

शनिवार, 03 अक्टूबर 2026
Live
जामताड़ा:गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर अब सवालिया निशान खड़ा हो गया है. सुजीत सिन्हा के परिजनों ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया है. पुलिस पर साजिश करने का गंभीर आरोप लगाए गए है. सुजीत सिन्हा की सास ऊषा देवी ने सोमवार को मीडिया कर्मियों को कई बातें बताई है. गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के परिजन ने रविवार की रात हुई पुलिस एनकाउंटर को साजिश करार दिया है.बताते चले कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर की खबर सुनकर रांची के रातू रोड निवासी सास ऊषा देवी अपने परिजन के साथ रोते बिलखते जामताड़ा पहुंचीं.जामताड़ा थाना में ही मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई है. उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट में याचिका दायर किया हुआ है.जिसमें हत्या की आशंका जताई गई है.
जामताड़ा:जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क किनारे पुल के पास नदी से एक युवक का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई.स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी,जिसके बाद आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एक जुट हो गए.मृतक की पहचान अशोक रवानी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है. हालांकि,पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार या पुष्टि नहीं की है.थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है.
जामताड़ा : मोहर्रम के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को जामताड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अखाड़ा प्रतियोगिताओं में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ अखाड़े में उतरकर लाठी और तलवार भांजी तथा पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन कर उनका उत्साह बढ़ाया.मंत्री का यह अंदाज कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा और लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. डॉ. इरफान अंसारी ने नारायणपुर प्रखंड के पतरोडीह, रिंगो-चिंगो, छायाटांड़, राजाभीठा, नारायणपुर, लोकनिया सहित जामताड़ा और मिहिजाम के कई अखाड़ों का दौरा किया. उन्होंने युवाओं के जोश, अनुशासन और पारंपरिक कला की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. मंत्री ने युवाओं से कहा जिस लगन और अनुशासन के साथ आप अखाड़ों में लाठी-तलवार चलाते हैं, उसी जुनून के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें. अखाड़े की जीत सम्मान दिलाती है, लेकिन शिक्षा जीवन में पहचान और सफलता देती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी ताकत ज्ञान और शिक्षा है. शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त और शिक्षित होना भी जरूरी है. उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और कौशल विकास को समान महत्व देने की अपील की. मोहर्रम के अवसर पर मंत्री ने अमन, शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया. स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दौरान विभिन्न अखाड़ा समितियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट--
जामताड़ा: समाहरणालय में क्लर्क की नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी निवासी रजाक अंसारी के रूप में हुई है. वह अपने ससुर अख्तर अंसारी के साथ समाहरणालय में क्लर्क पद पर योगदान देने पहुंचा था. दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ,जिसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.जांच में नियुक्ति पत्र पर उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और जाली मुहर मिलने के साथ-साथ आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्रों में भी गड़बड़ी पाई गई.सूचना मिलते ही पुलिस ने समाहरणालय परिसर से दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाना ले गई.पुलिस को शक है कि इस मामले के पीछे जालसाजी का कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है.वहीं, उपायुक्त आलोक कुमार ने मामले को लेकर बताया कि एक युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर जिला प्रशासन में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा था. प्रारंभिक जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया है. मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. डीसी ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जा रही है. फिलहाल पुलिस फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने वालों और इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.
जामताड़ा:साइबर अपराधी के नाम से सबसे ज्यादा जानने वाला शहर यानी जामताड़ा में अब साइबर अपराधियों की खैर नहीं. पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियोंपर शिकंजा कस रही है. पुलिस की सख्ती का साफ असर दिखने लगा है और जिले में साइबर अपराध का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. इसी कड़ी में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को दबोच लिया है. पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और नगद बरामद की है. रविवार को साइबर थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी.गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाईएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग साइबर अपराध में सक्रिय हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना मिलते ही साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरू की गई.पुलिस टीम ने पहले कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मठटांड, काशीटांड और बांसपहाड़ी गांव में छापेमारी की. यहां से विष्णु मंडल, सचिन मंडल और सागर नायक को गिरफ्तार किया गया. वहीं, दूसरी कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकानियां गांव में की गई, जहां से किशोर दास और विश्वजीत दास को पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पश्चिम वर्धमान जिले का रहने वाला है.बैंक अधिकारी बनकर लोगों को बनाते थे शिकारपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे. फोन कर खाते से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था. एसपी ने बताया कि इन लोगों का नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई राज्यों में सक्रिय है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सागर नायक और विश्वजीत दास पहले भी साइबर ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं. दोनों पहले जेल भी जा चुके हैं,लेकिन बाहर आने के बाद फिर से साइबर अपराध में सक्रिय हो गए थे.मोबाइल,फर्जी सिम और नगद बरामदछापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है. जब्त सामान में 15 मोबाइल फोन, 14 फर्जी सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप और ₹50 हजार नकद शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी सामानों की जांच कर रही है, ताकि साइबर अपराधियों के नेटवर्क, उनके संपर्क और ठगी के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके.इस पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, पुअनि संजय कुमार सिंह, हीरालाल महतो समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है.
जामताड़ा: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल जीआरपी एवं मिहिजाम पुलिस की संयुक्त टीम ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के मालपाड़ा श्मशान रोड स्थित राजकिशोर साह के घर पर कई घंटे तक छापेमारी की. दरअसल,बिलासपुर रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि रेल यात्रियों से चोरी हुए सोना-चांदी सहित महंगे आभूषणों को खरीदकर दोबारा तैयार कर ज्वेलरी दुकान के माध्यम से बेचा जाता था. इसी सूचना पर रेलवे पुलिस और जामताड़ा पुलिस ने राजकिशोर साह के घर पर छापेमारी की.हालांकि, घंटों छापेमारी के बाद भी पुलिस को कोई सामान हाथ नहीं लगी ना ही आरोपी को हिरासत में लिया गया.बिलासपुर रेल थाना प्रभारी विश्वनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि रेलवे यात्रियों के आभूषण चोरी मामले में जांच पड़ताल की गई.इसी मामले में बिलासपुर से छह लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें चार महिलाएं और दो पुरूष शामिल है.जो बिलासपुर यात्री ट्रेनों में यात्रियों के आभूषणों को चोरी किया करते थे.गिरफ्तार सभी छह अभियुक्त मिहिजाम हिल रोड का रहने वाला है और शमसान रोड निवासी ज्वेलरी दुकानदार को बेचने का आरोप है.इसी कड़ी में सूचना के आधार पर मिहिजाम में छापेमारी की गई. छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम नेकहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जामताड़ा: जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. जहां गुस्से में आकर बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और घर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई. मृतक की पहचान गोविंद राय (58 वर्ष) के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार, 3 मई को उनकी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी. 4 मई को बेटी की विदाई के बाद घर में आए मेहमानों के स्वागत और भोजन की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई.पहले तो परिजनों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कर दिया,जिससे मामला शांत हो गया था,लेकिन कुछ देर बाद गोविंद राय फिर से अपने बेटे के पास पहुंचे और विवाद दोबारा शुरू हो गया. इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच मारपीट तक होने लगी. इसी दौरान बेटे ललित राय ने अपने पिता पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के वक्त घर में मौजूद बहू ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से तुरंत करमाटांड़ थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही एसआई विकास तिवारी एवं मुकेश भोक्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.पुलिस ने आरोपी बेटे ललित राय को गिरफ्तार कर थाना ले गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर है और हर कोई स्तब्ध है.
जामताड़ा:जामताड़ासदर अस्पताल से खुशियों भरा खबर सामने आया है. सदर अस्पताल में सोमवार को एक गर्भवती ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है. जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है. इन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी शामिल है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि नवजात को जन्म नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से हुआ है. जच्चा और बच्चा दोनों की स्वस्थ्य है. सदर अस्पताल में हुआनॉर्मल डिलीवरीबताते चलें कि जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत पंजनीयां निवासी आरती कुमारी तूरी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. सहिया दया रानी दत्त ने बताया कि आरती ने सोमवार सुबह बच्चों को जन्म दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, सबसे पहले बेटी का जन्म हुआ फिर लगभग 25 मिनट बाद दो बेटों को जन्म दिया. वर्तमान प्रसव के बाद मां पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निरंतर निगरानी में है. तीनों नवजातस्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में हैडॉक्टरों ने स्वास्थ्य रिकवरी के लिए तीनों नवजातों को फिलहाल स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है. ताकि नवजातों को को किसी तरह की समस्या न हो सके. वहीं, परिजनों ने बताया कि आरती कुमारी तुरी पहले से दो बेटियों की मां है.
जामताड़ा:मानवी मार्शल क्लब गोदलीपाहड़ी स्थित जाहेर थान में आदिवासी समाज के प्रमुख बाहा पर्व धूमधाम से मनाया गया. हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया.इस मौके पर गांव के लोगों ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.सभी ने सामूहिक रूप से साल वृक्ष के नए पुष्प का पूजन किया, जो इस पर्व का प्रमुख अनुष्ठान माना जाता है.मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है. इस पर्व के माध्यम से प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया जाता है.पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ देखने को मिली. ग्रामीणों ने मिल जुलकर इस पर्व को मनाया और अपनी परंपराओं को सहेजने का संकल्प लिया.साल वृक्ष के नए फूलों की पूजा कर लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया. कमेटी की ओर से पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया,जिसमें युवक-युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर हिस्सा लिया.मांदर, ढोल और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर प्रस्तुत किए गए गीत और नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया.दर्शक भी इस प्रस्तुति से काफी उत्साहित नजर आए और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.
जामताड़ा: बड़ी खबर जामताड़ा से है जहां पिछले दिनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पिस्टल,घटना को अंजाम देने के दौरान पहने गए कपड़ा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है.बताया जा रहा है कि22फरवरी को नारायणपुर थाना अन्तर्गत धरमपुर मोड़ के समीप चाय दुकान के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधकर्मियों ने फुरकान अंसारी नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा के नेतृत्व मेंSITटीम का गठन किया गया. इसके बाद अपराध में शामिल बदमाशों की तलाश में छापेमारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 5 बदमाशों को पकड़ा गया. पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गोलीकांड में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की गई तो सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पिस्टल,घटना को अंजाम के दौरान पहने गए कपड़ा एवं अन्य सामग्री की बरामदगी की गई है. यह बात भी प्रकाश में आया है कि घटना के पूर्व में भी नामित अपराधकर्मियों के द्वारा लूट-पाट,डकैती,अपहरण एवं गोलीकांड की घटना को अंजाम दिये हैं. अपराधकर्मी वर्तमान में कई कांडों में वांछित हैं. इसके अलावा अन्य दो अलग अलग कांड के दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है.जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पहले से घात लगाए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फुरकान अंसारी को आनन-फानन में जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुरकान अंसारी नाम का युवक चाय पीने के लिए गांव के चौक पर पहुंचा था. इस दौरान बाइकसवार दो नकाबपोश अपराधी वहां धावा बोला और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, वहीं आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा के झुलुआ पुलिस कैंप में मंगलवार को इंडियन रिजर्व बटालियन ( आईआरबी ) के उद्घाटन समारोह में परेड ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. नागपुरी गीत पर महिला जवानों ने डांस कर माहौल गरमा दिया. खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और सारठ विधायक उदय शंकर सिंह भी नाचने से नहीं रोक पाए. तभी गाना बजने लगा डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा. जिस पर दोनों ने खूब जमकर नाचे.जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट--
जामताड़ा : बड़ी खबर जामताड़ा है जहां बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई. आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच कालाझरिया गांव के पास हुई है. घटना के बाद रेलवेकर्मी ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाई.बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दी. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही यात्री डर के मारे बोगियों से कूदने लगे. लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न जानमाल का कोई नुकसान ही हुआ. घटना के बाद रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बताई जा रही है.करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया.रेलवे कर्मी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है,और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएजारहेहैं.जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट
जामताड़ा:बड़ी खबर जामताड़ा से है जहां पुलिस ने 377 फर्जी सिम कार्ड के साथ 1 साइबर अपराधी को पकड़ा है.बताया जा रहा है कि एसपी राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर-कालाझरिया रोड के दक्षिण ग्राम मुर्गाबनी स्थित तालाब के पास साइबर अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था. इसी सूचना पर साइबर अपराध थाना की पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की जहां से 40 वर्षीय अकबर अंसारी को गिरफ्तार किया गया.एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि साइबर अपराध सिंडिकेट के रूप में ये लोग काम करते हैं जिसमें फर्जी सिम और ए०टी०एम० कार्ड फर्जी तरीके से लाकर खुद भी इस्तेमाल करते हैं तथा फिसिंग द्वारा साइबर अपराध करने वालों को 15 सौ से 25 सौ रुपए में बेचते हैं. इस अपराध में शामिल अकबर अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से दो फर्जी मोबाइल,377 अवैध सिम,3 ए०टी०एम० कार्ड,एक आधार कार्ड,एक इंडिगो फ्लाइट का टिकट भी प्राप्त हुआ है.गिरफ्तार व्यक्ति फ्लाइट से असम जाते हैं और वापस सैंकड़ों मोबाइल सिम कार्ड लेकर ट्रेन से वापसी करते हैं. यह व्यक्ति पहले भी साइबर अपराध के जुर्म में जेल जा चुके हैं.जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट--
जामताड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारीने मंगलवार को जामताड़ा में'मेगा महिला स्वास्थ्य, दृष्टि सुरक्षा अभियान'और'रन फॉर विजन'समेत तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियानों का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम का आयोजन वूमेन डॉक्टर विंग (IMAझारखंड),जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. सुबह 7:30 बजे रन फॉर विज़न का आयोजन गाँधी मैदान,जामताड़ा में मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान और दृष्टि सुरक्षा अभियान का आयोजन जे.बी.सी. 10+2 विद्यालय,जामताड़ा में किया गया . इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना,वृद्ध और बच्चों की दृष्टि सुरक्षा और लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करना था. इस अवसर पर सारठ के विधायक,उपायुक्त,उप-विकास आयुक्त,वन प्रमंडल पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,सिविल सर्जन,वूमेन डॉक्टर विंग (आईएमए झारखंड) की अध्यक्षा डॉ. भारती कश्यप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.ज्ञात हो कि वूमेन डॉक्टर विंग पिछले 12 वर्षों से झारखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य अभियान चला रही है. इसका उद्देश्य'पर्टिकुलरली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप्स' (PVTG)और अन्य वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है.स्वास्थ्य शिविर: जे.बी.सी. 10+2 विद्यालय,जामताड़ा में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों महिलाओं,बच्चों और वृद्धों ने हिस्सा लिया.शिविर में जननांग सूजन से पीड़ित महिलाओं का उपचार किया गया और आयरन,फोलिक एसिड तथा कैल्शियम की गोलियां मुफ्त वितरित की गईं.विशेष जनजातीय समूह की स्क्रीनिंग: विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG)के लिए मलेरिया,तपेदिक और एनीमिया की जांच के लिए भी विशेष शिविर लगाए गए.नेत्र रोग उपचार: शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए बच्चों और वयस्कों कोNABHसे मान्यता प्राप्त कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल,रांची में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी.'रन फॉर विजन'का आयोजन: नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए'रन फॉर विजन'का भी सफल आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया,और इस पहल को लोगों से व्यापक समर्थन मिला.इस अवसर पर,सिविल सर्जन,जामताड़ा ने बताया, "आज का यह शिविर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है." इस कार्यक्रम में मरीजों के लिए मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध थी,जिससे उन्हें भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बताया कि मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि वूमेन डॉक्टर विंग (IMAझारखंड),जामताड़ा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह विशाल स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान संभव हो पाया है. यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम राज्य के हर नागरिक तक,विशेषकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में रहने वाली हमारी बहनों और बच्चों तक,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए कृतसंकल्प हैं.'मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान'हमारी माताओं और बहनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं,जैसे कि जननांग सूजन और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर केंद्रित है. यह समझना बहुत ज़रूरी है कि समय पर जाँच और इलाज से इन गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. मैं सभी महिलाओं से आग्रह करता हूँ कि वे इस शिविर का लाभ उठाएँ और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें. इसके साथ ही, 'दृष्टि सुरक्षा अभियान'और'रन फॉर विजन'का आयोजन भी एक सराहनीय कदम है. आँखों का स्वास्थ्य हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है. यह अभियान न केवल दृष्टि से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेगा,बल्कि नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता भी बढ़ाएगा. यह एक नेक कार्य है,जो किसी के जीवन में फिर से रोशनी ला सकता है. हमारी सरकार का उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं,बल्कि स्वस्थ झारखंड,समृद्ध झारखंड का निर्माण करना है. मैं डॉ. भारती कश्यप और उनकी पूरी टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूँ. उनका'झारखंड मॉडल'एक प्रेरणा है,जो दिखाता है कि अगर सरकार और समाज मिलकर काम करें,तो बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.वूमेन डॉक्टर विंग (IMAझारखंड) की अध्यक्ष,डॉ. भारती कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा से वंचित स्थानीय लोग,जिनमें दृष्टि खो रहे छोटे बच्चे भी शामिल हैं,हमारी प्राथमिकता हैं. हम उन तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं,क्योंकि वे हम तक नहीं पहुँच पाते. दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत अभी तक हम लोगों ने सरकारी स्कूलों में पढने वाले 20 लाख बच्चों की आँखों का जाँच किया है और जरुरत मंद बच्चों का इलाज एवं ऑपरेशन कर उन्हें वापस स्कूल भेजा है. कश्यप मेमोरियल आई बैंक झारखण्ड का सबसे ज्यादा नेत्र प्रत्यारोपण कने वाला आई बैंक है,जहाँ अभी तक 1020 नेत्र प्रत्यारोपण हो चुके हैं. इस मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान के तहत,हम जननांग सूजन से पीड़ित महिलाओं का इलाज करते हैं,क्योंकि यही स्थिति आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप ले सकती है. हमारा लक्ष्य डिजिटल वीडियो कोल्पोस्कोप जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऑन-स्पॉट इलाज प्रदान करना है,ताकि महिलाएं सुरक्षित घर लौट सकें. झारखंड सरकार के साथ मिलकर 2021 में हमने झारखंड मॉडल बनाया था,जिसके तहत 5 लाख से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग हो चुकी है जरूरत मंदों का दवा से यें क्रायो उपचार से इलाज किया है.इसके अलावा,मोतियाबिंद,कॉर्निया की खराबी या रेटिना की समस्या से पीड़ित मरीजों की पहचान कर आयुष्मान योजना के तहत कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल,रांची में मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के साथ मिलकर झारखंड मॉडल के तहत अब तक 5 लाखों से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग और उपचार किया जा चुका है.उपायुक्त,जामताड़ा ने'रन फॉर विजन'की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "इस तरह के आयोजनों से नेत्रदान जैसे नेक कार्य का संदेश दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुँचता है और लोगों को प्रेरितकरताहै."जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट----
जामताड़ा: बड़ी खबर जामताड़ा से है जहां मिहिजाम के कृष्णा नगर इलाके के सीएनसी स्कूल के पासनाले से नवजात शिशु बरामद किया गया है. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह हल्की बारिश के बाद जब सब कुछ शांत था, तभी नाले से एक बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी. इस आवाज़ ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा और वे तुरंत मौके पर जमा हो गए. जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तोलोगों ने बिना देर किए मिहिजाम पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुएनाले से नवजात शिशु को बाहर निकाला. इसके बाद बच्चे को जामताड़ा सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया.सदर अस्पताल के डॉक्टर दिनेश ने इस संबंध में बताया कि बच्चे का दोनों हाथ टूटा हुआ है जिसे इलाज के लिएSNCUमें रखा गया है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए महिजाम पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट--
जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.सीनीयर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---
जामताड़ा : राजद के स्टार प्रचारक सह बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जामताड़ा पहुंचे. मोहलबोना फुटबॉल मैदान में उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा किया. तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार के एक वोट के सात लाभ की गिनती कर वोट मांगा है. उन्होंने झारखंड में 10 लाख नौकरी देने का भरोसा दिया है. उन्होंने चुनावी सभा में उपस्थित लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के लिए वोट मांगा. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सह मंत्री इरफान अंसारी ने आयोजन को सफल बताया है. साथ ही प्रधानमंत्री के सारठ दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि "इरफान अंसारी इतना बड़ा नेता हो गया. जिसको लेकर प्रधानमंत्री चिंतिंत हो रहे हैं".
जामताड़ा : बड़ी खबर जामताड़ा से है जहां गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को घंटों तक जाम रखा. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया.बताया जा रहा है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के गणेश मरांडी और शंकर मरांडी नामक दोनों युवक बाइक से लोहारंगी गांव लौट रहे थे. इसी दौरान मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. वहीं इसी बीच कांग्रेस विधायक सह प्रत्याशी इरफान अंसारी भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार सीता मुर्मू सोरेन की दोनों बेटियां भी अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंची.इधर ग्रामीणों ने घटना के आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया. करीब 4 घंटे तक हाइवे जाम रहा . इससे दोनों ओर गाड़ियां घंटो फंसी रही. स्थानीय प्रशासन के साथ लंबी वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का जयश्री और भाग्यश्री सोरेन दोनों बहनों ने दी. उन्होंने चुनाव के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता भी दिलाने का भी भरोसा दिया है. इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा कर सड़क जाम हटवाया.