महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी : बोले जेपी नड्डा - दुनिया हमें न पढ़ाए पाठ, कई देशों से पहले मिली पहली महिला PM

Edited By:  |
WOMEN RESERVATION BILL PER RAJYASABHA ME BOLE JP NADDA WOMEN RESERVATION BILL PER RAJYASABHA ME BOLE JP NADDA

Women Reservation Bill :लोकसभा में ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद अब इसे राज्यसभा में पेश किया गया है, जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा हो रही है। सभी दलों के नेता इसपर अपना और अपनी पार्टी का विचार रख रहे हैं। वहीं, केन्द्र सरकार को उम्मीद है कि राज्यसभा में भी सभी दलों के सहयोग से इसे पारित करा लिया जाएगा।


जेपी नड्डा ने रखा पक्ष

महिला आरक्षण बिल पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जेपी नड्डा ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने गणेश चतुर्थी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बिल बिना किसी विरोध के राज्यसभा से भी पास होगा। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा 'नारी शक्ति वंदन' विधेयक हमारी पार्टी का महिलाओं को लेकर जो दृष्टिकोण है, उसे स्पष्ट करता है।


"अध्यात्म से अध्यापन तक नारी का अभूतपूर्व योगदान"

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि अध्यात्म से अध्यापन तक नारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्थान दिया गया। हमारी संस्कृति में नारी को महत्व दिया गया - सीताराम, राधे-श्याम. अब हमको दुनिया समझाए कि नारी फर्स्ट। उन्होंने वैदिक काल से लेकर रानी जीजा बाई, अहिल्याबाई होल्कर समेत तमाम महिलाओं की चर्चा की, जिन्होंने शासन-सत्ता की बागडोर संभाली।

वीरांगनाओं को किया याद

बीजेपी अध्यक्ष ने रानी लक्ष्मीबाई से लेकर कित्तूबाई चेन्नम्मा, महारानी अबक्का का उल्लेख कर इतिहास की शौर्य गाथा याद की और ये भी कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की शताब्दी है। हर क्षेत्र में भारत की महिलाएं अपने आपको लीडिंग रोल में लेकर आयी हैं।


"कई देशों के मुकाबले पहली महिला पीएम मिलीं"

राज्यसभा में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आजाद भारत में 12 महिलाएं 12 मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। कई देशों में महिलाओं ने वोटिंग राइट्स के लिए लंबा संघर्ष किया। हमारे यहां पहले आम चुनाव में ये महिलाओं को ये अधिकार मिला। उन्होंने सरोजिनी नायडू की ब्रिटिश पीएम को लिखी चिट्ठी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा नजरिया अबला, बेचारी का कभी नहीं रहा। हमने आगे बढ़ाने का काम किया। हमारे देश को कई दूसरे देशों के मुकाबले पहली महिला पीएम मिली।