
रविवार, 20 सितंबर 2026
LiveDANAPUR : दानापुर के गोदावरी पैलेस स्थित दीपश्री प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई IAS अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। सुबह करीब 5:00 बजे शुरू हुई छापेमारी शाम साढ़े 5 बजे तक जारी रही।ED की टीम ने इस दौरान सुनील सिंह के आवास और उनके कार्यालय की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिंगला कंस्ट्रक्शन से जुड़े आर्थिक लेनदेन और कागजात की जांच के संदर्भ में की जा रही है। जांच के दौरान ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन की है।छापेमारी के बीच संवाददाता ने सुनील सिंह के परिजनों से बातचीत की। हालांकि, परिवार की ओर से इस मामले में अभी कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है। अब तक की छानबीन में ED को क्या सबूत मिले हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले का संबंध IAS संजीव हंस और सिंगला कंस्ट्रक्शन से जुड़ी संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों से हो सकता है।ED की टीम ने कार्यालय और आवास से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। अब इन दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
PATNA : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के मुख्य सरगना को 65 मोबाइल और 27 सिम कार्ड के साथ दानापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस दौरान उसका सहयोगी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। मोबाइल चोर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तारमोबाइल चोर गिरोह के मुख्य सरगना सागर कुमार यादव झारखण्ड के साहिबगंज का रहने वाला है जबकि उसके साथी की पहचान तीन पहाड़ निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई है। इस संबंध में दानापुर एएसपी दीक्षा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी दानापुर रेलवे स्टेशन गोलंबर के पास दो युवक पर पुलिस को शक हुआ, जिसके हाथ में एक ट्रॉली बैग था।पूरे गैंग की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिसखगौल पुलिस ने जब दोनों को रोका तो दोनों भागने लगे। इस दौरान एक युवक पकड़ा गया लेकिन दूसरा भागने में सफल रहा। जब पकड़े गए युवक की ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से 65 मोबाइल और 27 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। छानबीन में पता चला कि गिरफ्तार युवक मोबाइल चोर गैंग का मुख्य सरगना है, जिससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। गैंग में और कौन-कौन शामिल है, इस संबंध में पूछताछ जारी है।
DANAPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। पटना में डबल मर्डर से फैली सनसनीदानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रिश्ते में साला और बहनोई की गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक जमुई के गोल्डन और भागलपुर के रहने वाले सवेंद्र बताए जाते हैं। इनको एक के बाद एक 6 गोलियां मारी गई है। गोली मारने वाले में विक्की और उसके साथी बताए जाते है। शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंगबताया जा रहा है कि दोनों अमित कुमार की शादी में शामिल होने जमुई से खगौल रोड स्थित रुद्रा मैरेज हॉल पहुंचे थे, जहां शादी के दौरान मुन्ना यादव, विक्की यादव और शुभम के साथ कहासुनी हो गई। उसके बाद यह लोग अपने 8 दोस्तों के साथ आए और जयमाला के दौरान पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।उसी दौरान गोल्डन और सवेन्द्र को गोली मार दिया और गोलियां बरसाते फरार हो गए। यह घटना रात तकरीबन 1 बजे के आसपास की बताया जा रही है। हत्या के पीछे शादी समारोह में आपसी विवाद सामने आ रहा है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। मौके पर 5 खोखे भी मौजूद हैं, जिसे एफएसएल की टीम द्वारा जांच की जा रही है। तफ्तीश में जुटी पुलिसगौरतलब है कि दानापुर थाना क्षेत्र में जितेंद्र की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पायी थी कि एकबार फिर डबल मर्डरकेस ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
DANAPUR : दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के रामजयपाल नगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने 4 साल की मासूम को गोली मार दी है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है। हालांकि, अब हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, रूपसपुर पुलिस ने नये कानून के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। 4 साल की मासूम की गोली मारकर हत्याबताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में घर के बाहर निकली 4 वर्षीय बच्ची की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला बीती रात रूपसपुर थानाक्षेत्र के रामजयपाल नगर स्थित अपर्णा कॉलोनी की है। इस संबंध में मसौढ़ी, पालीगंज निवासी मृतका अनुष्का के पिता हरिओम कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में पीड़ित पिता ने बताया है कि वह एमआर का कार्य करते हैं और वह रामजयपाल नगर रोड नंबर 4 में मनोज सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रहते है। वे IGIMS से अपना कार्य खत्म कर घर लौटे। उनके हाथ में दूध का पैकेट था। घर पहुंचने पर उनकी पत्नी दरवाजा खोली तो उसकी बेटी अनुष्का भी मौजूद थी। वह दूध का पैकेट पत्नी को पकड़ा बाइक अंदर रखने लगे। पत्नी भी दूध रखने अंदर चली गई लेकिन बेटी अनुष्का बाहर ही रह गई। तभी गोली चलने की तेज आवाज आयी। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिसवह और पत्नी बाहर गये तो देखा की बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई है। पत्नी और साली के साथ बच्ची को लेकर पास स्थित एक निजी अस्पताल भागे लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि बच्ची का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द हमलावर का पता चलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
PATNA : बिहार में सातवें चरण के मतदान की समाप्ति के बाद चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है, जिसके बाद बिहार के सियासी गलियारे में भी सनसनी फैल गयी है। दरअसल, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार 1 जून को फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी से लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई। हालांकि, रामकृपाल इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके साथ कार में सवार एक समर्थक को चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।मसौढ़ी थाने में दर्ज करायी FIRवहीं, इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव का दो टूक कहना है कि राजनीतिक लड़ाई लड़ते-लड़ते आरजेडी के लोग गुंडागर्दी पर उतर आएं है। मसौढ़ी में चुनाव खत्म होने बाद पटना लौटने के दौरान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जहानाबाद-पटना रोड के सिनेरी गांव के पास रामकृपाल यादव और उनके काफिले पर फायरिंग और हमला किया गया है। इसको लेकर रामकृपाल यादव ने आरजेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मसौढ़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। जख्मी कार्यकर्ता को देखने पहुंचे अस्पतालइसके साथ ही रामकृपाल यादव अपने घायल कार्यकर्ता को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में देखने गये। रामकृपाल यादव का कहना है कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमारे ऊपर एक रोड़ा भी चला हो, आरजेडी की हार का परिणाम है कि अब ये लोग गुंडागर्दी कर रहे है। मामला मसौढ़ी थाना में दर्ज कराया है। हमारे और हमारे बेटे के साथ हमारे कार्यकर्ताओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है और यह सब आरजेडी के लोग हार के डर से कर रहे है।उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भी बार-बार हमला हुआ है। बिक्रम विधायक सिद्धार्थ, दानापुर और पालीगंज के साथ धनरूआ के वीर गांव में हमारे और हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान से ही किए जा रहे है। रामकृपाल यादव ने कहा कि आगे कितने हमले होंगे, ये पता नहीं है।
DANAPUR : बिहार के शहरी विकास और आवास विभाग और कानून मंत्री नितिन नवीन सिन्हा ने एमिटी बिजनेस स्कूल एमिटी यूनिवर्सिटी पटना द्वारा व्यवसाय प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी में समसामयिक मुद्दों पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।अपने उद्घाटन भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक व्यापार परिदृश्य में विकास पर भारतीय मॉडल पर पुनर्विचार पुनर्रचना और पुनर्निमाण एक नए भारत के लिए हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र का सहयोग एक टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाएगा। दुनिया भर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों को एक एकीकृत मंच पर बुलाने के लिए, एमिटी बिजनेस स्कूल (एबीएस), एमिटी यूनिवर्सिटी पटना, 25 अप्रैल से "बिजनेस मैनेजमेंट और सूचना प्रौद्योगिकी में समकालीन मुद्दे" पर अपने चौथे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति डॉ. विवेकानन्द पाण्डेय ने एमिटी यूनिवर्सिटी पटना परिसर में नितिन नवीन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 'विकास पर भारतीय मॉडल' का उद्देश्य नवाचारों को फिर से परिभाषित करना है और एमिटी विश्वविद्यालय पटना के छात्र और संकाय सदस्य इस पहल में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने आगे कहा कि CIBMIT 4.0 शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्वानों, कॉर्पोरेट और उद्योग विशेषज्ञों को भारत के विकास पथ को आकार देने वाले महत्वपूर्ण पहलुओं पर एकत्रित होने और विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उनकी सक्रिय भागीदारी न केवल चर्चा को समृद्ध करती है बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था के इंजन को भी इंधन देती है, जो भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की अपरिहार्य भूमिका को प्रदर्शित करती है।एमिटी बिजनेस स्कूल की सहायक निदेशक, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. चेतना प्रीति ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के दृष्टिकोण को साकार करने में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।" पेशेवर, शिक्षाविद और शोधकर्ता आर्थिक विकास के भारतीय मॉडल को बढ़ावा देकर और अनुसंधान और नवाचार के पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण करके, यह समावेशी विकास और सामूहिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।सम्मेलन में भूटान, यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों से सिम्बॉयोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, एनआईटी पटना, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस आदि जैसे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और बिजनेस स्कूलों से 152 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए। इथियोपिया, मलेशिया, नेपाल, आदि और दो दिनों के दौरान देश भर और विदेशों में 300 से अधिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखी जाएगी।
दानापुर : खबर है दानापुर से जहां आरपीएफ ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये गिरोह देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशन से यात्रियों के कीमती सामान बड़े ही शातिराना अंदाज़ में चुरा लेते थे। गिरफ्त में आये सभी चोर दिल्ली के रहने वाले बताये जा रहे हैं। दरअसल दानापुर आरपीएफ में एक महिला ने मामला चोरी का मामला दर्ज कराते हुए कहा कि बिहटा और दानापुर स्टेशन के बीच में उनका 8 लाख का सामान ट्रेन में से चोरी हो गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस फ़ौरन ही एक्शन में आ गई। जिसके बाद शुक्रवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे ही दानापुर स्टेशन प्लेटफॉर्म 3 पर आई आरपीएफ ट्रेन में चढने और उतरने वालों पर कड़ी नज़र बनाये हुई थी। इसी दरमयान आरपीएफ को एक व्यक्ति ट्रेन के एसी कोच में चढने के दौरान एक महिला का बैग टटोलता दिखा। उस व्यक्ति का हुलिया महिला से सामान चुराने वालों से मिलती थी जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी। इसके साथ अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार कर जब उनकी तलाशी ली गयी तो उनलोगों के पास से सोने के सामान पाए गए। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरफ्तार तीनो आरोपी मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले है मगर फिलहाल ये लोग दिल्ली में रहते है। पटना में ये लोग मीठापुर के एक होटल में रहकर अपना गिरोह चलाते है।
पटना : खबर है पटना से जहां फुलवारी शरीफ स्थित भगत सिंह चौक को लोगों ने जाम कर खूब बवाल काटा है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बीते दिनों इलाके में हुई दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की वारदात के बाद से काफी आक्रोशित हैं। इस दौरान सड़क पर सभी ओर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मामला फुलवारीशरीफ थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां एक दिन पहले दो बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्ची अभी भी जीवन और मौत से एम्स में लड़ रही है। इस घटना के बाद से ही इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं। ये सभी लोग इस मामले में पुलिस का ढीला रवैला देख काफी भड़के हुए हैं। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर पाई है और अपराधियों को भी नहीं पकड़ पाई है। लोगों की मांग है कि अपराधियों को पुलिस पकड़े और फ़ौरन ही थानाध्यक्ष की निलंबन हो तभी यह रोड जाम हटेगा। जानकारी मिल रही है कि 10 मुसहरी से भी ज्यादा के लोग इकट्ठा होकर आगजनी कर जाम कर रहे हैं और नारेबाजी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
DANAPUR(PATNA):-अतिक्रमण किये हुए लोगो को हटाने गयी पुलिस को ज़बरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा और शरारती तत्वों ने अतिक्रमित जमीन पर बनी झोपड़ी में आग लगी दी जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.यह मामला दानापुर के प्रखंड कार्यालय परिसर का जहाँ दानापुर दियारा के विस्थापित परिवार के लोग रहते थे। इन लोगों को मनेर थाना क्षेत्र मे ज़मीन सरकार के द्वारा दे दी गयी थी और इस परिसर को खाली करने को कहा जा रहा था,पर ये लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। पुलिस के द्वारा कई बार खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया गया था।पटना जिलाधिकारी से आदेश मिलने पर दानापुर पुलिस अपने दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने गयी थी। बुलडोजर के द्वारा बने झोपड़ी को हटाया जाने लगा। इस बीच किसी शरारती तत्वों ने आग लगा दिया और भीड़ पुलिस पर पथराव करने लगी। देखते ही देखते झोपड़ी की आग विकराल रूप लेने लगी। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच झोपड़ियों मे रखे कई सिलिंडर भी ब्लास्ट करने लगे थे।वहीं अतिक्रमण मे हटाए गये लोगों कहना है कि सरकार द्वारा ज़मीन कहां दिया गया है,ये पता ही नही है.बिना जानकारी के इस ठंढ के मौसम में बच्चों के साथ हमलोग कैसा चलें जायें.वहीं स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद पुलिस ने 150 से ज़्यादा घरों को हटाया है.
पटना : खबर है पटना से जहां दोस्त की शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौटने के दौरान ही बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क पर बाइक सवार युवको को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला बिहटा के नेउरा थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां गोढना गांव के पास बिहटा मुख्य सड़क पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेजरफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तो को रौंदते हुए पानी भरे गड्ढे में सड़क किनारे पलट गई। जिसमें घटनास्थल पर ही में 2 दोस्तो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची नेउरा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नोनार गांव निवासी भगवान उपाधायन के पुत्र मोहित कुमार 26 वर्ष व खगौल थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी विश्वबंधु के पुत्र शंशाक कुमार 25 वर्ष के रूप में किया गया है।जबकि घायल की पहचान विनय कुमार का पुत्र शिवम सिंह के रूप में किया गया है। वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतको के परिजनों ने बताया की सभी युवक दोस्त के शादी में बिहटा के दतियाना गए थे वही से लौटाने के दौरान हादसा हुआ है जिसमे दो की मौत हो गई है।
पटना : बड़ी खबर है पटना से जहां डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सरेराह एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी ने छात्रा को जबरन जिप्सी में बैठने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा खुद को बचाने के लिए राहगीरों से गुहार लगाने लगी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने जब इसका जोरदार विरोध किया तो जवान हड़बड़ा गया और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा मामला दानापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां सुल्तानपुर मठ पर डायल 112 की दो नंबर की टीम पर शराब पीकर एक छात्रा पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि गश्ती में चलने वाला डायल 112 की दो नंबर की गाड़ी सुल्तानपुर चौकी स्थित मठ के समीप खड़ी थी। उसी दौरान कॉलेज से घर की तरफ जा रही एक छात्रा उधर से गुजर रही थी। जैसे ही छात्रा गाड़ी के पास पहुंची इस गाड़ी में ऑनड्यूटी बैठे पदाधिकारी शेरू सिंह ने उस छात्रा की हाथ पकड़ कर उसे जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से छात्रा डर गई और चिल्लाने लगी। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहा इक्कठा हो गए। छात्रा ने जब आपबीती बताई तो वहा मौजूद लोग उग्र हो गए। लोगो को इक्कठा होते देख डायल 112 का ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद अन्य महिला सिपाही मौके से फरार हो गई। इसी बीच लोगों ने पुलिस कर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मी को लेकर सुल्तानपुर चौकी पहुंची। इस मामले पर दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि जाँच में पता चला कि आरोपी एएसआई शराब के नशे में था। आरोपी जवान के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।
पटना : खबर है पटना जिला से जहां गाड़ी पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। महिला की हत्या के बाद इलाके में काफी तनाव कायम हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और पूरे इलाको छावनी में तब्दील कर दिया गया है।मामला मनेर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां सादिकपुर गांव के पास दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हत्या की घटना को लेकर सादिकपुर गांव में आक्रोश का माहौल कायम है। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गई। इस गोलीबारी में अपने मायके दानापुर पतलापुर से छठ करने आई गर्भवती महिला को गोली लग गई जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में दो पड़ोसी के बीच जमकर गोलीबारी हुई है, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है, एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल है, जिसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को मौजूद किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पटना : खबर दानापुर से है जहां दानापुर रेल पुलिस ने ट्रेन में अटैची लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। रेल SP ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन में यात्रियों का सामान उडाने वाले 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी फूलवारी शरीफ और हाजीपुर में रहकर ट्रेन में कीमती सामने की चोरी करते थे।रेल SP अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि ट्रेन से चोरी हुई सोने के जेवरात मोबाइल और कपड़ा बरामद किया गया है और गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा गया है , अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि ये सभी लूटेरे फूलवारी शरीफ और हाजीपुर में होटल और किराए के मकान में ठिकाना बनाया था। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी के समान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की दानापुर स्टेशन जीआरपी के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम बनाकर सभी को पकड़ा गया है। कई स्टेशन पर एवं अन्य जगहो पर इनके साथियों को तलाशी हेतु मो. रब्बानी को साथ लेकर तलाश किया । तलाशी के दौरान ममता होटल हाजीपुर स्टेशन के पास पहुँच रूम नं0- 04 में छापामारी किया जहाँ से चारों व्यक्ति पाये गये जिसको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों मे अब्बास, संजीव , राम कुमार पोदार , मो 0 अनवर और सुशील महतो पकड़ा गया है। 4 की पैड मोबाईल 01 स्क्रीन टच मोबाईल, पाँच पर्स , आधार कार्ड, 2500 रूपये लगभग, चार बैंग , एक ट्रॉली बैंग जिसमे एक जोड़ी कान का, 7 अंगूठी चॉदी का, 3450 रूपये और नये पुराने कपड़े के साथ पासपोर्ट जो शुभम शुक्ला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के नाम से था जिसे बरामद किया गया है।
PATNA : आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। विधायक के आपत्तिजनक बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है और तीखा प्रहार किया है। आरजेडी MLA के बयान पर भड़की बीजेपीआरजेडी विधायक के बयान के बाद अब बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी है। लगातार हिंदू धर्म के देवी और देवताओं का अपमान किया जा रहा है। भगवान राम, भगवान कृष्ण, मां दुर्गा को अपमानित किया जा रहा है। इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरजेडी विधायक के बयान का प्रतिकार करते हुए कहा कि महिषासुर यादव कैसे हो गये। महिषासुर तो असुर था जबकि यादव तो भगवान कृष्ण के वंशज कहे जाते हैं लिहाजा अनर्गल बयानबाजी कर लालू प्रसाद की पार्टी कैसी सियासत कर रही है।बीजेपी ने लालू से की माफी मांगने की मांगआरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान पर भड़कते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप यादव इस पूरे मामले पर माफी मांगें। इसके साथ ही बीजेपी ने ये भी मांग की है कि राष्ट्रीय जनता दल को ये बताना चाहिए कि अगर महिषासुर यादव थे तो फिर महिषासुर के खानदान के कौन-कौन लोग हैं। क्या आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह महिषासुर के खानदान के हैं? पहले वे अपने परिवार और खानदान से इस मामले में पूछें। लालू प्रसाद इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दें। आरजेडी विधायक ने दिया था ये बयानगौरतलब है कि लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा को काल्पनिक पात्र बताकर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। आरजेडी विधायक ने कहा कि देवी दुर्गा और 33 करोड़ देवी और देवताओं के अस्तित्व को मान लेता हूं लेकिन जब अंग्रेज भारत आए और भारत को गुलाम बनाया, तब देश की आबादी 30 करोड़ थी, तब मां दुर्गा क्या कर रही थीं? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से यह पूछना चाहता हूं कि मां दुर्गा ने महिषासुर के करोड़ों योद्धाओं के साथ युद्ध किया और उन्हें मार गिराया था। अगर यह सच है तो फिर मुट्ठीभर अंग्रेज हमें गुलाम कैसे बना बैठे? आपको बता दें कि फतेह बहादुर सिंह बिहार के देहरी विधानसभा से विधायक हैं।विधायक ने महिषासुर को बताया अपना पूर्वजविधायक फतेह बहादुर ने कहा कि देवी दुर्गा कहानी की एक काल्पनिक पात्र हैं। उनका कोई अस्तित्व नहीं है। वह एक मनगढंत पात्र हैं और इसमें कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने यह दावा किया कि महिषासुर उनके पूर्वज हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब ब्रिटिश शासकों ने भारत पर हमला किया, तब तीनों लोकों की देवी मानी जाने वाली देवी दुर्गा ने हमारी रक्षा क्यों नहीं की? इसके साथ ही उन्होंने दुर्गापूजा मनाने को फिजूलखर्ची बताया। है।
पटना : बिहार के पटना में अग्निवीर जवानों के पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान अग्निवीर योजना के तहत 437 जवानों ने इस परेड में हिस्सा लिया। इस तरह से देश सेवा के लिए कुल 437 जवान तैयार हो गए हैं। 31 हफ्तों के कठिन प्रशिक्षण के बाद जवानों ने देश सेवा, रक्षा के साथ-साथ देश की संप्रभुता और अखंडता की शपथ ली है। पटना के दानापुर बिहार रेजिमेंट केंद्र में अग्निवीर जवानों का पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में बैच -1 के 437 अग्निवीर जवान शामिल हुए। इस दौरान गर्व और समर्पण के साथ देश की सेवा ले रहे हैं। इन जवानों के माता-पिता भी उनके इस वीरता पूर्वक परेड को देखकर गौरवान्वित हुए और जवानों का हौसला भी बढ़ाया। राष्ट्र की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा करने की कसम लेने और सैन्य युद्ध के सभी पहलुओं की विशेषज्ञता हासिल करने के बाद बिहार रेजीमेंट के इन अग्निवीरों को ऑपरेशनल परिस्थितियों में तैनात किया जाएगा जहां पर यह अपनी क्षमता साबित करेंगे।बिहार रेजिमेंटल केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर के डी जसपाल ने प्रभावशाली परेड की समीक्षा की और अग्निवीरों को बहुत ही कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के बावजूद उच्च मानक हासिल करने पर बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए समीक्षा अधिकारी ने इन नवोदित सैनिकों से तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को हमेशा याद रखने और मातृभूमि की सेवा में कोई कसर न छोड़ने का आह्वान किया। इन वीरों के चेहरे पर गर्व और आत्मविश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति इस बात को प्रमाणित कर रही थी कि राष्ट्र सुरक्षित हाथों में है।अग्नि वीरों के गौरवान्वित माता-पिता सहित सभी दर्शक जैसे एनसीसी कैडेट्स स्कूली बच्चे सैकड़ो वरिष्ठ पूर्व सैनिक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके स्मार्ट टर्न आउट और अव्वल दर्जे की डिृल को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए। कार्यक्रम के दौरान अग्निवीरों के माता-पिता को राष्ट्र के साथ-साथ सेना के समर्थन में उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए सम्मान एवं मान्यता के रूप में 'गौरव पदक' से सम्मानित किया गया।
पटना : बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। इतना ही नहीं पीड़ित परिजनों को कॉल कर अपहरणकर्त्ताओं ने फिरौती की भी मांग की है। साथ ही धमकी दी है कि फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्रा को मौत के घाट उतार दिया जायेगा। पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना में मामला दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने प्रेम प्रसंग और अपहरण दोनों ही मामले पर जांच शुरू कर दी है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ सदर बाजार चौराहा के पास एक कपड़ा दुकानदार की बेटी का उस वक्त अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया जब उसके पिता उसे कॉलेज आफ कमर्स छोड़ कर आए थे। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। अपहरण की जानकारी परिजनों को तब लगी जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी और तभी अज्ञात नंबर से छात्रा के पिता को कॉल कर अपहरणकर्त्ताओं ने बताया कि लड़की उनके कब्ज़े में हैं और फिर फिरौती की रकम की मांग कर दी। वहीं घटना के बाद पूरे फुलवारीशरीफ सदर बाजार में व्यापारियों में गहरा आक्रोश का माहौल है। फुलवारीशरीफ पुलिस अपहरणकर्त्ताओं के मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन का पता कर रही है साथ ही केस से जुड़े हर पहलू पर तहकीकात करने में जुट गई है।
PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ लुटेरों ने एक शख्स से 5 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लूट लिए 5 लाख रुपये लूट की ये पूरी घटना पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे हुई है, जहां बाइक सवार लुटेरों ने एक शख्स से 5 लाख रुपये लूट लिए हैं। ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पुलिस कर रही है छापेमारीपुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की शिनाख्त कर रही है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है और ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
DANAPUR:- प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला पटना के ग्रामीण क्षेत्र से आया है.पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार प्रेमी के तलाश कर रही है.पूरी घटना जिले के दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर मुहसरी गांव की है.यहां प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी .मृतक शत्रुध्न मांझी के भतीजा विकास के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. मृतक की पत्नी सुनीता देवी के साथ प्रेमी चीकू यादव के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. फिलहाल आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है,जबकि प्रेमी चीकू यादव फरार है..घटना के बारे मृतक की भाभी कांति देवी एवं दुखनी देवी ने बताया कि पिछले डेढ साल से मृतक शत्रुध्न मांझी की पत्नी सुनीता का रघुरामपुर के रहने वाले चीकू यादव से प्रेम-प्रंसग चल रहा था.तीन माह पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरेज किया था. और मठियापुर में किराये के मकान में दोनों रहने लगे थे. परिजनों के समझाने के बाद सुनीता वापस घर आकर अपने पति के साथ रहने लगी थी,पर उसका मन यहां नहीं लग रहा था और वह अपने पति के साथ मारपीट करती रहती थी.वह हर हाल में प्रेमी चीकू के साथ ही रहना चाहती थी.इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी.पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजन आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं क्योंकि इस परिवार को बर्बाद करने में चीकू की मुख्य रूप से जिम्मेदार है.वहीं थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है.... पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और फरार चीकू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना : खबर है दानापुर से जहां भूमि विवाद को लेकर थाने पहुंची कुछ महिला आपसे में ही भिड़ गई। इस दौरान पूरा थाना परिसर अखाड़ा बन गया। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दानापुर थाना में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर दो पक्ष पहुंचे थे। इसी बीच दो महिला थाने में ही आपस में भिड़ गई और जमकर मारपीट करने लगी। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह इन महिलाओं को अलग किया और पूरे मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि दोनों भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर थाना पहुंची थी।