

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Live
रामलीला मैदान में1 नवंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर विस्तारित बैठक,प्रखंड और मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का निर्देशरांचीःदिल्ली के रामलीला मैदान में1नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर झारखंड कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को दिल्ली में रैली को लेकर विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल होंगे।एआईसीसी पर्यवेक्षक का हुआ स्वागतकोडरमा में कांग्रेस की बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक का मुख्य एजेंडा दिल्ली के रामलीला मैदान में1नवंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली में जिले की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस दौरान रैली की तैयारियों,कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।संगठन की मजबूती पर दिया गया जोरबैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।वहीं,जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने प्रखंड और मंडल स्तर पर तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है।
पीड़िता के परिजनों को धमकाने और केस मैनेज करने के आरोप में कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बरही से हिरासत में लिया गया था आरोपीकोडरमा: नाबालिग आदिवासी छात्रा के कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के करीबी चालक राज आर्यन उर्फ छोटी उर्फ छोटू को जेल भेज दिया है। आरोपी पर पीड़िता के परिजनों को धमकाने और मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार,डॉ. अनिल कुमार के जेल जाने के बाद राज आर्यन ने कथित तौर पर पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की। आरोप है कि उसने परिजनों को धमकी देने के साथ प्रलोभन भी दिया। मेडिकल जांच से इनकार करवाने में भी उसकी भूमिका होने की बात सामने आई है।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाईजांच में यह बात सामने आई है कि डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर राज आर्यन पीड़िता को लाने और छोड़ने का काम करता था। शुरुआती पूछताछ में उसने आरोपों से इनकार किया था। हालांकि,पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे बरही से हिरासत में लिया। लंबी पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार इस मामले में11अक्टूबर से जेल में बंद हैं। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
खरपोका गांव में रात होते ही घुस रहा हाथियों का झुंड,जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित किसान;मुआवजे की मांगकोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। खरपोका गांव में दो दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों का झुंड रात होते ही गांव और आसपास के खेतों में पहुंचकर धान समेत सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीणग्रामीणों के अनुसार,हाथियों का झुंड रात के समय गांव में घुसता है और खेतों में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर देता है। लगातार हो रहे नुकसान से किसान परेशान हैं। हाथियों के डर से ग्रामीणों को रातभर जागकर पहरेदारी करनी पड़ रही है।किसानों का कहना है कि धान और सब्जियों की फसल उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में फसलों के बर्बाद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके में पहुंचने से जान-माल का खतरा भी बढ़ सकता है।पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक मौतों का दावाग्रामीणों के मुताबिक,पिछले एक साल के दौरान हाथियों के हमलों में इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद हाथियों के आतंक से निपटने के लिए स्थायी समाधान नहीं निकलने पर लोगों में नाराजगी है।ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की मुआवजे की मांगमामले को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने और फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।निगरानी में जुटी वन विभाग की टीमफिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग जल्द प्रभावी कदम उठाएगा,जिससे फसलों को और नुकसान होने से रोका जा सके और गांव के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।लगातार बढ़ती हाथियों की आवाजाही ने किसानों के सामने आजीविका और सुरक्षा,दोनों का संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे में ग्रामीण हाथियों के आतंक से स्थायी राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने48घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर निवासी नरेश ठाकुर के रूप में की है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके कथित प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार,हत्या के पीछे आपसी संबंधों से जुड़ा विवाद और कथित साजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इलाज के बहाने कोडरमा बुलाने का आरोपजांच के अनुसार,किरण देवी के कोलकाता में रहने के दौरान डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी सुनील ठाकुर से उसके कथित संबंध बन गए थे। पुलिस का दावा है कि इसके बाद दोनों ने नरेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।आरोप है कि सुनील ठाकुर ने इलाज कराने के बहाने नरेश को कोडरमा बुलाया। इसके बाद नवलशाही स्थित अपने क्लिनिक में कथित तौर पर जहर का इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी।पीले बोरे में भरकर बंद खदान में फेंका शवपुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को पीले रंग के बोरे में भरकर बाइक से ले जाया गया और बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया। बाद में इसी खदान के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और मृतक की पहचान करने के साथ ही संदिग्धों तक पहुंचने के लिए छानबीन शुरू की।मोबाइल और पर्स बरामद,साक्ष्य मिटाने का आरोपपुलिस के अनुसार,आरोपियों ने कथित तौर पर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन कुएं में और पर्स जंगल के तालाब में फेंक दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिए हैं।पुलिस अब बरामद सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के जरिए हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस की आगे की कार्रवाई जारीकोडरमा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,हत्याकांड का खुलासा तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर किया गया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।हालांकि, आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोडरमा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद स्थित मक्का-मदीना मस्जिद के पास चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने सरजू यादव के घर को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी देते हुए बसंती देवी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं। सुबह उठने के बाद जब वह छत पर गईं, तो वहां उनका एक बैग फेंका हुआ मिला। बैग की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और6 हजार रुपये नकद गायब मिले।बसंती देवी के अनुसार, उन्होंने जेवरात को एक बैग में रखकर कमरे में अलमारी के ऊपर रखा था। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से घर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। इस घटना में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसचोरी की सूचना मिलने के बाद कोडरमा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिलहाल चोरी की घटना को लेकर जांच जारी है।दुर्गा पूजा के दौरान चोरी से लोगों में दहशतदुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में घर के अंदर हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब घर में लोगों के मौजूद रहने के बावजूद चोरी हो सकती है, तो घर सूना छोड़कर दुर्गा पूजा का मेला देखने जाना कितना सुरक्षित होगा। घटना के बाद इलाके के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बंद पड़े पत्थर खदान से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव साप्ताहिक बाजार के पास स्थित खदान में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।कुत्ते को शव नोचते देख लोगों ने पुलिस को दी सूचनाजानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कुछ लोग साप्ताहिक बाजार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पास के बंद पड़े पत्थर खदान पर पड़ी, जहां एक कुत्ता शव को नोच रहा था। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नवलशाही थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।थाने में किसी की गुमशुदगी की शिकायत नहींथाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि फिलहाल थाने में किसी व्यक्ति के लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं है। पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खदान काफी लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके बावजूद खदान की घेराबंदी नहीं की गई है, जिससे यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।हत्या कर शव फेंकने की आशंकास्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी। लोगों ने हत्या कर शव को खदान में फेंके जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं नवलशाही थाना पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
कोडरमा :इस वक्त की बड़ी खबर कोडरमा से है जहां जिले के प्रसिद्ध तिलैया डैम में गुरुवार शाम नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच का बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को डैम से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार,बिहारशरीफ और पटना से पांच युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए तिलैया डैम घूमने आए थे. बताया जा रहा है कि पांचों युवक ट्रेन से कोडरमा स्टेशन पर उतरकर टोटो से तिलैया डैम पहुंचे थे जहाँ जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद सभी पांचों युवक डैम के पानी में नहाने चले गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में थे. नहाने के दौरान चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. शोर सुनकर मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को बचा लिया,लेकिन दो युवक गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. मृतकों की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है.
कोडरमा : धनबाद-गया रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर1पर खड़ी कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में अचानक आग लग गई. आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे.बता दें कि कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गाड़ी संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन अपने तय समय दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर खुलने वाली थी. तभी अचानक ट्रेन की आखिरी बोगी से तेज धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी. घटना के बाद बोगी में सवार करीब 25 से 30 यात्री अपना सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर कूदने लगे. पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ प्रभारी, जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की.
कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. कोडरमा में बीजेपी ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है.इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता एक महीने तक सेवा कार्य करेंगे.विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर शाम 7 बजे घर-घर दीपक जलाकर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी.
कोडरमा: सीआईडी की एसआईटी टीम ने गुरुवार देर रात कोडरमा में बड़ी कार्रवाई की है. दो युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रांची ले गई. सूत्रों के अनुसार,पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कोडरमा के इन युवकों के नाम सामने आए थे. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा धांधली मामले की जांच अब तेज हो गई है. जांच कर रही सीआईडी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी,जिसके आधार पर गुरुवार देर रात टीम कोडरमा पहुंची.सीआईडी की टीम ने सबसे पहले डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में छापेमारी की और वहां से राजेश प्रसाद यादव को उसके घर से हिरासत में लिया. इसके तुरंत बाद टीम ने कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के पूर्णानगर रोड में छापेमारी कर संदीप कुमार को हिरासत में ले लिया. दोनों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है.सूत्रों के मुताबिक सीआईडी द्वारा पहले हिरासत में लिए गए बिचौलियों और मुख्य आरोपियों ने पूछताछ में इन दोनों के नाम लिए थे. हालांकि,सीआईडी ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि इन दोनों की भूमिका क्या थी. यह पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा.
कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से आ रही है.जयनगर से एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. जहां बेखौफ चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और फिर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. मौके से सभी चेर फरार हो गया.पूरी घटना डुमरी गांव का बताया जा रहा है.गृहस्वामी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे.रात करीब 2:30 बजे बड़े भाई की नींद खुली तो देखा कि दरवाजा बाहर से किसी ने बंद कर दिया है. फोन करने पर पता चला कि घर के सभी कमरों को बाहर से बंद किया गया है. परिवार ने तुरंत पड़ोसियों को कॉल किया. पड़ोसियों के आने की आहट सुनकर चोर मौके से फरार हो गया. जब तक दरवाजे खोले गए, चोर दो कमरों से 4 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार नगद लेकर भाग चुका था. घर के लोगों ने देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे.घटना की सूचना पर जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं,इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
कोडरमा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकाई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार,मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी पिता अरविन्द मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस पीड़िता और परिजनों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है.
कोडरमा: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक यानी MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय महाधरना दिया गया. इस धरने में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के हितों पर कुठाराघात किया है. नए कानून के जरिए खनिज संसाधनों पर राज्यों के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. नेताओं ने कहा कि झारखंड कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट जैसे खनिजों से समृद्ध राज्य है और यहां के राजस्व से ही सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी योजनाएं चलती हैं. ऐसे में इस बिल से झारखंड की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा.कांग्रेस ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है और कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा. वहीं,धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितता का मुद्दा भी उठाया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है. कुल मिलाकर कोडरमा में कांग्रेस ने MMDR बिल को झारखंड विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया है.
कोडरमा:जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-नवादा मुख्य मार्ग के पोखरडीहा मोड़ के पास कांवरियों से भरी बस ने ट्रक को पीछे से टक़्कर मार दी. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि,एक दर्जन से अधिक कांवरियागंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार,करीब चार दिन पहले नेपाल से देवघर गई कांवरियों से भरी बस शुक्रवार की अहले सुबह देवघर से वापस नेपाल के लिए निकली थी. इसी क्रम में बस जब सतगांवां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास पहुंची तो सामने से जा रही एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी,जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं. बस में सवार सभी कांवरिया उसी में फंस गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. जिसने भी यह नजारा देखा उसकी रूह कांप उठी और वे लोग बिना विलंब किए राहत बचाव कार्य में जुट गए.इधर,घटना की सूचना मिलते ही सतगावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे कांवरियों को बचाने में जुट गई. घंटे चले इस राहत वह बचाव कार्य के बाद कांवरियों को सकुशल बस से बाहर निकाला जा सका.
कोडरमा: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घर में हुई चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया है.घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम वृन्दा का है. यहां 8 जुलाई को गुरु प्रसाद साव के घर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में कोडरमा थाना में कांड संख्या 136/26, धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तौफिक अंसारी, निवासी असनाबाद और मो.आतिफ मंसूरी, निवासी करमा को गिरफ्तार किया है. दोनों तिलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आभूषण, आर्टिफिशियल जेवर, 2 मोबाइल, 10 हजार नगद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए. साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोडरमा पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
कोडरमा: सदर अस्पताल में ट्रॉलीमैन सहित सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी है. हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक भी उतर आए हैं.उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांग पूरी तरह जायज है. कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स,हजारीबाग के अधीन कार्यरत इन कर्मियों को पिछले 6 महीने से मानदेय नहीं मिला है.संघ ने कई बार ज्ञापन, वार्ता और धरना के माध्यम से अपनी बातें रखी,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. इसी कारण 23 जुलाई से कर्मी हड़ताल पर हैं. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार एक तकनीकी आउटसोर्स कर्मी के लिए कंपनी को लगभग 26,000 प्रति माह भुगतान करती है,जबकि कर्मचारियों को केवल 12,000 से 12,600 ही मिलते हैं. 6 महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. शव को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिल रहा है,जिससे परिजनों को मजबूरन अपने मृतक के शव को ट्रॉली पर रखकर खुद ले जाना पड़ रहा है.इसके अलावा अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी ठप है.
कोडरमा:एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है. NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच की और दस्तावेजों की पड़ताल की है. हलांकि,अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.मैगजीन संचालकों से हो रही पूछताछजानकारी के मुताबिक,अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच के नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मैगजीन के गार्ड और शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही है.16 लाख नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात जब्तइस मामले पर अनौपचारिक रूप से एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए हैं. एसपी के मुताबिक अगस्त 2024 में बंगाल के बांकुड़ा में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी,बाद में यह मामला एनआईए को सौंपा गया. विस्फोटक की आपूर्ति कोडरमा के रहने वाले शंकर यादव और महेश मेहता के इसी जय दुर्गा एंटरप्राइजेज एक्सप्लोसिव मैगजीन से की गई थी.
कोडरमा:मातृ पोषण की डोर,उज्ज्वल भविष्य की ओर के संदेश के साथ शनिवार को कोडरमा से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई. झूमरी तिलैया के शिव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,बरकट्ठा विधायक अमित यादव शामिल हुए. इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका,सहिया,गर्भवती महिलाएं और किशोरी बालिकाओं ने शिरकत की.कार्यक्रम में गर्भधारण से लेकर 1000 दिन स्वस्थ माँ,स्वस्थ शिशु और सशक्त भारत की परिकल्पना के बारे में मौजूद लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया. योजना के तहत गर्भधारण के साथ बच्चे के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को बताया गया कि क्यों पहले 1000 दिन जरूरी है. इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि पहले 1000 दिन से नई कहानी,नई पहचान नई जवानी की शुरुआत होती है. वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योजना की शुरुआत और जनजागरूकता से मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में कमी आई है.
कोडरमा: जिले से सटे हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना की पुलिस धनबाद से छापेमारी कर लौट रही थी. इस दौरान पुलिस वाहन धनबाद के बरवअड्डा में एक ट्रेलर से जोरदार टकरा गई. इस भीषण घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई. जबकि, दूसरा जवान कोमा में है और तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है.मृतक पुलिस जवान की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के तिलोकरी निवासी रामलखन यादव के रुप मे हुई है. वहीं, कोमा में जो जवान है उसकी पहचान कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के बड़कीधमराय निवासी नरेश कुमार के रूप मे हुई है. साथ ही अन्य जिले के तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.यह घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीटल में हुई है. सभी घायलों को धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.बता दें कि हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित कांस्टेबल राम लखन यादव अपनी टीम के साथ एक मामले के सिलसिले में धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गए थे.पनी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे वापस चलकुशालौट रही थी. इसी दौरान जीटी रोड पर जोड़ापीटल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.