Durga Puja 2022 : मूर्तियों को आखिरी रूप देने में जुटे कलाकार, दिखा उत्साह

Edited By:  |
Reported By:
Durga Puja 2022 Durga Puja 2022

पटना : दुर्गा पूजा पर्व पर राजधानी पटना के कई पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मूर्तियों में साज-सज्जा का कार्य काफी जोरशोर से चल रहा है। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद इस दफा त्योहार में मूर्तिकारों और आम जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना महाकारी के चलते प्रदेश सरकार ने मूर्तियां स्थापित करने पर रोक लगा दी थी। इस कारण मूर्ति निर्माण करने वाले कलाकारों के समक्ष रोजी-रोटी पर संकट आ गया था लेकिन अबकी बार सरकार ने प्रदेश में मूर्ति स्थापना की छूट दे दी है। 26 सितंबर से नवरात्र पर्व शुरू हो गया है। इस कारण कलाकार मूर्ति को आखिरी रूप देने में जुटे हैं।

दानापुर के कई पूजा पंडालों में भी कलाकार मूर्तियां और पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दानापुर स्थित तरकरिया बाज़ार स्थित नवयुवक संघ की मूर्ति की इस बार भी एक अलग थीम को लेकर दर्शाया गया है। इस पूजा पंडाल में मूर्तियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहाँ की मूर्तियां कोलकाता के मशहूर कारीगरों के द्वारा बनाई जा रही है। वही दूसरी ओर दानापुर के गुल्डाक मंदिर, व्यापार संघ द्वारा स्थापित की गयी बड़ी देवीजी के पूजा पंडाल तथा सदर बाज़ार, महावीर स्थान के मूर्तियों के भी अंतिम रूप दिए जा रहे है। इसके अलावे बड़ी मछुआ टोली स्थित काली पूजा समिति द्वारा स्थापित कालीजी की मूर्ति भी अब अपने अंतिम स्वरुप में आ रही है।


Copy