
शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026
LiveARA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार को भोजपुर जिले के चरपोखरी पहुंचे, जहां लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने राइस मिल का उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, अमित शाह ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि वह इस चुनाव में बिहार में डेरा डालकर रहेंगे। इसी पर पलटवार करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उनका बिहार में कहीं जगह नहीं है। वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राइस मिल का उद्घाटन पर पहुंचने पर खुशी हुई है। वहीं, आरा में तनिष्क में लूट की घटना पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस को इस पर जल्द ही कार्रवाई करनी चाहिए और इस घटना में जितने भी अपराधी शामिल हैं।उसको जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उद्घाटन को लेकर मिल के प्रोपराइटर सोनू राय ने बताया कि उनको खुशी है कि उनके नूतन प्रतिष्ठान का उद्घाटन लालू प्रसाद यादव जी ने किया और आशीर्वाद देने वह यहां पहुंचे हैं। वहीं, यह भोजपुर जिले का सबसे बड़ा राइस मिल होगा। जहां 8 टन प्रति घंटे के हिसाब से चावल का उत्पादन होगा। बता दें कि भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के सेमराव में सोनू नैंसी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल का आज उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया। भोजपुर जिले के सबसे बड़े राइस मिल प्लांट के रूप में शुमार इस प्लांट से हर घंटे 8 टन चावल का उत्पादन होगा। इसके खुल जाने से आसपास के किसानों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा एवं रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।(आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट)
SUPAUL : सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर संजय महाराज और जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ. तारानंद सदा मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने की। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रभारी डॉ. तारानंद सदा ने कहा कि विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के मुद्दे गंभीर हैं। अमेरिका ने इंपोर्ट पर टैरिफ को नकार दिया है। ट्रंप सरकार का नारा लगाने वालों को अब बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व गांव की ओर बढ़ने का निर्णय ले चुका है। राष्ट्रीय प्रभारी से लेकर जिला कोऑर्डिनेटर तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर पहुंचकर आम लोगों से संवाद करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि 25 मार्च तक प्रखंड स्तर की कमेटी पूरी कर सूची सौंपें। पंचायत स्तर पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की नियुक्ति भी 25 मार्च तक पूरी करनी होगी। बीएलए और पंचायत अध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी कि संगठन को मजबूती दी जाए। ओबीसी, एससी-एसटी और महिलाओं को विशेष स्थान देने की बात कही गई। डॉ. तारानंद सदा ने अमेरिका की घटना को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संजय महाराज ने कहा कि पंचायत स्तर की समिति और बीएलए की नियुक्ति हर हाल में 25 मार्च तक पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल से वह खुद पंचायत स्तर का दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता मेहनत से काम करेंगे, उन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। बैठक में जयप्रकाश चौधरी, मिन्नत रहमानी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, प्रो. रमेश यादव, चुनचुन कुमार, नरेश कुमार मिश्र, सूर्यनारायण मेहता, शत्रुघ्न चौधरी, सुभाष सिंह, शमशेर आलम, संजीव यादव, अबुल कैश, पीतांबर पाठक, अंकित झा, प्रमोद यादव, पंकज मिश्र, लक्मी सरदार, शिवनंदन यादव, जगदीश विश्वास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ARA : बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ की बड़ी लूट की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बड़हरा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए।कैसे हुई लूट की वारदात?पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि 10 मार्च 2025 को सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच अपराधियों ने आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम को निशाना बनाया। हथियारों से लैस लुटेरों ने शोरूम में घुसकर बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।पुलिस की घेराबंदी और मुठभेड़घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस हरकत में आ गई और जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तस्वीरें पहचान कर सभी थानों को अलर्ट कर दिया।इसी दौरान बड़हरा थाना की टीम ने बबुरा छोटा पुल पर चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिल पर छह संदिग्ध अपराधियों को तेजी से भागते हुए देखा। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन लुटेरों ने और तेज गति से डोरीगंज की ओर भागने का प्रयास किया। इस दौरान जब पुलिस ने पीछा किया तो अपराधियों ने बबुरा बिंदगांवा बधार के पास पहुंचकर पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।बरामदगी : हथियार और लूटे गए जेवरात मिलेपुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए है। इसके साथ ही लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण (दो बड़े झोलों में भरे हुए) भी मिले हैं। साथ ही एक पल्सर बाइक भी बरामद किया गया है। अन्य अपराधियों की तलाश जारीपुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। बिहार के इतिहास में यह सबसे बड़ी लूट में से एक मानी जा रही है। पुलिस की तत्परता से दो अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन बाकी लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।(आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट)
PATNA : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा महिला कर्मियों की सुविधा के लिए नियोजन भवन, पटना परिसर में नवनिर्मित पालना घर (क्रेच) का आज शुभारम्भ किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह एक सराहनीय पहल है और इस पहल का उद्देश्य महिला कर्मियों को मातृत्व सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे कार्यालय समय के दौरान अपने छोटे बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित कर सकें।संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल विभाग में कार्यरत महिलाओं के लिए बड़ी राहत होगी । इससे उन्हें कार्यालय में रहते हुए अपने बच्चों की देखभाल की चिंता नहीं होगी। सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पालना घर सरकार की महिला हितैषी योजनाओं के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कार्यरत महिलाओं को बेहतर कार्य जीवन संतुलन प्रदान करेगा। वहीं, मंत्री द्वारा इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को बिस्किट, टॉफी एवं अन्य उपहार भी दिए गए। उक्त अवसर पर विशेष सचिव आलोक कुमार, श्रमायुक्त राजेश भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विशेष सचिव आलोक कुमार ने नियोजन भवन में नवनिर्मित पालना घर की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालना घर में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुरक्षित देखभाल सुविधा होगी। यह15 से 20 बच्चों की क्षमता वाला केंद्र है। एक क्रेच वर्कर एवं एक सहायक क्रेच वर्कर की नियुक्ति की गयी है, जो बच्चों के ख्याल रखेंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए खेलने से लेकर फीडिंग तक की समुचित व्यवस्था यहां की गयी है। यह पालना घर आधुनिक सुविधाओं से युक्त (टेबल, खिलौने, फीडिंग रूम, स्टोर रूम एवं आरओ) है।(पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट)
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार ने अपनी बिहार यात्रा का ऐलान किया है, जिसका नाम "नौकरी दो, पलायन रोको" रखा गया है। यह यात्रा 16 मार्च से शुरू होगी और इसकी शुरुआत चंपारण के भितिहरवा आश्रम से होगी। इस यात्रा के जरिए कन्हैया कुमार बिहार में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को उठाएंगे।पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार में युवाओं के बढ़ते पलायन और सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे, जिनमें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी शामिल थे।बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा पलायन: कन्हैया कुमारप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि "बिहार में रोजगार की भारी कमी है। युवा शिक्षा और इलाज के लिए भी बाहर जाने को मजबूर हैं। यह सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हमारी यात्रा इसी उद्देश्य के लिए है कि सरकार को युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देना पड़े।" उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डोमिसाइल नीति के तहत बिहार के युवाओं का हक छीना जा रहा है और नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही हैं।महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर क्या बोले कन्हैया?जब उनसे महागठबंधन के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "जिसके पास संख्या होगी, वही मुख्यमंत्री बनेगा। जनता जिसे समर्थन देगी, वह आगे आएगा।" हालांकि, जब उनसे खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टाल दिया।कांग्रेस की बिहार में रणनीतिकांग्रेस की इस यात्रा को बिहार में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार राज्य के कई जिलों में जनसभाएं करेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कन्हैया कुमार की यह यात्रा बिहार की राजनीति में कितना असर डालती है और कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचाती है।
BHOJPUR : भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े अपराधियों ने सोने–चांदी एवं हीरे समेत लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए हैं। लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट करने के बाद उनके हथियार लूट कर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरा में करोड़ों की ज्वेलरी लूटवहीं, घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया है। लूट कितने की हुई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित गार्ड मनोज कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर आज सुबह 10 बजे दुकान खुल चुकी थी। इसके बाद 6 की संख्या में आए अपराधियों ने पहले गाड़ी को दूसरे साइड खड़ा किया।तनिष्क में अपराधियों ने मचाया तांडवइसके बाद शोरूम के नियम के मुताबिक पहले दो लोगों की एंट्री हुई। इसी तरीके से छठे अपराधी ने आते ही गार्ड के सिर पर पिस्टल रखकर हथियार लूट लिया और मारपीट की। फिर शोरूम के अंदर रखे सोने-चांदी-हीरे के सभी जेवरात को अपने बैगों में भर लिया। लूट के दौरान सेल्समैन के साथ अपराधियों द्वारा मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं। आरा के नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित प्रसिद्ध तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों द्वारा करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार होने की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।तनिष्क के अधिकारी पहुंचे, क्षति का आकलन जारीवहीं, लूट की खबर मिलते ही तनिष्क कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी पटना से आरा पहुंचे। वे पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं और लूट के दौरान हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी के मुताबिक "हम पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और पुलिस को सभी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं। यह हमारे लिए भी बहुत बड़ा झटका है।"(आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट)
PATNA : पिछले 7 वर्षों से लंबित अनुदान और वेतनमान की मांग को लेकर वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से संघर्ष मोर्चा के बैनर तले वित्तरहित शिक्षक पटना में विधान मंडल के समीप धरने पर बैठ गए हैं। इनका आरोप है कि राज्य सरकार इनसे किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले सत्र में ही शिक्षा मंत्री ने वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान पर सहमति जताई थी लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 7 वर्षों से वित्त रहित शिक्षकों का अनुदान बकाया है।होली से पहले बकाया अनुदान की राशि एक मुश्त देने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। अगर बात नहीं सुनी गई तो मंत्री और विधायकों के आवास का घेराव भी किया जाएगा।
SARAN : सारण जिले के गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई, जब एक अज्ञात और बड़े ट्रॉली बैग में एक लड़की का शव बरामद हुआ। उस समय सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर आने वाली थी, तभी कुछ लोगों को एक अज्ञात बड़ा ट्रॉली बैग दिखाई पड़ा, जो आधा खुला हुआ था और उसमें कुछ कपड़े दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि उस ट्रॉली बैग से काफी बदबू आ रही थी, जिसकी सूचना लोगों ने तुरंत स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी। स्टेशन प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को फोन किया, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की क्योंकि यह स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है।आरपीएफ दिघवारा और जिले के पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है। अभी इस शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह शव कैसे और किन परिस्थिति में यहां पहुंचा है, यह जांच का विषय है लेकिन जिस तरह से इस ट्रॉली बैग में यह शव लाकर रखा गया है। वह काफी संदिग्ध लग रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनियोजित ढंग से हत्या करके शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। बहरहाल, अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।(छपरा से मुकुंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)
PURNIA : एक तरफ होली पर सभी लोग उत्साह उमंग से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, वहीं दूसरी तरह एक तबका ऐसा भी है, जो इन खुशियों से दूर रह जाता है. गरीब तबके के लोग ज्यादातर त्योहार उत्साह और उमंग के साथ नहीं मना पाते है. ऐसे में रविवार को भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं और बच्चों के साथ होली खेली. इस दौरान भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने लड़कियों के साथ-साथ महिलाएं एवं बच्चों के चेहरे पर अबीर गुलाल लगाया. वहीं, महिलाओं ने भी भाजपा नेत्री को अबीर गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया. भाजपा नेत्री ने मिठाई भी खिलाई. दरअसल, भाजपा नेत्री ने डॉक्टर दिलीप जायसवाल के दूसरी बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी पर झुग्गी-झोपड़ी में रह रही महिलाओं व बच्चियों के साथ होली खेली. मौके पर भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पुनः प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल के निर्वाचित होने की खुशी में झुग्गी झोपड़ी में रह रही महिलाओं के साथ होली खेले हैं. उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति त्योहार गरीबी के कारण उत्साह और उमंग से नही मना पाता. त्योहार मनाने की असली खुशी इन्हीं झुग्गी- झोपड़ी की महिलाओं और बच्चियों के बीच है. इन महिलाओं के साथ होली खेल कर अच्छा लगा और दिल को तसल्ली मिली है. हर साल इन महिलाओं के साथ होली खेलूंगी. वहीं, मौजूद महिलाओं ने भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता की तारीफ के साथ काफी सराहा है.
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक के भाग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत रेलवे से हस्तांतरित होने वाली भूमि पर प्रस्तावित पटना साहिब-पटना घाट पथ तक के बारे में निर्माण कार्य की जानकारी दी। दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगन घाट से दीदारगंज तक के निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करें। हमने इसके निर्माण कार्य को बराबर आकर देखा है। उन्होंने कहा कि दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ के निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी। यात्रियों को पटना शहर और पटना शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में सहूलियत होगी। जेपी गंगा पथ परियोजना अपने आप में अद्भुत है। इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
PURNIA : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में शिक्षा क्षेत्र को और भी सशक्त बनाने के लिए 9 मार्च 2025 को गीता कपूर (इंडियन कोरियोग्राफर एंड टेलीविजन पेर्सनैलिटी) के तत्वावधान में एक अद्भुत टैलेंट हंट का पहला ऑडिशन आयोजित गया था, जो विशेष रूप से स्कूल स्तर के छात्रों के लिए था। इस टैलेंट हंट का उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना और उन्हें एक उचित मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने कौशल और क्षमता को निखार सकें।इस भव्य एवं शानदार आयोजन में विद्यालय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभान्शु जैन, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, अकादमिक डीन मिहिर चक्रवर्ती, एडमिन प्रमुख रजनी प्रसाद, उप प्रधानाचार्य राजकुमार दास, निर्णायक मंडल, अध्यापक- अध्यापिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थीगण भारी मात्रा में उपस्थित थे। इस आयोजन में स्कूल के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे संगीतकला, नृत्यकला, अभिनय, मॉडलिंग और चित्रकारी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान छात्रों को अपने क्षेत्र के निर्णायक मंडल और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन और प्रेरणा भी मिली। इस टैलेंट हंट का आयोजन स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल और उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी हार्दिक बधाई दी और उन्होंने कहा कि ‘इस आयोजन की खास बात यह हैं कि इस प्रकार के टैलेंट हंट के पहले ऑडिशन की शुरुआत सबसे पहले जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया में ही हुई और आगे इस ऑडिशन को टेलीविज़न तथा न्यूज़ चैनलों में भी प्रसारित किया जाएगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को लाखों रुपयों का इनाम भी दिया जाएगा और इसमें सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए, ने छात्रों की प्रतिभा को सराहा और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को और अधिक रोचक और प्रभावशाली बना सकते हैं और यह छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में अपनी प्रतिभा को और बढ़ाने के लिए समर्थन देने का वादा किया गया। इस आयोजन से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच काफी उत्साह देखा गया और बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
SUPAUL : सुपौल में आज 1208 नवनियुक्त शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र बांटे गए। इनमें से 550 शिक्षकों को टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए गए, जबकि शेष शिक्षकों को माध्यमिक उच्च विद्यालय, बलवा में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस आयोजन के दौरान टाउन हॉल में प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन देखने को मिला। हाई स्कूल के शिक्षक रणधीर राणा ने जिले के कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मंच पर बैठकर नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। आम तौर पर यह कार्य वरीय अधिकारियों या जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है, लेकिन इस बार एक शिक्षक द्वारा मंच पर यह कार्य किए जाने से सवाल खड़े हो गए हैं।डीईओ ने किया जानकारी से इनकारकार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने यह सब सामने से देखने के बावजूद इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। डीईओ का यह बयान स्थिति को और अधिक विवादास्पद बनाता है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।प्रशासनिक चुप्पी और सवालों का बाजार गर्ममंच पर अधिकारियों की चुप्पी और प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर कोई कार्रवाई न होने से यह मुद्दा और गरम हो गया है। जिले में सरकारी आयोजनों के दौरान प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासन की भूमिका पर चर्चा हो रही है।आगे की कार्रवाई पर नजरइस घटना के बाद प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
RANCHI : अंजुमन चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव डॉ. तारिक़ हुसैन ने कहा कि अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने गुंडे मवाली के बल पर अंजुमन हॉस्पिटल पर नाजायज़ कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. वह जेल में इफ्तार भेजने के नाम पर वाउचर में भारी घोटाला कर रहे हैं. जब से उनके घोटाले उजागर हुए हैं, वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.उक्त बातें अंजुमन मुसाफिरखाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. तारिक़ हुसैन ने कही. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सदर मोख्तार अहमद अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज़ के विपरीत कार्य कर रहे हैं. वह मनमानी कर अंजुमन के तहसीलदार से बिना हिसाब के नगद लाखों रुपये ले गए हैं. अमला के वरिष्ठ सदस्य शाहिद अख्तर टुकलू ने बताया कि मोख्तार अहमद ने ज़मीन माफिया से सांठ-गांठ कर कांटाटोली में मौलाना अंजुमन इस्लामिया का छह एकड़ ज़मीन का खेला करवा दिया है.अंजुमन में ज़कात फंड के नाम पर भी खूब खेला हो रहा है. हॉस्पिटल में अंजुमन के जीते हुए लोग नहीं बल्कि ठेका-टेंडर, दवा दुकान और पैथोलॉजी की चाह रखने वाले लोगों की जमावड़ा लगा है. सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महासचिव रहते हुए मोख्तार अहमद ने कभी हिसाब-किताब नहीं दिया है. उन्होंने नये महासचिव को भी ढाई साल में महासचिव पद का चार्ज नहीं दिया है और नहीं शेष मद की राशि नये महासचिव को सौंपी है.उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा कि मुस्लिम समाज के विभिन्न पंचायत, संगठन, तंज़ीमों और उलेमा की बैठक में लिए गए निर्णयों की भी अनदेखी मोख्तार अहमद कर रहे हैं. वह अपने निजी स्वार्थ के लिए अंजुमन इस्लामिया के विभिन्न सम्पतियों को लूटने और लुटवाने का काम कर रहे हैं, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा. सदस्यों ने कहा कि मौलाना आज़ाद कॉलेज में बहाली के नाम पर बड़ा खेला करने की कोशिश की गई थी और पिछले दरवाजे से अवैध शासी निकाय का भी गठन कर लिया गया था, जिसे रांची विवि ने असफल कर दिया. वक्ताओं ने दुहराया कि समय पर अंजुमन का साफ सुथरा चुनाव कराया जायेगा और जल्द ही चुनाव संयोजक के नाम की घोषणा की जायेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव तारिक़ हुसैन, उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद के अलावा सदस्यों में मोहम्मद नजीब, मोह वसीम, शहीद अख्तर टुकलू, शाहीन अहमद व नदीम अख्तर मौजूद थे.(रांची से नैयर की रिपोर्ट)
Transfer-Posting in Bihar : बिहार में तबादलों का दौर जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले एकबार फिर पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुआ है। राज्यभर के 108 डीएसपी और SDPO का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
PATNA : शिक्षा एवं रोजगार के सवालों के 10 सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान आगामी 10 मार्च को हजारों छात्र-नौजवान पटना विधानसभा प्रदर्शन करने पहुंचेंगे. विधानसभा प्रदर्शन के लिए एनएसयूआई, एआईएसएफ, एसएफआई, सोशल जस्टिस आर्मी, डीवाईएफआई, एआईवाईएफ, युवा कांग्रेस, आप यूथ विंग, सीवाईएसएस संगठन द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस कमिटी सदस्य सुशील कुमार, डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, एआईएसएफ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुधीरकुमार, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह यादव, एआईवाईएफ के राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा, सोशल जस्टिस आर्मी के अध्यक्ष गौतम आनंद, एसएफआई अध्यक्ष कांति कुमारी, युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल इस विधानसभा मार्च का नेतृत्व करेंगे। छात्र युवा नेताओं के अलावा विधायकगण भी मौजूद रहेंगे। शिक्षक-कर्मियों समेत सभी रिक्त पदों पर बहाली, शैक्षणिक सत्र नियमित करने, 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने, पेपर लीक पर रोक एवं सख्त कानून बनाने, छात्र संघ चुनाव, सभी को रोजगार या 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, पीएचडी नामांकन में पारदर्शिता एवं नॉन नेट फेलोशिप शुरू करने, सभी छात्राओं एवं एससी-एसटी के छात्रों को पीजी तक निः शुल्क नामांकन, ठेका बहाली पर रोक एवं ठेके पर बहाल कर्मियों को स्थायी करने, युवा आयोग का गठन करने और हर स्तर पर शुल्क वृद्धि पर रोक की मांग विधानसभा घेराव के दौरान मुख्य मांगें होंगी। पटना गांधी मैदान के समीप स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर 12.30 बजे माल्यार्पण कर विधानसभा प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे.
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणाएं करते हुए किसानों, छात्रों और महिलाओं के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया। रविवार को बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को और तेज करने के लिए कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं।हर अनुमंडल और प्रखंड में बनेगा कोल्ड स्टोरेजकिसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर अनुमंडल से लेकर प्रखंड स्तर तक कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि फसल बर्बाद न हो, इसके लिए सरकार आधुनिक कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में तेजी से काम करेगी।छात्रों के लिए सौगातबिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का फैसला किया है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति की राशि भी दोगुनी की जाएगी, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।महिलाओं के लिए नई पहलगरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सुविधा के लिए हर पंचायत में ‘कन्या विवाह मंडप’ बनाए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में ‘पिंक बस सेवा’ शुरू की जाएगी। इस सेवा में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री केवल महिलाएं होंगी।वेंडिंग जोन और बस स्टैंड का होगा पुनर्निर्माणराज्य के सभी प्रमुख शहरों में विशेष वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रमुख बस स्टैंड का पुनर्निर्माण किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।स्वरोजगार पॉलिसी के तहत नई योजनाएंडिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं लाई जाएंगी। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।‘नाटक करने वाली पार्टी है आरजेडी’प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि "आरजेडी मंडल कमीशन का विरोध कर रही थी और आज जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी केवल नाटक करने में माहिर हैं।" उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार राज्य में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
GAYA : बरनवाल वैश्य महासभा द्वारा एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी. वही वैसे समाज के लोगों के द्वारा टीम इंडिया की जीत के लिए नारे भी लगाए गए.इस मौके पर बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू बरनवाल ने कहा कि निश्चित रूप से आज हमलोग होली मिलन समारोह मना रहे हैं और खुशी भी मना रहे हैं लेकिन यह खुशी तब दुगनी हो जाएगी, जब टीम इंडिया विजयी होगी. इसके लिए हमलोग भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं. भारत देश सोने की चिड़िया है और हमेशा संघर्ष में आगे रहा है.टीम इंडिया के खिलाड़ी जीते, ऐसी हमलोगों की कामना है. टीम इंडिया अगर जीतती है, तो हमारी यह खुशी दुगनी हो जाएगी और पूरा देश खुशी के जश्न में डूब जाएगा.
NEW DELHI : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात सीने में दर्द और बेचैनी के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जगदीप धनखड़ को सुबह करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के तुरंत बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और एम्स पहुंचे।
PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने TRE-3 (तीसरे चरण) के तहत 51,389 नए शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 जिलों के 10,000 शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जबकि शेष शिक्षकों को अन्य 30 जिलों के जिला मुख्यालयों में नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन : शिक्षा के विकास पर जोरमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बिहार में शिक्षा के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि "2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। शाम होते ही लोग बाहर निकलने से डरते थे लेकिन आज माहौल पूरी तरह बदल चुका है। हमने शिक्षा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम किया है। आज लड़का-लड़की सब बराबर हैं।"सीएम ने कहा कि 2023 में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई थी और अब तक तीन चरणों में कुल 2,68,548 शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा, 42,000 हेडमास्टर भी BPSC परीक्षा पास कर चुके हैं, जिन्हें अगले महीने नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।बिहार में सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5.65 लाखमुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 में शिक्षकों की स्थिति बेहद खराब थी लेकिन उनकी सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी। अब तक 2,53,961 नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा चुका है। 86,039 नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। सभी मिलाकर बिहार में अब सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5,65,746 हो गई है।डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम को दी बधाईकार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी राज्य में शिक्षा सुधारों को लेकर सीएम नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को खटारा से समृद्ध बिहार बनाने का काम किया है। 2005 में जब वे सत्ता में आए तो 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया। अब तक 6 लाख शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र सौंपे जा चुके हैं।"बिहार सरकार का शिक्षा सुधार एजेंडाबिहार सरकार का लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। नई नियुक्तियों के बाद शिक्षा प्रणाली में सुधार की उम्मीद है, जिससे राज्य के छात्रों को लाभ मिलेगा।