

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Live
खूंटी: जिले में तजना नदी पुल के पास मिले युवक और महिला के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के कारण इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक कार, हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, चार मोबाइल, मृतकों का जलाया गया वस्त्र, मृतक का बाइक और अन्य सामान बरामद किया है.तजना नदी पुल के पास युवक और महिला का मिला था शवखूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 10 जुलाई को खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा स्थित तजना नदी पुल के पास एक युवक और महिला का शव मिला था. इस मामले में खूंटी थाना में कांड संख्या 96/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया.गिरफ्तार हत्यारोपियों में कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत, जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, सती देवी (महिला) और विजय रंजन शर्मा शामिल हैं.गिरफ्तार आरोपियों में चार गुमला के रहनेवालेजांच में पुलिस ने सबसे पहले कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत को दबोचा. पूछताछ के बाद पुलिस ने जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, सती देवी और विजय रंजन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में चार आरोपी गुमला के करंज थाना क्षेत्र के डूड़िया और दो आरोपी रांची के बुण्डू थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
खूंटी:बड़ी खबर खूंटी से आ रही है. खूंटी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के सक्रिय उग्रवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों में वांछित पीएलएफआई का मोस्ट वांटेड उग्रवादी राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ मास्टर मुरहू थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव गम्हरिया में भ्रमणशील कर रहा है. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.जिसमें तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार और तोरपा सशस्त्र बल को शामिल किया गया. छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के वांटेड उग्रवादी राजेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा गोली बरामद किया गया है. बता दें कि राजेन्द्र साहू पर मुरहू थाना, तोरपा थाना, कर्रा थाना में और खूंटी थाना में मामला दर्ज है.
खूंटी : बड़ी खबर झारखंड के खूंटी से है जहां अड़की थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइकसवार 2 युवक अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल युवक रिम्स भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है.बताया जा रहा है कि कोरवा-सिंदरी ग्रामीण सड़क पर डोरेया साप्ताहिक हाट के पास जेनाडीह स्थित फुटकल पेड़ के समीप साइकिल पर घर लौट रहे 47 वर्षीय एक व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई. बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया,लेकिन रास्ते में दो युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स,रांची रेफर कर दिया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. वहीं घटना से डोरेया बाजार,मानकीडीह और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और युवक का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है.जबकि, मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या पुल के ऊपर करने के बाद शवों को छिपाने की नीयत से पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सोयको थाना प्रभारी पी.आर. पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पुलिस आस-पास से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार,नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होनी थी. शादी समारोह में शामिल होने के लिए नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने के लिए पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ अपने ससुराल, करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव, जा रही थी. इसी दौरान दोनों रास्ते में लापता हो गए. परिजनों ने संबंधित थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी.घटनास्थल से शादी का निमंत्रण कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मदद से मृतकों की पहचान हो पाई और परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिजन खूंटी के लिए रवाना हो गए हैं.फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है.
खूंटी: जिले के सायको थाना क्षेत्र में एक बार फिर अंधविश्वास की वेदी पर एक बुजुर्ग महिला की बलि चढ़ा दी गई. किताहातु गांव में डायन-बिसाही के आरोप में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला एतवारी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. हालांकि, सायको थाना पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.क्या है पूरा मामला?जानकारी के अनुसार 2 जुलाई 2026 की दोपहर सायको थाना क्षेत्र के किताहातु गांव में अज्ञात अपराधियों ने एतवारी देवी (75 वर्ष) के सिर पर कड़े और हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर महिला के बेटे बिरसा मुण्डू (32 वर्ष) के लिखित आवेदन पर सायको थाना में कांड संख्या 12/2026, धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था.एसडीपीओ के नेतृत्व में 24 घंटे में खुलासामामले की गंभीरता को देखते हुए खूँटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व और निर्देश में विशेष पुलिस टीम का गठन कर गहन अनुसंधान शुरू किया गया. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर ग्राम किताहातु से दो आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हुई है कि महिला की हत्या डायन-बिसाही के अंधविश्वास में की गई थी.घटना में प्रयुक्त खून से सने डंडे और पत्थर बरामदगिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए खून लगे दो बाँस के डंडे, एक खून लगा हुआ पत्थर और अन्य सामग्रियों को विधिवत बरामद कर लिया है.
खूंटी:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता मेंबुधवार को नगर भवन में आयोजित किया गया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे. इस अवसर पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर बेवजह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है. हाल ही इसी तरह का एसआईआर बिहार में भी हुआ है. पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के पूर्व एसआईआर के तहत लाखों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया.विनोद पांडेय ने कहा किइस मामले में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की नियत साफ नहीं है.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने से लोग लोकतान्त्रिक और अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो जायेंगे. इसके साथ ही लोगों को योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ एसआईआर को गंभीरता से लिया. बेवजह किसी मतदाता का नाम सूची से ना हटे यह सुनिश्चित करें.वहीं,जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि विनोद पांडेय के संवाद से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है. यह ऊर्जा संगठन को मजबूती प्रदान करेगा. विधायकों ने कहा कि सम्मेलन में तमाड़ के विधायक विकास मुंडा, तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने भी विचार व्यक्त किया.विधायक विकास मुंडा ने कहा कि एसआईआर को गंभीरता से लेने की जरूरत है. कार्यकर्त्ता जिस प्रकार चुनाव में सक्रिय रहते हैं, उसी प्रकार एसआईआर को लेकर भी सक्रिय रहे. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम हटाकर लोगों की नागरिकता छीनने का प्रयास हो रहा है. मतदाता सूची से नाम हटने से लोग अपने अधिकारों से वंचित हो जायेंगे.सम्मेलन में मौजूदखूंटी विधायकरामसूर्या मुंडा ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से ना कटे इसके लिए कार्यकर्त्ता सक्रिय रहे.जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के खूंटी पहुंचने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक ढंग से स्वागत किया. कार्यक्रम के पूर्व विनोद पांडेय ने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, विधायक सुदीप गुड़िया एवं रामसूर्या मुंडा तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी कचहरी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा, तमाड़ रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा, सरदार भगत सिंह तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.सम्मेलन में एसआईआर को लेकर पार्टी की विशेषज्ञ टीम द्वारा ऑडियो विजुअल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. सम्मेलन का संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया. जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, वीरेन कंडुलना, देवनाथ माघईया, तनवीर आलम, भोला नाथ लाल, विजय सांगा, मकसूद अंसारी,अमरनाथ मुण्डा स्नेहलता कण्डुलना,उषा धान ,सनिका बोदरा ,मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज, प्रकाश मुण्डा,कमलेश महतो, रूबीन तोपनो, मोजीर अंसारी आदि शामिल हुए.
खूंटी:जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है.बता दें कि18 मई को कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी हेरमन होरो को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल मुण्डा उर्फ नन्दू को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने सहयोगी रमेश तिर्की उर्फ रवि तिरू उर्फ सिपाही के साथ मिलकर गोलीकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की.पुलिस ने दूसरे आरोपी रमेश तिर्की को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में रमेश ने भी अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पदमपुर जंगल से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक नंबर JH01FV-3632 को भी जब्त कर लिया.अवैध हथियार बरामदगी को लेकर कर्रा थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.इस पूरी कार्रवाई में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजु कुमार, कर्रा थाना पुलिस और रिजर्व गार्ड की अहम भूमिका रही.
खूंटी: जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस नेप्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान राजेश महतो उर्फ राजेश यादव उर्फ मोहन कुमार के रूप में हुई है. जो रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का निवासी है. गिरफ्तार उग्रवादी की निशानदेही पर मिट्टी में छिपाए गए सामान को बरामद की गई है. एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, उग्रवादी पर्चे, तीन मोबाइल और एक छोटा बैग शामिल है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना का नामजद अभियुक्त राजेश महतो किसी कार्य से खूंटी आने वाला है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (तोरपा) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी-तिरला मार्ग स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान मोहन कुमार उर्फ राजेश महतो उर्फ राजेश यादव के रूप में जानकारी दी.पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर ली है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई को पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम सफलता माना जा रहा है.
खूंटी : होली के पावन त्योहार को लेकर खूंटी जिले के बेलाहाती गांव की चंपा महिला मंडल की महिला प्राकृतिक सामग्रियों से हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही है. यह गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रहा है.महिलाओं ने विभिन्न प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर के अलग-अलग रंगों का हर्बल गुलाल तैयार कर रही है. जैसे पालक,विट, हल्दी,पलास फूल से तैयार किया गया है.यह प्रयास न केवल गांव में महिलाओं की एकजुटता और सशक्तिकरण को दर्शाता है,बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और महिला आत्मनिर्भरता का सुंदर संगम भी प्रस्तुत करता है.‌यह गुलाल पलास मार्ट,खूंटी में उपलब्ध है.
खूंटी : बड़ी खबर खूंटी से है जहां जिले के चलागी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सह एदेल संगा पड़हा के राजा सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार शाम गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोमा मुंडा को इलाज के लिए के एस गंगा अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सोमा मुंडा अन्य दिनों की तरह अपनी बाइक पर सवार थे और उनके पीछे उनकी पत्नी बैठी थी. अक्सर सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ ही बाहर निकलते थे. घटना के बाद पत्नी ने थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सोमा मुंडा को इलाज के लिए के एस गंगा अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में सोमा मुंडा की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ खूंटी आई थी और कल शाम के समय वापस अपने गांव चलागी लौट रही थी. पति पत्नी दोनों जमुवादाग के रास्ते से होकर घर जा रहे थे. इसी दौरान जब वे जमुवादाग मार्ग स्थित तालाब के पास पहुंचे तब पीछे से बाइक पर सवार दो लोग आए और ओवरटेक करते हुए दो राउंड गोली चला दी. एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी. गोली लगने के बाद उन्होंने बाइक रोककर खूंटी की ओर मुड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ गई और वह गिर पड़े. गोली चलाने के बाद हमलावर बाइकसवार मंदरूटोली की ओर फरार हो गए. कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर पर बैठकर सोमा मुंडा की पत्नी कुछ दूरी तक गई फिर ऑटो पकड़कर खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोमा मुंडा को के एस गंगा अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
खूंटी : झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों के बीच जिला प्रशासन के अथक सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी के द्वारा कंबल वितरण किया गया.जिले के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष, खूंटी रसिकेश कुमार, उपायुक्त आर. रोनीता एवं जिल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में चिह्नित 120 लाभार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी की ओर से आगे भी जिलों के गांवों एवं कस्बों में जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा.ज्ञात हो कि उपस्थित लाभार्थियों के बीच विधिक सेवा की जानकारियां जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी द्वारा दिया गया.
खूंटी : बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स उलिहातु,खूंटी में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम शामिल हुए. यह समारोह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद आयोजित की गई.झारखंड वीरों की धरती..इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है. हमारे कई वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर झारखंड राज्य को जन्म दिया है. हमारे वीर शहीदों ने ही हम राज्यवासियों को राह दिखाया एवं मजबूत बनाया है. उन्होंने कहा कि जिनके संघर्ष,अथक प्रयास और बलिदान से इस राज्य का निर्माण हुआ है, उनके सपनों का झारखंड बनाना हम सभी का कर्तव्य है. वर्तमान समय में हम सभी के कंधों में इस राज्य को सजाने और संवारने की एक बड़ी जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर चलने वाले व्यक्ति आदरणीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन आज हम सभी के बीच नही हैं. आज के इस घड़ी में उनकी कमी हम सभी को खल रही है. जब घर से कोई बुजुर्ग सदस्य विदा लेता है, तब उस घर पर पूरा सन्नाटा पसर जाता है,आज कहीं न कहीं इस पीड़ा के दौर से मैं गुजर रहा हूं.आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धतामुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के गांव-गांव पहुंचकर सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के दु:ख,तकलीफ को समझने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं में आदिवासी तथा जनजातीय समुदायों को सबसे ऊपर रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने कार्यों का 50% खर्च माताओं,बहनों,बेटियों तथा गांव,गरीब,किसान के कल्याणार्थ कर रही है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार रांची के राज्य मुख्यालय से नहीं बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है. प्रत्येक परिवार के घर आंगन तक विकास योजनाओं का पहुंचाने का कार्य निरंतर चलता रहा है,आगे भी चलता रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस सभा में उपस्थित हमारे कई ऐसे युवा हैं जिनका उम्र राज्य गठन के बाद हुआ है. आज हमारा राज्य 25 वर्ष का युवा राज्य है. हम युवा वर्ग के साथ मिलकर इस राज्य को अपने बल पर आगे बढ़ाते हुए देश के अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे,इसी लक्ष्य के साथ हमारी सरकार कार्य योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है.महिलाओं को मजबूत बनाने को लेकर विशेष कार्य कर रही राज्य सरकारमुख्यमंत्री ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले तक यहां के लोगों को इलाज और पढ़ाई के लिए महाजनों या पैसे वाले लोगों से उधार लेना पड़ता था,लेकिन अब हमारी सरकार इन परिस्थितियों को बदलने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे महिलाओं को मजबूत बनाने को लेकर विशेष कार्य कर रही है. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है. आने वाले दिनों में खेल,पर्यटन,रोजगार तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास पर कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे,जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि एक-एक झारखंड वासियों के घर-परिवार में खुशहाली आए,लोगों के चेहरों पर मुस्कान हो तथा समस्त राज्यवासी झारखंड के समग्र विकास का सहभागी बने. मुख्यमंत्री ने अंत में सभी को पुनः राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी तथा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया.इस अवसर पर विधायक विकास सिंह मुंडा,विधायक रामसूर्या मुंडा,विधायक सुदीप गुड़िया,राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार,धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--
NEWS DESK : बड़ी खबर झारखंड से है जहां चाईबासा और खूंटी जिलों की सीमावर्ती पहाड़ी इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग के पास 3-3 किलोग्राम का 18 IED बम बरामद किया है. बम बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी बम को सुरक्षित रूप से विनिष्ट कर दिया गया.प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं द्वारा किए जा रहे विध्वंसक साजिश को चाईबासा पुलिस ने नाकाम कर दिया है. चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि माओवादी संगठन के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिलों की सीमावर्ती पहाड़ियों में भारी मात्रा में विस्फोटक छुपा रखे हैं. सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस, खूंटी पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च अभियान के दौरान अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग के पास घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में करीब 18 शक्तिशाली आईईडी बरामद किया जिनमें से हर एक का वजन लगभग 3-3 किलोग्राम था. बम निरोधक दस्ते की मदद से इन सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया.रांची से नैयर की रिपोर्ट--
खूंटी : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के खूंटी से है जहां पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये नक्सलियों के पास से देसी पिस्टल, 2कारतूस,मोबाइल और संगठन का13पर्चा बरामद किया गया है. मामले में खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि एक सूचना मिली थी कि जरियागढ़ इलाके के बकसपुर स्थित झंडा टोंगरी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. क्षेत्र में बालू माफियाओं एवं व्यापारियों के लेवी एवं अन्य वारदात को अंजाम बनाने में जुटे हैं. इसी सूचना पर डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई जिसमें रनिया,कर्रा और जरियागढ़ थाने की पुलिस को शामिल किया गया. गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय तरीके से जंगल एवं आसपास के इलाके की घेराबंदी करते हुए तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को कई जानकारियां दी है.पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.एसपी ने बताया कि गेन्द्र बारला पूर्व में जेल से छूटा है और जेल से छूटने के बाद नक्सली संगठन से जुड़कर कांडों को अंजाम देने का काम कर रहा था. गिरफ्तार नक्सलियों में गेन्द्र बारला उर्फ लादेन,असीम तोपनो और अजित तोपनो शामिल है.
खूंटी: जिले के अड़की थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गयाजब करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे 6 मजदूरों कोNDRFने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.मजदूर बुधवार को दिनभर काम करने के बाद नदी किनारे बनी एक झोपड़ी में सोने जा रहे थे.लेकिन तभी झोपड़ी में एक सांप घुस आया. डर के मारे मजदूरों ने वहां से भागकर निर्माणाधीन पुल पर रात बिताने का फैसला किया."आसमान से गिरे,खजूर में अटके..."—सांप से तो बच निकले,लेकिन बारिश और उफनती नदी ने उन्हें पुल पर ही घेर लिया.रात होते-होते मूसलधार बारिश शुरू हो गई और जलस्तर इतना बढ़ गया कि मजदूर चारों ओर से पानी में फंस गए. पूरी रात उन्होंने ठंड,अंधेरे और डर के बीच गुजारी."किस्मत भी क्या खेल खेलती है ... जहां सिर छुपाने को झोपड़ी थी,वहां सांप निकल आया... और जहां बचने की उम्मीद थी,वहां पानी ने घेर लिया! लेकिन इंसान की हिम्मत और सिस्टम की मुस्तैदी ने आज जान की बाज़ी बचा ली..."गुरुवार सुबह को प्रशासन हरकत में आया और मौके पर डीएसपी, CO, BDO,थाना प्रभारी,सशस्त्र बल और एसएसबी की टीम पहुंची. हालात की गंभीरता को देखते हुएNDRFकी टीम को बुलाया गया और तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.ग्रामीणों ने तालियां बजाकर राहतकर्मियों का स्वागत किया और मजदूरों की सलामती पर खुशी जताई.प्रशासन की तेज़ी और राहत टीम की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई.फिलहाल सभी मजदूरों की मेडिकल जांच की जा रही है और उन्हें उनके गृह जिलों में भेजने की तैयारीचल रही है.
खूंटी : बड़ी खबर खूंटी से है जहां पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में मोबाइल चोर गिरोह के कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और सीपीयू बरामद किया गया है.खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि खूंटी और आसपास के इलाकों में लगातार मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाएं घट रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोबाइल चोर गिरोह के आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर मोबाइल लॉक तोड़ने वाले मोबाइल दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मोबाइल चोर गिरोह में खूंटी जन्नतनगर का 5 आरोपी नाहिद अंसारी, हराण अंसारी, सिल्लू उर्फ नाजिर जावेद, महफूज आलम, अयान अंसारी, बिहार गया डोभी थाना क्षेत्र का बिंदेश्वर पासवान शामिल है. वहीं एक अन्य मामले में खूंटी के गुदड़ी बाजार से मछली व्यापारी से पैसा और मोबाइल ठगी मामले में 54 वर्षीय लोहरदगा कुरसे निवासी सहबुल अंसारी को पकड़ा गया.
खूंटी : बड़ी खबर खूंटी से है जहां अड़की थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी रोड पर खेसारी बेड़ा के पास ट्रक ने स्कूल बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में 10 से 12 बच्चे घायल हो गये हैं. घटना के बाद सभी घायलों को अड़की अस्पताल भेजा गया जहां सभी का इलाज जारी है. हालांकि बच्चे को हल्की फुल्की चोटे आई है.बताया जा रहा है कि अड़की थाना क्षेत्र के खेसारी बेड़ा के समीप स्कूल बस बच्चों को लेकर सिंदरी स्कूल आ रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूली बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सीधे यात्री शेड में जा घुसी. हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से 40 बच्चे सवार थे. इस घटना में करीब 10 से 12 बच्चों को चोटें आई है. घटना के बाद लोगों ने सभी घायल बच्चों को फौरन अड़की अस्पताल लाया. बाल बाल बच गए बस में बैठे सभी स्कूली बच्चे.बताया जा रहा है कि ट्रक कोयला लदा हुआ था और मध्य प्रदेश से बंगाल जा रहा था.घटना के बादअड़की पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया.
खूंटी : बड़ी खबर खूंटी से है जहां प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के 2 सक्रिय सदस्यों को सायको थाना पुलिस की टीम ने जंगल से दबोच लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार पीएलएफआई सदस्यों के पास से देसी कट्टा,4 जिंदा गोली,पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का पर्चा और एक मोबाइल बरामद किया है.मामले में खूंटी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि खूंटी के वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र के जिवरी जंगल में अवैध हथियार और गोलियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में सायको थाना की पुलिस की छापेमारी टीम का गठन किया गया और सूचना वाले जंगल की ओर पुलिस ने सघन अभियान चलाया.17 दिन पूर्व सायको बाजार में मुरहू थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का पर्चा देकर 4 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी. संबंधित मामले में मुरहू व्यापारी ने 11 अप्रैल को सायको थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज कराने के मात्र 17 दिन बाद सायको पुलिस की 9 सदस्यीय टीम ने एसडीपीओ के नेतृत्व में 2 पीएलएफआई के सक्रिय सदस्यों को जिवरी करकरी नदी के किनारे जंगल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में सायको थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव का 26 वर्षीय सोमलाल महली और अड़की थाना क्षेत्र के मरांगबुरू गांव का 25 वर्षीय साड़ मुंडा शामिल है.पुलिस ने दोनों सक्रिय उग्रवादियों के पास से एक देसी कट्टा,4 गोलियां,पीएलएफआई का पर्चा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों सोमलाल महली का सायको थाना में 17 सीएलए एवं बीएनएस की धारा के तहत एफआईआर दर्ज था.
खूंटी : बड़ी खबर खूंटी से है जहां मानव तस्करी की शिकार 7 युवतियों को पुलिस ने दिल्ली से रेस्क्यू किया है. सभी युवतियों को पुलिस खूंटी लेकर आ गई है. मानव तस्करों ने बहला-फुसलाकर लड़कियों को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बेच दिया था. खूंटी एसपी अमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है.एसपी अमन कुमार ने बताया कि लड़कियों की तलाश में खूंटी पुलिस की टीम15दिन पहले दिल्ली गई थी. पुलिस की टीम ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से सात नाबालिग और तीन बालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया. जिसमें से सात लड़कियों को पुलिस टीम दिल्ली से लेकर खूंटी पहुंच गई है. इस रेस्क्यू अभियान में एक नाबालिग नहीं मिली,जिसका वीडियो पुलिस को मिला था. पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.एसपी अमन कुमार ने कहा कि मानव तस्करी के विरुद्ध खूंटी पुलिस का अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मिसिंग मामलों में हर छह महीने में लापता बच्चियों को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली सहित कई बड़े शहरों के लिए निकलती है.एसपी ने बताया कि इस रेस्क्यू अभियान के दौरान एक लड़की ऐसी मिली जिसे27साल पहले मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया था,तब वह मात्र13साल की थी. लड़की अब शादीशुदा है और अपने परिवार के साथ नोएडा में रहती है. उसने खूंटी लौटने से इनकार कर दिया है. उसका संपर्क खूंटी में रहने वाले उसके परिजनों से करा दिया गया है. एसपी ने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में पांच लड़की खूंटी के विभिन्न थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. वहीं एक बच्ची सरायकेला खरसावां और एक गिरिडीह जिले की रहने वाली हैं. एसपी ने बताया कि मानव तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर टीम छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि कुछ तस्करों की मौत पूर्व में हो चुकी है,जबकि जो जीवित हैं उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि कर्रा क्षेत्र से तस्करी की गई नाबालिग लड़की पुलिस को नहीं मिली है. उसे बेचने वाला तस्कर रांची जेल में बंद है. जल्द ही उसे रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी.खूंटी की नाबालिग लड़कियों को गुड़गांव,हरिद्वार,नोएडा,पानीपत तथा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बेचा गया था,जहां लड़कियों से घरेलू काम लिया जाता था.एसपी अमन कुमार के निर्देश पर गठित टीम में एएचटीयू थाना प्रभारी फुलमनी टोप्पो के नेतृत्व में बनाई गई टीम में सहायक उप निरीक्षक रमजानुल हक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान, महिला आरक्षी आरती और प्रिया कुमारी ने संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए दिल्ली, गुड़गांव और पंजाब के विभिन्न इलाकों में संबंधित क्षेत्र की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर खूंटी समेत राज्य के अन्य जिलों से मानव तस्करी की शिकार बच्चियों को रेस्क्यू किया है.