JHARKHAND POLITICS : रांची में महिला कांग्रेस ने असम के सीएम का किया पुतला दहन, महिलाओं पर बयान को लेकर किया प्रदर्शन
रांची : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर झारखंड कांग्रेस के महिलाओं ने आपत्तिजनक बताते हुए रांची के पुराने विधानसभा चौक के समीप असम के सीएम का पुतला जलाया. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी से हिमंता बिस्वा सरमा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की.
इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अशोभनीय और ग़ैर-जिम्मेदारना बयान की कड़ी निंदा करती है. यह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा यह कहा जाए कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को नौकरी पाने के लिए “अपनी लाज गंवानी पड़ती थी.” यह बयान न केवल लाखों मेहनती महिला अभ्यर्थियों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है. बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को भी कलंकित करता है.
रांची से राहुल की रिपोर्ट--