झारखंड शराब घोटाला केस : ED की जांच तेज,उत्पाद विभाग के पूर्व जीएम से लेकर क्लर्क तक को समन जारी

Edited By:  |
jharkhand sarab ghotala case jharkhand sarab ghotala case

रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला केस की जांच को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं. मामले की जांच ACB और ED दोनों एजेंसियां जांच कर रही हैं. ACB की FIR के बाद ED ने अपनी जांच को तेज करते हुए उत्पाद विभाग से जुड़े लगभग एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है.

इन अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें

ED ने विभाग के शीर्ष पदों से लेकर लिपिक स्तर तक के कर्मियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. ED ने तत्कालीन जीएम ऑपरेशनसुधीर कुमार, तत्कालीन जीएम फाइनेंससुधीर कुमार दास, उदय कुमार दास सीनियर कलर्क, मोहम्मद राजा सीनियर कलर्क, शीतल असिस्टेंट अकाउंटेंट,मोहसिन, अमित प्रकाश तत्कालीन उत्पाद कमिश्नर और नवेंदु को समन जारी किया है.

इस तिथि के बीच होगी पूछताछ

एजेंसी ने इन सभी लोगों को 12 से 15 मार्च के बीच रांची स्थित ED कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है.एजेंसी के अधिकारी घोटाले से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और नीति निर्धारण में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल-जवाब करेंगे.

ACB की FIR के बाद ED की दस्तक

गौरतलब है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में सबसे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई शुरू की थी. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 09/2025 दर्ज की थी. चूंकि यह मामला धन शोधन (Money Laundering) से जुड़ा प्रतीत हुआ, इसलिए ED ने 'प्रिडिकेट ऑफेंस' के आधार पर अपनी जांच शुरू की और अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.इस केस में अब तक तीन IAS अधिकारियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन चार्जशीट दायर नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई है.