Hindi News / पटना यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में छात्रों का हंगामा, डिग्री मंच से देने की...

BIG NEWS : पटना यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में छात्रों का हंगामा, डिग्री मंच से देने की मांग पर राज्यपाल बिना भाषण लौटे

Edited By:  |
big news big news

Patna : पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब छात्रों ने मंच पर बुलाकर डिग्री देने की मांग शुरू कर दी. छात्रों के विरोध और हंगामे के बीच राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन अपना संबोधन किए बिना ही कार्यक्रम से लौट गए. समारोह का आयोजन पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में किया गया था.

समारोह के दौरान मंच पर केवल गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और पीएचडी डिग्री धारकों को ही डिग्री प्रदान की गई. अन्य छात्र भी मंच पर बुलाकर डिग्री दिए जाने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया, जिसके बाद कार्यक्रम प्रभावित हुआ.

पटना यूनिवर्सिटी के पीजी सत्र2023-25के कुल38टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. इनमें28छात्राएं और10छात्र शामिल हैं. इसके अलावा155पीएचडी डिग्री धारकों सहित कुल1305विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं.

समारोह में राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने दीक्षांत भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया.

समारोह में विभिन्न विषयों के टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, अरबी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, गणित, बायोटेक्नोलॉजी, एमसीए, एमकॉम, एमबीए और एलएलएम समेत कई विषयों के विद्यार्थी शामिल रहे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-