झारखंड में ठंड का प्रकोप : कोहरे के कारण रांची में विजिबिलिटी हुई कम, रेल और हवाई यातायात पर असर

Edited By:  |
Visibility reduced in Ranchi due to fog, rail and air traffic affected Visibility reduced in Ranchi due to fog, rail and air traffic affected

रांची:- राजधानी रांची में गुरुवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरा का असर देखने को मिला। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 300-400 मीटर के करीब था, जो बाद में बढ़कर 1000 मीटर के करीब हो गया। वहीं घने कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है।



विशेषज्ञों के अनुसार रांची में विमानों की सेफ लैंडिंग के लिए कम से कम1300मीटर की विजिबिलिटी चाहिए. यही वजह है कि आज सुबह में रांची पहुंचने वाली कई सेवा विमानों को या तो डाइवर्ट करना पड़ा है या विलंब किया गया है।बुधवार को जिस उड़ान को रांची की जगह दूसरी जगह डाइवर्ट करना पड़ा है।वहींरांची से दिल्ली,रांची से मुंबई,रांची से बेंगलुरु,रांची से देवघर इंडिगो घने कोहरे की वजह रद्द कर दिया गया है। बेंगलुरु से जैन मंदिर में दर्शन करने के लिए आए120तीर्थ यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

फिलहाल सभी यात्री एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा सूचना देने का इंतजार कर रहे हैं। देश के उत्तर-उत्तर पूर्व एवं अन्य भागों में भयंकर शीतलहर, कोहरे की वजह से रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। रांची या राज्य के अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनें काफी लेट है और यात्री परेशान हैं। खराब मौसम के बावजूद प्रशासन या सरकार द्वारा स्कूल बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिए जाने की वजह से बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं।


रांची से संतोष कुमार की रिपोर्ट