BIG BREAKING : बीजेपी ने झारखण्ड के 66 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानिए बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन को कहां से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Edited By:  |
 JHARKHAND BJP released the list of 66 candidates  JHARKHAND BJP released the list of 66 candidates

RANCHI :झारखण्ड के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।इस लिस्ट के मुताबिक बाबूलाल मरांडी धनवार से, सीता सोरेन जामताड़ा से, रांची से सीपी सिंह, दुमका से सुनील सोरेन को टिकट मिला है। इसके साथ ही कोडरमा से नीरा यादव को टिकट मिला है। इसके साथ ही घाटशिला से चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट मिला है।

इन्हें भी मिला टिकट

वहीं, गुमला से सुदर्शन भगत को टिकट मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला विधानसभी सीट से टिकट दिया है। बीजेपी ने जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है।

वहीं, पौड़ैयाहाट से देवेन्द्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्ज्वल दास, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारण से रणधीर कुमार सिंह को टिकट मिला है। वहीं, राजमहल से अंनत ओझा को टिकट मिला है।