
गुरुवार, 24 सितंबर 2026
Liveजमुई: बिहार के जमुई के चर्चित छात्रा दुर्व्यवहार मामले के मुख्य आरोपित नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को कुंदर बराज के पास पुलिस की विशेष टीम ने उसे घेर लिया. पुलिस के अनुसार, घिरने के बाद नंदन ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की. आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल नंदन को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.नंदन यादव जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पेशे से ट्रैक्टर चालक है. उस पर इलाके में दबंगई करने, राहगीरों से अभद्रता और अवैध बालू ढुलाई से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने के आरोप भी लगाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी से जुड़े होने की बात भी जांच में सामने आई है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.नंदन सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था. पुलिस के अनुसार, घटना से करीब छह दिन पहले उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी, जिसमें इस्तेमाल किए गए भोजपुरी गाने के जरिए पुलिस को चुनौती देने वाले बोल थे. इसी सोशल मीडिया गतिविधि को लेकर पुलिस अब उसके अकाउंट और पोस्ट की भी जांच कर रही है.पूरा मामला19सितंबर की शाम मड़वा पहाड़ के पास का है. आरोप है कि नंदन समेत कुछ युवकों ने स्कूटी से जा रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को रोक लिया था. छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट का आरोप है. घटना का वीडियो21सितंबर को वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की.पुलिस ने मामले में पहले ही रामाशीष चौधरी समेत अन्य आरोपितों को हिरासत में लिया था. मंगलवार को मुख्य आरोपित नंदन तक पहुंचने के बाद कुंदर बराज के पास मुठभेड़ हुई. नंदन के साथ मौजूद हरेराम यादव भी भागने के दौरान गिरकर घायल हुआ और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.पुलिस अब पूरे मामले में आरोपितों की भूमिका, वायरल वीडियो, सोशल मीडिया गतिविधियों और मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
जमुई: बिहार के जमुई मड़वा पहाड़ में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस संबंध में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बाकी फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.वहीं,सोशल मीडिया पर पीड़ितों का वायरल वीडियो शेयर करने और फैलाने को लेकर पुलिस ने 120 लोगों पर अलग से केस दर्ज किया है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया है. कुंदर बराज के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसके साथी हरेराम यादव का भी भागने के दौरान पैर टूट गया है. दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बता दें कि यह शर्मनाक घटना 19 सितंबर की शाम की है. 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा अपने सहपाठी दोस्त के साथ कोचिंग से स्कूटी पर घर लौट रही थी. इसी दौरान जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास 7-8 मनचलों ने उनका रास्ता रोक लिया. आरोपियों ने छात्रा के साथ बदसलूकी, अश्लील हरकत और जबरन उठाने का प्रयास किया. दोस्त ने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. वायरल वीडियो में पीड़िता हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है.वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे बिहार में हड़कंप मच गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में एक महिला अधिकारी की अगुवाई मेंSITगठित की गई.ADGकानून-व्यवस्था ने बताया किPOCSOएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.आज सुबहSITमुख्य आरोपी नंदन यादव को घटनास्थल पर साक्ष्य बरामदगी और निशानदेही के लिए मड़वा पहाड़ ले गई थी. इसी दौरान नंदन ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लगी. इसे हाफ एनकाउंटर कहा जा रहा है. भागने की कोशिश में उसका साथी हरेराम यादव गिर गया और उसका पैर टूट गया.पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है. इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं. मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले और बालिग हैं. एक आरोपी अभी भी फरार है,जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है.जमुई से नंदन निराला की रिपोर्ट---
BIHAR NEWS: जमुई में 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी और छेड़खानी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। 19 सितंबर की शाम कोचिंग के बाद फोटोशूट के लिए निकले दोनों को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार से पूछा कि अगर घटना 19 सितंबर की है तो अब तक सभी आरोपित गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। उन्होंने नाबालिगों के साथ हुई घटना में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।मामले पर सत्तारूढ़ एनडीए के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और किसी भी कीमत पर मॉब जस्टिस की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। बीजेपी प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने भी पुलिस से संवेदनशीलता और सख्ती के साथ जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।इधर,राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने जमुई डीएम से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, पीड़िता के लिखित आवेदन पर पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो में छह लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
जमुई:जिले में लड़की और युवक के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी जमुई से ही हुई है। एडीजी सुहिता अनुपम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। तीनों जमुई जिले के मरवा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार उनकी उम्र करीब 25 से 26 वर्ष के बीच है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।दरअसल, 19 सितंबर की शाम जमुई में एक नाबालिग लड़की और युवक के साथ सड़क पर बदसलूकी का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों को घेरकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान राज्य महिला आयोग ने भी लिया था। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही थी। आयोग की टीम द्वारा पीड़िता से मिलने की बात भी कही गई थी। अब तीन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
जमुई: जिले के कन्या मध्य विद्यालय,गिद्धौर की शिक्षिका प्रियंका कुमारी का विद्यालय में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया. घटना से इलाके के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार,स्कूल में वीक्षण कार्य के दौरान अचानक शिक्षिका प्रियंका कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपना सिर टेबल पर रख दिया और बेहोश हो गईं. आनन-फानन में उन्हें गिद्धौर से जमुई सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था,इसी क्रम में उनका निधन हो गया.इस घटना से पूरे शिक्षक जगत में शोक की लहर है. इस दुख की घड़ी में गिद्धौर के सभी शिक्षक परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई: बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहां सोनो थाना क्षेत्र के बाबूडीह स्थित टीकलाई तालाब में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों भाई टीकलाई तालाब के समीप मौजूद थे. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया,लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. दरअसल,शंकर चौधरी खैरा थाना में गृह रक्षा वाहिनी के जवान के रूप में कार्यरत हैं. परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं. अमरजीत और रुद्र प्रताप बड़े और मंझले बेटे थे,जबकि तीसरा बेटा अभी छोटा है. एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतकों में बाबूडीह निवासी शंकर चौधरी के 11 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौधरी और छह वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप शामिल है. अमरजीत पांचवीं कक्षा में,जबकि रुद्र प्रताप एलकेजी में पढ़ाई करता था.मृतक के पिता शंकर चौधरी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों बेटे नहर में डूब गए. दोनों की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई: जिले के नीमारंग में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या की घटना से पूरा क्षेत्र मर्माहत है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.मंत्री ने घटना पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और मानवता को झकझोर देने वाली है. इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है.उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. हमारी प्राथमिकता है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले और अपराधियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिले.मंत्री श्रेयसी सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और मासूम बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई:बिहार के जमुई की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र इनडोर स्टेडियम में 26 अगस्त 2026 को बीएसएफ के सहयोग से आयोजित ऑल स्टेट ऑल स्टाइल कराटे चैंपियनशिप में सिमुलतला की बेटी जूही कुमारी ने डबल स्वर्ण पदक जीता है.इस चैंपियनशिप में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जूही ने 13 और 14 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली,असम और पश्चिम बंगाल की खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की.जूही वर्तमान में जयपुर के द पैलेस स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है और प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन के सहयोग से अपने खेल को आगे बढ़ा रही है.उसकी इस सफलता पर कोच निर्मल बोहरा,मोहन श्रेष्ठ,श्याम सिंह शेखावत,प्रधान अध्यापक उर्वशी वर्मन,रमा दत्ता और पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवार्डी गोपाल सैनी ने बधाई दी है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई:जिला समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर जिले के अत्यंत सुदूरवर्ती और पूर्व के अति-नक्सल प्रभावित क्षेत्रों—गुरमाहा, चोरमारा और मुसहरीटांड—के मुख्य धारा में लौटे परिवारों की महिलाओं ने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर अटूट विश्वास और आत्मीयता का संदेश दिया.इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, 'जिले के सुदूरवर्ती एवं पूर्व अति-नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं का स्वयं समाहरणालय आकर प्रशासन पर विश्वास प्रकट करना हमारी अच्छी नियत और सतत प्रयासों की सफलता का परिणाम है. हमारे लिए भी यह अत्यंत भावुक क्षण है. हमारी निरंतर कोशिश रहेगी कि प्रशासन और वहां की जनता के बीच कायम यह भावनात्मक जुड़ाव सदैव अटूट रहे.'उन्होंने आगे कहा, "इन क्षेत्रों के निवासियों के साथ बिहार विधानसभा में चुनाव से ही निरंतर सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है. क्षेत्र में जिन भी मूलभूत नागरिक सुविधाओं का अभाव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूरा किया जाएगा. स्थानीय जनसमुदाय का यह अपार स्नेह और विश्वास, केंद्र व राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों तथा जनता और प्रशासन के मध्य सुदृढ़ होती विश्वास बहाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है."इस महत्वपूर्ण अवसर पर इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके परिवार के सदस्यों का नक्सली गतिविधियों से बाहर निकलने और मुख्य धारा में लौटने के पश्चात उनके जीवन में अभूतपूर्व और सकारात्मक बदलाव आया है. एक समय था जब नक्सली गतिविधियों के साये में ग्रामीण पुलिस को देखते ही डरकर छुप जाया करते थे, लेकिन आज वे हर महत्वपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन के कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी मनाते हैं. आगे महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि'जिस प्रकार परिवार में भाई बहनों सहित पूरे परिवार के रक्षा का दायित्व निभाते हैं, ठीक उसी प्रकार जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उनके दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा और निरंतर विकास सुनिश्चित कर रहे हैं. आज हमारे बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जा रहे हैं, गांव में आशा कार्यकर्ताओं का चयन हो चुका है, तथा एम्बुलेंस, चिकित्सकों की सेवाएं, घर-घर राशन वितरण एवं नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो रही है.'गुरमाहा, चोरमारा एवं मुसहरीटांड जैसे पूर्व के अति नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की महिलाओं का बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के स्वतः जिला मुख्यालय पहुँचकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को रक्षा-सूत्र बाँधना केवल एक सामान्य घटना नहीं है. वर्षों तक नक्सलवाद के साए में विकास की मुख्यधारा से कटे इन दुर्गम इलाकों में यह बदलाव सरकार की संवेदनशीलता, समर्पित विकास नीतियों और जिला प्रशासन के धरातलीय प्रयासों की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. साथ ही यह शासन, जिला प्रशासन और आम जनता के बीच प्रगाढ़ होते अटूट विश्वास, भयमुक्त वातावरण के निर्माण और सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों तक पहुँच रहे विकास के कारण सकारात्मक बदलावों की एक जीवंत और सशक्त अभिव्यक्ति है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--
जमुई: जिले के गिद्धौर थाना में इस बार रक्षाबंधन का पर्व अलग अंदाज में मनाया गया. भाई-बहन के प्रेम के इस पवित्र पर्व पर स्कूली बच्चों ने पुलिस को अपना भाई बनाकर राखी बांधी.स्कूली बच्चियों ने गुरुवार को गिद्धौर थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर प्यार से राखी बांधी और मुंह मीठा कराया. पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को स्नेह दिया और रक्षा का वचन दिया.इस मौके पर गिद्धौर थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी खत्म होती है और मित्रवत संबंध कायम होता है. पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर है.थाना में राखी बंधवाने के इस अनोखे दृश्य को देखकर सभी ने सराहना की.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--
जमुई: बड़ी खबर बिहार केजमुई से है जहां जिले में अवैध हथियार और कारतूस के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार अवैध हथियार और 23 कारतूस बरामद किए हैं. यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना और एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार पर जमुई थाना पुलिस,डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की.पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबा गांव निवासी राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप,पिता सदानंद रावत,अवैध हथियार एवं कारतूस की खेप मंगाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर राजा बाबू को पकड़ा.पूछताछ में राजा बाबू ने पुलिस को बताया कि हथियार और कारतूस सुमन कुमार उर्फ पप्पू पासवान,निवासी सिमरिया बिक्रमपुर,के पास रखे गए हैं. इसके बाद पुलिस ने सुमन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान हथियारों से जुड़े बदन कुमार उर्फ कृष्ण साव और एक नाबालिग युवक के नाम सामने आए,जिसके बाद दोनों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.पुलिस के अनुसार,कार्रवाई में कुल चार अवैध हथियार,जिसमें एक देसी मास्केट और तीन देसी कट्टा,तथा 23 कारतूस बरामद किए गए. मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजा बाबू का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जमुई थाना और एससी/एसटी थाना में कई मामले दर्ज हैं.इस कार्रवाई में सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार,टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार,धनंजय कुमार,निकेश कुमार,धर्मराज कुमार सहित एसटीएफ की टीम शामिल रही.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई:80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम, जमुई में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह प्रभारी मंत्री संजय सिंह जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी.इस अवसर पर मंत्री संजय सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए.कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही. राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया.मंत्री ने सभी नागरिकों से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई: बड़ी खबरजमुई से है जहां झाझा प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं. यह घटना झाझा प्रखंड अंतर्गत सर्किल नंबर-1की कर्मा पंचायत के सहिया गांव के समीप संघरा गांव में हुई.जानकारी के अनुसार तेज बारिश और बादल गरजने के बीच कुछ महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई इसकी चपेट में आने से अनिल खैरा की पत्नी चमेली देवी (25)की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं बगल के खेत में काम कर रही ललन खैरा की पत्नी सुखिया देवी और राकेश कुमार की पत्नी निर्मला देवी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं. दोनों का गांव में ही प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
पटना/जमुई:बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई और शेखपुरा जिले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति और बाहुबली नेता गुड्डू यादव तथा उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि EOU की अलग-अलग टीमें करीब 24 स्थानों पर जांच में जुटी हैं।जानकारी के अनुसार, छापेमारी का मुख्य फोकस कथित बेनामी संपत्ति और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच है। EOU की टीमें गुड्डू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके करीबी लोगों के आवासों व अन्य संबंधित ठिकानों पर पहुंची हैं। कार्रवाई के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन पड़ताल की जा रही है।एक साथ 24 ठिकानों पर EOU की कार्रवाई शुरू होने के बाद जमुई और शेखपुरा में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह कई स्थानों पर अधिकारियों और जांच टीमों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया। बताया जा रहा है कि जांच के लिए कई टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर तैनात किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी संपत्ति के स्रोत, कथित बेनामी निवेश और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।EOU की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से छापेमारी के संबंध में विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।
जमुई : बड़ी खबर जमुई से है जहां चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर फुटानी चौक के समीप गुरुवार को कार और एक तेज रफ्तार टेलर के बीच भीषण टक्कर होने से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र के वासमेंनडीह से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे रिश्तेदारों की स्विफ्ट कार और एक तेज रफ्तार टेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.जानकारी के अनुसार कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी आपस में करीबी रिश्तेदार थे. वे सभी शादी संपन्न होने के बाद अपने घर देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी लौट रहे थे. इसी दौरान चकाई की तरफ से देवघर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने कार को सीधी टक्कर मार दी. हादसे के बाद टेलर चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया. मृतकों की पहचान कार चालक देवरी थाना क्षेत्र के सोनदिघी निवासी पप्पू राणा और उनके बहनोई चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी निवासी मकुंदेव राणा के रूप में हुई है. घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, एसआई नंदन कुमार और बिनोद कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. कार चला रहे पप्पू राणा का शव गाड़ी में इस कदर फंस गया था कि पुलिस को उसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा. चंद्रमंडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया.थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और फरार टेलर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई : जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा गांव में इन दिनों खुशी की लहर है. गांव के लाल गौरव कुमार का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने से पूरे गांव में जश्न का माहौल है.फूल-मालाओं और तिरंगे के साथ विदाई जैसे ही गौरव के चयन की खबर गांव पहुंची,परिवार समेत ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. शनिवार को जब गौरव ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ तो ग्रामीणों ने उसे फूल-मालाओं से लाद दिया. हाथों में तिरंगा लेकर गांव वालों ने "भारत माता की जय" के नारे लगाए. गौरव ने भी तिरंगा देखकर देश सेवा में हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया.पिता की आंखें हुईं नम गौरव के पिता ने कहा, "बेटे ने गांव-परिवार का नाम रोशन किया है. आज सीना गर्व से चौड़ा हो गया. देश की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं." वहीं मां ने बेटे को दही-गुड़ खिलाकर और तिलक लगाकर विदा किया.गांव में उत्सव जैसा माहौल गौरव के चयन के बाद से ही सेवा गांव में उत्सव जैसा माहौल है. युवाओं में खासा उत्साह है. ग्रामीणों का कहना है कि गौरव की मेहनत रंग लाई है. वह गांव के दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा.वहीं ग्रामीण गणेश यादव,पंकज यादव,सुबोध दास,रंजन कुमार साव,अजीत कुमार,बासुकी साव, रघुबीर साव,सुनील यादव समेत दर्जनों लोग ने उसे सराहा.अग्निपथ योजना से जुड़ा बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत 4 साल के लिए सेना में भर्ती होने वाले जवानों को अग्निवीर कहा जाता है. 4 साल बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा का मौका मिलेगा. गौरव के चयन से सेवा गांव का नाम पूरे जिले में चर्चा में है.जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-
जमुई : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्व० दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जमुई जिले के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व० दिग्विजय सिंह के जनसेवा, विकास कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.इस अवसर पर स्व० दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी सुपुत्री एवं उद्योग तथा खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रही.कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह,स्वास्थ्य मंत्री निशांत,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह,परिवहन मंत्री दामोदर रावत,जमुई के सांसद अरुण भारती,पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित कई विधायकगण,विधान पार्षदगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्तागण और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.संजय कुमार की रिपोर्ट--
जमुई:विकसित भारत कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को जमुई पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल को 'विकसित भारत की मजबूत नींव' करार दिया है. कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयशी सिंह, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संजय पासवान समेत NDA के तमाम बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.जमुई पहुंचने पर NDA कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया. 'चिराग पासवान जिंदाबाद' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.2014 से पहले औरआज के भारत में जमीन-आसमान का फर्ककार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल विकसित भारत की नींव है. 2014 से पहले का भारत और आज के भारत में जमीन-आसमान का फर्क है. सड़क, बिजली, पानी, गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया हर क्षेत्र में देश ने तरक्की की है. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना पीएम मोदी का संकल्प है और हम सबको मिलकर इसे पूरा करना है.'खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में जमुई में अपार संभावनाएं'चिराग ने जमुई के विकास के लिए केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में जमुई में अपार संभावनाएं हैं. यहां उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.कार्यक्रम मेंNDA के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूदमंच पर बिहार सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रेयशी सिंह, पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह, बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान के अलावा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी जिलाध्यक्ष और NDA के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.