फ्लाइट में यात्रियों की हलक में अटकी जान : इमरजेंसी डोर खोलने की जिद पर अड़ गया एक शख्स, जानें फिर क्या हुआ

Edited By:  |
indigo ki flight me emergency gate kholni me shkhs arrest indigo ki flight me emergency gate kholni me shkhs arrest

DESK : हजारों फ़ीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे एक फ्लाइट में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री इमरजेंसी डोर खोलने की जिद पर अड़ गया। शख्स की इस हरकत को देख फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों और क्रू-मेंबर्स के हाथ-पांव फूलने लगे। काफी मशक्कत के बाद उस शख्स को सभी ने अपने काबू में किया और तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस ली।



मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E 6341 का बताया जा रहा है। यह फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। इस फ्लाइट में सवार एक यात्री पर आरोप है कि उसने उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। जिसके बाद फ्लाइट में अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई थी। यात्री की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है।

फ्लाइट के सुरक्षित लैंड होने के बाद आरोपी शख्स को सीआईएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया। वहीं विमानन कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो इस यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। बता दें कि फ्लाइट में यह कोई नया मामला नहीं है इससे पहले भी अप्रैल 2023 में भी इंडिगो की ही चलती फ्लाइट में इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश करने का मामला सामने आया था। 30 साल का युवक इंडिगो की फ्लाइट में दिल्ली से सवार हुआ था, उसे बेंगलुरु जाना था। उड़ती फ्लाइट में उसकी हरकत से सब सकते में आ गए थे।