

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Live
अरवल: बड़ी खबरअरवल से है जहां जिले के करपी प्रखंड के किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में विद्युत करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.मृतकों की पहचान50वर्षीय सीमा देवी और उनके19वर्षीय छोटे बेटे शुभम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. जानवर को पकड़ने के दौरान सीमा देवी बिजली के तार की चपेट में आ गई. मां को करंट लगता देख उनका बेटा शुभम कुमार उन्हें बचाने पहुंचा, लेकिन वो भी बिजली की चपेट में आ गया.इसके बाद गंभीर हालत में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हम लोगों ने जब देखा कि सीमा देवी करंट की चपेट में आ गई हैं, तो उनका बेटा शुभम उन्हें बचाने के लिए दौड़ा. इसी दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गया. इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस तरह एक साथ मां-बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट गया है.अरवल से बबलू सिन्हा की रिपोर्ट-
अरवल: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अरवल से है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सदर थाना क्षेत्र के मधुबन के पास ऑटो और ट्रक में सीधी टक्कर होने से 4 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां दोनों का इलाज जारी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.जानकारी के अनुसारबलिदाद की ओर से आ रही एक ऑटो और अरवल की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही,डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया. इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया. हालांकि पटना ले जाने के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया.हादसे में मृतकों की पहचान जहांगीर राम,अमरजीत कुमार,मनीषा देवी और महेंद्र राम के रूप में हुई है. वहीं दो घायलों रामदयाल राजबंशी और ऑटो चालक सुनील कुमार का इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. अरवल से बबलु सिन्हा की रिपोर्ट-
अरवल : इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां सुखी बिगहा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दारोगा को कुचल दिया. घटना के बाद गंभीर रुप से घायल दारोगा की इलाज के दौरान पटना एम्स में मौत हो गई. वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है कि 2021 बैच के दारोगा मनू कुमार गुरुवार को क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल आ रहे थे. इसी दौरान अरवल के सुखी बिगहा के समीप तेज गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दारोगा को लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान पटना एम्स में दारोगा मनू कुमार ने दम तोड़ दिया. उनकी तैनाती शहर तेलपा थाना में थी. मृतक दारोगा रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी थे. उनके पिता का नाम तेज बहादुर है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है.अरवल से बबलू सिन्हा की रिपोर्ट--
अरवल: बिहार के अरवल जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनकAI-निर्मित तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की है.मामला अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव का है,जहां पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस के मुताबिक,आरोपी ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी,जोAIतकनीक से तैयार की गई थी. यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई,जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हरकत में आई.जानकारी के अनुसार,इस मामले में नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोप है कि युवक ने एक नहीं बल्कि कई फर्जी आईडी के जरिए इस तरह की तस्वीरें पोस्ट कीं,जिससे लोगों को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका थी.दिल्ली पुलिस की टीम ने अरवल पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही,सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सख्ती बढ़ाने के संकेत भी दिए गए हैं.संजय कुमार की रिपोर्ट--
अरवल: बड़ी खबर बिहार के अरवल जिले से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी टीम ने वंसी थाना में पदस्थापित एएसआई मुस्तफा अली को ₹5000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.निगरानी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने एएसआई मुस्तफा अली को 5000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है. मामला कुरमावां गांव के रहने वाले मुकेश कुमार से जुड़ा है,जिन्होंने एक सप्ताह पहले निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी.शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वंसी थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मारपीट के मामले में कोर्ट में डायरी भेजने के नाम पर ₹5000 रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन किया,जिसमें आरोप पूरी तरह सही पाया गया. इसके बाद निगरानी की टीम ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर वंसी थाना के पास से एएसआई मुस्तफा अली को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद एएसआई को सर्किट हाउस लाया गया,जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.सवाल यह भी उठ रहा है कि अगली बारी किस थाने और किस पुलिस पदाधिकारी की होगी. रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है.डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि मुकेश कुमार के द्वारा एक सप्ताह पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी. सत्यापन में मामला सही पाया गया. आज सुबह छापेमारी कर ₹5000 रिश्वत लेते हुए एएसआई को गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पटना निगरानी के वरीय पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा,उसके बाद जेल भेजा जाएगा.
अरवल: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अरवल से है जहां जिले के वंशी प्रखंड के शादीपुर गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.बताया जा रहा है कि अरवल जिले के वंशी प्रखंड अंतर्गत शादीपुर गांव में सोमवार को खेत में गेहूं का बोझा बांधते समय अचानक ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अवधेश सिंह, उनकी पत्नी और बेटी शामिल हैं. इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है.अरवल से बबलू सिन्हा की रिपोर्ट--
* शानदार डिज़ाइन के साथ बिल्कुल नया जियोफोन प्राइमा 2 पेश किया गया है* नए जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ कई सारे नए इनोवेशन भी किए गए हैं।जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है।नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है। जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।
अरवलजिले के सदर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के समीप खगोल-बारुण सोन कैनाल पथ पर एक अज्ञात महिला की शव बरामद हुई है। महिला की किसी दूसरे जगह पर अपराधियों ने हत्या कर शव को फेंक दिया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश देखकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।एफएसएल की टीम के द्वारा जांच का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला को हत्या कर चलती गाड़ी से फेंका गया है। महिला के नाक से निकल रही है इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या के तुरंत बाद ही महिला की लाश को सोन कैनल रोड पर अपराधियों ने फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। महिला ब्लैक शर्ट और काला जींस पहनी हुई है।
अरवल : बड़ी खबर बिहार के अरवल से आ रही है जहां अरवल पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग लगने से कई सामान जल कर खाक हो गया. घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया. लेकिन आग इतना भयानक थी कि पोस्ट ऑफिस के कई महत्वपूर्ण कागजात समेत कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पोस्ट ऑफिस में बिजली नहीं थी. देर रात बिजली ठीक किया गया. इसके बाद सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए. देर रात पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके बाद सुबह आसपास के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी नुकसान के आकलन करने में जुटे हुए हैं.
KASHISH NEWS DESK:-मुझे मेरी पत्नी(WIFE) से मिलाओ..शादी के महज दो दिन बाद ही युवक परिवार और पुलिस से गुहार लगा रहा है..मामला बिहार के जहानाबाद-अरवल से जुड़ा हुआ है..दरअसल अरवल जिला का युवक फुलेश कुमार जहानाबाद में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था.कोचिंग करने को दौरान उसकी मुलाकात जहानाबाद जिले की रहने वाली एक युवती से हुई..फिर ये दोनो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने से ज्यादा एक-दूसरे से मिलने और गपबाजी में बिताने लगे...दोनो एक दूसरे के ज्यादा नजदीक आये तो साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे और फिर18 सितंबर को पहले मंदिर में और फिर पटना कोर्ट में शादी कर ली.शादी की जानकारी मिलने पर युवक और युवती के परिवार को गहरा झटका लगा.नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने भेजने वाले युवक के परिवार वालों ने शादी की बात सुनकर अपना माथा पीट लिया,पर बेटे की खुशी में अपनी खुशी देख बेमन से ही शादी को स्वीकारने को तैयार हो गया,इधर शादी की खबर के बाद युवती के परिवार वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया.उस परिवार की तमन्ना थी कि घर की बेटी पढ़-लिखकर घर का नाम रौशन करे और अच्छा जॉब करके आत्मनिर्भर बन सके,पर शादी की खबर सुनकर उसे निराशा हुई. उसने बड़ी ही होशियारी से युवती को अपने घर बुला लिया.उसने युवक को कहा कि तत्काल युवती को घर भेज दो .हमसब मिलकर धूमधाम से तुमदोनो की शादी करा देंगे..उसके बाद युवती अपने मायके चली गयी,पर अब युवती के परिवार वाले उसे प्रेम विवाह करने वाले युवक से मिलने नहीं दे रहे हैं और इस रिश्ते को भूल जाने की बात कह रहे हैं,पर मंदिर और कोर्ट में प्रेम विवाह करने वाला युवक अब हर हाल में उसी प्रेमिका सह पत्नी के साथ रहना चाहता है.काफी मिन्नते करने के बाद भी जब युवती के घर वाले युवक को मिलने नहीं दिये तो युवक फलेश ने काको थाना में आवेदन देकर सहयोग की गुहार लगाई है और सोसल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूरी प्रेम कहानी कहते हुए वीडियो शेयर की है.युवक ने वीडियो में कहा है कि मेरे ससुराल वाले मेरी पत्नी से मुझे मिलने नहीं दे रहे हैं। उससे बात भी नहीं करने दे रहे हैं।मायके वालों ने उनकी पत्नी का अपहरण कर बंधक बना कर रखा हुआ है और उसकी पत्नी पर शादी से इनकार करने का दबाव बनाया जा रहा है।इसलिए प्रशासन मेरा सहयोग करे.वहीं युवक के आवेदन पर काको पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Arwal:-बड़ी खबर अरवल जिला से है..यहां भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से दो करोड़ 81 लाख रुपए के अनाज गायब होने का मामला सामने आया है।इस संबंध में थाना में एफआईआर कराई गई है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.पूरे मामले को लेकर एफसीआई के जिला प्रबंधक अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के द्वारा नगर थाने में सहायक प्रबंधक हरिशंकर सिंह के विरुद्ध 3922 क्विंटल चावल तथा 5361 क्विंटल गेहूं गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वहीं शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.जिले के एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को जिला प्रबंधक द्वारा गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया था, उस समय सहायक प्रबंधक द्वारा स्थानांतरित पंजी उपलब्ध नहीं कराई गई थी,जिसके बाद गबन का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अरवल : बॉलीवुड स्टार और चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म 'विवाह' देखी तो होगी ही। इस फिल्म में शाहिद कपूर अमृता राव से हॉस्पिटल में शादी करते हैं। हम अचानक इस फिल्म की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्यूंकि कुछ ऐसा ही मामला सामने आ रहा है बिहार से। जी हां इस अनोखी शादी का किस्सा भी बेहद फ़िल्मी है। इस फिल्म की तर्ज पर ही परिजनों ने सड़क हादसे में घायल प्रेमी जोड़े की शादी अस्पताल में करवा दी। क्यू हुए न हैरान... मामला बिहार के अरवल जिले का बताया जहां कलेर प्रखंड के हरदिया दौलतपुर गांव की 19 साल की कौशल्या और औरंगाबाद जिले के ठाकुर बिगहा के 21 साल नीरज की शादी अस्पताल में हुई । बताया जा रहा है कि नीरज इंटरमीडिएट का परीक्षार्थी है। प्रेमी जोड़े के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि परिजन इस बात से बिल्कुल अनजान थे।प्रेमी नीरज ने बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद प्रेमिका के साथ घूमने का मन बनाया। परीक्षा के बाद नीरज बाइक लेकर कलेर पहुंच गया। वहां से दोनों मोटरसाइकिल से अरवल घूमने आ गए। सोन नदी के किनारे दोनों ने खूब मौज मस्ती की बाजार और मंदिर भी घूमे, रेस्टोरेंट में साथ खाना खाया। एक साथ पूरा दिन बिताने के बाद दोनों वापस घर लौटने लगे। इसी दौरान NH 139 पर बैदराबाद बस स्टैंड के पास एक कार ने नीरज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नीरज और कौशल्या दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े, दोनों घायलों को आननफानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लोगों ने दोनों से परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सूचना दी।वहीँ हादसे की सूचना पर प्रेमी युगल के परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे, वहां पहुंचने पर दोनों के बीच इश्क का राज खुल गया। कुछ देर तो दोनों पक्ष के परिजनों का घमासान जारी रहा लेकिन फिर दोनों के परिजनों ने तय किया कि प्रेमी युगल की तुरंत शादी करा दी जाए। आनन-फानन में सिंदूर और फूलों की दो वरमाला का इंतजाम किया गया और फिर हॉस्पिटल में ही दोनों प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। प्रेमी ने साथी मरीजों के सामने ही अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और साथ जीने मरने की कसम खाई।
अरवल : खबर है अरवल से जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को पत्नी के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित करने के मामले में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें पत्नी के द्वारा सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर किये जाने के बाद उनके कार्यालय के पास से सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।पत्नी को छोड़कर प्रेमिका संग रासलीला करने वाले अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पत्नी सीतामढ़ी की पवन कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पत्नी ने सीतामढ़ी कोर्ट में केस दर्ज कराया था, न्यायालय से वारंट के बाद सदर थाना की पुलिस ने जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को उनके कार्यालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया।जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा की पत्नी पवन कुमारी द्वारा सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था, जिसमें प्रताड़ना और कई गंभीर आरोप उन पर लगाए गए थे। न्यायालय ने तत्काल वारंट जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अपनी पत्नी को छोड़कर पटना की एक महिला के साथ अरवल में पोस्टिंग के बाद सरकारी आवास में रह रहे थे। उसे अपनी पत्नी की तरह रखते थे। पवन कुमारी इसका विरोध करती थी तो उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं।शिवचंद्र बैठा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रेमिका महिला फरार हो गई। पुलिस जिला शिक्षा पदाधिकारी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पत्नी व प्रेमिका दोनों से दो-दो बच्चे होने की बात कही जा रही है।
अरवल : खबर है अरवल से जहां एक पैक्स अध्यक्ष को जान से मारने की खुली धमकी अपराधियों के द्वारा दी गई है। अपराधियों ने पैक्स गोदाम की दीवार पर लगा पोस्टर चिपका कर कहा कि रंगदारी दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। घटना की जानकारी मिलते ही पैक्स अध्यक्ष व उनके परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए।मामला अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मुरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन को जान से मारने की खुली धमकी मिली। अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर नेस्तनाबूद करने और अंजाम भुगतने की बात कही है। अपराधियों ने पैक्स गोदाम पर पर्चा चिपका कर 5 लाख की रंगदारी मांगी। पैक्स गोदाम की दीवार पर लगा पोस्टर देखते ही पैक्स अध्यक्ष व उनके परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद करपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की मुरैना किया और जांच में जुट कर तफ्तीश करने में जुट गए हैं। वहीँ एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि पर्चा चिपकाकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी को लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। कई लोगों को फोन नंबर ट्रेस कर उसकी लोकेशन पहचान कर रही है इसके अलावा उन्होंने बताया कि f.i.r. के एंगल से भी जांच की जा रही है और जो भी जांच में बातें सामने आएगी उसे संलग्न कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनके सुरक्षा में तैनात कर दिए गए हैं।
Desk:-बिहार में प्रेम,रेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है..इस मामले की स्क्रिप्ट भोजपुरी फिल्म की तरह है....जिसमें युवति की शादी एक लड़के से तय होती है..फिर लडके के परिवार वाले शादी से इंकार कर देतें हैं..इस बीच लड़की और लड़के के छोटे भाई के बीच नजदीकियां बढती है...छोटा भाई प्रेम का झांसा देकर लड़की को होटल में बुलाता है और फिर उसके साथ रेप करता है..जब लड़की रेप का विरोध करते हुए पुलिस में मामले ले जाने की बात कहती है तो लड़का पर सनक का भूत सवार हो जाता है और फिर लड़की की हत्या कर देता है.इस वारदात की कहानी सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई है.भोजपुरी फिल्म की स्क्रिपेट की तरह लगने वाली इस वारदात की कहानी की बात करें तो बिहार के अरवल जिले की रोजापर इलाके की रहने वाली सुषमा की शादी दिलावरपुर गांव के रंजीत से तय हुई थी.इस बीच रंजीत को आर्मी में क्लर्क के पद पर नौकरी लग गई..जिसके बाद उके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया ...इस बीच शादी तय करने के दौरान रंजीत के छोटे भाई विजेन्द्र की मुलाकात उसकी होने वाली भाभी से कई बार हुई थी.रंजीत से शादी टूटने के बाद विजेन्द्र और लडकी सुषमा के बीच नजदीकियां बढने लगी...मोबाइल पर वलगातार बात होने लगी ..इस बीच विजेन्द्र ने सुषमा से प्यार होने और शादी करने का झांसा देकर जहानाबाद के एक होटल में उसे बुलाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती की...इसका सुषमा ने इसका विरोध करते हुए मामले को पुलिस तक ले जाने की बात कही तो.. विजेन्द्र आग बबूला हो गया ..और सुषमा की हत्या कर दी.हत्या को छुपाने के लिए विजेन्द्र ने मृतक सुषमा के शव को पटना का जानीपुर थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर जमीन में गाड़ दिया और शव के जल्द डिस्पोजल के लिए 10 किलो नमक डाल दिया.इस वारदात की छुपाने के लिए सभी तरह के कदम उठाये.इस बीच सुषमा के घर से गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी..पुलिस ने सुषमा के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जिसमे विजेन्द्र से लगातार बातचीत होने के साक्ष्य मिले..जिसके बाद पुलिस ने विजेन्द्र से पुछताछ की..शुरू में विजेन्द्र भोला बनने की कोशिश करते हुए किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया..पर जब पुलिस ने पुछताछ में सख्ती की ..तो उसने हत्या की बात स्वीकारते पूरी कहानी सुना दी.पुलिस ने आरोपी विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.परिजन और आस-पास के लोग आरोपी विजेन्द्र के साथ ही उसकेपूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहें हैं.
Arwal:-खबर बिहार के अरवल जिले से है.. जहां दो अलग अलग वारदात में मां बेटी समेत तीन की हत्या कर दी गई है.मिली जानकारी के अनुसार जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में अपराधियों ने एक घर में लगा दी जिसमें मां -बेटी गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में दोनो की मौत हो गयी.इस वारदात के बाद से पूरे गांव हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.वहीं दूसरी वारदात करपी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव की है,यहां तिलक समारोह में शामिल युवक रंजीत कुमार की हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत बिहटा में रहकर काम करता है और तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था.उसके घर के आंगन खून के धब्बे मिले हैं.इससे ये अनुमान किया जा रहा है कि घर में ही हत्या कर शव को बाहर ठिकाना लगाया गया है.मृतक के गर्दन पर चाकू के वार के निशान भी हैं.वहीं सचूना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सपूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
अरवल : खबर है बिहार के अरवल से जहां दशहरा के मेले में मिठाई खाने के बाद 25 लोग अचानक बीमार हो गए। सभी बीमार को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला बिहार के अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां रोहाई गांव में लगे मेले में एक दुकान से मिठाई खाने के बाद 25 लोगों की तबियत अचानक ही बिगड़ने लगी। सभी उल्टियां करने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी बीमार लोगों को जिनमे ज्यादातर बच्चे शामिल थे उन्हें अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि इस घटना के बाद 2 लोगों की मौत भी हो गई है। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि ये सभी फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। घटना के संबंध में जानकारी मिल रही है कि करपी प्रखंड के रोहाई गांव में दुर्गा पूजा मेले में छना हुआ ब्रेड जिलेबी आदि खाने से खेदरु बीघा, गाजीपुर, गुलाब सिंह के इंग्लिश, बारा,रिहाई सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के 14 बच्चे सहित 26 लोग सदर अस्पताल में उल्टी और सांस लेने की समस्या को लेकर भर्ती हैं।अस्पताल उपाधीक्षक रमन आर्यभट्ट ने बताया कि बच्चे की मौत अस्पताल में हुई है। उसको सांस लेने में समस्या थी बहुत से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर अस्पताल में आए हैं जिनमें अधिकतर बच्चे हैं। अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के शिकार आए मरीजों का इलाज किया जा रहा है सभी का स्थिति अभी सुधार में है।
Arwal:-बड़ी खबर अरवल से हैं..यहां हथियारबंद अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक से 12 लाख से ज्यादा की राशी की लूट कर ली..वहीं विरोध करने पर शाखा प्रबंधक रॉड से मारकर घायल कर दिया.इस लूट के बाद बैंक के साथ ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया.मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक शाखा बेलखारा में पांच की संख्या में अपराधी पहुंच गए और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 12 लाख 40 हजार रुपए की लूट कर ली.इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया था और लूट का विरोध करने पर इन अपराधियों ने बैंक प्रबंधक मिंटू कुमार को रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.वहीं लूटपाट के बाद सभी अपराधी फरार हो गए.वे बैंक का सीसीटीवी भी साथ लेकर चलते बने.लूटपाट की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बैंककर्मी और मौके पर मौजूद ग्राहकों से पुछताछ कर रही है.बैंक का सीसीटीव का हार्ड डिस्क को अपराधी लेते गए हैं.इसलिए आस-पास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों के शिनाख्त की जा सके.
इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है बिहार के अरवल जिला से जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। कोविड-19 के जांच और वैक्सिनेशन के नाम पर कई बड़े राजनीतिक नेता एवं फिल्मी एक्टर के नाम पर डाटा में एंट्री की गई है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग का कारनामाअरवल में कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड में अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका जैसे लोगों के नाम शामिल, ये लोग कब टीका लेने बिहार आए थे, इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी जा रही हैpic.twitter.com/8RC6cdCYvS— Kashish News Bihar (@KashishBihar) December 6, 2021वैक्सीनेशन एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के नाम पर फर्जी तरीके से दर्जनों लोगों का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। ये सभी फर्जी जानकारियां विभाग के पोर्टल पर उपलोड भी कर दी गई है।पूरा मामला अरवल जिला के करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां कोविड-19 के जांच और वैक्सिनेशन के नाम पर कई बड़े राजनीतिक नेता एवं फिल्मी एक्टर के नाम पर डाटा में एंट्री की गई है। वैक्सीनेशन के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह,सोनिया गांधी जैसे कई राजनीति से जुड़े लोगों के नाम वैक्सीनेशन के पोर्टल पर लोड कर दी गई है।वहीँ मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।