

गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Live
मधुबनी : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव गुरुवार को मधुबनी पहुंचे. वहां उन्होंने बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली गांव जाकर मृतक रौशन कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात कर उनसे रौशन यादव की मौत को लेकर जानकारी ली. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा रौशन यादव की हत्या की गई ,हत्या की जांच हो, जेल में उसकी मौत कैसे हुई ? उन्होंने रौशन यादव के परिजनों को RJD की ओर से 1 लाख ,50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कहा हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है.बता दें कि रौशन यादव की मधुबनी स्थित मंडल कारा में बीते 10 अगस्त को अचेता अवस्था में पाए जाने के बाद मधुबनी सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने जेल में हत्या कर देने का आरोप लगाया. इसको लेकर मृतक रौशन कुमार यादव का घर इन दिनों विभिन्न दलों के नेताओं का आना जाना लगा हुआ है.प्रशांत किशोर,पप्पू यादव और अब तेजस्वी यादव रौशन यादव के परिजनों से मिले.सभी नेता इसकी जांच और जेल प्रशासन पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं.इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस का प्रशासन का कहना है कि रौशन यादव ने आत्महत्या की तो उसका साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए लेकिन जिस तरह से मृतक रौशन यादव की बहन ने जैसे बताया उस प्रकार से यह हत्या है. इसकी जांच होनी चाहिए और जो दोषी पुलिस कर्मी हैं उनको सजा मिलनी चाहिए.वहीं नाम लिए बगैर कहा कि इसमें मधुबनी केMPके बारे में कहा जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए कि इनकी क्या भूमिका है.वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मृतक के परिजन को पार्टी RJD की ओर से 1 लाख ,50 हजार रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
मधुबनी: बिहार के मधुबनी से मिथिला की कला को दुनिया के मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है. मिथिला चित्रकला संस्थान में108मीटर लंबे कैनवास पर रामायण की51कथाओं को चित्रित किया जा रहा है. इस अनूठी कलाकृति को विश्व रिकॉर्ड में शामिल कराने की तैयारी है. इसके लिए करीब160कलाकार दिन-रात जुटे हुए हैं.मिथिला चित्रकला की पारंपरिक शैली में रामायण के अलग-अलग प्रसंगों को कैनवास पर उकेरा जाएगा. कलाकारों ने108मीटर लंबे कैनवास का बॉर्डर तैयार कर लिया है. अब इसके भीतर रामायण की51थीम को मिथिला चित्रकला के रंगों और शैली में आकार दिया जाएगा.इस पूरी परियोजना की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में कलाकार एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. कलाकारों को इस ऐतिहासिक कलाकृति को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है. पूरी पेंटिंग में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा.परियोजना से जुड़े कलाकारों और संस्थान का उद्देश्य मिथिला चित्रकला की समृद्ध परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाना है. पद्मश्री सम्मानित कलाकारों की निगरानी में पेंटिंग का निर्माण कराया जा रहा है. इससे नई पीढ़ी के कलाकारों को भी पारंपरिक कला से जुड़ने का अवसर मिल रहा है.108 मीटर लंबे कैनवास पर रामायण की51 कथाओं का चित्रण अपने आप में अनूठा प्रयास है. यदि यह परियोजना विश्व रिकॉर्ड में शामिल होती है, तो मधुबनी और मिथिला की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलेगी. यह प्रयास बिहार की सांस्कृतिक विरासत, कलाकारों की प्रतिभा और मिथिला की पहचान को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
मधुबनी : शहर को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया है. ट्रैफिक थाना के थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर वन-वे के सांकेतिक बोर्ड लगाए गए. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के 11 रूटों पर यातायात पर वनवे रहेगा.हालांकि, शहर के कई मार्गों को पहले ही वन-वे घोषित कर दिया गया था, लेकिन स्पष्ट बोर्ड न होने के कारण चालकों को स्थिति का सही पता नहीं चलता था. इस वजह से कई बड़े और भारी वाहन प्रतिबंधित रास्तों में प्रवेश कर जाते थे, जिससे घंटों जाम लगा रहता था. अब संकेतक लगने से चालकों को स्पष्ट निर्देश दिखाई देंगे. थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन ने बताया कि कई बार चालक जानबूझकर भी नियम तोड़ते हैं, जिस पर तैनात पुलिस बल द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि केवल पुलिस कार्रवाई से जाम खत्म नहीं होगा. शहर को सुचारू रखने के लिए लोगों और चालकों को खुद भी जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करना होगा.
मधुबनी:बड़ी खबर मधुबनी से है जहां रहिका थाना क्षेत्र के रहिका-जयनगरNH-527Aपर बेखौफ अपराधियों ने होटल से खाना खाकर निकले दरोगा को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. वहीं इस दौरानचौकीदार को पिस्टल दिखाकर दारोगा का मोटरसाइकिल लूट लिया. घटना से इलाके में सनसनी है.बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के पुलिस कंट्रोल रुम में गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट के आसपास उस वक्त हरकंप मच गया जब रहिका थाना से महज 150 गज की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार बेखौफ अपराधियों ने एक दारोगा को चाकू मार दिया और चौकीदार को पिस्टल दिखाकर स्प्लेंडर बाइक लूट कर आराम से वहां से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिश छानबीन में जुट गई है. वहीं घायल दारोगा को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है.
मधुबनी: बड़ी खबर मधुबनी से है जहां पुलिस ने भारत, नेपाल, सउदी अरब समेत कई देशों के मुद्रा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई लदनिया थाना क्षेत्र में किया गया है.मधुबनी एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए जानकारी दिया कि ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में लदनिया थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का सख्त प्रहार, जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है. साथ ही गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कई देशों के करेंसी भी बरामद हुआ है. जिसमें नेपाल के 11 लाख 42हजार, नेपाली नकली करेंसी 750 रुपये, भारतीय मुद्रा 5लाख 33हजार, सऊदी अरब का करेंसी 6 रियाल जब्त किया गया. एसएसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की तत्परता काफी सख्त रूप में देखने को मिलेगा.
मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर की अदालत ने दो मासूम बच्चों की हत्या के बहुचर्चित मामले में उनकी मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 अभिषेक रंजन की अदालत ने दोषी अनिता कुमारी और उसके प्रेमी जयप्रकाश मंडल को मृत्युदंड देने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया है. इसके अलावा साक्ष्य मिटाने के अपराध में दोनों को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा भी सुनाई गई है. बताया जा रहा है कि झंझारपुर न्यायिक इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें किसी आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है.अभियोजन के अनुसार, जुलाई 2023 में अनिता कुमारी और जयप्रकाश मंडल के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों को लगने लगा था कि अनिता के चार वर्षीय बेटे प्रिंस और डेढ़ वर्षीय बेटी सृष्टि उनके रिश्ते में बाधा बन रहे हैं. इसके बाद दोनों ने बच्चों की हत्या की साजिश रची और उनकी निर्मम हत्या कर शवों को बलान नदी में फेंक दिया, ताकि घटना का कोई सबूत न मिल सके.मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ कई अहम प्रमाण जुटाए. अदालत में अभियोजन पक्ष ने 24 गवाह पेश किए. गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया.फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि मासूम बच्चों की सुनियोजित और क्रूर हत्या मानवता को झकझोर देने वाला अपराध है. इसलिए यह मामला'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' की श्रेणी में आता है. अपर लोक अभियोजक देव शंकर झा ने बताया कि अदालत ने अभियोजन की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों को सही मानते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई. इस फैसले को झंझारपुर कोर्ट के इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
मधुबनी: बड़ी खबरमधुबनी से है जहां लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर 3 बदमाशों ने कथित तौर पर पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की कोशिश कर रहे थे. लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही 2 बदमाशों को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने दोनों की पिटाई भी कर दी. वहीं मौके से एक आरोपी भागने में सफल रहा. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पकड़े गये दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
मधुबनी: बड़ी खबर मधुबनी से है जहां खजौली थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मामले में पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है. घटना में तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं.बताया जाता है कि खजौली थाना क्षेत्र में गांव का ही एक युवक ने युवती को फोन कर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर उसने युवती से गैंग रेप किया. इसको लेकर युवती के परिजन ने खजौली थाना अध्यक्ष सपन कुमार सिंह को एक लिखित आवेदन दिया जिसमें बीते 28 जून 2026 को रात करीब 1 से 2 बजे के आसपास युवती के साथ घर से थोड़ी दूर एक मुर्गा फॉर्म में बुलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया. मामला सामने आने के बाद सदर 2 कीSDPOकामनी कौशल ने सर्किल पुलिस अधिकारी मोहम्मद सबर आलम व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. युवती को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है.सूत्रों की मानें तो युवक युवती को पिछले एक वर्ष से जानता था और दोनों के बीच बराबर मोबाइल पर बातचीत होती थी.
मधुबनी: जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अधवारी गांव में मंगलवार को उस समय रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई, जब कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने ही एक पक्ष के बुजुर्ग ने विरोध जताते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया. बुजुर्ग को जलता देख वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई और उसने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया.बताया जा रहा है कि बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास करते ही मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. माहौल बिगड़ता देख अंचलाधिकारी (CO) अभिषेक आनंद और अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह किसी तरह वहां से जान बचाकर मौके से भाग निकले. हालांकि, कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी के लिए नियुक्त किए गए कमिशनर रत्नाकर झा भीड़ के हत्थे चढ़ गए. आक्रोशित भीड़ ने उन्हें बंधक बना लिया और करीब आधे घंटे तक उनकी लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की.यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा है:पहला पक्ष (पीड़ित): राजेंद्र ठाकुर, जिन्होंने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. पीड़ित परिवार का दावा है कि पूर्व में इस जमीन को लेकर उन्हें दो बार कोर्ट से डिक्री (फैसला) मिल चुकी है.दूसरा पक्ष: महेंद्र यादव, जिनके पक्ष में हाल ही में कोर्ट ने डिग्री दी थी. इसी ताजा आदेश के आलोक में आज प्रशासन जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचा था.आग में बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग राजेंद्र ठाकुर को आनन-फानन में पहले जिरौल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेनीपट्टी के अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर करने की तैयारी चल रही है.घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी अमित कुमार, एसडीओ शारंग पानी पाण्डेय, और सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल अधवारी गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर आस-पास के कई थानों की पुलिस वहां कैंप कर रही है. पुलिस हमलावरों की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है.
मधुबनी : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां पतौना थाना क्षेत्र के खेरवार गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 बच्चे की मौत हो गई. मरने वालों में 3 लड़की और 2 लड़के शामिल है. सभी आपस में भाई-बहन बताये जा रहे हैं. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.बताया जा रहा है कि बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना के खेरवार गांव में बुधवार दिन के दो बजे के आसपास 5 बच्चे JCB से बने गड्ढे में स्नान के लिए गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से पांचों बच्चे की मौत हो गई है. मृतकों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं और सभी आपस में भाई बहन हैं. डूब रहे सभी बच्चे की चीख चिल्लाहट सुनकर जब तक लोग कुछ समझ व मदद के लिए वहां पहुंचते तब तक सभी की डूबने से मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुट गए और सभी बच्चों को पानी से निकाल कर PHC लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष , बीडीओ, CO सहित कई लोग पहुंचे. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मधुबनी : बड़ी खबर बिहार केमधुबनी से है जहां जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से दो अज्ञात अपराधियों ने नकदी लूट ली. बताया जाता है कि दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और हथियार के बल पर मैनेजर को धमकाकर लगभग 6 लाख रुपये लेकर भाग गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार एवं जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मधुबनी : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया.बताया जा रहा है कि लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के पास दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों की पहचान खुटौना निवासी श्रीदेव कामत के 18 वर्षीय पुत्रसुजीत कुमारतथा रामख्त निवासी 18 वर्षीयकरन कुमारके रूप में हुई है. हादसे में अत्यधिक गम्भीर रुप से घायलसचिन कुमारको अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.
मधुबनी : जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई की जा रही है. उपभोक्ताओं से लगातार प्राप्त शिकायतों तथा जांच में सामने आई गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा बुधवार को 4 गैस एजेंसियों के गोदामों को सील किया गया था. अब उक्त मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई है.ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष जांच दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया गया था.जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं,जिसके उपरांत संबंधित एजेंसियों के गोदामों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया.जिन एजेंसियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है,वे निम्नलिखित हैं—बाल्थी इंडेन ग्रामीण वितरक,बाल्थी,मधेपुरअवंतिका इंडेन,बेनीपट्टीअविमो एचपी गैस ग्रामीण वितरक,परसा,घोघरडीहाकौशल किशोर एचपी गैस ग्रामीण वितरक,मिश्रौलिया,बाबूबरहीजांच के दौरान यह पाया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था तथा होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित नहीं की जा रही थी. कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा था,जबकि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर तक की जानी चाहिए.इस संबंध में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मनमानी अथवा उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गैस एजेंसियां आम जनता की सुविधा के लिए कार्य करती हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए. यदि किसी एजेंसी द्वारा नियमों की अवहेलना, कृत्रिम संकट उत्पन्न करने, होम डिलीवरी में लापरवाही अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.”
मधुबनी: बिहार के मधुबनी,झंझारपुर और बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया.ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ऋचा भारद्वाज के भव्य संचालन में आयोजित कार्यक्रम मेंADJ1 रचना राज,परिवार न्यायालय के जज जय किशोर दुबे,जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप चैतन्य,DMआनंद शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि,जिला वार एसोशिएशन के सचिव शिव नाथ चौधरी ,अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने भाग लिया.राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को त्वरित,नि:शुल्क और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया.पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में विशेष बेंच में आम लोगों को सुविधा मिली और कई मामलों का जल्द निपटारा हो गया.बैंक ऋण,बिजली बिल,पारिवारिक विवाद,दुर्घटना दावा,ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया.
मधुबनी: बिहार के मधुबनी में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से लॉटरी का टिकट बेचे जाने की खबर को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है. मधुबनी के जिलाधिकारी ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिले के विभिन्न अनुमंडलों में तैनात अनुमंडल अधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए हैं. प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट की खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ समाचार माध्यमों में मधुबनी जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट के अवैध धंधे को लेकर विगत सोमवार को खबर प्रकाशित की गई थी. जिसमें बताया गया है कि इस अवैध धंधे से एक तरफ माफिया मालामाल हो रहे हैं जबकि गरीब और अधिक कंगाल हो रहे हैं.
मधुबनी: जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से आई निगरानी टीम ने एक लिपिक (क्लर्क) को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया.लिपिक साकेत कुमार 10 हजार घूस लेते पकड़े गए हैं. निगरानी की टीम ने साकेत के साथ एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है.मिली जानकारी के अनुसार, परजूआर पंचायत के दाहिला गांव निवासी रविन्द्र यादव से अतिक्रमण खाली करवाने के एवज में लिपिक साकेत कुमार ने घूस की मांग की थी. आरोपी लिपिक ने काम के बदले 30,000 की मांग की थी. पीड़ित रविन्द्र यादव ने अपनी आर्थिक तंगी और गरीबी का हवाला दिया, जिसके बाद सौदा 15,000 रुपये में तय हुआ. तय सौदे के अनुसार, 15 हजार में से 10 हजार रुपये की पहली किस्त का भुगतान होना था.अंचलकार्यालय परिसर में पैसों का लेनदेन शुरू हुआ, वहां पहले से मुस्तैद निगरानी विभाग की टीम ने लिपिक साकेत कुमार और उसके सहयोगी बिचौलिए धकजरी गांव के परमानन्द झा को रंगे हाथों पकड़ लिया. निगरानी विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे अंचल कार्यालय और ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गया.वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी (DM) ने पहले ही उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दे दिया था. जिसके बावजूद, सरकारी आदेश के क्रियान्वयन के नाम पर लिपिक द्वारा अवैध उगाही की जा रही थी.
मधुबनी : जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरिया गांव में एक साइकिल स्टोर में साइकिल खरीद ,बिक्री ,मरम्मत और पंक्चर साटने की जगह बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर स्टोर कर कालाबाजारी की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी सिलेंडर बरामद कर लिया है और इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.लखनौर थाना के तमुरिया गांव के जयनारायण महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया है .मामले में झंझारपुर अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि साइकिल दुकान से गैस सिलेंडर बरामद हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि सभी गैस सिलेंडर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का है.वहीं एजेंसी संचालक के नामों का खुलासा करने से परहेज करते हुए उन्होंने बताया कि यह अनुसंधान का मामला है. पूरे मामले का अनुसंधान के बाद एजेंसी संचालक के नाम का खुलासा संभव है.जिस गैस की किल्लत की अफवाह और कालाबाजारी की चर्चा को लेकर सदन से सड़क तक हंगामे हुए. सरकार ने सख्ती की. इसके बाद कालाबाजारी के सिलेंडर बरामद हुए. कालाबाजारी को लेकर एक गिरफ्तारी भी हुई है. गैस कंपनी के नाम का खुलासा भी हुआ किस एजेंसी का गैस है. लेकिन कौन सी एजेंसी संचालक शामिल है इसका खुलासा करने से पुलिस परहेज कर रही है.सवाल उठता है बिना एजेंसी संचालक के सहयोग और मिलीभगत के इतनी भारी मात्रा में कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुआ लेकिन एजेंसी संचालक का नाम सामने नहीं आया इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
मधुबनी:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा गांव में स्कॉर्पियो और पिकअप में सीधी टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों कोDMCHरेफर कर दिया गया है.अपडेट जारी---
मधुबनी : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जिला पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के भारतीय सरगना सहित गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये साइबर फ्रॉड गिरोह के पास से 7 सिम बॉक्स, 136 मोबाइल ,136 सिम ,कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित 1 लाख ,68 हजार रुपए बरामद किए गए हैं.यह कार्रवाई खुफिया इनपुट के बाद सक्रिय हुईIB, EOU,DIU, SSB, DOT,नगर थाना,साइबर थाना टीम में शामिल दर्जनों से ज्यादा सदस्यों ने नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोबाइल रिपेयरिंग के विकास कुमार,राजनगर थाना क्षेत्र के रौशन कुमार कमती,नगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज से मोहम्मद एहसान और तिरहुत कॉलोनी निवासी सुरेश सिंह के घर में छापेमारी कर उनके पुत्र मनदीप कुमार को गिरफ्तार किया है.SPयोगेंद्र कुमार ने बताया कि मनदीप कुमार अपने घर के एक कमरे में निजी कंपनियों के डिवाइस के जरिए सिम बॉक्स के माध्यम से ट्रंकल सिस्टम के जरिए कंबोडिया,थाईलैंड,म्यांमार इत्यादि विदेश में बैठे साइबर फ्रॉड़ों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड का काम करते थे.एसपी योगेंद्र कुमार ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोग दूसरे के नाम पर सिम निकाल कर विदेशी फ्रॉड के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड करते थे.SPयोगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.