

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Live
DARBHANGA : राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशलिज्म, सेकुलरिज्म, संविधान और पुरखों के इतिहास को लेकर हिंदुओं को समझाने की बात कहने पर उठे सियासी तूफान के बीच अब सिद्दीकी सफाई देते नजर आए हैं। मीडिया से बात करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने दावा किया कि उनका मकसद किसी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत करना नहीं था, बल्कि वे यह बताना चाह रहे थे कि सभी धर्मों को इन मूल्यों को समझने की जरूरत है।सिद्दीकी ने अपने बयान को संशोधित करते हुए कहा देश में बाकी धर्म अल्पसंख्यक हैं और हिंदू बहुसंख्यक हैं, इसलिए मैंने हिंदुओं का उदाहरण दिया। हालांकि सफाई देने के क्रम में उन्होंने एक और विवाद को जन्म दे दिया, उन्होंने कहा कि हिंदुओं को उन्मादी बनाया जा रहा है और इसके लिए उन्होंने एक विशेष हिंदू संगठन और राजनीतिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।इस बयान के बाद सियासी गलियारों में यह सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि क्या समाज में सिर्फ हिंदू ही उन्मादी हैं? क्योंकि अपनी सफाई में सिद्दीकी ने यह नहीं कहा कि हर धर्म में कुछ लोग उन्मादी हो सकते हैं बल्कि उन्होंने एक बार फिर केवल हिंदू समुदाय का ज़िक्र किया। सिद्दीकी के इस बयान को लेकर विपक्ष हमलावर है। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि राजद नेता की मंशा साफ है और बार-बार सफाई के बावजूद वे एक ही समुदाय को निशाना बना रहे हैं। वहीं राजद की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
PATNA : जैसे-जैसे बिहार में चुनावी माहौल गरमाने लगा है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ होता जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। शाहनवाज़ हुसैन ने राहुल गांधी की हालिया यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप हो रही है। उनकी सभाओं में वही चेहरे दिख रहे हैं जो राजद के टिकटधारी हैं। उन्होंने कटिहार में राहुल गांधी के मखाना खेतों के दौरे को भी पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए कहा मखाना देखने के लिए खेत में चले जाने से कुछ नहीं होगा, खेत तो पहले ही बर्बाद हो चुके हैं। बिहार की खेती भी अब बंजर होती जा रही है, भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है और आने वाले चुनावों में उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिलेगा। उन्होंने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को अजेय बताया और कहा कि बिहार की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आएगी।शाहनवाज़ ने मखाना को लेकर भी मोदी सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा मखाना को GI टैग और पहचान मोदी जी ने ही दी है। मखाना बोर्ड भी मोदी सरकार की देन है राहुल गांधी के खेत में जाने से किसानों को कोई खुशी नहीं होगी, उन्हें तो बस सुर्खियों में रहना है। तेजस्वी यादव पर भी उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी खुद जमानत पर हैं और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं। पहले खुद को संभालें। देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी ही रहेंगे।राहुल गांधी पर पुराने आरोप दोहराते हुए शाहनवाज़ ने कहा कि चौकीदार चोर है और राफेल जैसे मुद्दों पर उन्होंने जनता को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने हर बार उन्हें वोट से जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मोदी जी अब तक 53 बार बिहार आ चुके हैं, जबकि राहुल गांधी शायद ही कभी यहां आते हों। एमके स्टालिन के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों से उन्हीं दलों को परेशानी होती है, जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
SIWAN : रघुनाथपुर प्रखंड में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, इस अवसर पर राज्य और केंद्र से एनडीए के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। सम्मेलन में हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन को ऐतिहासिक सफलता मिली।कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष खासकर कांग्रेस और राजद पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा रघुनाथपुर जो कभी आतंक के साए में जी रहा था, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शांति और सुकून की राह पर है। अब यहां माता सीता का मंदिर भी बन रहा है, जिसकी लागत ₹892 करोड़ है और इसे राज्य सरकार अपने संसाधनों से बना रही है।नीरज कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी खुद को जननायक कह रहे हैं, लेकिन यह जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान है। वे पूर्णिया में बुलेट से घूम रहे हैं, जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधा। नीरज कुमार ने कहा तेजस्वी यादव जो कभी ड्राइविंग सीट पर बैठा करते थे, अब ड्राइवर बनने लायक भी नहीं बचे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बिना हेलमेट के बुलेट चला रहे हैं यही उनकी लापरवाह राजनीति को दर्शाता है। कार्यक्रम में स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वक्ताओं ने 2025 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
ARA : भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह रविवार को आरा के जेल रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। इस दौरान फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े, हालात ऐसे बन गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग बेकाबू होकर अक्षरा सिंह की गाड़ी पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच अक्षरा सिंह ने शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ किया और फैंस के बीच अपना पॉपुलर गाना भी गाया।हाल ही में जनसुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह के राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में अक्षरा सिंह ने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा मैं प्रशांत किशोर से मिली थी, लेकिन मेरा फिलहाल चुनाव लड़ने या राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। मैं एक कलाकार हूं और चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे अभिनय के लिए ही पहचानें।जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पवन सिंह या खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार में नजर आएंगी, तो अक्षरा ने कहा अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ अपने काम पर है। शहर में अक्षरा सिंह के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलाफैंस ने फूलों की माला पहनाकर और नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद हर किसी के लिए अक्षरा सिंह की मौजूदगी किसी स्टार मोमेंट से कम नहीं रही।
RANCHI : झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ लिमिटेड (JMF) के संस्थागत त्रिस्तरीय सहकारी संरचना के पुनर्गठन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल The Chanakya BNR, रांची में किया गया। इस अहम कार्यशाला में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं डेयरी सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।इस कार्यशाला में झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव श्री अबूबक्कर सिद्दिक पी., उप निदेशक (डेयरी) डॉ. मनोज तिवारी, सहायक निबंधक (सहकारी समितियाँ) श्री सूर्य प्रताप सिंह, NDDB के ग्रुप प्रमुख (सहकारिता सेवाएँ) श्री राजेश गुप्ता, JMF के प्रबंध निदेशक श्री जयदेव बिस्वास, साथ ही चुनिंदा डेयरी सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं अन्य विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे।कार्यशाला में झारखंड राज्य में Regional Milk Union के गठन एवं निष्क्रिय हो चुकी 12 जिला दुग्ध सहकारी संघों को विघटित कर नई संरचना लागू करने संबंधी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। इस क्रम में झारखंड राज्य सहकारी अधिनियम में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव तैयार करने पर भी सहमति बनी, जिससे संस्थागत त्रिस्तरीय सहकारी व्यवस्था को व्यवहारिक रूप से लागू किया जा सके।विभागीय सचिव श्री अबूबक्कर सिद्दिक पी. ने NDDB द्वारा JMF के प्रबंधन में किए गए कार्यों और डेयरी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में JMF ने दूध संकलन एवं विपणन में 20 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की है, जो राज्य के डेयरी विकास में एक बड़ी उपलब्धि है।यह कार्यशाला NDDB और झारखंड सरकार के बीच हुए MoU के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य में संस्थागत त्रिस्तरीय सहकारी प्रणाली की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करना है। विशेषज्ञों ने इसे डेयरी किसानों की आय में वृद्धि और सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। इस कार्यशाला से निकले विचार और कार्य योजनाएँ निकट भविष्य में झारखंड के दुग्ध क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार एवं संगठनात्मक मजबूती की नींव रखेंगी।
PATNA : बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस यात्रा को 'वोटर अधिकार यात्रा' कहा जा रहा है, वह असल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चयन की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चाहते हैं कि उन्हें महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए ताकि वे उसी प्रचार में लग जाएं। संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक तेजस्वी राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बना रहे थे और आज वही यात्रा को नेता बनने की दौड़ बना चुके हैं।सरावगी ने रोहतास की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जिस रेणु देवी को मंच पर लाकर दावा किया कि उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, वह आरोप 24 घंटे के भीतर ही झूठा साबित हो गया। उन्होंने कहा एक भी व्यक्ति का नाम नहीं काटा गया है, राहुल गांधी को इस झूठ के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद का इतिहास बूथ कैप्चरिंग और बैलेट पेपर लूटने का रहा है। उन्होंने कहा कीर्ति आजाद स्वयं मीडिया में स्वीकार चुके हैं कि वे बूथ कैप्चरिंग कर चुनाव जीतते थे, यही वह विरासत है जिससे राहुल गांधी आते हैं।उन्होंने विपक्ष की यात्रा के दौरान हुई घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक जगह एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ गई और दूसरी जगह नबीनगर में पुलिसकर्मी से मारपीट की गई, लेकिन विपक्ष के किसी नेता ने उनके स्वास्थ्य की खबर तक नहीं ली। मंत्री सरावगी ने व्यंग्य करते हुए कहा विपक्ष को लगता है कि उनकी यात्रा में जो भीड़ जुट रही है, वे सभी उनके वोटर हैं जबकि सर्कस में भी लोग जोकर को देखने जाते हैं इसका यह मतलब नहीं कि वे उसे अपना नेता मानते हैं।संजय सरावगी ने कहा कि लालू यादव ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, फिर भी उनके दल संविधान बचाने की बात करते हैं। उन्होंने राजद पर पशुपालन घोटाले और चारा घोटाले का भी ज़िक्र किया। सरावगी ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहा है, जबकि खुद बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटरों के ज़रिए चुनाव जीतने का इतिहास रखते हैं। उन्होंने कहा इनकी आदत रही है जब जीतें तो ठीक, हारें तो ईवीएम पर आरोप लगाएं। अंत में सरावगी ने विपक्ष की यात्रा को पूरी तरह से फर्जी करार देते हुए कहा यह यात्रा वोटर अधिकार की नहीं, बल्कि फर्जी वोटरों को बचाने की यात्रा है। उन्हें मालूम है कि नवंबर के बाद उनकी क्या हालत होने वाली है, इसीलिए पहले से ही बहाने बनाए जा रहे हैं।
RANCHI : झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह स्थिति 25 अगस्त तक बनी रह सकती है। बुधवार सुबह राजधानी रांची समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं मंगलवार को भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा।मौसम विभाग ने 21 और 22 अगस्त के लिए रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जमशेदपुर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बिजली गिरने की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में सर्वाधिक 36.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में भी राज्य के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहेगी। विशेषकर मध्य और दक्षिणी झारखंड में रुक-रुक कर वर्षा का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक झारखंड में कुल 888.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 700.5 मिमी से 27 प्रतिशत अधिक है इस सीजन में अब तक साहिबगंज जिले ने सबसे अधिक वर्षा दर्ज की है।
PATNA : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव एवं साफ-सफाई होगा। यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जायेगा।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लिया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता एवं अन्य उपलब्ध करायी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं ताकि निर्माण बेहतर ढंग से हो। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री केसचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
PATNA : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक की और अभियान की अद्यतन प्रगति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों पर विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।डीएम ने बैठक में स्पष्ट कहा कि अधिकारियों में समन्वय की कमी और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की इच्छाशक्ति का अभाव चिंताजनक है। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों नगर विकास, पुलिस, यातायात, विद्युत, पथ निर्माण आदि के बीच प्रभावी समन्वय और संवाद स्थापित किया जाए।उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड शहरी प्रबंधन इकाई को और अधिक प्रभावी भूमिका निभानी होगी। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई केवल खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सख्ती से की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनः अतिक्रमण की घटनाएं स्वीकार्य नहीं होंगी। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई बार फोर्स समय पर स्थल पर नहीं पहुंचती है, जिससे अभियान प्रभावित होता है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि यदि उनके क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण हुआ तो निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी। अब तक केवल 3 एफआईआर दर्ज होने पर असंतोष जताते हुए डीएम ने कहा कि यह दर्शाता है कि कार्रवाई प्रभावी नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए, सामान जब्त किया जाए और आर्थिक दंड भी लगाया जाए ताकि दोबारा अतिक्रमण की हिम्मत कोई न करे।अभियान के तहत प्रमुख सड़कों जैसे नेहरू पथ, जेपी गंगापथ, हवाई अड्डा रोड, अशोक राजपथ, दीघा-आशियाना रोड, चिरैयाटांड़, रेलवे स्टेशन, पटना सिटी, रूपसपुर नहर, दीघा बाजार सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने यह भी कहा कि अस्थायी अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात), एडीएम (नगर व्यवस्था), नगर दंडाधिकारी, डीएसपी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
MADHUPUR : अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आसनसोल CIB की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गाड़ी संख्या 13137 अप कोलकाता-आज़मगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के दो बाथरूमों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार ये सभी शराब बिहार ले जाई जा रही थी, आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल चार पीठू बैग और तीन प्लास्टिक के थैलों में शराब को छिपाकर स्लीपर कोच के बाथरूम में रखा गया था। पकड़े गए तस्करों और बरामद शराब को आसनसोल CIB की टीम द्वारा मधुपुर पोस्ट लाया गया, जहां जांच के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद किया गयारोयल स्टैग व्हिस्की (750ml) – 01 बोतलहंटर बियर (5000) – 139 बोतलमैजिक मोमेंट वोडका (750ml) – 16 बोतलफ्रूटी (180ml शराब पैक) – 25 पीसउक्त सभी शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹30,100 बताई गई है, मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में जब्ती सूची तैयार की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब को उत्पाद विभाग देवघर को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में CIB आसनसोल के एएसआई सुरजीत राय, प्रधान आरक्षी कामेश्वर प्रसाद, अनिमेष घोष और आरक्षी दिनकर ने प्रमुख भूमिका निभाई। पकड़े गए चारों तस्कर बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा आगे की जांच जारी है और शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
PATNA : हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि बार-बार आदेश देने के बावजूद जवाब नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जस्टिस विवेक चौधरी की एकल पीठ ने सोमवार को शैलेन्द्र कुमार की जमाबंदी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को आखिरी मौका दिया है कि वह ₹1000 की राशि लीगल एड में जमा कर जवाब दायर करे।कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक यह राशि जमा नहीं होती, तब तक जवाब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2025 को होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दीपक कुमार सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक कोर्ट ने तीन बार राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, लेकिन हर बार सरकार ने टालमटोल किया। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि याचिका दायर करने से पहले ही उसकी दो प्रतियां एडवोकेट जनरल कार्यालय में भेज दी गई थीं, ताकि सरकार समय पर जवाब दे सके।इस मामले की शुरुआत दामोदर प्रसाद सिंह द्वारा की गई थी, उन्होंने फुलवारीशरीफ मौजा के अंचलाधिकारी के समक्ष आवेदन देकर अपनी भूमि की जमाबंदी में हुई त्रुटि को सुधारने की मांग की थी। अंचलाधिकारी ने नया जमाबंदी जारी कर रसीद देने का आदेश भी दिया था, लेकिन उस रसीद में भी गलती रह गई। इसके बाद याचिकाकर्ता ने सभी स्तरों पर प्रयास किया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।दामोदर प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी दया देवी और पुत्र शैलेन्द्र प्रसाद सिंह का नाम जमाबंदी में जोड़ा गया, जिन्होंने याचिका को आगे बढ़ाया। दीपक कुमार सिन्हा ने कोर्ट को यह भी अवगत कराया कि राज्य सरकार ने तीन बार आदेश के बावजूद जवाब नहीं दायर किया और अब एक सप्ताह का और समय मांग रही है। इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए अंतिम मौका देने का निर्णय लिया, वह भी आर्थिक दंड की शर्त के साथ।
NAWADA : कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा को लेकर हिसुआ में बुधवार को राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। विश्व शांति चौक पर पोस्टर लगाने और हटाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।घटना के दौरान कांग्रेस नेता और हिसुआ की वर्तमान विधायक नीतू कुमारी और भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा शुरू होने ही वाली थी। इस हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल की तैनाती की गई और जिला प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह को हिरासत में लेकर हिसुआ थाना भेजा।थाने में हिरासत के दौरान अनिल सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस और महागठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा के विरोध में काला झंडा दिखाने की भी बात कही। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी के समर्थकों का मनोबल मजबूत दिखाई दिया और उन्होंने यात्रा को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। फिलहाल हिसुआ में दोनों दलों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में युवाओं, शिक्षा, पर्यटन, और सुरक्षा सहित कई अहम फैसले लिए गए। सीएम नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को गांधी मैदान से जो घोषणा की थी, उसे अब कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने पर सिर्फ ₹100 परीक्षा शुल्क लिया जाएगा, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे लाखों युवाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।बिहार के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नालंदा के राजगढ़ में दो पांच सितारा होटल और वैशाली में 5 सितारा रिसॉर्ट के निर्माण को हरी झंडी दी गई है। ये प्रोजेक्ट्स निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत पूरे किए जाएंगे। कैबिनेट ने बिहार गन्ना उद्योग विकास सेवा नियमावली 2025 को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत सहायक निदेशक सहित अन्य पदों पर सीधी नियुक्ति और पदोन्नति की व्यवस्था की जाएगी।बांका जिले में 46 एकड़ भूमि गृह विभाग को हस्तांतरित की गई है, जहां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) का वाहिनी मुख्यालय स्थापित किया जाएगा। वहीं, मधेपुरा में 2 एकड़ भूमि बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी को 2.2 करोड़ रुपये में दी गई है, जहां ग्रिड सब स्टेशन बनेगा। शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी घोषणा करते हुए सरकार ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार की राशि ₹15,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दी है। स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक उपेंद्रनाथ वर्मा की जयंती अब हर वर्ष गया में उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी।
PATNA : राज्य सरकार की ओर से युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मुहैया कराने के लक्ष्य को हासिल करते हुए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दो प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब तक लगभग 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा जा चुका है और अब नया लक्ष्य एक करोड़ रोजगार देने का रखा गया है।आगामी महीनों में एसएससी तीन बड़ी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें करीब 12,543 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अगस्त में क्षेत्र सहायक के 201 पदों के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इसके अतिरिक्त द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 12,199 पद और प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।एसएससी ने कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) पद के लिए भी परीक्षा प्रक्रिया तेज कर दी है। गया और सीवान जिलों को छोड़कर बाकी 25 जिलों का परिणाम पहले ही जारी हो चुका है, जबकि इन दो जिलों का रिजल्ट भी जल्द प्रकाशित किया जाएगा। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत कार्यालय परिचारी के 238 पदों के लिए 11 मई को और कल्याण व्यवस्थापक/निम्नवर्गीय लिपिक के 56 पदों के लिए 29 जून को लिखित परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।इसके अलावा जल्द ही चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 1,481 पदों और कार्यालय परिचारी के 3,727 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ होने वाली है। आयोग इन परीक्षाओं की तैयारियों के अंतिम चरण में है। एसएससी अध्यक्ष श्री आलोक राज ने बताया कि अब आयोग वर्ष में तीन से पांच परीक्षाएं आयोजित करता है और निर्धारित समय में परिणाम भी जारी करता है, जिससे विभागों में खाली पदों को जल्दी भरा जा सके। राज्य सरकार का उद्देश्य 1 करोड़ युवाओं को सरकारी रोजगार देना है और इस दिशा में भर्ती प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।
RANCHI : झारखंड के रांची जिले में वर्ष 2025-26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में बैठक की गई।बैठक में अपर समाहर्ता रांची रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर रांची अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting रांची कर्नल विकास भोला, जिला नज़ारत उप समाहर्ता रांची डॉ. सुधेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पांडेय समेत भर्ती से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।बैठक में कर्नल विकास भोला ने कहा कि इस भर्ती रैली का मुख्य उद्देश्य रांची जिले के युवाओं को सेना में अधिक से अधिक भर्ती कराना है। उन्होंने युवाओं को अपना भविष्य मजबूत बनाने के लिए सेना में शामिल होने की अपील की। साथ ही कर्नल विकास भोला ने रैली के दौरान उम्मीदवारों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। रैली स्थल पर विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, CGI शीट बैरिकेडिंग, 1.6 किलोमीटर रन एरिया, और निर्धारित विश्राम क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू करने को कहा गया।मेडिकल कवर और एम्बुलेंस की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। रैली के सभी दिनों में सुबह 4 बजे से मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी चोट या बीमारी की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी समर्पित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
PALAMU : खलारी कोयलांचल क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा है, पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधर रेलवे साइडिंग के निकट ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर सोमवार दोपहर दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने एक हाईवा वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडाल्को कंपनी के लिए आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र से कोयला लेकर आ रही हाईवा को अपराधियों ने निशाना बनाया। बाइक सवार अपराधी वाहन को रोकते ही फायरिंग करने लगे, इस हमले में हाईवा चालक जगदीश महतो बाल-बाल बच गए।घटनास्थल पर अपराधियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें अमन साहू गिरोह द्वारा इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस को आशंका है कि यह घटना क्षेत्र में वसूली और दहशत फैलाने की मंशा से अंजाम दी गई है।सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार घटनास्थल पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की, उन्होंने बताया कि घटना में संगठित आपराधिक गिरोह के शामिल होने के संकेत मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल पर पिपरवार थाना के सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, एएसआई राजेश तिर्की सहित सशस्त्र बल के जवानों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
PATNA : पटना हाईकोर्ट ने पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू और उनके बेटे शिशिर कुमार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति शैलेन्द्र सिंह की एकल पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 22 अगस्त, 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।कोर्ट ने इस मामले में घटना की सीसीटीवी फुटेज पेंड्राइव में प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है, अब इस केस की अगली सुनवाई 22 अगस्त 2025 को की जाएगी। कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को निर्देश दिया है कि गांधी मैदान थाना कांड संख्या 403/2025 की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। कोर्ट ने कहा कि इस जांच की जिम्मेदारी एक वरीय पुलिस अधिकारी (SP रैंक) को सौंपी जाए।याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुल और अधिवक्ता मयूरी ने कोर्ट में दलीलें पेश करते हुए बताया कि यह FIR एक राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। महापौर ने FIR को रद्द करने और स्वतंत्र जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। 11 जुलाई 2025 को नगर निगम की आमसभा बैठक के दौरान नगर आयुक्त से मतभेद के बाद एक पार्षद द्वारा गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी संख्या 403/2025 दर्ज कराई गई। FIR में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 126, 115, 352, 351(3) और 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं।महापौर का आरोप है कि 12 जुलाई की रात पुलिस ने बिना किसी सर्च या गिरफ्तारी वारंट के उनके आवास पर छापेमारी की, वहीं 14 जुलाई को उनके बेटे शिशिर कुमार के झारखंड स्थित ससुराल में भी पुलिस ने दबिश दी। सरकारी अधिवक्ता प्रभु नारायण शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए बताया कि इस FIR में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। कोर्ट ने इस पर स्पष्टता के लिए FIR की प्रति कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त, 2025 को याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि मामला पटना से जुड़ा है, इसलिए पटना हाईकोर्ट इस पर सुनवाई के लिए बेहतर मंच है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया था कि याचिका की जांच कर इसे 4 अगस्त को संबंधित बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।
पटना मेट्रो फास्ट ट्रैक पर: डिपो रेडी, ट्रायल डेट फाइनल! लॉन्च सितंबर एंडCity Alert: पटना मेट्रो का ट्रायल बस शुरू होने को! 5 स्टेशन पर धड़ाधड़ रनपटना मेट्रो लॉन्च की उलटी गिनती शुरू! इस तारीख को न्यू ISBT से मलाही पकड़ी तक होगा ट्रायल रनपटना में मेट्रो की आ गई नई तारीख! 20 अगस्त के बाद ट्रायल, सितंबर में सफर संभवपटना मेट्रो: काम तेज, ट्रायल ऑन-ट्रैक; सितंबर के अंत तक मिल सकती है सवारी की सौगातपहले ट्रायल, फिर होगी सवारी! पटना मेट्रो सितंबर एंड तक होगी शुरूPATNA : राजधानी पटना के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है, मेट्रो परियोजना से जुड़े ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं। अपडेट के मुताबिक पटना मेट्रो का ट्रायल रन 20 अगस्त के बाद कभी भी शुरू होने की संभावना है, जबकि संचालनकारी एजेंसी PMRCL का लक्ष्य सितंबर के अंत तक सेवाएं जनता के लिए चालू करने का है। पहले 15 अगस्त से ट्रायल का शेड्यूल था, लेकिन डिपो और अन्य जरूरी कार्य पूरे न होने के कारण इसे टाला गया। मगर अब तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।कहां होगा पहला ट्रायल रनपहला ट्रायल प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा, जो मलाही पकड़ी से न्यू ISBT (पटलिपुत्र बस टर्मिनल) के बीच है। इस 6–6.5km के एलीवेटेड सेक्शन में पांच स्टेशन शामिल हैं। न्यू ISBT, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड और जीरो माइल/बाईपास, जहां सिविल वर्क 90 फीसद से अधिक हो गया है। बाकि काम प्रगति पर है।क्या-क्या होगी जांचट्रायल के दौरान मेट्रो की सिग्नलिंग, स्पीड, ट्रैक की सुरक्षा और प्रणालियों की विश्वसनीयता की व्यापक जांच होगी। ट्रायल सफल होने के बाद ही मेट्रो को यात्री सेवाओं के लिए शुरू किया जाएगा। क्यों हुई देरी, अब स्थिति क्या हैPMRCL के अधिकारियों के अनुसार डिपो के कुछ अहम कार्य लंबित थे, जिन्हें पूरा करने में समय लगा। अब इन कार्यों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और रेक को पटरी पर उतारने की तैयारी पूरी बताई गई है। शहरी विकास मंत्री ने भी जुलाई में प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा था कि सभी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है।कब मिलेगी सवारी की सौगातलक्ष्य है कि सितंबर के अंत राजधानी पटना के लोगों के लिए मेट्रो की सेवा शुरू कर दी जाए। लेकिन ऐसा ट्रायल की सफलता और नियामकीय अनुमतियों पर ही निर्भर करेगा। शुरुआती संचालन प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही होगा, जबकि ब्लू लाइन के शेष हिस्से चरणबद्ध तरीके से खुलेगा।किसे होगा सबसे ज्यादा फायदामलाही पकड़ी से न्यू ISBT के बीच रोजाना सफर करने वालों को सबसे ज्‍यादा फायदा मिलने वाला है। मेट्रो से यात्रा करने वालों का न केवल समय बचत बचेगा बल्कि ट्रैफिक और प्रदूषण में सांस लेने की मजबूरी से आजादी मिलेगी। बताते चलें कि, मेट्रो आने से शहर में सड़क जाम और प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है।ब्लू लाइन और आगे की राहपटना मेट्रो की ब्लू लाइन कुल 14.56km है। ये पटना जंक्शन से न्यू ISBT तक जाएगी। इसका लगभग 6.6km हिस्सा एलीवेटेड है। जबकि बाकी भूमिगत है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के बाद बाकी सेक्शन चरणों में खोले जाने की योजना है। मलाही पकड़ी स्टेशन प्रायोरिटी कॉरिडोर का प्रमुख प्‍वाइंट है। बताते चलें कि 15 अगस्त 2025 के आसपास परिचालन लक्ष्यित किया गया था, जिसे अब ट्रायल समय-सारिणी के अनुरूप समायोजित किया जा रहा है।
BEGUSARAI : बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा से चार बार विधायक रहे जदयू के पूर्व नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने पटना में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इसे बेहद अहम माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार बोगो सिंह मटिहानी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की कोशिशों में जुट गए हैं, अगर महागठबंधन उन्हें अपना उम्मीदवार बनाता है तो मटिहानी का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें तेजस्वी यादव की सरलता, मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से ऊर्जा मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान क्षेत्र और समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।बता दें कि बोगो सिंह की पहचान एक प्रभावशाली नेता के तौर पर रही है, साल 2005 के फरवरी में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मटिहानी से जीत हासिल की थी और नवंबर 2005 में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें जदयू का बाहर से समर्थन मिला। इसके बाद 2010 और 2015 में वे जदयू के टिकट पर विधायक चुने गए।हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें लोजपा के राजकुमार सिंह से महज 333 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद राजकुमार सिंह लोजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए और फिलहाल मटिहानी से मौजूदा जदयू विधायक हैं।राजकुमार सिंह के जदयू में शामिल होने के बाद से बोगो सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। हालांकि जदयू ने अब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुलकर महागठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया था। तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बोगो सिंह आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।2020 में मटिहानी सीट महागठबंधन में सीपीएम के खाते में गई थी, जहां पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे और वे विजेता से करीब 700 वोटों से पीछे रह गए थे। ऐसे में इस बार सीट बंटवारे में अगर मटिहानी राजद के खाते में जाती है और बोगो सिंह को उम्मीदवार बनाया जाता है, तो मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है।