Hindi News / मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाक़ात: जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्तियों में गड़बड़ियों और छात्र आंदोलन से...

JHARKHAND NEWS : मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाक़ात: जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्तियों में गड़बड़ियों और छात्र आंदोलन से कराया अवगत

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड में इन दिनों चल रहे छात्र आंदोलन और आयोगों की कार्यप्रणाली को लेकर राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में मुलाकात की . ।जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा।मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा— "छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।"झारखंड में युवाओं के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और इसके विरोध में रांची में उग्र रूप ले रहे छात्र आंदोलन से राज्यपाल को विस्तार से अवगत कराया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।छात्रहित के मुद्दे पर राज्यपाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छात्रों का हित सर्वोपरि है और परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा युवाओं का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। राज्यपाल ने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को एक अत्यंत गंभीर विषय करार देते हुए कहा कि आयोगों को इस तरह से काम करना चाहिए कि उनकी विश्वसनीयता पर कोई सवाल न उठे।राज्यपाल के साथ हुई इस उच्चस्तरीय चर्चा के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं को आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले पर जल्द ही आवश्यक और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।