

बुधवार, 11 नवंबर 2026
Live
सीवान: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप स्थित अल्बैक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्टोरेंट से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।रेस्टोरेंट में आग लगने से मचा हड़कंपजानकारी के अनुसार,अल्बैक रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद स्टेशन रोड के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई होगी। हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबूघटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।आग लगने के कारणों की जांच जारीराहत की बात यह है कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, आग से रेस्टोरेंट को कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
सीवान : बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में शनिवार को मुजफ्फरपुर के गरीबस्थान रोड स्थित पटाखा मंडी में SDM और नगर SDPO के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से पटाखा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया.छापेमारी के दौरानSDMपूर्वी आनंद उत्सव ने खुद पटाखा दुकानों की जांच की और दुकानदारों के लाइसेंस की पड़ताल की. इस दौरान कई दुकानों से अवैध रूप से बिक्री किए जा रहे पटाखों को जब्त किया गया.SDMआनंद उत्सव ने बताया कि मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक है. इसी को लेकर गरीबस्थान मंदिर के समीप स्थित पटाखा मंडी में विशेष छापेमारी की गई. इस दौरान कई दुकानों से अवैध पटाखे जब्त किए गए. प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित हादसे को रोकना है.मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
आलमपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद प्रशासन सख्त,शहर की थोक और खुदरा दुकानों के लाइसेंस व सुरक्षा मानकों की जांच तेजसीवानः बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र स्थित आलमपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। घटना के बाद शहर में पटाखों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में प्रशासन की टीम ने शहर की थोक और खुदरा पटाखा दुकानों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुछ दुकानों को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 5 लोगों की झुलसने से मौत हो गई थी।पटाखा दुकानों और लाइसेंस की जांच तेजआलमपुर की घटना के बाद प्रशासन ने पटाखा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों की टीम दुकानों के लाइसेंस,संचालन से संबंधित अनुमति और सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई का उद्देश्य नियमों के विरुद्ध संचालित दुकानों की पहचान करना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना बताया जा रहा है।जांच के दौरान जिन दुकानों में अनियमितताएं मिलने की बात सामने आई है,उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने पटाखों के कारोबार में सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया है।सदर एसडीएम ने कहा,कार्रवाई जारीकार्रवाई के दौरान सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जांच और कार्रवाई अभी जारी है। पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।प्रशासन की ओर से की जा रही इस कार्रवाई के बीच शहर के पटाखा कारोबारियों में हलचल देखी जा रही है। अधिकारियों की टीम विभिन्न दुकानों की जांच कर रही है,ताकि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।आलमपुर विस्फोट के बाद सुरक्षा पर जोरआलमपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद पटाखों के भंडारण,बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई को संभावित हादसों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फिलहाल,सीवान शहर में पटाखा दुकानों की जांच और सीलिंग की कार्रवाई जारी है। प्रशासन की विस्तृत रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी दुकानों की जांच हुई,कितनों को सील किया गया और किन प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट
सीवान : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां पटाखा फैक्ट्री में बम फटने से आग लग गई है. आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर पटाखा बना रहे कई लोग झुलस गए हैं. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर की है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.बताया जा रहा है कि अलमापुर गांव में अमीरुद्दीन के मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. इस मामले में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि मकान में पटाखा बनाने की सूचना मिल रही थी. इसी मकान में पटाखा बनाने के दौरान एक मकान में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना भीषण था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश में राहत एवं बचाव अभियान जारी है. यह घटना जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की है. हादसे की सूचना मिलते ही सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.वहीं,एसपी भारत सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय मकान में कुल सात लोग मौजूद थे. अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. एसपी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पटाखा निर्माण के लिए लाइसेंस होने की बात कही है. हालांकि,एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस और पटाखा निर्माण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है. विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, मकान में पटाखा निर्माण की क्या व्यवस्था थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल, अलमापुर गांव में राहत एवं बचाव अभियान जारी है. प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बरामद शवों की पहचान, घायलों की वास्तविक संख्या और विस्फोट के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट-
सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां मैरवा थाना क्षेत्र में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, गहनेतौलने वाला तराजू, 2मोबाइल और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई जब्त की गई है.यह मामला फुलवरिया निवासी लक्ष्मी साह और तितरा दर्जी टोला निवासी असरफ हुसैन के घर में2 और3 सितंबर की रात हुई चोरी से जुड़ा है. इस संबंध में मैरवा थाना में कांड संख्या410/26 और411/26 दर्ज था.पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार राम, मनु कुमार, पप्पू कुमार और नीरज कुमार वर्मा शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवर, आभूषण तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई नई आपाची मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : बिहार के सीवान में तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी की वजह से करीब 30 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सरकारी विद्यालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई थी. प्रभात फेरी से लौटने के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है. सभी छात्राओं को भगवानपुर हाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.बताया जा रहा है कि जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई थी. भीषण गर्मी और उमस के बीच प्रभात फेरी से वापस लौटने के दौरान एक के बाद एक करीब 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. कई छात्राओं को कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हुई. स्थिति बिगड़ने के बाद सभी छात्राओं को भगवानपुर हाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वजह भीषण गर्मी बताई जा रही है. वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान हुई इस घटना के बाद विद्यालय और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
पटना: बिहार की जीविका दीदियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। छपरा, सीवान, और गोपालगंज में यह पहल देखने को मिल रही है। गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड स्थित साथी गांव में संचालित जीविका सिलाई सेंटर में अब आंगनबाड़ी बच्चों की पोशाक के बाद मध्य विद्यालयों के छात्रों की पोशाक भी तैयार की जाएगी।सिलाई सेंटर में करीब 65 जीविका दीदियां कर रही कामयश इंटरप्राइजेज के बैनर तले चल रहे इस सिलाई सेंटर में करीब 65 जीविका दीदियां प्रतिदिन काम कर रही हैं। सेंटर को जिले के सभी 14 प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 2,23,082 बच्चों की पोशाक सिलने की जिम्मेदारी दी गई थी।जीविका दीदियांप्रतिदिन करीब एक हजार पोशाक कर रही तैयारअब तक 1,62,900 बच्चों की पोशाक के लिए कपड़ा सेंटर को उपलब्ध कराया जा चुका है। इनमें से 1,43,497 पोशाक तैयार कर संबंधित स्थानों पर उपलब्ध भी कराई जा चुकी हैं। यहां जीविका दीदियां प्रतिदिन करीब एक हजार पोशाक तैयार कर रही हैं।आंगनबाड़ी बच्चों की पोशाक सिलाई का काम पूरा होने के बाद इसी सेंटर से जिले के मध्य विद्यालयों के छात्रों की पोशाक तैयार करने का काम शुरू कराया जाएगा। इससे जीविका दीदियों को लगातार काम और आय का अवसर मिलेगा।दीदियों की सुविधाओं पर भीध्यानसिलाई सेंटर पर काम करने वाली दीदियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा हर महीने स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सेंटर की कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।सिलाई सेंटर का निरीक्षणबीडीओ मनोज कुमार पंडित,जीविका बीपीएम नेहा कुमारी और एरिया कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दीदियों की समस्याएं भी सुनीं।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
सीवान:चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में प्रशासन और पुलिस बल की त्वरित और कड़ी कार्रवाई की खूब सराहना की है. पुलिस के एक्षन के कारण जिले में शांति व्यवस्था कायम है.बंद और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या मे असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और पथराव किया था.जिसके बाद व्यापारी वर्ग भयभीत हो गया. ऐसे मामलों में अक्सर एक एक सप्ताह तक बाजार प्रभावित रहता है,लेकिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने त्वरित करवाई की जिससे सभी व्यवसायी सुरक्षित महसूस कर रहे है.बंद के दौरान हीएक अप्रिय घटना के दौरान,एक पुलिसकर्मी द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी, जिससे आम जनता में आक्रोश और भय की स्थिति पैदा हो गई थी. सीवान के जिलाधिकारी (DM) विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक (SP) पूरण कुमार झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी.DM ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई का कोई आदेश नहीं था और यह अनुचित था. SP ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है.चैम्बर ऑफ कमर्स इस बात से संतुष्ट है कि प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए ना केवल दोषी पर कार्रवाई की,बल्कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए हैं. सिवान एक व्यापारिक केंद्र है, और यहां शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. प्रशासन की इस सजगता से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में विश्वास पैदा हुआ है.सीवान चैम्बर ऑफ कमर्स ने सीवान डीएम और एसपी का धन्यवाद किया है. कहा कि पुलिस बल ने संवेदनशील परिस्थिति में कुशलता और निष्पक्षता का परिचय देते हुए जिले में शांति बहाल की. हमें विश्वास है कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.
पटना/सिवानबिहार में छात्र आंदोलन और सीवान गोलीकांड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीवान गोलीकांड में घायल छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना।पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की मौजूदगी में राहुल गांधी से घायल छात्रों की बातचीत कराई गई। राहुल गांधी ने छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।वहीं,बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पटना के बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचे। दोनों नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले छात्रों को जेल भेजना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी और दबाव के जरिए युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।जेल से मुलाकात के बाद विनोद जाखड़ अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मिले। इसके बाद वह सीवान पहुंचे, जहां गोलीकांड में घायल छात्रों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया।कांग्रेस ने साफ किया है कि वह छात्रों के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। बिहार में छात्र आंदोलन अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।
सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां कई वर्षों से फरार चल रहे और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी करण यादव ने आखिरकार सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सीवान के कई चर्चित मामलों में नाम आने के बाद पहली बार करण यादव खुद अदालत पहुंचा और न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई.सरेंडर के बाद उसने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. अब सच क्या है,इसका फैसला अदालत करेगी. सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र करण यादव ने सीवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. करण यादव पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर फायरिंग,चंद्रज्योति सर्जिकल दुकान में लूटपाट और महादेवा नई बस्ती में पप्पू यादव की हत्या मामलों में आरोप है. सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया,सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया.इस दौरान करण यादव ने मीडिया से कहा कि वह निर्दोष है,उसे साजिश के तहत फंसाया गया है और उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उसका कहना है कि अदालत से उसे न्याय मिलेगा.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : बिहार के सीवानवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है. शहर में नीलकंठ लंग्स एंड हार्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया, जहां अब हृदय और छाती से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक इलाज उपलब्ध होगा.सीवान शहर में नीलकंठ लंस एंड हार्ट हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन कचनार के पूर्व प्रमुख जगनारायण सिंह और समाजसेवी रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में पटना से आए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुकुल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उद्घाटन के बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया और उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की. अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.अस्पताल के डॉक्टर राजन कुमार ने बताया कि यहां हृदय और छाती से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ कम से कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सीवान और आसपास के लोगों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े. नीलकंठ लंस एंड हार्ट हॉस्पिटल के शुरू होने से सीवान और आसपास के लोगों को अब हृदय एवं छाती संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान: बड़ी खबरसीवान से है जहां पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले का बड़ा खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.7 जुलाई 2026 को महिला थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था. आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 28 जून 2026 को तीन नामजद युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. शिकायत मिलते ही महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,महाराजगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र संदीप कुमार,अमित कुमार उर्फ राजा जी और टुनटुन कुमार के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. बरामद साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. फिलहाल,इस सनसनीखेज मामले में तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान: जिले में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के दौरान नकल कराने के आरोप में जमकर हंगामा हुआ है. इस संबंध में एक अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कर्मी पर उत्तर पर्ची बांटने का आरोप लगाया है. वहीं, शिकायत के बाद कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश किए जाने के आरोप से मामला और गरमा गया.परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने का आरोप परअफरा-तफरीसीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी श्याम कुमार ने केंद्र के अंदर नकल कराए जाने का आरोप लगाया. अभ्यर्थी का दावा है कि बायोमेट्रिक कार्य में तैनात एक कर्मी कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर लिखी पर्ची उपलब्ध करा रहे थे. इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट और केंद्राधीक्षक से की गई, लेकिन शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया.एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र पर की जांचआरोप की जानकारी मिलते ही अन्य अभ्यर्थी भी आक्रोशित हो गए और सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंचे सदर-1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पर भी अभ्यर्थियों ने शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाद में एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र के अंदर जाकर जांच की, लेकिन जब वह बाहर निकले तो कशिश न्यूज संवाददाता ने जब उनसे बात करने कि कोशिश की तो वे कोई जबाब नहीं दिये. फिलहाल अभ्यर्थी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं.
सीवान :बड़ी खबर सीवान से है जहां शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तारव्यक्ति कोर्ट ले जाने के दौरान फरार हो गया. लेकिन होमगार्ड जवान ने पीछा करते हुए दौरा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी.बताया जा रहा है कि शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को जीबी नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा से गिरफ्तार किया था और पकड़ कर उसे होमगार्ड के जवान के हाथों कोर्ट भेजा जा रहा था. लेकिन इसी दौरान रास्ते में ही आरोपी ने होमगार्ड जवाने से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गया. इसके बाद होमगार्ड के जवान जो आरोपी को कोर्ट ले जा रहा था, वह उसे दौरा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी, इसकी तस्वीर आप देख सकते हैं. देखिए किस तरह होमगार्ड के जवान ने उसे घुसे से उसकी पिटाई कर रहा है.
सीवान : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये लूटा है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारी है. घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक अशोक को लोगों ने सीवान सदर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है.बताया जा रहा है कि सीवान में सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपए की लूट की गई है और इतना ही नहीं सीएसपी संचालक अशोक ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें तीन गोली मार दी. जिससे अशोक घायल हो गया. इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. यह घटना सराय ओपी क्षेत्र के बभनौली की बताई जा रही है. इधर घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है. लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. अपराधी पुलिस को बड़ी चुनौती दिया और एक बड़ी घटना को अंजाम भी अपराधियों द्वारा कर दिया गया है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने जायजा के क्रम में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सिवान के प्रांगण में सीवान जिले की 202 करोड़ रुपये की लागत से कुल 71 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.इनमें 157 करोड़ रूपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 45 करोड़ रुपये की 31 योजनाओं का उ‌द्घाटन शामिल है. मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा सीवान जिले में संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री रोजगार योजना अंतर्गत 378504 लाभर्थियों को 378 करोड़ 50 लाख चालीस हजार रुपये का चेक दिया गया.डीपीएम जीविका सिवान ने बताया कि बैंक लिंकेज के माध्यम से 581 करोड़ रुपये एवं परियोजना राशि अंतर्गत 72 करोड़ रुपये कुल 1031 करोड़ पचास लाख चालीस हजार रुपये मात्र इस वित्तीय वर्ष में दिया गया है जिससे दीदियों को अजीविका संवर्धन में सहायता मिलेगी. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री द्वारा तेल प्रसंस्करण इकाई हेतु सूर्यान्स एफ०पी०ओ० को 9 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई. साथ ही फार्म मशीनरी बैंक के लिए मुकेश कुमार, ग्राम कयलगढ़ बढ़ेरिया को 8 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त झोपड़ी मशरूम इकाई हेतु धर्मेंद्र राम को 89,750 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई.कृषि सखियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर जागरूक कर रही हैं. सरकार द्वारा उन्हें 5 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है. इस प्रकार सीवान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 23 कृषि सखियों को 5 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़क के निर्माण का काम लगभग 24 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष निर्माणाधीन कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पचरुखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड़ (एन0एच0-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एन0एच0-227) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य,मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान करना,भण्टापोखर जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण का कार्य,सीवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या- 89 (बबुनिया-सिसवन रोड) पर सीवान यार्ड,सीवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 (रेलवे कि0मी0 386/36-38) के बदले आर०ओ०बी० (सड़क उपरी पुल) के निर्माण कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है. अधिकरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुनाथपुर प्रखण्ड के नेवारी,गभिरार एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच उतर प्रदेश सरकार द्वारा घाघरा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ का निर्माण कार्य,दरौली प्रखंड के खरीद-दरौली घाट एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण एवं बिहार की तरफ से पहुंच पथ का निर्माण कार्य,नौतन प्रखण्ड में मैरवा ग्रिड उपकेन्द्र एवं संबंधित वे का निर्माण,कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य सहित सीवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है. मुख्यमंत्री ने पंचमंदिरा पोखरा,सीवान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पार्क एवं पोखरा का कराए गए सौंदर्गीकरण का निरीक्षण किया. पंचमंदिरा पोखरा,सीवान में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज संचयन का कार्यारंभ किया.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : बिहार के सीवान में शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडे ने सीवान सदर 105 विधानसभा ही नहीं पूरे जिले भर के लोगों के लिए दही चूड़ा का भोज दिया. इस दौरान एनडीए के तमाम विधायक और नेतागण साथ ही समर्थक भोज में पहुंचे.वहीं प्रशासनिक महाकमे से बात कर लें तो डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और तमाम विधायक, वर्तमान विधायक एवं सांसद ने पतंग उड़ाते दिखाई दिए.कशिश न्यूज़ संवाददाता से बात करते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस बार बिहार में राजद का पतंग कट गया है. कांग्रेस का भी कटेगा. साथ ही बंगाल में टीएमसी का पतंग कट चुका है. अब जनता मालिक है. चुनाव में भी उनका सफाया हो जाएगा.
सीवान : बड़ी खबर बिहार केसीवान से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने सिसवन थाना में तैनात दारोगा कन्हैया सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि सिसवन थाना में तैनात एसआई कन्हैया सिंह सिसवन के ही जमीनी विवाद में केस से नाम हटाने के एवज में एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए घूस मांगा था. इसके बाद भुक्तभोगी ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की जिसके बाद निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की है. सिसवन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित चाय दुकान से घुसघोर दारोगा की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने दारोगा को अपने साथ लेकर गई है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान:बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां अपराधियों ने 2 व्यक्तियों की गला रेत कर हत्या कर दी है. यह घटना जी.बी. नगर थानाक्षेत्र के सिसवा चंवर की है.घटना से इलाके में सनसनी है.बताया जा रहा है कि सीवान में अपराधियों ने 2 लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी है. दोनों व्यक्तियों का शव सिसवा चंवर के पूल के नीचे से दो बोरों में भरा हुआ बरामद किया गया है. घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है. घटना जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर की है. घटना से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने दो बोरों में भरा दो लोगों का शव पुल के नीचे पानी में देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है. शव की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.