श्रावणी मेला 2026 पर वीडियो बनाएं : जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन विभाग ने इंफ्लुएंसर्स के लिए शुरू की प्रतियोगिता
पटना : बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए विशेष वीडियो प्रतियोगिता शुरू की है. ‘श्रावणी मेला 2026 : एक इंफ्लुएंसर की नजर’ नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मेले, कांवरिया पथ, धार्मिक स्थलों, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को रचनात्मक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा.
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे. दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दो लाख और तीसरे स्थान पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. दो प्रतिभागियों को50-50हजार रुपये और पांच प्रतिभागियों को25-25हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे.
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का भारतीय नागरिक होना और उम्र18वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल कम से कम25हजार फॉलोअर्स होना भी जरूरी है.
प्रतियोगिता के लिए वीडियो की अवधि30सेकंड से कम और दो मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए. वीडियोHDक्वालिटी का औरGeotaggedहोना जरूरी है. प्रतिभागियों को वीडियो का मूल फुटेज सुरक्षित रखना होगा.
प्रतियोगिता मेंAIसे तैयार याAIकी मदद से बनाए गए वीडियो पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. वीडियो में कॉपीराइट उल्लंघन,आपत्तिजनक सामग्री या किसी अन्य संस्था का लोगो अथवा वॉटरमार्क भी नहीं होना चाहिए.
विजेता का चयन वीडियो कीReach, LikesऔरSharesके आधार पर किया जाएगा. चयनित वीडियो45दिनों तक सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के आधार पर जांचे जाएंगे.
श्रावणी मेला इस वर्ष30जुलाई से28अगस्त तक आयोजित हो रहा है. पर्यटन विभाग का उद्देश्य इंफ्लुएंसर्स के जरिए बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाना है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





