
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Liveबक्सर:बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.मामले में एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र से जो वीडियो वायरल हुआ उसमें शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया. इसके बाद प्रशासन ने तुरंत सत्यापन करते हुए दोनों व्यक्ति की पहचान करते हुए एफआईआर दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी. दो अभियुक्त जो बनाए गए हैं शिक्षक के रूप में हैं. इसके अलावा वहां के हेड मास्टर की भी भूमिका बताई गई है. मामले में बक्सर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी शिक्षक अरबिंद पाल को ब्रह्मपुर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि गुरुवार देर रात स्कूल के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है. इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी शिक्षक बिरेन्द्र प्रसाद अभी भी फरार हैं. एसपी ने आम लोगों से अपील किया है कि किसी भी छात्र-छात्रा को परेशानी होती है तो तुरंत अपने परिजनों को बताएं,सीनियर टीचर को बताएं. किसी तरह की समस्या है अगर कहीं नहीं बता सकते हैं तो प्रशासन को बताएं. परिजन भी अपने स्तर से जांच करके सूचना देकर हम लोगों की सहायता करें. इस पूरे मामले में छात्राओं के परिजन की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर: जिले के प्रभारी मंत्री सह सूबे के मत्स्यपालन सह पशु संसाधन मंत्री नन्द किशोर राम ने ऐतिहासिक किला मैदान में ध्वजारोहण किया. झंडोत्तोलन के बाद मंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया. समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश,जिलाधिकारी साहिला,एसपी शुभम आर्य समेत जिले के प्रशासनिक महकमे के साथ बक्सर के सदर विधायक आनंद मिश्र,राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला,डुमराव विधायक राहुल सिंह समेत जिले के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट-
पटना/बक्सर:बिहार सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति एवं पारिवारिक परिवेश का अनुभव कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही होम-स्टे योजना का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है. संगठन का मानना है कि यह योजना पर्यटन, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण पहल बताया है लेकिन, विश्वामित्र सेना ने इस योजना के अंतर्गत बिहार के 16 जिलों के 34 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में बक्सर को शामिल नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया है. संगठन का कहना है कि सनातन संस्कृति की तपोभूमि, महर्षि विश्वामित्र की कर्मभूमि और भगवान श्रीराम के चरणों से पावन बक्सर की उपेक्षा न केवल ऐतिहासिक भूल है, बल्कि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का भी अपमान है.बक्सर जैसे पवित्र स्थल को होम-स्टे योजना से बाहर रखना समझ से परेविश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बिहार सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर बक्सर के साथ यह अन्याय कब तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस भूमि से रामायण का गौरवशाली इतिहास जुड़ा हो, जहां महर्षि विश्वामित्र का आश्रम रहा हो, जहां भगवान श्रीराम ने ताड़का वध कर धर्म की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया हो,उस पवित्र धरा को पर्यटन विकास की इतनी महत्वपूर्ण योजना से बाहर रखना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना वर्षों से बक्सर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।बक्सर केवल एक जिला नहीं, बल्कि सनातन सभ्यता, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत केंद्र है। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की उपेक्षा बिहार के सांस्कृतिक इतिहास के साथ अन्याय है।होम-स्टे योजना की सूची में बक्सर को शामिल करने की मांगविश्वामित्र सेना ने बिहार सरकार से होम-स्टे योजना की सूची में तत्काल प्रभाव से बक्सर को शामिल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने शीघ्र इस गंभीर चूक को नहीं सुधारा तो विश्वामित्र सेना पूरे बिहार में लोकतांत्रिक एवं व्यापक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी.
बक्सर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रहा है. इसी कड़ी में बक्सर भाजपा जिला कार्यालय परिसर में भी सोमवार को एक भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया.आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद और स्थानीय सदर विधायक आनंद मिश्रा, प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला भाजपा प्रभारी अरुण कुशवाहा सहित जिला कमिटी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी."देश के महान राष्ट्रवादी और अखंड भारत के संकल्पनाकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने आपने उदबोधन में उनके व्यक्तित्व और कीर्ति पर विचार रखा.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक आनंद मिश्रा, प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन समेत दर्जनों नेताओं डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.इस मौके पर जिला कमिटी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था. उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' के नारे को आज धरातल पर उतारा गया है. जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने भी उनके पदचिह्नों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट-
बक्सर: बिहार केबक्सर की पुण्यभूमि, आज अपने सनातन गौरव की पुनर्स्थापना की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है. विश्वामित्र सेना के बैनर तले राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में लंबे समय से भगवान वामन अवतार को जेल परिषद से मुक्त कराने के लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा था. इस विषय को लेकर अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सनातनी मंचों से आवाज उठाई गई, ताकि श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान का श्रद्धापूर्वक दर्शन कर सकें.विश्वामित्र सेना की लगातार उठाई गई मांगों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा पूर्व में यह घोषणा की गई थी कि शीघ्र ही वामन अवतार जी को जेल परिषद से मुक्त किया जाएगा. अब आगामी23मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में वामन अवतार की मुक्ति की खबरों से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आनंद का वातावरण व्याप्त है. यह संघर्ष आसान नहीं था. सनातन आस्था और बक्सर की आध्यात्मिक पहचान को पुनर्जीवित करने की इस यात्रा में अनेक चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ा, किंतु विश्वामित्र सेना अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटी. आज उसी अटूट संघर्ष और समर्पण का परिणाम है कि वामन अवतार जी की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है.विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, यह केवल भगवान वामन अवतार की मुक्ति नहीं, बल्कि बक्सर की सनातन चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता की पुनर्स्थापना है. वर्षों से हमारी आस्था बंधनों में जकड़ी हुई थी. विश्वामित्र सेना ने संकल्प लिया था कि सनातन संस्कृति, श्रद्धालुओं की आस्था और बक्सर के गौरव की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे. आज यह ऐतिहासिक क्षण समस्त सनातन समाज की विजय का प्रतीक है. आने वाले समय में बक्सर को उसकी प्राचीन आध्यात्मिक पहचान दिलाने का अभियान और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा.
बक्सर:जिले के चौगाईं प्रखण्ड इलाके के बंजरिया गांव में जमीन विवाद में रिश्तों को कत्ल कर दिया गया है.महज तीन कट्ठे के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया.रविवार की सुबह कृष्णा यादव ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में 55 वर्षीय बड़े भाईअक्षयवरलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है.जानकारी के मुताबिक, बंजरिया निवासी रामाशीष यादव के दो पुत्रों, अक्षयवरलाल यादव और कृष्णा यादव (35 वर्ष) के बीच पिछले कई वर्षों से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई. बहस इतनी बढ़ी कि छोटे भाई ने आपा खो दिया और घर में रखे गंड़ासा से बड़े भाई पर हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने आए भाभी और भतीजे को भी नहीं बख्शा. जब कृष्णा यादव अपने बड़े भाई पर हमला कर रहा था, तब उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी मीना देवी और बेटे विकास कुमार दौड़कर आए. इस दौरान वे उन दोनों पर भी वार कर दिया.इस हमले में अक्षयवरलाल की बांह कटकर अलग हो गई. जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत चौगाईं पीएचसी ले जाया गया. अक्षयवरलाल की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्म इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
बक्सर:जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के हरनी चट्टी, अदफा में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रामा निषाद ने 520 बच्चियों के लिए बने नए भवन का उद्घाटन किया. यह भवन पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय के रूप में तैयार किया गया है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी.इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार की योजना है कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए सभी जिलों में आवासीय प्लस टू विद्यालय बनाया जाए. इसी कड़ी में यहां 520 बेड की सुविधा के साथ यह छात्रावास बनाया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियां शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सके.मंत्री रामा निषाद ने कहा, “बेटियां पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी तभी समाज में विकास संभव है” उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने इस दिशा में पर्याप्त कार्य नहीं किया, लेकिन वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं.उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 35 प्रतिशत बेटियां विभिन्न विभागों में कार्य कर रही हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है. आने वाले दिनों में इस विद्यालय से पढ़कर निकलने वाली छात्राएं भी हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगी.मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 12वीं कक्षा के बाद भी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान करेगी. हाल ही में इंटर और मैट्रिक परीक्षाओं में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बच्चियां सुरक्षित हैं और अब वे हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से नजर आ रही हैं. यहां तक कि पुलिस सेवाओं में भी उनकी भागीदारी बढ़ी है.
पटना/बक्सर/आरा : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि बक्सर जेल परिसर में स्थित भगवान विष्णु के पांचवें अवतार बटुक वामन भगवान के मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पटना के बाद अब कोइलवर से बक्सर तक मैरिन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा,जिससे क्षेत्र में यातायात और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे. उपमुख्यमंत्री ने बक्सर के किला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं. बक्सर में हाल ही में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है और यहां देश का सबसे बड़ा कोल्ड ड्रिंक बॉटलिंग प्लांट भी स्थापित किया गया है.सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था. उस समय पटना से बक्सर आने में चार से पांच घंटे लगते थे,जबकि आज यह दूरी दो घंटे में पूरी हो रही है. बक्सर-चौसा सड़क का निर्माण जारी है और गंगा नदी पर फोरलेन पुल बनाया जा रहा है,जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है.उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कों का विस्तार के बाद 1 लाख 40 हजार किलोमीटर सड़क है जबकि पहले यह आंकड़ा महज 6 हजार किलोमीटर था. बिहार का बजट 6 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है.बिजली क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले 17 लाख उपभोक्ता थे,जो अब बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हो गए हैं. राज्य में 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलने से लगभग 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिल शून्य आ रहा है.उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जिलों में उद्योग स्थापित कर रही है,ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और पलायन पूरी तरह समाप्त हो सके. उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है. अब बुनियादी सुविधाओं के बाद बिहार को उद्योग हब बनाने पर जोर दिया जा रहा है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.वहीं भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा- कभी पटना से आरा आने में तीन घंटे लगता था लेकिन आज ये सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा होता है. पटना,आरा,बक्सर फोरलेन का निर्माण हो रहा है. यहां सड़कों का जाल बिछ रहा है. आरा बिहार के विकास के साथ कदमताल कर रहा है.राजीव रंजन की रिपोर्ट--
बक्सर। जिले में कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा रिटेलर बंधु एवं डीलर बंधुओं के साथ एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के प्रमुख उत्पादों जैसे ग्रोप्लस तथा नव लॉन्च उत्पाद ग्रोअल्फा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।बिहार एवं झारखंड के जोनल मैनेजर रमेश सिंह ने कंपनी के उत्पादों को विस्तार से बतायाइस मौके पर उपस्थित बिहार एवं झारखंड के जोनल मैनेजर रमेश सिंह ने कंपनी के उत्पादों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के भूतकाल, वर्तमान एवं भविष्य के व्यावसायिक लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर जिले में कंपनी आने वाले समय में अपनी गतिविधियों को और सशक्त करेगी।असिस्टेंट मैनेजर डॉ. गोपाल राय ने बक्सर कीमिट्टी की उर्वरता स्थिति पर की चर्चाइस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ (असिस्टेंट मैनेजर) डॉ. गोपाल राय ने उत्पादों के उपयोग की विधि, सही समय एवं मात्रा के बारे में विस्तार से समझाया साथ ही उन्होंने नैनो तकनीक (Nano Technology) की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए NANO DAP के प्रभाव और लाभों की जानकारी दी। डॉ. गोपाल राय ने बक्सर जिले की मिट्टी की उर्वरता स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया कि यहां की मिट्टी में जिंक (Zinc) की कमी प्रमुख रूप से पाई जाती है, जिसके संतुलित उपयोग से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।कई विशेषज्ञों को किया गया सम्मानितवही मार्केटिंग ऑफिसर जयचंद्र पटेल ने व्यवसाय को बढ़ाने के उपायों एवं लाभ अर्जित करने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने NOVOZIN एवं Sulphamax जैसे उत्पादों के उपयोग से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डीलर संजय कुमार सिंह एवं हरिओम राय ने जोनल मैनेजर रमेश सिंह, कृषि विशेषज्ञ डॉ. गोपाल राय तथा एमओ जयचंद्र पटेल का स्वागत किया। साथ ही एमडीटी हर्ष कुमार एवं विकास कुमार को उनके उत्कृष्ट फील्ड सपोर्ट एवं रिटेलर सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।होली मिलन का भी हुआ कार्यक्रमइस अवसर पर उपस्थित रिटेलर बंधुओं ने NANO DAP एवं अन्य कृषि उत्पादों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान कंपनी के अधिकारियों द्वारा विस्तार से किया गया तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। वही अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का समापन होली मिलन समारोह के साथ किया गया।
बक्सर : व्यवहार न्यायालय बक्सर को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.बता दें कि अज्ञात हमलावरों द्वारा शुक्रवार को बक्सर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ. इस सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली करा लिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार,धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय दल-बल के साथ कोर्ट कैंपस पहुंचे. उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से न्यायिक पदाधिकारियों,अधिवक्ताओं और मुवक्किलों से परिसर खाली करने का आग्रह किया. देखते ही देखते पूरा परिसर खाली हो गया और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है. मौके पर बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें बुलाई गई हैं,जो कोर्ट रूम से लेकर कार्यालयों और पार्किंग स्टैंड तक की सघन जांच करेंगी.अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. फिलहाल पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है.बक्सर से बबलु उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां घने कोहरे और तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना में 3 लोग घायल हो गये.बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 922 पर नया भोजपुर थाना इलाके के चंदा गांव के समीप घने कोहरे के कारण लाल बालू ट्रक ने लग्जरी कार को रौंदा जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी मृतक कृष्णाब्रह्म थाना इलाके के कृत्य सागर गांव के मूल निवासी थे जो गंगा स्नान के लिए बक्सर जा रहे थे.दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर भीषण जाम के कारण सड़क खाली कराया जा रहा था तब तक दूसरी घटना इंडस्ट्रीयल थाना इलाके के पडरी गांव के समीप हुई जहां ट्रैक्टर ने बाइकसवार को जोरदार टक्कर मारी जिसमें तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर: बड़ी खबर बक्सर से है जहां जिले के ब्रह्मपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लक्खी नारायण को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने10हजार रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही निगरानी टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर जरूरी कागजी कार्रवाई को निपटाने में जुट गई है. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद घूसखोर बीईईओ को निगरानी की टीम पटना लेकर जाएगी.हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनके खिलाफ किसने निगरानी से शिकायत की थी. फिलहाल निगरानी टीम इस मामले में मीडिया को कुछ जानकारी साझा नहीं की है. वहीं इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड इलाके में हड़कंप मच गया है. सभी विभागों में खलबली मच गई है.बता दें कि लक्खी नारायण ब्रह्मपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी हैं तथा फिलहाल वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में थे. गुरूवार को दोपहर बाद पटना से आई निगरानी की टीम ने उन्हें10हजार रूपए घूस लेते पकड़ा है. सूत्रों का कहना है कि वे संभवतः किसी शिक्षक से उसके काम के एवज में घूस की डिमांड किए थे,जिसकी शिकायत शिक्षक ने निगरानी विभाग से की थी.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट-
बक्सर : बड़ी खबर बक्सर से है जहां नगर थाना हाजत से कैदी फरार हो गया है. बक्सर पुलिस ने रविवार रात पंजाब से आरोपी को गिरफ्तार कर यहां लाया था. लेकिन आरोपी ने सोमवार सुबह 8 बजे शौच के बहाने वहां से भाग गया. युवक पर नाबालिग बच्ची को पंजाब भगा कर ले जाने का आरोप है.बक्सर मॉडल नगर थाना एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर कटघरे में खड़ा है. पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लाए गए आरोपी के थाना हाजत से फरार हो जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना न सिर्फ पुलिस की निष्क्रियता को उजागर करती है,बल्कि पीड़ित परिवार के साथ एक बार फिर न्याय के साथ खिलवाड़ भी साबित हो रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लुधियाना ले जाने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. लेकिन लगातार फरियाद के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. मजबूर होकर पीड़ित परिवार ने खुद आरोपी का सुराग लगाया और अपने खर्चे पर नगर थाना की पुलिस टीम को पंजाब ले जाकर नाबालिग लड़की की बरामदगी कराई तथा आरोपी की गिरफ्तारी करवाई.गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरहान,निवासी खलासी मोहल्ला,बक्सर के रूप में हुई है. पुलिस टीम आरोपी को रविवार देर रात बक्सर लेकर आई थी. लेकिन सोमवार सुबह करीब 8 बजे शौच के बहाने आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया और थाना परिसर से फरार हो गया.जब पीड़ित परिजनों ने थाना प्रभारी से आरोपी के संबंध में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि आरोपी फरार हो चुका है. यह सुनते ही पीड़ित परिवार का आक्रोश फूट पड़ा. परिजन नगर थाना के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे.सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व भी नगर थाना से दो बार कैदी फरार हो चुके हैं. इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया,जो पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.पीड़ित परिजनों ने पुलिस कप्तान से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जब पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रही है तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेगा.फिलहाल थाना परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है. आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की बात कही जा रही है,लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?नगर थाना की इस शर्मनाक लापरवाही ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर : बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को बक्सर पहुंचे. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के सेनापति मैदान छोड़कर फरार हो चुके हैं. ऐसे में उनके पास कहने के लिए कुछ भी ठोस नहीं बचा है.मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष केवल ख्याली पुलाव पकाने में लगा हुआ है, जबकि सरकार जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्तमान सरकार पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से वे बक्सर पहुंचे हैं और जिले में पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को बक्सर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा किया. उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कांग्रेस की दोनों सीट जीत के झोली में डाल कर मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलते ही हर घर में एक सरकारी नौकरी का वादा पूरा करेंगे. तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा महागठबंधन की सरकार जनता के आशीर्वाद से बनेगी. बक्सर जिले के चारों विधानसभा सीट जीत कर सरकार बनानेजारहेहैं.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर:बिहार केबक्सर में शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक किला मैदान एक बार फिर से जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्रीराम ने रावण और मेघनाद का वध किया.यह भव्य आयोजन रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे विजयादशमी महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. दोपहर2बजे से शुरू हुए इस आयोजन में पहले भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच लीला मंचन हुआ. इसके बाद जैसे ही संध्या ढली,मंचन के उपरांत रावण और मेघनाद का पुतला दहन किया गया. इस बार45फीट ऊंचे रावण और40फीट ऊंचे मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया,जिसे देखने के लिए किला मैदान में अपार लाखों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पुतलों के दहन के साथ ही रोमांचक आतिशबाजी और कोल्ड फायर का अद्भुत नजारा आसमान में छा गया. खास बात यह रही कि इस वर्ष रावण के मुकुट से निकलता कोल्ड फायर का दृश्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना. जैसे ही रावण और मेघनाद धू-धू कर जलने लगे,पूरा बक्सर किला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा.पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. हर दर्शक पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहे. बेरीकेडिंग कर अलग-अलग स्थान बनाए गए थे. ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे. मीडिया के लिए अलग व्यवस्था की गई थी,वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस,फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे. हर वर्ष की तरह इस बार भी न सिर्फ बक्सर जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु रावण वध का यह ऐतिहासिक दृश्य देखने किला मैदान पहुंचे. बक्सर का यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक पर्व ही नहीं,बल्कि आस्था,परंपरा और भाईचारे का अद्भुत संगम है,जिसकी गूंज अब पूरे इलाके में सुनाईदेरहीहै.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर : बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां 24 मई को राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में तिहरे हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.बताया जा रहा है कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के अहियापुर गांव में दिल दहला देने वाली ट्रिपल हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपियों ने बक्सर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव व पूर्व जिला परिषद के पति मनोज यादव एवं बटेश्वर सिंह है जो पिछले 9 दिनों से फरार चल रहे थे.इससे पूर्व रोहतास जिला के कोचस पेट्रोल पंप के समीप घटना के बाद भागने वाले स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस ने छापेमारी किया. पुलिस ने कोर्ट से जारी नोटिस के बाद उनके संपत्ति की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी थी.पुलिस दबिश के कारण इन लोगों ने आत्म समर्पण किया है. विदित हो कि 24 मई 2025 को अहियापुर गांव में अहले सुबह जब लोग अपने काम में व्यस्त थे. तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से सभी की नींद खुली और बाहर निकलकर देखा तो चारों तरफ मौत का ही मंजर था. दनादन गोलियों की हो रही बौछार से पूरा गांव दहल उठा. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.यह घटना बिहार सहित पूरे देश स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. घटना के बाद से ही लगातार पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं. इसमें पुलिस को बड़ी चुनौती मिली थी. जिसमें पुलिस लगातार दिन रात मेहनत कर आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस के अनुसार शीघ्र ही पहले से सरेंडर किये दो अभियुक्तों को रिमांड पर ले जाने के बाद आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी की हत्या की साजिश किसने रची थी. इन आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद लोगों में यह चर्चा है कि आखिर पुलिस इस हत्याकांड में आगे क्या खुलासा करती है ?बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर: बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां हरिकिशुनपुर मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने से55बच्चे बीमार हो गये. फूड पॉयजनिंग की आशंका है. इससेपरिजनों में आक्रोश है.बक्सर बीडीओ और सीओ समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बक्सर जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत हरिकिशुनपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील खाने के बाद करीब55छात्र-छात्राएं फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए. भोजन ग्रहण करने के कुछ देर बाद ही बच्चों को सिर दर्द,पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं,जिससे विद्यालय परिसर में काफी अफरा तफरी मच गई. इसके बाद शिक्षकों की तत्परता से बीमार बच्चों को तत्काल पास के निजी अस्पतालों और बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों द्वारा बच्चों को प्राथमिक उपचार किया गया. बच्चों को घोल पिलाने और कुछ समय के लिए निगरानी में रखने की बात कही गई है.इस मामले पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि, "सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. समय रहते बच्चों को इलाज किया गया.इसलिए स्थिति गंभीर नहीं हुई. एहतियातन सभी को निगरानी में रखा गया है और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी."घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक अस्पताल और विद्यालय परिसर में जमा हो गए. परिजनों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश देखा गया. उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि "विद्यालय में प्रतिदिन जो भोजन दिया जाता है,उसकी गुणवत्ता बहुत खराब रहती है. बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है."वहीं कुछ छात्रों और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के अनुसार जो खाना बच्चों को परोसा गया तो उसमें छिपकली गिरने की बात सामने आई है. बक्सर सदर प्रखंड के बीडीओ साधु शरण पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर तत्काल जांच कर स्कूल के प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है.बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--
बक्सर:बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां जिले के करेला गांव के पास बुधवार सुबहऑटो और ट्रेलर में भीषण टक्कर होने से3व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में6लोग घायल हो गये. सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में इलाज जारी है.बताया जा रहा है कि जिले के करेला गांव के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया और उस पर सवार यात्री सड़क पर गिर पड़े. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गये. घटना से अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में सखुआना, बघेलवा और रोहतास जिले के लोग शामिल हैं. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.घटना के बाद ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. हादसे के बाद से इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है.बक्सर से बबलू उपाध्याय--