दिनदहाड़े बदमाश ने वृद्ध महिला के साथ की मारपीट : जबरन छीना गले से सोने की चेन, अनुसंधान में जुटी पुलिस

Edited By:  |
Gold chain forcibly snatched from neck, police engaged in investigation Gold chain forcibly snatched from neck, police engaged in investigation

दरभंगा-बिहार सरकार भले ही हुंकार भरती हो कि बिहार की महिलाएं रात के12बजे सुरक्षित है। लेकिन यह दावा उनका कहीं से भी खड़ा नहीं उतर रहा है। ताजा मामला दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर नवटोल का है। जहां मॉर्निंग वॉक कर लौट रही वृद्ध महिला के साथ बदमाश ने पहले मारपीट की। उसके बाद जबरन गले से सोने की चेन छीनकर बाइक से फरार हो गया। पीड़ित महिला की पहचान स्व हरे राम प्रसाद की पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई है।



वहींघटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की तलाश में जुट गई है। वहीं मनोरमा देवी ने बताया कि मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी। उसी क्रम में बदमाश ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और15 ग्राम का गले से चेन लेकर फरार हो गया। धक्का देने के दौरान बदमाश का बाइक भी गिर गया। बाइक गिर जाने के बाद उठाकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हो रहा था। तो बदमाश ने बाइक को पैर के सहारे आगे ले गया। वही घटना के बाद इस मामले पर पुलिस बोलने से परहेज कर रही है।