के बांका से है जहांअमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट में दोनों पक्षों से करीब 7 लोग घायल हो गये हैं. घटना के बादसभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. चिकित्सक ने चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया है.बताया जा रहा है कि अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ललित मांझी और सिकंदर राय नामक व्यक्ति के बीच 3 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार को ललित मांझी द्वारा जमीन की घेराबंदी किये जाने पर सिकंदर राय के परिजनों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी, डंडे एवं लोहे के सरिये से मारपीट की. घटना के बाद अमरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले को शांत कराया. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई में जुटी है.
BANKA:- बड़ी खबर बिहार के बांका जिला से हैं.यहां खेल में पटवन करने गये दो किसानों को गोली मार दी जिसमें मौके पर ही एक की मौत हो गयी,जबकि एक गंभीर से रूप से जख्मी है जिसके इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात जिले के अमरपुर थाना के मेनमा गाँव मे की है.स्थानीय निवासी बाले दास औव विकास दास खेत मे पटवन करने गये थे.पटवन के दौरान ही फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी जिसके बाद मौके पर आस-पास को लोग पहुंचे तो बाले दास की मौके पर ही मौत हो गयी थी,जबकि विकास दास जख्मी हालत में पड़ा था.उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया जहाँ से डॉ ने प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर भेज दिया है .घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और शव को जब्त कर छानबीन में जुटी है.बताते चले कि मेनमा गाँव मे पहले भी जमीनी विवाद में कई लोगों की हत्या हो चुकी है.अब फिर ये ये हत्या ही है जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है.वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.
बांका : खबर है बांका जिले से जहां इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। आवारों कुत्तों ने सड़कों पर लोगों का चलना दुभर कर दिया है और लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे है। खुलेआम घूम रहे पागल कुत्ते ने 30 से ज्यादा लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि एक शख्स पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट गया।मामला रजौन प्रखंड क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां खुलेआम घूम रहे पागल कुत्ते ने 30 से अधिक लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान पागल कुत्ते ने एक दुकानदार के गुप्तांग को काट दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। देर शाम तक कुत्ते के काटने से जख्मी हुए लोग अस्पताल पहुंचते रहे।बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने से महिला, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इतनी संख्या में लोगों को घायल करने के बाद भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर स्थनीय लोगों ने कुत्ते को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला है। कुत्ते की मौत के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
बांका : खबर है बांका से जहां अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के बैजूडीह गांव निवासी तथा अमेरिका में वेटनरी के चीफ ऑफ सर्जरी डॉ शांति भूषण झा एवं उनकी पत्नी डॉ सम्राधिनी झा ने पशु चिकित्सा क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए बैजूडीह गांव में प्रशिक्षण शुरू किया है।डॉ झा ने बताया कि भारत पशु चिकित्सा क्षेत्र में अमेरिका से चालीस वर्ष पीछे चल रहा है। इसमें सुधार लाने के लिए उन्होंने अपने गांव में ही प्रशिक्षण शुरू किया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डॉक्टर प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्य रूप से चार चीजों पर काम कर रहे हैं, इसमें सबसे मुख्य बच्चों की पढ़ाई है। उनके वीकेंड स्कूल फाउंडेशन में शनिवार एवं रविवार को बच्चों को साइंस, कंप्यूटर, इंजिनियरिंग तथा गणित की मुफ्त पढ़ाई यूएस के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कराई जाती है।साथ ही हरियाली लाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य पर भी वह काम कर रहे हैं, इसके तहत गांवों की सफाई, शौचालय निर्माण आदि कार्य उनके द्वारा कराए जा रहे हैं। साथ ही डॉ सम्राधिनी झा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर ग्रामीण महिलाओं के साथ काम कर रहीं हैं।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुणे के डॉ अजय कोल्हे, डॉ बाबासाहेब कोल्हापुरे, डॉ श्रीधर भूघे, अहमदनगर के डॉ संतोष गायकवाड़, मुंबई के डॉ राजेश रोही, गुजरात के डॉ नवनाथ निगोट, नागपुर की डॉ भाग्यश्री भदानी, बिहार वेटनरी कॉलेज पटना के सर्जरी विभाग के डॉ ज्ञानदेव सिंह तथा डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि पशुओं की सर्जरी के मामले में उन्हें नई-नई जानकारी मिल रही है, पढ़ाई की ऐसी व्यवस्था भारत में नहीं है। इस मौके पर बेगुसराय के जिला जदयू सचिव संजय सिंह ने कहा कि बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि अमेरिकी चिकित्सा प्रणाली को देश में उतारा जा रहा है जिसका लाभ पूरे देश को मिलेगा।
BANKA:- खबर बिहार के बांका जिला से जहां साल-बहनोई का रिश्ता तार-तार हुआ है. नई बाइक चढ़ने से मना करने से आक्रोशित बहोनोई ने अपने सगे साले को गोली मार हत्या कर दी ..इस घटना के बाद साला-बहनोई के परिवार में हड़कंप मचा गया और मृतक की बहन और आरोपी की पत्नी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत सामने आ गयी है कि वे मृतक भाई का साथ दे या फिर आरोपी पति का.मिली जानकारी के अनुसार रिश्ते को तार-तार करने वाली हत्या की यह घटना बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव के मोड़ की है.परिवार के लोगों ने बताया कि फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव के अमित यादव ने अपने बहनोई शंभूगंज थाना क्षेत्र के मंझयांय गांव के सूरज यादव के नाम से एक बाइक खरीदी थी।बहनोआ ने इस नई बाइक को चढ़ने के लिए अमित से मांगी थी जिसको लेकर दोनो के बीच मोबाइल पर विवाद हो गया. इसके बाद सूरज यादव अपने घर से ससुराल के लिए निकला तभी उसका साला अमित अपने गांव के मोड़ पास भेटा गया .दोनो वहां फिर से बहस करने लगे और फिर बहनोई सूरज यादव ने साले अमित के सिर में गोली मार दी,जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।अमित को अस्पताल ले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर एवं फुल्लीडुमर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गयी एवं मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
बांका : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को बांका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कठैल का निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा एक में जाकर बच्चों से पढ़ाई एवं मध्याह्न भोजन के बारे में पूछताछ किया। सभी बच्चों ने अच्छा भोजन खिलाने की बात कही।इस दौरान केके पाठक ने बच्चों से एबीसीडी एवं कविता भी सुना। उन्होंने कक्षा नौ सहित अन्य वर्ग में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे जानकारी ली। वहीं कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ाई के बारे में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार से जानकारी लिया। सभी वर्ग से पांच -पांच कमजोर बच्चों की सूची देखकर नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि अगर एक वर्ग में एक भी कमजोर है तो उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई की जानी है। इसके अलावा अगर शिक्षक नहीं है तो टोला सेवक बच्चों को लेकर सकेंडरी स्कूल जहां शिक्षक है, वहां विद्यालय से लेकर जायेंगे।अगर टोला सेवक विद्यालय में नहीं है तो ऐसे में सेकेंडरी के शिक्षक विद्यालय आकर कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए सुनिश्चित करने का आदेश दिया। विद्यालय के बारे में प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुल 12 कमरा है। जिसमें बच्चे पठन पाठन कर रहे हैं। इसके अलावा कुल 17 शिक्षक होने की जानकारी ली।वहीं अपर मुख्य सचिव ने बीपीएससी शिक्षक के योगदान की बारें में भी जानकारी ली। जिस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल सात शिक्षक ने योगदान किया है। कमजोर बच्चों को चार से पांच बजे तक अनिवार्य रूप से पढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय जाकर साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम अंशुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे। अपर मुख्य सचिव के अमरपुर आने की सूचना पर पूरे दिन क्षेत्र के सभी विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
DESK:- बांका जिले के राजपुर गांव में प्रसिद्ध ब्रम्हाणी श्मशान महाकाली आध्यात्मिक स्थानों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग अपनी इच्छाएं लेकर आते हैं उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.आसपास के लोग दिन में तीन बार आरती के साथ पूजा और श्रद्धा अर्पित करते हैं। यह श्मशान स्थल के निकट स्थित है, इसलिए जप और तप करने के लिए बिहार में सबसे शक्तिशाली स्थान है।प्राण प्रतिष्ठा पिछले वर्ष वाराणसी के जाने-माने वेद विशेषज्ञ के साथ अनुष्ठान और होम के साथ की गई थी। इस वर्ष वार्षिक दिवस पर फिर से अमावस्या दिवाली पर पूरे अनुष्ठान और विशेष पूजा के साथ नवचंडी पाठ किया जा रहा है। यह मंदिर श्री टीकाराम झा जी के वंशज द्वारा बनाया गया है। इन गांवों का अपना प्रसिद्ध शैक्षिक परोपकारी इतिहास है। आज डिजिटल दुनिया में भी हर कोई इस स्थान पर सभी रीति-रिवाजों का पालन करते हुए महाकाली की सेवा करता है। इस वार्षिक दिवस पर गांव के युवाओं द्वारा एक दिवसीय जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति के कारण सबसे अच्छे आकर्षणों में से एक है।
BANKA:-निगरानी विभाग ने घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा गया है.यह कार्रवाई बिहार के बांका जिला में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार बांका जिले के चांदन थाना में पदस्थापित सहायक अवर पुलिस निरीक्षक(ASI)मनोज कुमार पासवान एक केस में गिरफ्तारी को लेकर शिकायतकर्ता से पैसा ले रहा था जहां निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी एएसआई मनोज कुमार पासवान द्वारा केस के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब पैसे की मांग की गयी तो पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी.शुरूआती जांच में निगरानी विभाग ने शिकायत को सही पाया और फिर एएसआई को गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया.निगरानी ने 20 हजार घूस लेते मनोज कुमार पासवान को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बांका : भ्रष्टाचार के आरोप में दूसरों पर नकेल कसने वाली बिहार पुलिस के अधिकारी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। ताजा मामला सामने आया है बिहार के बांका से जहां जिले के चांदन थाना मे पदस्थापित दारोगा मनोज पासवान को निगरानी टीम ने बीस हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।बताया जा रहा है कि केस मे मदद के नाम पर एक युवक से दारोगा के द्वारा लगातार घूस की मांग की जा रही थी l पीड़ित शख्स ने निगरानी से मामले की शिकायत की जिसके बाद पटना की टीम ने लगातार रेकी कर मामले को सत्य पाया और उसे बीस हजार लेते गिरफ्तार कर लिया।
DESK:-बिहार के बांका में भलाई का काम करने के लिए जा रहे चौकीदार के साथ बुरा हो गया.अज्ञात शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे कटोरिया थाना के दो चौकीदार बंगाली तांती और बटेश्वर तांती ऑटो से चानन नदी की तरफ जा रहे थे,तभी उनकी ऑटो हादसे का शिकार हो गई.इस हादसे के बाद दोनो चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.उसके बाद बेहतर इलाज के लिए बंगाली तांती को देवघर ले जाया जा रहा था,पर रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी वहीं दूसरे घायल बटेश्वर तांती का इलाज अस्पताल में चल रहा है.मौत के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं अपने चौकीदार की मौत की वजह से कटोरिया थाना में भी मातम छाया हुआ है.पुलिस शव को जब्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.इस संबंध में कटोरिया थकानेदार ने बताया कि धानवरण जंगल से एक अज्ञात शव मिला था.पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा गया था,पर शव पर किसी के दावा नहीं किे जाने की वजह से अंतिम संस्कार करने के लिए चौकादीर को आदेश दिया गया था.दोनो चौकादीर अज्ञात शव का अंतिम संस्कार करने नदी जा रहे थे.तभी यह हादसा हो गया.
बांका : बड़ी खबर है बांका से जहां तालाब में नहाने गई 3 बच्चियां काल के गाल में समां गई। बताया जा रहा है कि ये बच्चियां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में चली गई और डूब गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। एक साथ 3 लाश देख पूरा गांव सहम गया।मामला बांका के राहाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बाभनगामा गांव में तालाब मे डूबने से तीन बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी l तीनो बच्ची घर के पास तालाब मे खेलने के दौरान नहाने चली गयी l काफी देर तक ज़ब बच्ची धर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तालाब मे बच्ची को नहाने की सुचना पर ग्रामीणों ने तालाब मे खोज की ओर तीनो बच्ची का शब बरामद किया lवहीं तीनों शवों की पहचान बाभन गामा गाँव के बकील मंडल के दो पुत्री डोली कुमारी एबं किरण कुमारी तथा संजय मंडल की पुत्री बेबी कुमारी के रूप की गयी l घटना की सूचना पर बराहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया l
DESK:-बड़ी खबर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड(SBPDCL)में कार्यरत इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता को लेकर हैं..आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट(SVU) उनके कई ठिकानों पर रेड कर रही है और इस रेड में अभी तक 25 लाख कैश एवं लाखों के आभूषण मिले हैं.एसयूवी की रेड बांका, पूर्णिया और भागलपुर के विभिन्न ठिकानों पर हो रही है.इस संबंध में ADG नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता पर बांका में रहते हुए अवैध रूप से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.उनके पास लगभग 1,03,89,713 की संपत्ति मिली है..उनकी यह संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतो से ज्यादा है,इसलिए इनके खिलाफ जांच शुरू की गयी थी और शुरूआती जांच में मामला सही पाए जाने के बाद कानूनी प्रकिया के तहत आज रेड की जा रही है,रेड खत्म होने के बाद बरामदगी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.वहीं भागलपुर से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव गुप्ता के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति रखने को लेकर एक साथ स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी चल रही है, बिहार साउथ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में कार्यरत संजीव गुप्ता पर पीसी एक्ट 1983 /3(2) r w13(1)6 के तहत मामला 19 सितंबर को ही दर्ज किया गया था बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता वर्तमान में बांका जिले में कार्यरत हैं .विजिलेंस की टीम ने उनके ससुराल भागलपुर, कार्य स्थल बांका ,पटना और पैतृक गांव पूर्णिया समेत उनके कई ठिकानों पर में एक साथ छापेमारी कर रही है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव गुप्ता के कई ठिकानों से लाखों रुपए नगद सोने चांदी के जेवरात और कई जमीन के कागजात भी बरामद किए हैं. यह छापेमारी आज अहले सुबह से ही प्रारंभ है.छापेमारीकरने पटना से भागलपुर पहुंची निगरानी विभाग के दो सदस्य टीम ने संजीव गुप्ता के ससुराल भागलपुर अलीगंज स्थित सेलबाग मोहल्ले में बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव संजीव कुमार गुप्ता के घर में छापेमारी कर रही है .बताया जा रहा है कि बिजली विभाग में संजीव कुमार गुप्ता एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत है. निगरानी विभाग की टीम अलीगंज स्थित उनके घर छापेमारी कर रही है.अनुमान यह लगाया जा रहा है कि उनके कई ठिकानों से करोड़ों की चल अचल संपत्ति जप्त की गई है इस छापेमारी से बिजली विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों में भी हड़कंप मची हुई है गौरतलब हो कि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता बनारसी गुप्ता के पुत्र संजीव गुप्ता का पैतृक गांव पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के बनिया टोला वार्ड नंबर 12 गुवासी है।
KASHISH NEWS DESK:-सातवें पति को छोड़कर आठवें प्रेमी के साथ महिला के फरार होने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है,सातवें पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.यह अजीबोगरीब मामला बिहार के बांका जिला से जुड़ा हुआ है.यहां पंचानंद यादव ने रजौन थाने में अपनी पत्नी के अपहरण होने की शिकायत की थी,जिसके बाद पुलिस ने अपहृत महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.इस गिरफ्तारी के बाद जो जानकारी सामने आयी है वह काफी चौकानेवाली है.महिला ने बताया कि वह अपने पति पंचानंद यादव के साथ नहीं रहना चाहती है और वह अपने प्रेमी सूरज कुमार झा के साथ आगे का जीवन बिताना चाहती है.वही सूरज कुमार झा ने कहा कि वह भी रीता से प्रेम करता है और अब शादी करना चाहता है.जबकि रीता के पति पंचानंद यादव ने कहा कि उसकी पत्नी को जहां जाना है,चली जाय.वह सूरज के साथ आगे शादी करना चाहती है तो कर ले,उसे आपत्ति नहीं है पर उसकी पत्नी रीता एक धोखेबाज महिला है.रीता ने उसके साथ धोखा करके शादी की थी.उसने अपनी पुराने अफेयर और शादी के बारे में नहीं बतायी थी.हमसे पहले ये 6 लड़कों के साथ अफेयर और शादी कर धोखा दे चुकी है.सातवें के रूप में हमसे 2021 में शादी की थी और अब आठवें के साथ शादी करना चाह रही है.हकीकत जानने के बाद ऐसी महिला के साथ वह खुद नहीं रहना चाहता है.वहीं महिला पंचानंद से पहले छह शादी के आरोप को झूठा बता रही है,रीता ने कहा कि पंचानंद के साथ उसकी पहली शादी थी और अब वह अपने प्रेमी सूरज कुमार के साथ शादी करना चाहती है.वहीं बांका की रजौन पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.दोनो को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है और कोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति की ओर से अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। मामले में महिला के साथ साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
BANKA:-बड़ी खबर बांका जिला से है..जहां बांका-देवघर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ है,जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना के पापरेबा काला जंगली इलाके में ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई है.यह हादसा बांका-देवघर रेलखंड पर हुई है,सूचना के बाद कटोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.हादसे के शिकार युवकों की पहचान की जा रही है.मृतक की पहचान कटोरिया थाना के उदयपुर गाँव के मानिकलाल मुर्मू ,अरविंद मुर्मू एवं राम मुर्मू के रूप में की गई है.मृतक सुनतानगंज देवघर-कामरिया पथ पर रात में डाक बम की सेवा करने गये थे और सुबह लौटने के क्रम मे ट्रेन की चपेट मे आने से तीनो की दर्दनाक मौत हो गयी.जंगली इलाका होने के कारण काफी देर बात लोगो ने शव को देखा एवं पुलिस को सुचना दी.पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सुचना दी.घटना की सुचना पर बेलहर dsp प्रेमचंद सिंह एबं कटोरिया पुलिस मौक़े पर पहुंची एवं शव को कब्जे मे लिया.स्थानीय लोगों ने बताया की मानिकलाल मुर्मू एबं अरबिंद मुर्मू आपस मे सगे भाई हैं.एवं देवघर-अगरतला एक्सप्रेस की चपेट में तीनों आये हैं.
बांका : खबर है बांका से जहां कार दुर्धटना मे भागलपुर जिला जेडीयू जिला महासचिव रसीद कमर खान की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में उनके परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीँ हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया सभी ओर चीख पुकार मच गई।मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां अमरपुर शाहकुंड मुख्यमार्ग के संग्रामपुर गाँव के निकट ही भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार भागलपुर जिला जेडीयू जिला महासचिव रसीद कमर खान की मौत हो गयी जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिल रही है कि जेडीयू नेता अपने रिश्तेदार के यहां कार से जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अचानक संग्रामपुर गाँव के पास नियंत्रण खो जाने से गाड़ी सड़क से नीचे चली गयी जिससे ये हादसा हुआ lवहीँ स्थानीय लोगो ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जे एम सी एच अस्पताल भागलपुर भेजा गया। जानकारी मिल रही है कि हादसे के बाद जेडीयू नेता रसीद खान काफी देर तक गाड़ी मे फसे रहे कफ़ी मशक्त के लोगो उसे गाड़ी से निकाला तबतक उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।