JHARKHAND POLITICS : BJP और AJSU को हेमंत देंगे डबल झटका, नीरू शांति भगत होंगी JMM में शामिल


RANCHI : झारखंड की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, बीजेपी को ताला मरांडी के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने से झटका लगने के एक दिन बाद अब आजसू पार्टी को भी बड़ा नुकसान होने जा रहा है। आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य और लोहरदगा के पूर्व विधायक दिवंगत कमला किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत शनिवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगी। राजनीतिक हलकों में इसे आजसू प्रमुख सुदेश महतो के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
नीरू शांति भगत ने 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट से आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद उन्होंने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लगभग चार महीने बाद अब वे झामुमो में शामिल होकर अपनी राजनीतिक सक्रियता को नया आयाम देने जा रही हैं, इस घटनाक्रम को झामुमो के संगठनात्मक विस्तार और आगामी 2029 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। झामुमो नेतृत्व का मानना है कि नीरू शांति भगत जैसे प्रभावशाली चेहरों की पार्टी में मौजूदगी संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करेगी, साथ ही यह कदम पार्टी के आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन जो रांची के खेलगांव में प्रस्तावित है