BIG BREAKING : अररिया में निगरानी टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार घूस लेते पकड़ा
Edited By:
|
Updated :08 Aug, 2026, 03:28 PM(IST)
अररिया:बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को50हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.17लाख रुपए की मशीन देने के एवज में रुपये मांगी गई थी.
बताया जा रहा है कि अररिया के वनगामा निवासी मो.कमरे आलम ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि 17 लाख रुपये की मशीन देने के बदले महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल रिश्वत की मांग की है. इसके बाद निगरानी टीम नेअररिया शहर के निवास स्थान से उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को50हजार रूपये के साथ पकड़ा है. निगरानी डीएसपी सतीश चंद्र माधव ने इस बात की जानकारी दी.
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट-





