Desk: सासाराम (Sasaram)को जाम से निजात दिलाने को लेकर डीएम(DM)और एसपी(SP)ने खुद कमान संभाल ली है। जिसकी एक झलक आज देखने को मिली। रोहतास डीएम(Rohtas DM)और एसपी खुद सड़क पर उतरे और ट्राफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को सबक सिखाया। डीएम नवीन कुमार(DM Navin Kumar)और एसपी विनीत कुमार(SP Vinit Kumar)के सड़क पर उतरने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।

शहर में घूम-घूमकर दोनों ने लोगों से ट्राफिक नियमों का पालन कराया। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते दिखा उनसे जुर्मान वसूला गया। शहर के विभिन्न चौक चौराहे की ट्राफिक व्यवस्था का घूम-घूमकर डीएम एसपी ने जायजा लिया।

सासाराम में खुद सड़क पर उतर गए DM-SP, ट्राफिक नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक, जुर्माना भी ठोका

इस दौरान डीएम नवीन कुमार (DM Navin Kumar) ने बताया कि सासाराम शहर में सुबह 7 से रात 9 बजे तक किसी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। व्यवसाई से अपील किया गया है कि रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक अपना सामान लोड-अनलोड करें। शहर में स्मूथ ट्राफिक के लिए जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू किया है।

नई व्यवस्था के तहत सासाराम पुरानी बस पड़ाव से अब बिक्रमगंज तथा नोखा के लिए बसों का परिचालन होगा। अन्य जगहों के बसों का परिचालन न्यू बस पड़ाव बेदा सासाराम से होगा। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर सड़क पर जायजा लिया जा रहा है।

सासाराम में खुद सड़क पर उतर गए DM-SP, ट्राफिक नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक, जुर्माना भी ठोका

सड़क पर जायजा के साथ ही रोहतास जिलाधिकारी नवीन कुमार ने ऑपरेशन दलाल के तहत तीन लोगों को पूछताछ के साथ उन पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। यह तीनों लोग कलेक्ट्रेट परिसर में किसी दूसरे के काम लेकर पहुंचे थे।

सासाराम से दयानंद तिवारी की रिपोर्ट