Modi Cabinet : पीएम मोदी ने संभावित मंत्रियों की लगायी क्लास, इन नये चेहरों पर लगाया दांव, यहां संभावित मंत्रियों की देखिए पूरी लिस्ट


Modi Cabinet : नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शपथग्रहण से पहले नरेन्द्र मोदी ने संभावित मंत्रियों की क्लास पीएम आवास पर लगायी है। इनमें बिहार के ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत झारखण्ड की अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
नड्डा और शिवराज सिंह चौहान को मिलेगा मौका
फिलहाल नेताओं के पास राष्ट्रपति भवन से फोन कॉल पहुंच चुके हैं और सभी को शाम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा को अहम मंत्रालय मिल सकता है। इसके साथ ही इस बार अनुराग ठाकुर का पत्ता कट सकता है। अब तक राजनाथ सिंह से लेकर जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल के पास भी फोन पहुंच चुका है।
ये नेता बनेंगे मंत्री!
गुजरात
1.अमित शाह
2.एस जयशंकर
3.मनसुख मंडाविया
4.सीआर पाटिल
5.नीमू बेन बंभनिया
हिमाचल
1.जे पी नड्डा
ओडिशा
1.अश्विनी वैष्णव
2.धर्मेंद्र प्रधान
3.जुअल ओरम
कर्नाटक
1.निर्मला सीतारमण
2.एचडीके
3.प्रहलाद जोशी
4.शोभा करंदलाजे
5.वी सोमन्ना
महाराष्ट्र
1.पीयूष गोयल
2.नितिन गडकरी
3.प्रताप राव जाधव
4.रक्षा खडसे
5.राम दास अठावले
6.मुरलीधर मोहोल
गोवा
1.श्रीपद नाइक
जम्मू-कश्मीर
1.जितेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश
1.शिवराज सिंह चौहान
2.ज्योतिरादित्य सिंधिया
3.सावित्री ठाकुर
4.वीरेंद्र कुमार
उत्तर प्रदेश
1.हरदीप सिंह पुरी
2.राजनाथ सिंह
3.जयंत चौधरी
4.जितिन प्रसाद
5.पंकज चौधरी
6.बी एल वर्मा
7.अनुप्रिया पटेल
8.कमलेश पासवान
9.एसपी सिंह बघेल
बिहार
1.चिराग पासवान
2.गिरिराज सिंह
3.जीतन राम मांझी
4.रामनाथ ठाकुर
5.ललन सिंह
6.निर्यानंद राय
7.राज भूषण
8.सतीश दुबे
अरुणाचल
1.किरन रिजिजू
राजस्थान
1.गजेंद्र सिंह शेखावत
2.अर्जुन राम मेघवाल
3.भूपेंद्र यादव
4.भागीरथ चौधरी
हरियाणा
1.एमएल खट्टर
2.राव इंद्रजीत सिंह
3.कृष्ण पाल गुर्जर
केरल
1.सुरेश गोपी
2.जॉर्ज कुरियन
तेलंगाना
1.जी किशन रेड्डी
2.बंदी संजय
तमिलनाडु
1.एल मुरुगन
झारखंड
1.संजय सेठ
2.अन्नपूर्णा देवी
छत्तीसगढ़
1.तोखन साहू
आंध्र प्रदेश
1.डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी
2.राम मोहन नायडू किंजरापु
3.श्रीनिवास वर्मा
पश्चिम बंगाल
1.शांतनु ठाकुर
2.सुकांत मजूमदार
पंजाब
1.रवनीत सिंह बिट्टू
असम
1.सर्बानंद सोनोवाल
2.पबित्रा मार्गेह्रिता
उत्तराखंड
1.अजय टम्टा
दिल्ली
1.हर्ष मल्होत्रा
विदित है कि नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण से पहले 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की। मोदी ने इन्हें फोन कर चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। बैठक में 4 पूर्व CM राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी शामिल हुए। मोदी के साथ ये आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
इनके अलावा 2019 में मंत्री रहे नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल को फिर से मंत्री पद मिल सकता है। TDP सांसद राम मोहन नायडू भी मंत्री बनेंगे। 36 साल के राम मोहन भारत के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री होंगे। LJP(R) से चिराग पासवान, JDU से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह, HAM के जीतनराम मांझी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। हरियाणा से मनोहर लाल के अलावा राव इंद्रजीत को भी फोन आया है। यूपी के पीलीभीत सीट से सांसद जितिन प्रसाद को भी मंत्री पद मिल सकता है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में यूपी-राजस्थान और गुजरात की हिस्सेदारी घटेगी।
वहीं, महाराष्ट्र में NCP (अजित पवार गुट) के किसी नेता के पास मंत्री पद को लेकर अभी तक फोन नहीं आया है। पहले राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को मंत्री बनाने की चर्चा थी। इसे लेकर NCP नेताओं के नाराजगी है।