

गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Live
वाराणसी:भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दूओं की सुरक्षा को लेकर देश में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. भारत में हिंदुओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे सभी संगठनों की मांग है कि देश की सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को गंभीरता से ले और उचित कार्रवाई करे. जिससे वहां रह रहे हिन्दू समाज के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. वहीं धरोहर संरक्षण सेवा संगठन की ओर से बाग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक शांति मार्च निकाला गया. साथ ही संगठन की ओर से ज़िलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन सौपा गया, और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया.बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति से पूरा हिन्दू समाज मर्माहत: कृष्णानंद पांडेयवहीं धरोहर संरक्षण सेवा संगठन की प्रमुख संयोजक ने कहा कि शांति मार्च निकाल कर डीएम के हथों पीएम के नाम का ज्ञापन सौपा गया है. क्योंकि जिस तरह से बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति बनी हुई है. उसे लेकर पुरी दुनिया में हिन्दू समाज मर्माहत है. जिस तरह से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है, हिन्दू बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है. मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्य हो रहे हैं. अब यह हमे स्वीकार नहीं है. दुनिया के कोने कोने में रह रहे हिन्दूओं की सुरक्षा के लिए, अब समाज को संगठित होना होगा. विधर्मियों बार-बार हिन्दू समाज के उपर हो रहे आक्रमण का अब हम मुहतोड़ जबाब देंगे.
NEWS DESK : वाराणसी के केदारघाट में युवा चेतना के द्वारा बदलता भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य ने व्याख्यान को संबोधित किया. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की विशेष उपस्थिति रही.वाराणसी में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने व्याख्यान का आयोजन किया. इस अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि काशी, उत्तर प्रदेश और देश कृतज्ञ है. नेतृत्व का जिन्होंने प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया. लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि देश की तस्वीर बदली है, देश आगे बढ़ा है. वहीं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी रहेगा. उन्होंने कहा कि वाराणसी की प्रतिष्ठा मोदी ने बढ़ाया है. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि 2014 के बाद भारत सशक्त हुआ है. रोहित ने कहा कि धारा 370, अयोध्या में भव्य राम मंदिर, नारी वंदन अधिनियम, 65 प्रतिशत युवा वर्ग का विकास जैसे असंख्य काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. रोहित ने कहा कि देश का आम युवा समाज के मुख्यधारा से जुड़ा है, इसका श्रेय मोदी सरकार को जाता है. युवा चेतना के इस आयोजन में काशी और आसपास के ज़िलों से हज़ारों लोग शामिल हुए.
काशी के रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के लिए 336 करोड़ रुपय का टेंडर निकल गया है. ये अपग्रेडेशन वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के लिए है. जैसे ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी आए थे तभी से काशी इंटर मॉडल स्टेशन के लिए रास्ता साफ़ होने की उम्मीद की जा रही थी.इस परियोजना के लिए 336 करोड़ रुपय का टेंडर निकाला गया है. इसे पूरी तरह से सारे आधुनिक सुविधाएं मुहय्या कराई जाएंगी, जैसे रेलवे यार्डों की रिमोडेलिंग, नए काम्प्लेक्स और होटल निर्माण कराया जाएगा. इस परियोजना के लिए पहले से ही 'टेक्नो फिज़ीबिलिटी सर्वे' कर लिया गया था, और DPR का काम भी 2023 के अंत तक हो जाएगा. इस परियोजना के तहत पहले और दूसरे दोनों द्वारों को जोड़कर एक कॉंकोर्स की योजना भी बनाई गई है.इस योजना को पूरा होने में सपरा DRM सुरेश कुमार के अनुसार लगभग ढाई वर्ष का समय लग जाएगा. उम्मीद की जा रही है की इस सिरे से बदलाव से स्टेशन की पूरी छवि ही परिवर्तित हो जाएगी. और एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा जो इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग से जुड़ी हुई है. जनवरी से ही वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर चार्जिंग की ये सुविधा शुरू हो जाएगी.