नालंदा:बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां अस्थावां थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुलिहारी गांव में छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से देसी कट्टा,लैपटॉप, 11मोबाइल फोन और13हजार रुपये नकद बरामद किए गये हैं. इसके अलावादो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है.
अस्थावां थानाध्यक्ष लाल मणि दुबे ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चुलिहारी गांव में छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को पकड़ा है. इनकी पहचान जोगेंद्र पासवान,कन्हैया कुमार,कालेन्द्र पासवान और केदार पासवान के रूप में हुई है. साथ ही दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से11मोबाइल फोन,लैपटॉप, 13हजार रुपये नकद और एक देसी कट्टा बरामद किया है. यह छापेमारी अभियान पुलिस की साइबर अपराध पर लगाम लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार अपराधियों का नेटवर्क कितना व्यापक है और वे किन-किन साइबर अपराधों में संलिप्त रहे हैं.
थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में आगे की जांच जारी है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट—
