BIHAR NEWS : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक,तिरंगा यात्रा से लेकर संगठन विस्तार तक बनी रणनीति
पटना: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने,आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
रविदास जयंतीकार्यक्रमों को सफल बनाने र भी हुई चर्चा
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई और इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपचुनाव के परिणामों और चुनावी अनुभवों की भी समीक्षा
बैठक में हाल ही में संपन्न बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों और चुनावी अनुभवों की भी समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान मिले फीडबैक को संगठन तक पहुंचाने और भविष्य की रणनीति में उसका उपयोग करने को कहा।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर जोर
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने अनुशासन,सक्रियता और जनसंपर्क को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।
विकास के संकल्प को मजबूत करना लक्ष्य
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों,मोर्चा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। बैठक के अंत में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा आगामी अभियानों को पूरी ताकत के साथ चलाने पर सहमति बनी।





