JHARKHAND NEWS : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने JUIDCO के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
Edited By:
|
Updated :11 Apr, 2025, 05:26 PM(IST)
रांची:झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार कोJUIDCOके अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी कार्यों को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के विकास दृष्टिकोण के अनुरूप तय समय पर पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया.