नवादा में ताबड़तोड़ फायरिंग : गोलीबारी से थर्राया पूरा इलाका, दहशत में लोग
NAWADA :नवादा में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया।
नवादा में ताबड़तोड़ फायरिंग
ये पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव की है, जहां अपराधियों ने गोनावा गांव के निवासी रामकरन कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत का महौल कायम कर दिया है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

गोलीबारी से थर्राया पूरा इलाका
वहीं, पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित रामकरण कुमार ने पड़ोस के मनोज सिंह पर घर पर चढ़कर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित रामकरण ने थाने में दिए गए आवेदन में लिखा है कि मनोज सिंह एक कुख्यात अपराधी है। ट्रेन लूटकांड, डकैती कांड, सिविल कोर्ट नवादा कांड जैसे अन्य कांड का मुख्य आरोपित बताया है। वहीं, इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा के साथ-साथ न्याय की गुहार लगा रहे हैं।





