सीवान में डबल मर्डर से सनसनी : अपराधियों ने 2 लोगों की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सीवान:बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां अपराधियों ने 2 व्यक्तियों की गला रेत कर हत्या कर दी है. यह घटना जी.बी. नगर थानाक्षेत्र के सिसवा चंवर की है.घटना से इलाके में सनसनी है.
बताया जा रहा है कि सीवान में अपराधियों ने 2 लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी है. दोनों व्यक्तियों का शव सिसवा चंवर के पूल के नीचे से दो बोरों में भरा हुआ बरामद किया गया है. घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है. घटना जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर की है. घटना से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने दो बोरों में भरा दो लोगों का शव पुल के नीचे पानी में देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है. शव की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.





