
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Live
MUZAFFARPUR:-मुजफ्फरपुर में आपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के अहियापुर इलाके से सामने आई है। जहां शादी का भोज खाकर लौट रहे एक ग्रामीण डॉक्टर को गोलियों से छल्ली कर दी गई है। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सुचना मिलने के बाद अहियापुर थाने पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनील कुमार उर्फ श्याम के रूप में हुई है। जो रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मोथहां फकीराना गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है। पेशे से वह एक चिकित्सक है। धर्मपुर स्थित अपने क्लिनिक से वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उस दौरान झपहा में बाईक सवार अपराधी ने 4 गोली दाग दी। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है,यहां एक निर्माणाधीन घर में बम विस्फोट हुआ है और छह जिंदा बम बरामद किया गया है.बम की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया और आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी स्थित मो जावेद के घर से पुलिस saar जिंदा बम बरामद किया है। बताया जाता कि बीती रात एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने पर लोंगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त अर्धनिर्मित घर से छह जिंदा बम बरामद किया। पुलिस ने सभी जिंदा का डिफ्यूज कर दिया है। जानकार बताते है कि इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर इतनी बड़ी संख्या में बम को रखा गया था। अब पुलिस इस बात की तहकीकात करने में लगी है आखिर रात को किसने दो बम का विस्फोट किया है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि बीती रात सूचना मिली कि एक अर्धनिर्मित मकान से विस्फोट होने की आवाज आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया तो घटनास्थल से दो फूटा हुआ बम का बिखड़ा हुआ टुकड़ा बरामद हुआ जबकि सात जिंदा बम को भी बरामद किया गया है। बरामद किए गए बम डिफ्यूज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर अर्धनिर्मित मकान का मालिक मो जावेद का इसमे क्या संलिप्तता है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में अगर मो जावेद की संलिप्तता गई तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएग।
PATNA:-बिहार के सीएम नीतीश कुमार का आज जन्म दिन है,वे 73 साल के हो चुकें हैं.पीएम मोदी ने उनके जन्म दिन पर बधाई दी है.सीएम नीतीश के जन्म दिन पर सत्ताधारी के साथ ही विपक्षी दलों के नेता भी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.जेडीयू के नेताओं ने पोस्टर लगाकर उनको बिहार का राजा राम बताया है तो विधानसभा और विधानपरिषद में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ ही मंत्री एवं विधायकों ने बधाई और शुभकामऩाएं दी है.राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर,विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव,विधान परिषद सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर के साथ ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने विधानसभा में बधाई के साथ ही सलाह भी दी है.विधायक भाई वीरेन्द्र ने सीएम नीतीश को कहा कि जन्म दिन की आपको बधाई,पर आप गलत संगत में हैं आप वहां से बाहर निकलें,तो स्पीकर नंद किशोर यादव ने चुटकी लेते हुए कहा सीएम नीतीश कुमार ने गलत लोगों को संगत छोड़ दिए हैं और सही जगह हैं.
ढाका- बड़ी खबर पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका से हैं जहां छह मंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी है.इस हादसे में 43 की मौत हो चुकी है और 22 जख्मी हैं जो अस्पताल में जीवन और मौत से जुझ रहे हैं.वहीं कई लोगों को की फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला है.मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की राजधानी में एक छह मंजिला शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं.सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला,वहीं शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है.पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री समंता लाल सेन ने कहा कि ढाका के डाउनटाउन इलाके में देर रात आग लगी. दमकलकर्मियों ने जिंदा बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना में 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोगों का इलाज चल रहा है.
PATNA:- बिहार की नीतीश सरकार ने आज डायल 112 के लिए एक हजार से ज्यादा वाहन पुलिस विभाग की दी है,वहीं गृह और सहकारिता विभाग के 700 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है.दो अलग-अलग कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा समेत कई गणमान्य शामिल हुए.बताते चलें कि सरकार की ई०आर०एस०एस० (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) परियोजना (डायल-112) के तहत 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी के तहत आपात नम्बर सेवा 112 के प्रथम चरण का विस्तारीकरण एवं द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु आज लोकार्पित हुए 1,433 पुलिस वाहनों में 883 चार पहिया वाहन एवं 550 दो पहिया वाहन शामिल है। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता और अधिक बढ़ेगी।इससे विधि व्यवस्था के संधारण में काफी सहूलियत मिलेगी। 1 अणे मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वितंतु एवं तकनीकी सेवा निर्मल कुमार आजाद ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।इन वाहनों के डायल-112 में शामिल होने के बाद अब कुल 1,833 पुलिस वाहनों के साथ-साथ 1,586 एम्बुलेंस सेवा एवं 805 अग्निशमन सेवा के वाहन एकीकृत रूप से जन कल्याणकारी, आपाताकालीन सेवा डायल-112 के तहत 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। आज लोकार्पित हुए 1,433 पुलिस वाहनों में 5-जी टेक्नोलॉजी एवं अत्याधुनिक जी०पी०एस० डिवाइस भी लगाये गये हैं, जिसके माध्यम से वाहनों का लोकेशन पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर से ट्रैक करने के अलावा समन्वय भी स्थापित किया जा सकेगा। पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर के नेटवर्क स्पीड को 50 एम०बी०पी०एस० से बढ़ाकर 300 एम०बी०पी०एस० किया गया है। डाटा सर्वर को भी उत्क्रमित किया जा रहा है। डायल-112 की सुविधा प्राप्त करने हेतु पीड़ित व्यक्ति ई-मेल, 112 ऐप, पैनिक बटन एवं एस०एम०एस० के माध्यम से आपातकालीन सेवा प्राप्त कर सकता है। डायल-112 आपातकालीन सेवा पुलिस सहायता, अगलगी की घटना, चिकित्सा सहायता, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मदद पहुंचाने में काफी कारगर साबित हो रही है।वहीं एक दूसरे समारोह में नीतीश कुमार गृह विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अंतर्गत नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक, सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गृह विभाग अंतर्गत 523 नवनियुक्त सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं 20 पुलिस उपाधीक्षक तथा सहकारिता विभाग अंतर्गत 231 नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 14 नवनियुक्त अधिकारियों- खालिद हयात, शिवानी श्रेष्ठा, सांवली सांकृत्यायन, मनाली तिवारी, नंदिनी कुमारी, निशांत कुमार, ऋषभ आनंद,पूजा शर्मा,इशानी सिन्हा, निशु कुमार, राजन कुमार, खुशबू, अंशु आनंद एवं दीपक कुमार पासवान को नियुक्त पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
BREAKING NEWS :-बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है,जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े तांडव मचाया है और हथियार के बल पर एक लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।पुरा मामला हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिला रामपुर पंचायत के ठिकहा गांव में SBI मिनी ब्रांच का है। उसके संचालक विकास कुमार ने जब सीएसपी खोला, उसी दौरान तीन अपराधी एक बाईक पर सवार होकर पहुंचे और अंदर प्रवेश कर गये,जिसके बाद हथियार तान दी और एक लाख कैश और लैपटॉप लेकर भाग निकले, वहीं घटना की सुचना मिलने पर हथौड़ी थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Patna:- 03 मार्च को आयोजित होने वाले ‘‘जन विश्वास महारैली’’ को लेकर आरजेडी एवं उनके सहयोगी संगठन तैयारी में लगे हैं, ताकि गांधी मैदान में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके.इसको लेकर एक तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूरे बिहार में यात्रा करके लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं.वहीं आरजेडी समेत महागठबंधन के नेता राजधानी पटना में भी विशेष तैयारी में लगे हुए हैं.इस तैयारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की अद्यतन स्थिति और उसकी समीक्षा करते हुए कई दिशा-निर्देश दिए.इस बैठक की जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जन विश्वास महारैली के लिए जो समितियां बनाई गई है उसमें गांधी मैदान व्यवस्था समिति, मंच व्यवस्था समिति, मीडिया समिति, आवास समिति, भोजन समिति, प्रचार-प्रसार समिति, सूचना प्रेषण समिति, जल एवं प्रसाधन समिति, झंडा-बैनर समिति के द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं।एजाज अहमद ने कहा कि राज्यभर से आने वाले लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गई है जो स्थान निर्धारित किये गये हैं उसमें अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग इंतजाम के गए हैं.ये स्थान इस प्रकार हैं..1. भेटनरी कॉलेज मैदान शिविर में पूर्वी चम्पारण, शिवहर, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय एवं शेखपुरा, पटना (मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर एवं पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र को छोड़कर शेष भाग), नालंदा, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा।2 दीघा के जर्नादन घाट शिविर में पश्चिमी चमपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णियां, मधेपुरा, सहरसा3. गर्दनीबाग मंत्री आवास परिसर के सामने स्थित शिविर में गया, जमुई, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, खगडि़या, भागलपुर, बांका, मुंगेर, पटना (सिर्फ मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर एवं पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के नागरिक), बक्सर, जहानाबाद।4. एमएलसी कॉलोनी आर ब्लॉक बड़े पंडाल में ठहराने की व्यवस्था5. कॉलेज ऑफ कॉमर्स राजेन्द्र नगर के पीछे इस्लामपुर विधान सभा के लोग6. बिस्कोमान भवन में नवादा के गोविंदपुर विधान सभा क्षेत्र के नागरिक7. वीरचंद पटेल पथ, पटना स्थित विधायक फ्लैट में8. सभी पूर्व मंत्री के निवास और अन्य वरिष्ठ नेता के निवास पर ठहरने की व्यवस्था9. राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महिलाओं के लिए ठहरने की व्यवस्था10.जन विश्वास महारैली में पूरे राज्यभर से आने वाले लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर विधायक अपने-अपने फ्लैटो पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।वहीं इस जन -विश्वास महारैली के प्रचार -प्रसार के लिए पटना महानगर युवा राजद के अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में प्रचार रथ रवाना किया गया है.इसे राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद , पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम की उपस्थिति में आज हरी झंडी दिखाकर पटना महानगर के विभिन्न मुहल्लों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि गांधी मैदान की रैली इतिहास रचने का काम करेगी। वहीं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पटना के शहरी क्षेत्र में प्रचार- प्रसार करके लोगों से 03 मार्च 2024 को होने वाले ऐतिहासिक जन -विश्वास महारैली को सफल बनाने तथा 17 महीने बनाम 17 साल के कार्यों तथा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा युवा - किसान विरोधी नीतियों के संबंध में हर घरों तक बातों को पहुंचाने का काम रथ के माध्यम से किया जा रहा है।इसके साथ ही युवाओं के मुद्दे पर लोगों को गोलबंद करके एक संदेश दिया जा रहा है.
DARBHANGA:-बड़ी खबर दरभंगा से है जहां जन्मदिन की पार्टी मौत की पार्टी बन गई.हर्ष फायरिंग में मौके पर मौजूद कैमरामैन की मौत हो गयी है.सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.यह सनसनीखेज वारदात जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की है.यहां राकेश सहनी के पुत्री के जन्मदिन पर पार्टी चल रहा था,यहां डीजे के साथ बार बालाओं के डांस की व्यवस्था की गयी थी.डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में वीडियोग्राफर सुशील सहनी को गोली लग गयी और उसकी मौत हो गई,जिसके बाद मौके पर हड़कंप मचा गया.मौके से सभी फरार हो गए. घटना के बाद आरोपी परिवार घर मे ताला मारकर फरार हो गया है।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.घर के अंदर खोखा बरामद हुआ साथ है।पुलिस ने मौके से शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।घटना के संबंध में मृतक सुशील सहनी की मां वीणा देवी ने बताया कि राकेश की बेटी के जन्मदिन का पार्टी चल रहा था,जिसमे सुशील को वीडियोग्राफी करने के लिए बुलाया गया था। जिसमे उसके बेटे को गोली मार दिया गया।वहीं स्थानीय पंचायत के सरपंच की माने तो सभी शराब कारोबारी है और जन्मदिन मनाने को लेकर यहां इकठ्ठा हुए थे जहां बार बालाओं को बुलाया गया था जहां नाच के बिच फायरिंग भी हो रहा था इसी क्रम में फायरिंग के चपेट में सुशील सहनी आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
SAMASTIPUR:-बड़ी खबर समस्तीपुर से है,यहां बेखौफ बदमाशों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। ज्वेलरी दुकान से लगभग डेढ़ करोड़ की लूट आभूषण को लूट लिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड की है। देर शाम आठ से दस की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने रिलायंस ज्वैलर्स से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वेलर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने दुकान के कर्मियों के साथ मारपीट भी की है।इससे पूर्व में हीरा ज्वेलर्स में एक करोड़ की लूट हो चुकी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले कि जांच में जुट गए है। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि दुकान बंद करने के लिए जब दुकान का शटर गिराया जा रहा था। इसी दौरान 8 से 10 की संख्या में बदमाश दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने कर्मियों के साथ मारपीट भी की है। पुलिस का बताना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी में अपराधी की करतूत कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Nawada:-बड़ी खबर नवादा से है,यहां मूक बधिर को अकेला पाकर पड़ोसी ने रेप किया है.शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.यह सनसनीखेज वारदात जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के खिजुआ गांव की है,जहां एक मूकबधिर युवती से पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़िता ने इशारों में अपनी साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजन को दी जब परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और रजौली पुलिस से लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.बताया जाता है कि बीते एक सप्ताह पूर्व 22 फरवरी को एक मूकबधिर युवती से पड़ोस के ही दुष्कर्म किया है.पीड़िता के परिजनों ने बताया की उनकी बेटी शाम को घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी ने घर के बगल स्थित बगीचे में ले जाकर घिनौनी कुकृत्य को अंजाम दिया है ।उन्होंने पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहर लगाई है,पर अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है.
PATNA:-सरकारी स्कूल के शिक्षकों के टाइम-टेबल को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है.जिसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधीर ने सीएम नीतीश के साथ समीक्षा करने की बात कही है.वहीं विपक्ष ने सीएम के आदेश को भी अधिकारियों द्वारा नहीं मानें जाने का आरोप लगाया है.बताते चलें कि राज्य के सरकारी स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव का मामला काफी दिनों से चल रहा है.पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में बयान दिया था कि 9 बजे के बजाय 10 बजे से बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी,उसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल में पढ़ाई का समय सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक करने का आदेश जारी कर दिया,पर शिक्षकों के स्कूल आने-जाने(सुबहर 9 से संध्या 5 बजे) के समय में बदलाव नहीं किया,जिसका मुद्दा विधानसभा एवं विधान परिषद में विपक्षी के साथ ही सत्ताधारी दलों के विधायकों एवं विधान पार्षदों ने उठाया था जिसके बाद सीएम नीतीश और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि स्कूल में 10 बजे से 4 बजे तक क्लास चलेगी और शिक्षक 15 मिनट पहले आयेंगे,पर शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक इस संबंध में किसी तरह का आदेश जारी नहीं किया गया है,जिसको लेकर विपक्षी सदस्य आये दिन सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक सीएम के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं.ये मुद्दा आज भी विधानसभा में उठा जिसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर समय में बदलाव नहीं हुआ है तो वे सीएम के साथ समीक्षा बैठक में इसकी चर्चा करेंगे और हर हाल में ही इसे लागू कराया जायेगा.
patna:-बड़ी खबर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से हैं जहां 100 से ज्यादा अधिकारियों को शोकॉज नोटिस भेजा गया है और संतुष्टिलायक जवाब नहीं रहने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है.ये जानकारी खुद बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने विधानसभा में दी है.दरअसल सत्ताधारी जेडीयू के विधायक शालिनी मिश्रा ने विधानसभा में दाखिल-खारिज को लेकर सवाल पूछा था कि आखिर 7 लाख 70 हजार 284 मामले लंबित क्यों है ? 35 दिनों के अंदर अनापत्ति वाले मामले को निष्पदित करने का प्रावधान है..आपत्ति वाले आवेदन के लिए समय सीमा 75 दिन का है.फिर भी लाखो मामले लंबित हैं.इसके लिए लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई कर रही है.विधायक के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम सहग विभागीय मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि एक करोड़ 22 लाख 79 हजार 566 आवेदन आए हैं.इसमें से 1 करोड़ 15 लाख 9 हजार 308 मामले निष्पदित हुए.46 लाख आवेदन ख़ारिज हुए.वहीं इस मामले में लापरवाही करने वाले करीब 100 पदाधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है.जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी.
SHERGHATI(GAYA)-खबर गया के शेरघाटी इलाके से है जहां परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की दर्नाक मौत हो गयी जबकि उसका पति जीवन और मौत से जुझ रहा है.दरअसल अपने बीए पार्ट 2 की परीक्षार्थी नेहा कुमारी अपने पति के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थी,तभी अनियंत्रित सब्ब्जी लोडेड ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदते हुए भाग निकला, मौके पर ही नेहा कुमारी की मौत हो गई,जबकि पति नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने NH 2 को जाम कर दिया.सूचना के बाद शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो को शांत करवाया और जाम को हटवाया।हादसे के शिकार पति-पत्नी शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं।
PATNA:-बिहार के पुलिस अधिकारी 2 घंटे आमलोगों से मिलने पर दे रहे हैं और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस औसत 18 मिनट में पहुंच जा रही है..ये दावा बिहार के पुलिस महादनिदेशक(DGP)आर.एस भट्टी ने किया है.बिहार पुलिस दिवस के मौके पर पटना स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी आरेसपी भट्टी ने राज्य पुलिस की वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए अपने अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाया.डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि बिहार में 13 करोड़ की आबादी पर 2 लाख के करीब फोर्स है और लोगों के सहयोग के साथ बिहार पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन किए हुए है.अपनी पुलिस पर लोगों का विश्वास होना जरूरी है.पुलिस के कार्य को लेकर आम लोगो की शिकायतों की संख्या कम हुई है,क्योंकि गलत करने नवाले पुलिसवालों पर भी कार्रवाई हो रही है.डीजीपी ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए बिहार पुलिस 44 थाने के माध्यम से काम कर रही है.पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों से 2 घंटे जरूर अपने काम के दौरान मिलें .इससे पुलिस और जनता के बीच सम्बन्ध बेहतर हुआ है.सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ज्यादा से ज्यादा लोगो से जुड़े है.अब पुलिस की डायल 112 पुलिस गस्ती दल अब 51 मिनट की जगह 18 मिनट मे लोगो की कॉल पर पहुँचेगे. ये नई समय सीमा तय कर दी गई है.डीजीपी ने आगे कहा कि लगभग 200 नए थाने 1 सप्ताह मे सुरू हो जाएंगे.हर जिला मे ट्रैफिक थाने खुले है. dsp स्तर के पदाधिकारी वहां मौजूद हैं.13 हजार पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है.इसके साथ ही डीजीपी ने थानेदारों को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी घटनाओं मे लोगों को गिरफ्तारी के नाम पर डराये नहीं,बल्कि बातों से मामले को सुलझाने की कोशिश करें.
PATNA:-बिहार के सरकारी स्कूलों को 10 से 4 बजे खोलने का मुद्दा आज एक बार फिर से विधान परिषद में उठा है.विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधान पार्षदों ने कहा कि सीएम नीतीश ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्कूल संचालित करने की घोषणा की थी,पर शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक इसका लिखित आदेश जारी नहीं किया हा जो कि सीएम के निर्देश का खुला उल्लंघन है.विधान परिषद में सीपीआई सदस्य संजय सिंह ने पहले ये मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणा के बावजूद अभी भी स्कूल 9 बजे सुबह से 5 बजे तक ही चल रहा है।शिक्षा विभाग ने अभी तक अधिसूचना नही जारी की है.सीपीआई के एमएलसी संजय सिंह के इस सवाल का कांग्रेस के मदन मोहन झा और जेडीयू सदस्य संजीव सिंह भी समर्थन किया और सीएम का निर्देश नहीं मानने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.बताते चलें कि सीएम के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल में पठन-पाठन की टाइमिंग तो 10 बजे से 4 बजे तक दिया है पर स्कूल में शिक्षकों के आन-जाने को लेकर पूर्व के आदेश का ही पालन करने को कहा है,यानी शिक्षकों के 9 बजे स्कूल आना है और संध्य 5 बजे के बाद स्कूल से निकलना है.गौरतलब है कि सीएम के निर्देश के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने स्पष्ट किया था कि सरकारी स्कूलों में क्लास सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगी और शिक्षक क्लास शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचेगें और छुट्टी के 15 मिनट बाद जायेंगे,पर इसको लेकर किसी तरह का आदेश अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है जिसकी मांग शिक्षक संघों के साथ ही विधान परिषद में पार्षदों द्वारा उठाया गया है.
PATNA:- बिहार की शिक्षा विभाग और सरकारी स्कूलों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है..ये आरोप विपक्षी दल के साथ साथ सत्ताधारी जेडेयू और बीजेपी के विधायक लगा रहे हैं.कई विधायकों ने सार्वजनिक रूप से विधानसभा में सवाल पूछते हुए सरकार द्वारा की गयी व्यवस्था तो स्कूल के प्रधानाध्यपक द्वारा लागू नहीं किए जाने का आरोप लगाया और आरोपो का जवाब देने के लिए खड़े हुए शिक्षामंत्री विजय चौधरी को शब्दों का जादूगर बताया. ध्यानाकर्षण सूचना के तहत Jdu विधायक सुनील कुमार ने सवाल उठाया जिसका जवाब जब शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया तो विधायक सुनील कुमार ने उन्हें शब्दों का जादूगर कहा.उन्होंने विधानसभा में सवाल पूछा कि बिहार के राजकीयकृत उच्च विद्यालय मे विकास राशि खर्च का अधिकार प्रबंध समिति को है...लेकिन प्रिंसिपल आदेश आदेश नहीं मान रहे..शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने राज्यपाल के निर्देश के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल को 50 हजार से पांच लाख तक की राशि खर्च करने की अनुमति दें दी.. वो भी बिना प्रबंध समिति के अनुमति के राशि खर्च करने का अधिकार दें दिया.. जिसके कारण लूट की स्थति बन गई. विधायकों ने पूर्व के स्थिति को यथावत बनाए रखने की अपील की.केवल पांच हजार तक की राशि खर्च करने का अधिकार ही प्रिंसिपल को दिया जाए.इस सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 2022 के नियमावली मे ये जिक्र है. ढाई लाख की राशि की खर्च की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख की गई है.राशि के गबन या दुरूपयोग को सरकार बर्दास्त नहीं करेंगी.प्रबंध समिति के अधिकार मे कोई कटौती नहीं की गई.पहले के नियम के मुताबिक प्रिंसिपल 50 हजार से 5 लाख तक की राशि खर्च कर प्रबंध समिति से अप्रूवल लेते थे.अगर राशि पांच लाख से ज्यादा है तो पहले अप्रूवल लेना जरुरी होता है.. अगर बिना अप्रूवल के राशि खर्च होता है तो कार्रवाई होगी...हर स्थिति मे प्रबंध समिति से अप्रूवल जरुरी है.
patna:-बिहार की राजधानी पटना के IGIMS में हुए बवाल का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है.आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने सीएम नीतीश और बीजेपी पर निशाना साधा है.विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि IGIMS में जिस तरह से हथियार लहराए जा रहे हैं,क्या ये मंगलराज है?अभी तो ये शुरुआत है, अगर BJP की पूरी सरकार आ गई तो,बिहार में क्या होगा,भागवन ही जानें. ये लोग घर में घूँसकर मारेंगे.आज डॉक्टर और नर्स असुरक्षित हैं.सदन में मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए.ये सरकार का शासन है,कुशासन है या फिर महाजंगलराज है...ये बीजेपी को बतना चाहिए.बताते चलें कि पटना के आईजीआईएमएस में रात से ही बवाल जारी है.आरा की एक महिला मरीज को लेकर बवाल मचा है.मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर तांडव मचाया है.जिसके विरोध में डॉक्टरों ने अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया,इस वजह से अस्पताल में इलाज ठप हो गया. इसके बाद मरीज के नाराज परिजनों ने आईजीआईएमएस के सामने सड़क जाम कर दिया। आईजीआईएमएस के गेट के ठीक सामने सड़क के दोनों और बैरीकेटिंग लगाकर आने जाने वाली तमाम गाड़ियों को रोक दिया गया.सूचना के बाद आनन फानन में शास्त्री नगर थाने की पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
PATNA:-8 साल से ज्यादा समय से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए खुखशबरी है..अब वे परीक्षा देकर प्रधान शिक्षक बन सकते हैं,जहां उन्हें पठन-पाठन के साथ ही स्कूल को व्यवस्थित तरीके से संचालित करवाने की जिम्मेवारी होगी.इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है.राज्य में कुल 40506 प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति होनी है.इसके लिए शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेजी है.सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति मिलते ही उसे बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC)को भेज दिया जायेगा और फिर बीपीएससी विज्ञापन जारी कर नियुक्ति की प्रकिया शुरू करेगी.बताते चलें कि प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति की नियमावली को नीतीश कैबिनेट की सरकार मुहर लगा चुकी है और शिक्षा विभाग इसकी अधिसूचना भी जारी कर चुकी है.इस नियमावली के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी को प्रधान शिक्षक की तीन परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जायेगा.इस नियमावली में 8 साल के न्यूनतम पाठन-पाठन के साथ ही कई अन्य अहर्ता रखी गयी है. गौरतलब है कि बिहार में शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा नियुक्तियां की जा रही हैं.दो चरणों में दो लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी से हो चुकी है और अब 40 हजार से ज्यादा प्रधान शिक्षकों की भर्ती की प्रकिया शुरू की गयी है,जिसका विज्ञापन जल्द ही बीपीएससी द्वारा जारी किया जायेगा.इसलिए प्रधान शिक्षक बनने का लक्ष्य रखने वाले अनुभवी शिक्षकों को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.
रजौली(नवादा):- बिहार की नवादा और एमपी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है और दो महिला समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार ये आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. पुरानी बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आने वाले ग्राहकों के साथ सेंधमारी करने वाली मध्य प्रदेश की दो महिला चोर एवं एक पुरुष चोर को एसआई सत्येंद्र सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से हिरासत में लिया।मौके से एक स्विफ्ट वाहन संख्या एमपी09जेडएम 4208 को भी जब्त किया गया।पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने कहा कि बीते 22 फरवरी को बैंक में पैसे जमा करने आये एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी के बैग में ब्लेड मारकर पैसों की चोरी की गई थी।जिसका वीडियो फुटेज भी निकाला गया था,किंतु उस समय से ब्लेड मारने वाली महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।इसी बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में भी दोनों महिला को देखा गया।इस दौरान बैंक कर्मियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज से पहचान भी किया गया।उसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।वहीं साथ में रहे एक युवक जो वाहन लेकर फरार होने लगा।जिसे पुलिस कर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ा एवं तीनों लोगों को थाना परिसर ले आई।इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि गिरफ्त में रही दोनों महिलाओं एवं एक युवक को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है