
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
Live
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। इंजीनियरों की टीम बड़े-बड़े क्रेन की मदद से पुल की मरम्मत में जुटी हुई है। सरकार और पुल निर्माण निगम की ओर से दिसंबर2026तक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।67एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाएंगेजानकारी के अनुसार,विक्रमशिला सेतु पर कुल67एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाएंगे। इसके लिए भोपाल और कोलकाता से जरूरी फैब्रिकेशन सामग्री मंगाई गई है। वहीं,स्टील गार्डर की असेंबलिंग का काम यार्ड में लगभग पूरा कर लिया गया है। अब पुल के पुराने एक्सपेंशन जॉइंट हटाकर उनकी जगह नए जॉइंट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।ओवरलोड वाहनों से जॉइंट को नुकसान की आशंकाबताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन और पुल के रखरखाव में कमी के कारण एक्सपेंशन जॉइंट खराब हो गए थे। स्थिति यह हो गई थी कि कुछ जॉइंट के बीच5से6इंच तक का गैप बन गया था। इससे पुल की मरम्मत की जरूरत और बढ़ गई।दिसंबर तक मरम्मत पूरी करने का लक्ष्यमरम्मत कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगातार काम कर रही है। बड़े क्रेन और तकनीकी संसाधनों की मदद से पुराने जॉइंट हटाने और नए जॉइंट लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।विक्रमशिला सेतु भागलपुर समेत आसपास के कई जिलों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में इसकी मरम्मत पूरी होने से पुल की स्थिति बेहतर होने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब सबकी नजर दिसंबर2026की निर्धारित समयसीमा पर है,जब तक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट
घोघा के पन्नुचक में मजदूर की मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी, बुजुर्ग मां और पांच बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकटभागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक गांव से गरीबी और बेबसी की ऐसी तस्वीर सामने आई है,जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मंगल ऋषि की18अक्टूबर को मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण परिवार उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी पूरी तरह नहीं कर सका। परिजनों के मुताबिक,चंदा जुटाकर खरीदी गई लकड़ियां दाह-संस्कार के लिए पर्याप्त नहीं थीं। ऐसे में अधजले शव के बचे हुए हिस्से को गड्ढा खोदकर जमीन में दफनाना पड़ा।गंगा कटाव में जमीन गई,अब दूसरे की जमीन पर रह रहा परिवारमंगल ऋषि अपने पीछे पत्नी सोनी देवी,मां विमली देवी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के मुताबिक,वर्षों पहले गंगा कटाव में उनकी जमीन प्रभावित हो गई थी। फिलहाल परिवार दूसरे की जमीन पर रहने को मजबूर है। न अपना पक्का मकान है और न ही आय का कोई स्थायी साधन। मंगल ऋषि की मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने का संकट और गहरा गया है।छह दिन बाद मिली राशन सामग्री,अब मदद की आसपरिजनों का कहना है कि गरीब पड़ोसियों के अलावा अब तक बहुत कम लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। घटना के छह दिन बाद मुखिया की ओर से कुछ राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। हालांकि,पांच बच्चों,पत्नी और बुजुर्ग मां वाले परिवार की जरूरतें इससे कहीं अधिक हैं।परिवार अब बिहार सरकार,पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार लगा रहा है। उन्हें सुरक्षित आवास,रोजगार और बच्चों के भविष्य के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है।मंगल ऋषि की मौत के बाद परिवार के सामने खड़ा यह संकट ग्रामीण गरीबों की आर्थिक असुरक्षा को उजागर करता है। अब देखना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस परिवार की मदद के लिए क्या कदम उठाते हैं।भागलपुर से डब्ल्यू की रिपोर्ट
जदयू की जिला बैठक में कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा,नवमनोनीत पदाधिकारियों को सौंपे गए मनोनयन पत्रभागलपुर: आगामी कार्यक्रम ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ को सफल बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार, 25अक्टूबर2026को जिला जदयू कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा,संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि भागलपुर के टाउन हॉल में प्रस्तावित कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया।संगठन को मजबूत बनाने पर जोरबैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों एवं सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिया।जदयू जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने बताया कि ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसकी तैयारियों में वरिष्ठ नेताओं से लेकर जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। बैठक में सांसद,पूर्व सांसद,विधान पार्षद,विधायक और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल, सूड्डू साई, शेखर पांडे, राकेश ओझा सहित महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कहलगांव, पीरपैंती, सुल्तानगंज और नवगछिया क्षेत्र के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी।भागलपुर से डब्ल्यू कुमार की रिपोर्ट
भागलपुर : बड़ी खबर भागलपुर से है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित एक मॉल में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से काफी अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.बताया जा रहा है कि कोतवाली चौक पर मॉल में शनिवार को अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की तीन बड़ी और तीन छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की वजह से मॉल में कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
भागलपुर:जिले के नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शनिवार सुबह करीब5बजे पुलिस लाइन स्थित उनके कमरे में शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई.बताया जा रहा है कि करीब10दिन पहले ही योगेश कुमार का जमादार से दारोगा के पद पर प्रमोशन हुआ था. प्रमोशन के कुछ ही दिनों के बाद उनकी मौत की खबर सामने आने से कई सवाल उठ रहे हैं.घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की जांच की जा रही है. हालांकि,अब तक मौत के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.वहीं,पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर पत्रकारों की एंट्री रोके जाने की भी जानकारी मिली है,जिससे घटनास्थल से विस्तृत जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दारोगा योगेश कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने हुई वारदात,रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी की मौत;एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश में जुटी पुलिसभागलपुर(नवगछिया): नवगछिया के इस्माइलपुर में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित एक नाश्ते की दुकान में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में रंजन मंडल की मौत हो गई। वहीं,गोली की आवाज सुनकर घर की ओर भागीं उनकी पत्नी किरण देवी को भी बदमाशों ने निशाना बना लिया। बाइक सवार अपराधियों ने करीब200मीटर तक उनका पीछा किया और गोली मार दी। घटना में किरण देवी की भी मौके पर ही मौत हो गई।दुकान में घुसकर की फायरिंगमिली जानकारी के अनुसार,अपराधियों ने इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित नाश्ते की दुकान में घुसकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से रंजन मंडल की मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरण देवी घर की ओर भागीं,लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और करीब200मीटर दूर जाकर उन्हें गोली मार दी।एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारीघटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर सौरव कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं,वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शवपुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में फर्जी शिक्षिका तनुश्री के नाम पर एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से 98 लाख 12 हजार 773 रुपये के अवैध वेतन भुगतान मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया है. दरअसल सुल्तानगंज प्रखंड में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर अवैध वेतन भुगतान का मामला सामने आया था. इस मामले में जिलाधिकारी भागलपुर की ओर से 9 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी.रिपोर्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार के विरुद्ध गंभीर आरोप सामने आए थे. इसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की. वहीं इस मामले में जोगसर थाने में डीईओ,डीपीओ समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. फर्जी शिक्षिका के नाम पर हुए इस भुगतान मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है.भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट-
भागलपुर: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अपराधियों ने किराना दुकानदार और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.बताया जा रहा है कि रंजन मंडल अपने घर में छोटी-सी किराना दुकान चलाते थे. गुरुवार सुबह करीब चार बजे अपराधियों ने पहले रंजन मंडल को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरण देवी चिल्लाने लगी, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला यात्री की सोने की चेन काटने के मामले में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खगड़िया गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से धारदार ब्लेड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसने की उम्मीद है.मामले में रेल डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला यात्री की सोने की चेन काटे जाने की शिकायत मिली थी. घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की. जांच के दौरान घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की गई जिसके बाद खगड़िया गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा गया. गिरफ्तार सदस्यों के पास से धारदार ब्लेड और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.रेल डीएसपी के मुताबिक गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरोह की गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है.भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट-
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मंत्री ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से पार्टी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की.उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उम्मीदवार की जीत के लिए लगातार मेहनत करें. मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई. इस समीक्षा बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया.भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट-
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पर्व के दौरान केले की मांग बढ़ी हुई है,लेकिन विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बाधित होने से कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है. नवगछिया से बड़ी मात्रा में केला भागलपुर के बाजार में पहुंचता है. पुल बंद होने के कारण अब कारोबारियों को गंगा पार करने के लिए जहाज का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे केले को बाजार तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ गए हैं.कारोबारियों के मुताबिक,पहले नवगछिया से भागलपुर तक केला पहुंचाना अपेक्षाकृत आसान था,लेकिन अब जहाज के समय और उपलब्धता पर निर्भर रहना पड़ रहा है. पर्याप्त यात्री होने के बाद ही जहाज रवाना होता है,जिससे कारोबारियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. खैरपुर निवासी एक कारोबारी के अनुसार,नवगछिया से सुबह आठ बजे निकलने के बाद भागलपुर के तिलकामांझी बाजार पहुंचने में करीब पांच घंटे लग गए.इसका सीधा असर केले की कीमत पर भी दिखाई दे रहा है. कारोबारियों के अनुसार,नवगछिया में केला करीब 20 से 25 रुपये दर्जन मिल रहा है,जबकि भागलपुर बाजार में परिवहन खर्च और समय बढ़ने के कारण इसकी कीमत 30 से 35 रुपये दर्जन तक पहुंच गई है.इसी तरह पहले करीब 200 रुपये सैकड़ा बिकने वाला केला अब 250 रुपये सैकड़ा तक पहुंच गया है. पर्व के समय मांग होने के बावजूद आवागमन की समस्या के कारण बिक्री सामान्य स्तर तक नहीं पहुंच पा रही है. कारोबारियों का कहना है कि पुल बंद रहने तक परिवहन लागत और समय की समस्या बनी रहने की आशंका है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
भागलपुर:जिले के विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से वाहनों के पहिए पूरी तरह थम जाएंगे करीब तीन महीने तक सेतु पर परिचालन बंद रहेगा. लोगों को सड़क के वैकल्पिक रास्तों के साथ जलमार्ग का सहारा लेना होगा.बता दें कि तीन मई की रात सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था. इसके बाद छोटे वाहनों के लिए बेली ब्रिज तैयार किया गया था, अब बेली ब्रिज हटाकर चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन की साइट पर इसके गार्डर तैयार किए जा रहे हैं. करीब 98 करोड़ रुपये की लागत वाले इस काम को तीन महीने में पूरा करने का दावा है. सेतु बंद होने से यात्रियों के लिए बियाडा घाट से निःशुल्क जहाज चलेंगे,जबकि बाबूपुर घाट से कार्गो जहाज की सुविधा होगी. वहीं, दोपहिया वाहनों के परिवहन पर शुल्क लिया जाएगा.घाटों पर मजिस्ट्रेट और सहायक थाने की तैनाती के साथ गंगा में 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी. विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की आवाजाही के साथ कारोबार और किसानों की उपज की ढुलाई पर भी पड़ सकता है. गंगा का जलस्तर और बारिश प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौती है.सेतु बंद होने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु के अन्य एक्सपेंशन ज्वाइंट की भी जांच होगी.
भागलपुर:जिलेके नारायणपुर प्रखंड के बैकटपुर दुधैला पंचायत स्थित कसमबाद गांव में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर गया है, लेकिन ग्रामीणों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है. दियारा इलाके में पानी घटने के बाद गंगा नदी का कटाव तेज हो गया है. लगातार हो रहे भीषण कटाव की चपेट में आकर दर्जनों से अधिक घर गंगा नदी में समा चुके हैं.कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों को आशंका है कि अगर कटाव इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में और भी घर इसकी चपेट में आ सकते हैं. ग्रामीण अपने घर और सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश में जुटे हैं.बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब हालात सामान्य होंगे,लेकिन गंगा के कटाव ने उनकी चिंता फिर बढ़ा दी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
भागलपुर: पुलिस ने मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 75 मोबाइल बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए.इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने या चोरी होने के बाद उन्हें वापस पाने की उम्मीद रखने वाले लोगों को राहत मिली है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भागलपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत भागलपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर उनकी बरामदगी की कार्रवाई की.अभियान में डीआईयू टीम और साइबर थाना, भागलपुर की संयुक्त भूमिका रही है. पुलिस टीम ने तकनीकी स्तर पर प्रयास करते हुए मोबाइल को बरामद किया और उसके बाद संबंधित मोबाइल धारकों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस की ओर से बरामद किए गए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया. मोबाइल वापस मिलने के बाद संबंधित लोगों को राहत मिली ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद करना और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाना है.भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद उन लोगों को राहत मिली,जिनके मोबाइल किसी कारण से उनके पास नहीं थे. पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल वापस किए जाने से लोगों में भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर भरोसा बढ़ने की उम्मीद है. मोबाइल की बरामदगी के मामलों में तकनीकी जांच महत्वपूर्ण होती है. भागलपुर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत डीआईयू टीम और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में 75 मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों की पहचान कर उन्हें वापस सौंपा गया.इस पूरी कार्रवाई में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत अभियान को आगे बढ़ाया गया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात सामने आई है. इस अभियान के जरिए बरामद मोबाइल को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
भागलपुर : सहरसा में डॉक्टरों के ऊपर हुई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर भागलपुर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवा ठप कर दी है. ओपीडी सेवा बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.चिकित्सकों के ओपीडी सेव ठप रखने से सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मरीज अस्पताल परिसर में डॉक्टरों का घंटों इंतजार करते रहे. पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही.सदर अस्पताल में दूर-दराज से आए मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे हुए हैं. मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल पर चले जाने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. ओपीडी सेवा बंद होने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है.भागलपुर से संवाददाता डबलू कुमार की रिपोर्ट--
भागलपुर: बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में मंगलवार सुबह कर्मा-धर्मा पूजा के लिए झुरी काटने गई 5 युवतियां सड़क किनारे बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में डूब गईं. हादसे में 4 युवतियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला जबकि एक युवती की डूबने से मौत हो गई.यह घटना भ्रमरपुर गांव के वार्ड नंबर4में कामामाय स्थान के पास की है. घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से डूबी बच्ची रिमझिम की तलाश शुरू की. लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बरामद कर लिया गया.मृतका की पहचान अनिल मंडल की बेटी रिमझिम कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गड्ढे और उसमें भरे बाढ़ के पानी को लेकर विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है.भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट-
भागलपुर : बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां कर्मा-धर्मा पूजा के लिए घर से निकली तीन बच्चियों में से 2 की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है.जानकारी के अनुसार तीनों बच्चियां कर्मा-धर्मा की पूजा के लिए गई थी. इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की और रात करीब साढ़े दस बजे तक आसपास के इलाकों में तलाश करते रहे. सुबह नदी में दो बच्चियों के शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद तीसरी बच्ची को लेकर भी परिजन और स्थानीय लोग चिंतित हैं. मृत बच्चियों की पहचान गौराचक चौकी क्षेत्र के हरिजन मोहल्ला निवासी सरिता कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों तनोज दास और मुन्ना दास की बेटियां बताई जा रही है.भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--
भागलपुर:जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है.तरैटा बहियार में पोखर में नहाने को दौरान छह बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है.सभी बच्चे नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या-27 के विष्णु टोला दुधैला के रहने वाले है.मृतको में तीन लड़का और तीन लड़की शामिल है. सभी बच्चे करमा पर्व के मौके पर स्नान करने गये थे. इसी दौरान एक के बाद एक सभी 6 बच्चे डूब गये.घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में परिजन और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है.सभी बच्चों को पोखर से निकालने के बाद रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने सभी को मृत धोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि करीब एक दर्जन बच्चे पर्व के मौके पर गांव के बाहर बने पोखर में स्नान करने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे घर से सभी बच्चे निकले थे.डूबने की घटना के काफी देर बाद परिजनों को हादसा होने की जानकारी मिली.इसके बाद परीजन मौके पर पहुंचकर डूबे हुए सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला. इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सभी बच्चों को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर को सीओ रमन कुमार,थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. अधिकारियों ने कहा कि सभी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी.
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में महान साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. उनके ननिहाल गांगुली बाड़ी, माणिक सरकार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, समाज और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया.भागलपुर के माणिक सरकार स्थित गांगुली बाड़ी में महान साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बिहार बंगाली समिति, बरारी शाखा, भाषा-कृष्टि मिलन मेला एवं शरत द्वार निर्माण समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद् राजीव कांत मिश्रा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अंकित कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस दौरान वक्ताओं ने शरच्चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन,व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि शरतचंद्र का साहित्य मानवीय संवेदनाओं,सामाजिक यथार्थ और आम जनजीवन से गहराई से जुड़ा रहा है.कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ. पैमी अम्बस्ट,श्वेता सुमन,संगीता दास और करण सिंह ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया. इस अवसर पर शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के ममेरे भाई के पुत्र शांतनु गांगुली,उज्ज्वल गांगुली,अपर्णा गांगुली,माला गांगुली,समुज्ज्वल गांगुली और उनकी पुत्री रेमी गांगुली को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. शरत द्वार पर श्रद्धांजलि मुख्य कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य शरत द्वार पहुंचे,जहां शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शंखध्वनि के बीच साहित्यकार की स्मृति को नमन किया गया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी,सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम का संचालन तापस घोष ने किया.शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की साहित्यिक विरासत और उनके मानवीय सरोकारों को याद करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए.भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट-