राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को आयेंगी झारखंड : देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, एम्स परिसर सज धज कर तैयार

Edited By:  |
Reported By:
rashtrapati dropadi murmu guruwar ko aayengi jharkhand rashtrapati dropadi murmu guruwar ko aayengi jharkhand

देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को झारखंड आ रही हैं. राज्य के कई शहरों का वो दौरा करने वाली हैं. इनमें देवघर, धनबाद और रांची शामिल है. राष्ट्रपति 31 जुलाई को देवघर एम्स पहुंचेंगी.

देवघर के देवीपुर में संचालित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में गुरुवार को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी. राष्ट्रपति के द्वारा उत्तीर्ण एमबीबीएस छात्रों के बीच मेडल और डिग्रियां बांटी जाएगी.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे एम्स परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार लगाया गया है. जिला प्रशासन द्वारा और एम्स प्रबंधन द्वारा राष्ट्रपति के भव्य स्वागत की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है. वहीं बुधवार को एयरपोर्ट से लेकर एम्स तक मॉक ड्रिल भी किया गया.