पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के नुराई गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए. इस झड़प में घायल महिला न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची. उसने बताया कि जब उसके पति घर से निकल रहे थे तभी 8 लोगों ने अचानक हमला कर दिया. सभी आरोपी ने घर में घुसकर भी मारपीट की जिसमें तीन और लोग घायल हो गए. महिला के पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है क्योंकि उसके सर पर रॉड से हमला किया गया. डीएसपी ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है साथ ही महेशपुर पुलिस को जल्द मामले का निष्पादन करने को कहा है.
JHARKHAND NEWS
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

