लोकतंत्र का अर्थ है जनता का राज : गरीबों की आकांक्षाओं का राज. जनता के मत, जनता के वोट का राज!

Edited By:  |
Lalu ne ki man ki baat Lalu ne ki man ki baat

Patna-आरजेडी कार्यालय में छह टन के संगमरमर का लालटेन लगाए जाने के बाद लालू यादव ने सोसल मीडिया के जरिए अपने मन की बात लिखी..आखिर क्या लिखा लालू ने..

जब हमें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला तो सबसे बड़ा हमने जो काम किया वह था सामाजिक न्याय। जब हमारा शासन था तब बिहार में गरीबों का राज था! गरीबों के लिए सुनवाई थी! लंबे समय से रोटी एक तरफ़ से जल रही थी तो हमने उस रोटी को पलट दिया! बस यही हमारा अपराध और घोटाला था और इसी की हमें सज़ा मिली!

जिन लोगों को पुरानी सामाजिक व्यवस्था से लाभ था, उन्हें इसी बात की तकलीफ हुई! हमने गरीबों का हमेशा साथ दिया, उनके मुद्दों को हमेशा उठाया है! राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह हरिकेन लैंप (Hurricane Lamp) है! मतलब वह लालटेन जो तूफ़ान में भी साथ देता है, कठिन समय में रास्ता दिखाता है!

आज प्रदेश कार्यालय में लालटेन ज्योति का अनावरण हुआ! यह बिहार में 90 के दशक में हुए सामाजिक न्याय का प्रतीक है! आने वाली पीढ़ियों को यह लालटेन सामाजिक न्याय की अवधारणा के प्रति जागृत किए रखेगा!


Copy