Hindi News / बोले- रोजगार बढ़ेगा तो रुकेगा पलायन, जल्द अमीर बनने की चाह से अपराध...

गुमशुदगी-पलायन पर CM सख्त : बोले- रोजगार बढ़ेगा तो रुकेगा पलायन, जल्द अमीर बनने की चाह से अपराध की ओर न जाएं

Edited By:  |
gumshudgi-palaya per cm sakhta gumshudgi-palaya per cm sakhta

Patna : पटना के बापू सभागार में शनिवार को गुमशुदा बच्चों एवं मानव तस्करी पर पूर्वी जोन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. गृह विभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन में बिहार के साथ झारखंड,पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. गुमशुदगी के मामलों में पुलिस को तत्काल सक्रिय होकर कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने बताया कि'सहयोग शिविर'के माध्यम से मामलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है. अब तक करीब1200से अधिक लापता बच्चों की बरामदगी की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि'नया सवेरा3.0'अभियान के तहत लापता बच्चों की बरामदगी के साथ उनके पुनर्वास,कौशल विकास और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है. मानव तस्करी की रोकथाम के लिए रोजगार और कौशल विकास को महत्वपूर्ण बताया गया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चों और बड़ों की गुमशुदगी का संबंध पलायन से भी है. बिहार से पलायन रोकने के लिए उद्योग और निवेश को बढ़ावा देना जरूरी है. सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द अमीर बनने की चाह में कुछ लोग शराब और अपराध के रास्ते पर चले जाते हैं,जिससे उनका जीवन और खराब हो जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं होना चाहिए,बल्कि लोगों को न्याय दिलाने के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर भी होना चाहिए.

संजय कुमार की रिपोर्ट—