खिलाड़ियों को शुभकामनाएं : बेंगलुरु में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के काजल वाडा, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग आमंत्रित

Edited By:  |
Reported By:
khiladiyon ko shubhkamnaye khiladiyon ko shubhkamnaye

रांची : साईं सेंटर बेंगलुरु में 10 अप्रैल से 27 मई तक आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 3 महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बड़ा को आमंत्रित किया गया है. हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव, VSM जी हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार से सूचना दी. तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिला के हैं.


दीपिका और महिमा टेटे पूर्व में भी जूनियर भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. महिमा टेटे सिमडेगा जिला सदर प्रखंड के बरकीछापर गांव की रहने वाली हैऔर ओलंपियन सह एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सलीमा टेटे की छोटी बहन है. दीपिका सोरेंग और काजल बड़ा सिमडेगा जिला के ही केरसई प्रखंड अंतर्गत करगागुडी की रहने वाली है.

तीनों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में आमंत्रण होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,चंद्र्याणी मजूमदार,महासचिव विजय शंकर सिंह ,संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय,कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा ,सीईओ रजनीस कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है.


Copy