

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
LiveDesk: 50 लाख कैश के सात पटना जंक्शन पर एक शख्स को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया। बड़े से सूटकेस में पैसा भरकर शख्श जंक्शन पर उतरा को पुलिस को शक हो गया। जब उसकी पड़ता की गई तो सूटकेश से 50 लाख कैश बरामद हुए। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में पहले तो शख्स ने आरपीएफ के जवानों को इधर-उधर की बात कहकर घुमाता रहा. इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई. तब उसने बैग का राज खोला.कड़ी पूछताछ में शख्स ने बताया कि मेरा नाम बजरंग ठाकुर है और इस बैग में 50 लाख रुपये हैं. यह सुनकर पहले तो आरपीएफ के जवान सकपका गए. फिर इतना सारे पैसे की बात सामने आते ही इसकी सूचना आयकर विभाग को दी.
Desk: डॉक्टर दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सीमांचल के कई भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी के खुशी का एक अहम कारण आगामी विधानसभा चुनाव भी माना जा रहा है। 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में भाजपा के कई चेहरे टिकट लेने की होड़ लगी हुई है। पूर्णिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का अभिनंदन कार्यक्रम होना है। ऐसे में पूरा शहर बैनर पोस्टर से पटा दिख रहा है। भाजपा के कई चेहरे अपने अपने नाम के बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगाए हुए है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कोशी और सीमाँचल के भाजपा नेता अपनी तकदीर आजमाना चाहते है लेकिन पार्टी के और से इनके ऊपर ध्यान नही दिया गया है अब तक ,लेकिन जैसे ही सीमाँचल के बड़े नेता डॉक्टर दिलीप जायसवाल पर भाजपा नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए ताज दिया इसके बाद पूर्णिया कटिहार अररिया किशनगंज में पार्टी के 2nd लाइन के नेताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी । पूर्णिया में अभिनन्दन समारोह में लगे बेनर पोस्टर अगर देखा जाय गौर से तो पूर्णिया की डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता और उनके पति अरविंद साह भोला तो पोस्टर ओर बेनर से पूर्णिया को रंग दिए है जैसे लगता हो इस बार प्रदेश अध्य्क्ष दिलीप जायसवाल उनको टिकट भी दे देंगे और वो जीत भी जाएंगे हो भी क्यों नहीं भाजपा जो है किसी को भी टिकट दे सकती है, वही बात करे डॉक्टर दिलीप जायसवाल को खुश करने का तरीका यहाँ एक अलग तरीके से देखा गया कि एक नेता जी अपनी पत्नी का नाम पटेल से हटा कर गुप्ता लगा दिए ,पूरे नए तरीके से बैनर पोस्टर से इन्होंने भी खुश करने का काम नये प्रदेश अध्य्क्ष को किया है हालांकि उनकी मंशा मधेपुरा जिले के किसी विधानसभा से किस्मत आजमाने की है । वही बात करे तो एक डॉक्टर साहब भी शहर को ग्रीन रखने के लिए आज कल सड़को पर खूब देखे जाते है पर भाजपा में इंट्री नई हुई है इसलिए इनको ज्यादा खुश करने के लिए मेहनत करना पड़ रहा है ये भी बड़ा बड़ा होडिंग पोस्टर लगा कर शहर को जताने का प्रयास कर रहे है कि हम भी प्रदेश अध्य्क्ष के नजदीक है और आने वाले समय में सदर विधानसभा से ताल ठोक सकते है ।देखा जाय तो जितने भी बैनर पोस्टर शहर के चौक चौराहों पर देख रहे है ये बड़े नेता शहर में ओर जिले में आने वाले समय में दावेदारी भाजपा से रखने के लिए अभी से मेहनत भी कर रहे है और पोस्टर भी लगा कर सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा है कि कौन प्रदेश अध्यक्ष को लुभा पाते है।
Desk: जेडीयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राजीव रंजन सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हृद्यघात से उनकी मौत हुई है। उनके निधन से जेडीयू में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बीजेपी विधानपार्षद सुनील कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी रुदय राय समेत तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। साथ ही उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बिहार विधान सभा के पूर्व माननीय सदस्य एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि वे इस्लामपुर के शोषित एवं वंचित वर्ग की आवाज थे। उनके निधन से राजनीतिक एवम् सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है ।ईश्ववर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा शोक संतप्‍त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।वहीं बीजेपी विधानपार्षद सुनील कुमार चौधरी ने राजीव रंजन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इधर पूर्व विधानपार्षद रुदल राय ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।बता दें कि राजीव रंजन सिंह इस्लामपुर के पूर्व विधायक थे। साथ ही पिछले साल ही नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बनाया था।
Desk:जेडीयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राजीव रंजन सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।हृद्यघात से उनकी मौत हुई है। उनके निधन से जेडीयू में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। साथ ही उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बिहार विधान सभा के पूर्व माननीय सदस्य एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि वे इस्लामपुर के शोषित एवं वंचित वर्ग की आवाज थे। उनके निधन से राजनीतिक एवम् सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है ।ईश्ववर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति तथा शोक संतप्‍त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।बता दें कि राजीव रंजन सिंह इस्लामपुर के पूर्व विधायक थे। साथ ही पिछले साल ही नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बनाया था।
Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को वर्षापात की स्थिति से अवगत कराया तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की गयी तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को धान एवं मक्का की रोपनी की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कई जिलों में अल्प वर्षापात की स्थिति को देखते हुये कल से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिये 8 घंटे की जगह 14 घंटे प्रतिदिन निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि कम वर्षापात की स्थिति को देखते हुये इच्छुक किसानों को डीजल अनुदान की स्वीकृति दी जाय। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि किसानों के हित में नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि किसानों को पटवन में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ दोनों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी सतत् निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी।बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Desk: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। वे सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्या चुन ली गई हैं। कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत। 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गई थी। वे रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। अपने पुनर्निर्वाचन पर नीता अंबानी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूँ और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूँ।"बताते चलें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी।वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है। जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है।
Desk: अखिल भारतीय अतिपिछड़ा महासभा की ओर से पटना में मंत्री मदन सहनी ने अपने सरकारी आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक में अतिपिछड़ा समाज के जद (यू0) के वर्तमान एवं पूर्व मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अति पिछड़ा समाज के सभी संगठन कर्तागण एवं सामाजिक और राजनीतिक सुझ-बुझ रखने वाले बुद्धिजीवी लोग अतिपिछड़ा समाज के दशा और दिशा के स्थितियों पर विचार-विमर्श करने के लिए उपस्थित हुए।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 500 करोड़ रूपये खर्च कर जातीय गणना कराया गया था। तदोपरांत अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़वर्ग को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत, पिछड़ावर्ग को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत का आरक्षण दायरा बढ़ाया गया था। जिसे पटना उच्च न्यायालय द्वारा पिछले 20 जून को रद्द कर दिया गया। इस आरक्षण प्रतिशत की बढ़ोतरी को पुनः लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई है। इस पुनित कार्य के लिए हम सभी अत्यन्त पिछड़ा वर्ग समेत (एससी/एसटी/बीसी) की ओर से समर्थन एवं साधुवाद देते हैं। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से हम अनुरोध पूर्वक मांग करते है कि बिहार सरकार द्वारा बढ़ाये गये आरक्षण दायरा को यथावत रखते हुए भारत के संविधान के नौवीं अनुसूची में शामिल कराया जाय। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय से प्रार्थना (गुहार) करते हैं कि चुकी अत्यन्त पिछड़ा के यूवा वर्ग को सरकारी नौकरी में जनसंख्या के अनुसार भागीदारी नहीं है। यह तथ्य जातीय गणना में साबित हुआ हैं। इस आधार पर सर्वोच्य न्यायालय से प्रर्थना है कि जो आरक्षण बिहार सरकार द्वारा दिया गया है उसे पुनः लागू किया जाय। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में अतिपिछड़ा समाज का सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें अतिपिछड़ा वर्ग के सभी जाति के लोग सम्मिलित होगें। पटना उच्च न्यायालय द्वारा रदद् की गयी आरक्षण व्यवस्था को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अतिपिछड़ा वर्ग के हितैशी है। मुख्यमंत्री अपने द्वारा किये गये कार्यों को अधुरा नहीं छोड़ते है। सम्मेलन करने का मुख्य उद्देश्य नीतीश कुमार के द्वारा किये गये कार्य के लिए आभार प्रकट करना एवं बढ़ाये गये आरक्षण प्रतिशत को भारत के संविधान के संवैधानिक अनुसूचि 09 में दर्ज कराने हेतु प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकृष्ट कराना है। लोकतंत्र में सामाजिक एकजुटता का दवाब सरकार को न्याय देने पर मजबूर करता है। आगे मंत्री, शीला मंडल, परिवहन विभाग, बिहार सरकार ने सभा को संबोधित करते हुए कहीं कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधुरे सपने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा किये हैं, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। बढ़ाये हुए आरक्षण को बचाने के लिए तमाम अति पिछड़ा समाज को 18 अगस्त को आयोजित सम्मेलन में एकजुटता का परिचय देने की जरूरत है।
Desk: आम बजट 2024-25 में बिहार का खासा ख्याल रखने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए बजट में केन्द्र सरकार ने खजाना खोल दिया गया है। मोदी सरकार 3.0 का बजट बिहार की तकदीर तस्वीर संवारने वाला बजट है। बजट 2024-25 में जो राज्य सबसे स्पेशल रहा, वो है बिहार। बजट में बिहार को सबसे ज्यादा मिला और बिहार में भागलपुर सबसे अव्वल रहा। बिहार को पूर्वोदय योजना में शामिल कर राज्य में सड़कों के निर्माण के लिए बजट 2024-25 में 26000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं भागलपुर के पीरपैंती के ड्रीम पॉवर प्रोजेक्ट समेत विद्युत परियोजनाओं के लिए भी करीब 22000 करोड़ आवंटित की गई है। बिहार में एयरपोर्ट्स का भी ऐलान किया है जिसमें निश्चित रुप से भागलपुर एयरपोर्ट को भी मौका मिलेगा। बक्सर से भागलपुर के बीच सड़क के निर्माण से इलाके के विकास में चार चांद लगेगा। कोसी-मिची इंस्ट्र स्टेट लिंक, बैराज समेत बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और बिहार के पर्य़टन को बढ़ावा देने के लिए बजट में की गई अनेकों घोषणाओँ की जितनी तारीफ की जाए, वो कम है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीरपैंती में पॉवर प्रोजेक्ट के लिए पहले ही जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन पिछली यूपीए सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था । अब पीरपैंती में पॉवर प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान से इस इलाके का भी विकास कहलगांव की तरह होगा। राजगीर, भागलपुर में एयरपोर्ट का ऐलान राज्य सरकार ने पहले ही कर रखा है । अब केंद्रीय बजट में भी बिहार में एयरपोर्ट्स के ऐलान से भागलपुर समेत राज्य में कई एयरपोर्ट्स का बनना तय हो गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत का संकल्प पूरा करने की ओर तेजी से अग्रसर है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बजट 2024-25 बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में देश के गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाएँ.. हर वर्ग की फिक्र की गई है। निर्मला सीतारमण ने रोजगार और स्वरोजगार से लेकर युवा, गरीब, किसान, महिलाएं.. सबको सशक्त करने के लिए बजट में प्रावधान किए हैं। शिक्षा, स्किल, उद्योग, उद्यमिता क्षेत्रों को बजट में तवज्जो दी गई है, जिससे देश में रोजगार की बहार होगी और देश जब 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगा तो उसमें हर वर्ग के लिए अपार संभावनाएं होगी। देश में तेजी से उभर रहे मध्यम वर्ग की फिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत देने के साथ रोजगार, स्वरोजगार, उद्योग, उद्यमिता एवं अन्य क्षेत्रों में मदद की स्कीम्स बजट में घोषित हुई है। बजट का सबसे बड़ा विजेता रहा बिहार। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार के डबल स्पीड ग्रोथ की रुपरेखा बजट 2024-25 में तय कर दी गई है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए सरकार लगातार बिहार को प्रगति के पथ पर लेजी से आगे ले जा रही है। मोदी 3.0 सरकार में बिहार में विकास की नई तस्वीर बनेगी, ये तय है। पूर्वोदय योजना बिहार समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों का चहुमुखी विकास सुनिश्चित करेगा। बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बसता है और अब बिहार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में पूर्वोत्तर की शान बनकर उभरेगा। बिहार में उद्योग और उद्यमिता तो केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की प्राथमिकता है ही.... अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे का मुख्यालय गया में बनने से पूरे बिहार में औद्योगिक माहौल बेहतर होगा और बड़ी संख्य़ा में बिहार के युवा और कारोबारी लाभांवित होंगे। बिहार में पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए बोधगया, गया, राजगीर और नालंदा के धार्मिक स्थलों का विकास होगा। कुल मिलाकर मोदी 3.0 सरकार ने बिहार के लिए सौगातों की भरमार कर दी है जिसके लिए सभी बिहारवासी शुक्रगुजार हैं।
Desk: जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है...उन्होंने कहा कि आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट बिहार सहित देशभर के लिए बेहद सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग पर इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखते हुए आर्थिक पैकेज की घोषणा हुई है।उन्होंने कहा कि बजट में राज्य में बुनियादी विकास के साथ-साथ, बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास एवं पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है। साथ हीं बिहार को बाढ़ से बचाव एवं सिंचाई परियोजनाओं के विकास के लिये भी विशेष सहायता की घोषणा की गई है।प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि बोधगया में महाबोधि कॉरिडोर और गया में विष्णुपद कॉरिडोर के निर्माण के साथ-साथ नालंदा तथा राजगीर को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से विशेष सहायता की भी घोषणा की गई है जो सराहनीय है। बजट में बिहार के लिए की गयी इन घोषणाओं से बिहार के विकास के साथ-साथ देश की समृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त होगा।
DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री को गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने गृह विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में तथा पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्ठी ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार काम कर रही है। आप अनुसंधान के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि जनित मामलों का निरंतर अनुश्रवण कर समाधान रहा है, जिससे भूमि विवाद में कमी हो रही है। पहले जितनी हत्यायें होती थी, प्रतिशत हत्यायें भूमि विवाद के कारण होती थी, अब यह घटकर 46.69 प्रतिशत हो डायल 112 सेवा पूरे राज्य में 20 मिनट के अंदर लोगों को उपलब्ध होने से नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो रही है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, रात्रि गश्ती और तेज करें। रात्रि एवं पैदल गश्ती को और प्रभावी बनाने के लिये वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में स्वयं औचक निरीक्षण करें। कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सभी पूरी तन्मयता से काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन मुश्तैदी से कार्य करें तथा अपराध नियंत्रण हेतु पूरी सख्ती से कार्रवाई करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिये विभिन्न श्रेणियों में 2,29,139 पद स्वीकृत किये जा चुके हैं। 1,06,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों पर बहाली शीघ्र करें। हमने वर्ष 2013 से ही पुलिस में महिलाओं के लिये 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। अभी बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 30 हजार हो गयी है। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से थानों में जो महिलायें शिकायत लेकर आतीं हैं, उन्हें समस्याओं के समाधान में सहूलियत हो रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। हर थाने में महिला पदाधिकारी एवं महिला पुलिस कर्मियों का पदस्थापन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार हो, उनकी बातें सुनी जाय, यह सुनिश्चित किया जाय।मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक हत्याएं भूमि विवाद के कारण होती हैं, जो अब घट रहा है। जानकारी दी गयी है कि 46.69 प्रतिशत हो गया है, यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से पूर्ण हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाली अपराध की घटनाओं में पूरी तरह कमी आए। शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखें, गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इसमें जो पदाधिकारी संलिप्त हैं, उनको भी चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिये सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि बिहार में साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल कायम है, इसके लिये पुलिसकर्मियों ने अच्छा काम किया है। प्रशासन और पुलिस पूरी मुश्तैदी के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखें।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण प्रीता वर्मा, पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस ए०के० अंबेडकर, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जे०एस० गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था, संजय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध सुशील खोपड़े, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान अमृत राज, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक जुड़े हुये थे।
Desk: बिहार विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 के नियम-4 के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा, 2024 माह फरवरी-मार्च, 2024 में आयोजित किया गया था। सक्षमता परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया जा चुका है। स्थानीय निकाय शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण है, नवपदस्थापित विद्यालय में योगदान करने के पश्चात विशिष्ट शिक्षक कहें जायेंगे। सक्षमता परीक्षा का परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बेवसाईट पर देखा जा सकता है।सभी शिक्षक अभ्यर्थी अपने परिणाम के अतिरिक्त यह भी देख सकते हैं कि उन्हें नियुक्ति हेतु कौन जिला आवंटित किया गया है। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को Verification हेतु उपस्थित होना है।2. सभी अनुशंसित शिक्षक / पुस्तकालयाध्यक्ष की Verification उन्हें नियुक्ति हेतु आवंटित जिला के DRCC में की जायेगी। Verification के लिए तिथि एवं टाईम स्लॉट का निर्धारण मुख्यालय स्तर से किया जायेगा।3. Verification पूर्वाह्न 09:00 बजे से प्रारंभ की जायेगी तथा यह निम्नांकित 5 टाईम स्लॉट में सम्पन्न होगी :-(i) पहला स्लॉट 09:00 बजे से 10:30 बजे तक (ii) दूसरा स्लॉट -10:30 बजे से 12:00 बजे तक(iii) तीसरा स्लॉट12:00 बजे से 01:30 बजे तक(iv) चौथा स्लॉट 01:30 बजे से 03:00 बजे तक(v) पाँचवा स्लॉट 03:00 बजे से 04:30 बजे तक4. Verification हेतु शिक्षकों की कोटि के अनुसार तिथि का निर्धारण निम्नवत किया जाता है :-शिक्षक की कोटि उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष 01.08.2024 से लगातार माध्यमिक शिक्षक 02.08.2024 से लगातार स्नातक कोटि के सभी विषय के शिक्षक 03.08.2024 से लगातार मूल कोटि के उर्दू/बंगला / शारीरिक शिक्षक 05.08.2024 से लगातारमूल कोटि के सामान्य शिक्षक 06.08.2024 से लगातार5. किस अभ्यर्थी को किस स्लॉट/तिथि को Verification हेतु उपस्थित होना है, इसका निर्धारण मुख्यालय स्तर से किया जायेगा तथा यह विभागीय बेवसाईट पर उपलब्ध होगा। साथ ही इसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थी को दी जायेगी।9. Verification पंजी एवं अन्य सभी अभिलेखों पर गठित दल के सभी सदस्यों का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।10. जाँच के क्रम में चार स्थिति उत्पन्न हो सकती है:-(i) Verification के दौरान प्रमाण पत्र मिलान के पश्चात सही पाया गया।(ii) Verification के दौरान प्रमाण पत्र मिलान के पश्चात संदेहास्पद पाया गया।(iii) Verification के दौरान प्रमाण पत्र मिलान के पश्चात प्रथम दृष्टया फर्जी पाया गया।(iv) Verification के दौरान कोई अभ्यर्थी अपना मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।11. उपरोक्त क्रमांक (i) से (iii) के अनुसार पाये गये प्रमाण पत्रों को तिथिवार, स्लॉटवार संधारित कर सील बन्द बक्से में जिला शिक्षा पदाधिकारी को Verification दल उपलब्ध करायेगा।उपरोक्त क्रमांक (iv) में वर्णित परिस्थिति में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु संबंधित अभ्यर्थी को अन्तिम मौका देते हुए त…6. Verification से संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेश :-(i) वर्गवार, विषयवार, स्लॉटवार सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों / पुस्तकालयाध्यक्ष की सूची शिक्षा विभाग के बेवसाईट पर अपलोड किया जायेगा।(ii) Verification हेतु कोई हड़बड़ी एवं आपाधापी न करे। Verification की तिथि का अनुशंसित अभ्यर्थियों की वरीयता से कोई संबंध नहीं है। उनकी वरीयता विद्यालय में योगदान की तिथि के आधार पर निर्धारित होगी।(iii) संबंधित अभ्यर्थी Verification स्थल पर निर्धारित समय अनुसार पहुँचकर Verification करायेगे। Verification के समय वही शिक्षक अभ्यर्थी उपस्थित होगे, जिनका स्लॉट निर्धारित है।(iv) टाईम स्लॉट के अनुसार Counter पर अभ्यर्थी का नाम खुलेगा।(v) Verification स्थल पर अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड एवं इसके साथ रजिस्टर्ड मोबाईल के साथ आयेगे, जिस पर SMS एवं ई शिक्षाकोष मोबाईल एप के माध्यम से (viii) स्नातकोतर प्रमाण पत्र।(ix) डी.एल.एड/बी.एड. प्रमाण पत्र।(x) दक्षता/BTET/STET/CTET प्रमाण पत्र। अभ्यर्थी अपना पैन कार्ड के साथ उपरोक्त सभी Document का स्वअभिप्रमाणित छाया प्रति साथ लायेगे।उक्त प्रमाण पत्रों के अतिरिक्त अभ्यर्थी को निम्नांकित अभिलेख भी लाना(i) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी सक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र।(ii) पासपोर्ट साईज का तीन फोटोग्राफ जैसा कि समिति द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में शामिल होने हेतु समिति में जमा किया गया था।(iii) अभ्यर्थी अपने बैंक एकाउन्ट नम्बर के साथ Cancelled Cheque/Pass Book की प्रति।जिला शिक्षा पदाधिकारी हेतु अनुदेश :-1. Verification स्थल पर आवश्यक विषयवार काउंटर का निर्माण एवं सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक / पुस्तकालयाध्यक्ष की सुविधा हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था।2. निर्धारित काउंटर पर कर्मियों का प्रतिनियोजन एवं आवश्यकता अनुसार पदाधिकारियों/कर्मियों की व्यवस्था।3. DRCC संस्थान में उपलब्ध संसाधन के अतिरिक्त यदि आवश्यकता हो तो अतिरिक्त काउंटर पर आवश्यक उपकरणों, यथा-कम्प्यूटर, स्कैनर, प्रिन्टर, बायोमैट्रिक डिवाइस, इंटरनेट की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करना।4. Verification कराने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी / कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता तीन सदस्यीय दल का गठित करना।5. Verification स्थल पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध कर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कराना।6. अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाईल पर प्राप्त SMS एवं ई शिक्षाकोष मोबाईल एप के माध्यम से टाईम स्लॉट की दी गयी सूचना के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देना।7. Verification में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक जांच कराना।8. सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक / पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा समर्पित उन्हीं प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेंगे, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाईट पर अपलोड हो।
DESK: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बिहार के सभी जिला पदाधिकारी को लेटर जारी किया है। लेटर में लिखा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में वर्ग 01 से 12 तक संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उदेश्य से "प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान" का संचालन 1 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक किया गया था। जिलों से प्राप्त नामांकन के ऑकड़ों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि राज्य में वर्ग 1 से वर्ग 12 तक के बच्चों के नामांकन की संख्या विगत तीन वर्षों में कम हुई है। इसके कारण राज्य के सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio) पर प्रभाव पड़ा है। इस संबंध में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शत् प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उदेश्य से जिला स्तर पर निम्न कार्यों का सम्पादन किया जाय 1...सभी विद्यालय स्तर पर एक सप्ताह तक "प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान" का मॉप अप (Mop-Up) अभियान चलाया जाय। प्रत्येक विद्यालय से संबद्ध शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) का यह 2...दायित्व है कि वे सबंधित टोले के महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछडा वर्ग के 06-14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन विद्यालय में सुनिश्चित करायें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए यह आवश्यक होगा कि विद्यालय स्तर पर शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) विद्यालय के पोषक क्षेत्र में सघन रूप से भ्रमण कर विद्यालय में बच्चों के नामांकन की गृहवार सत्यापन कर यह सुनिश्चित करेंगें कि कोई भी बच्चा विद्यालय में अनामांकित नही रहे।3....शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) के द्वारा किये जा रहे बच्चों के नामांकन के गृहवार सत्यापन कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, पोषक क्षेत्र में अवस्थित आंगनबाड़ी की सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र, मुखिया, वार्ड सदस्य, संरपच एवं पंच का सहयोग लिया जाय।4....इस अभियान में 06 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उपरान्त सभी शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज), वार्ड सदस्य, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, ग्राम पंचायत, मुखिया एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इस आशय का प्रमाण पत्र देंगें कि उनके विद्यालय के पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा विद्यालय में अनामांकित नही है।वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राज्य के सरकारी/निजी विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों से संबंधित ऑकड़ों की प्रविष्टि e-Shikshakosh पर उनके आधार संख्या सीडिंग के साथ की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में फर्जी एवं दोहरा नामांकन को रोकना है। आधार संख्या उपलब्ध होने पर वास्तविक नामांकित बच्चे को ही सरकार के स्तर से संचालित योजनाओं का DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार राज्य के e-Shikshakosh में आधारित बच्चों के नामों की प्रविष्टि का प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस संदर्भ में यह आवश्यक होगा कि :-1. विद्यालयों में सभी बच्चों (आधार संख्या सहित / आधार संख्या रहित) का नामांकन सुनिश्चित किया जाय। 2. वैसे बच्चों को चिह्नित किया जाय, जिनका अभी तक आधार कार्ड नही बनवाया जा सका है।3. विद्यालय स्तर पर कैम्प लगाकर सरकारी अथवा निजी विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित कराया जाय।4. संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड साधन सेवी, बी०पी०एम की यह जिम्मेवारी होगी कि वे अपने प्रखण्ड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, सभी कोचिंग संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से संबंधित ऑकड़ों की प्रविष्टि e-Shikshakosh पर सुनिश्चित करेंगे।अतः अनुरोध है कि राज्य के सभी जिलों में अभियान चलाकर 06 से 18 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के साथ ही अपने जिला के सभी सरकारी/ निजी विद्यालयों में नामांकन एवं सभी विद्यालयों में नामंकित बच्चों से संबंधित ऑकड़ों की प्रविष्टि e-Shikshakosh पर सुनिश्चित कराया जाय।
DESK: हमें शेयर करते हुए खुशी है कि उत्तर बिहार में बाढ़ का दीर्घकालिक समाधान तलाशने के मेरे अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति के साथ आज पटना स्थित आवास पर हुई बैठक में इस मुद्दे पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। बिहार के जल संसाधन मंत्री के रूप में काम करने के अपने अनुभवों के आधार पर मैंने बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के लिए कई सुझाव दिये और समिति ने मेरे सुझावों को गंभीरता से नोट किया।इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मुझे विश्वास है, एनडीए की डबल इंजन की सरकार उत्तर बिहार में हर साल बाढ़ के रूप में आने वाली आपदा को अवसर में तब्दील करेगी। हमारे उत्तर बिहार की भूमि काफी उपजाऊ है। वहां बाढ़ का दीर्घकालिक समाधान होने और अधिशेष नदी जल का सिंचाई में अधिकतम उपयोग होने पर संपूर्ण उत्तर बिहार में तेजी से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।उल्लेखनीय है कि बिहार के विकास तथा उत्तर बिहार में बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से विस्तृत चर्चा के बाद मैंने गत शुक्रवार (28 जून, 2024) को पूर्वाह्न में माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की थी, जो काफी सार्थक रही। माननीया वित्त मंत्री जी ने उत्तर बिहार में बाढ़ के प्रभाव को कम करने से संबंधित मेरे सुझावों को काफी गंभीरता से सुना; और उसी दिन शाम में एक और उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई, जिसमें मुझे भी शामिल होने के लिए कहा गया था।28 जून की शाम हुई मीटिंग में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की सचिव सुश्री देबश्री मुखर्जी जी के अलावा वित्त, विदेश और जलशक्ति मंत्रालय तथा केंद्रीय जल आयोग के कुछ वरीय अधिकारी भी शामिल हुए। मीटिंग में उत्तर बिहार में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से बेहतर नये बराज के निर्माण की संभावना तलाशने और नदी जल प्रबंधन का एक विस्तृत खाका तैयार करने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। मैंने विस्तार से बताया कि नेपाल से आने वाली नदियों की बाढ़ उत्तर बिहार के विकास की राह में कितनी बड़ी बाधा है। साथ ही, बाढ़ से जानमाल की सुरक्षा के कार्यों और राहत एवं पुनर्वास के उपायों में बिहार सरकार को हर साल बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित होता है।मैं आभारी हूं केंद्रीय वित्त मंत्री जी का, कि उनकी व्यक्तिगत अभिरुचि के कारण उस मीटिंग में तय किया गया कि एक उच्चस्तरीय समिति उत्तर बिहार की विभिन्न नदियों के जल के बेहतर प्रबंधन के लिए नये बराज एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण की संभावनाओं का पता लगाएगी। केंद्रीय जल आयोग द्वारा उसी शाम पांच सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया। समिति में लोअर गंगा बेसिन ऑर्गेनाइजेशन (LGBO), पटना के मुख्य अभियंता अंबरीश नायक, गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग (GFCC) के डायरेक्टर संजीव कुमार, केंद्रीय जल आयोग के तहत BCD के डायरेक्टर एस के शर्मा, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के प्रतिनिधि रवींद्र शंकर और LGBO के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर शामिल हैं।
DESK: मसौढ़ी के चेनारी के पास पाटलिपुत्र से NDA प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर गोली चली है। घटना में सांसद रामकृपाल यादव बाल- बाल बचे। मामला पटना के मसौरी क्षेत्र के चेनारी का है। जहां अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान हमला हुआ है। घटना शाम साढ़े 7 की है।सांसद रामकृपाल यादव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने की बात कही है। एसपी ने बताया कि सांसद की ओर से एक आवेदन दिया गया है। जिसमें काफिले पर हमले की बात कही गयी है। आवेदन के आधार पर FIR किया गया गया है। बाक़ी सारे बिंदु अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट किए जाएँगे। FIR में 9 प्राथमिकी अभियुक्तों का उल्लेख है।
DESK: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी वैशाली के मझौली गांव पहुंचकर बीएन कॉलेज के दिवंगत छात्र हर्ष राज के परिजनों से मुलाक़ात कर शोक-संवेदना व्यक्त की।परिजनों से मुलाकात बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है उस परिसर में इस तरह का अपराध करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, हम घटना के बाद से ही प्रशासन के सम्पर्क में हैं, बिहार पुलिस मुस्तैदी के साथ अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी हुई है और कुछ आरोपियों की गिरफ़्तारी भी हुई है। बाकी दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।आगे उन्होंने कहा कि हर्ष हमारे लिए एक परिवार की तरह था, आज से उनके परिवार की ज़िम्मेदारी हमारी है, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे।मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे युवाओं को समझने की जरूरत है, किसी भी कारण से एक निर्दोष की जान ले लेना अमानवीय है। कलिंगा में युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने भी शांति को अपनाया था, हम भी भगवान महावीर और बुद्ध की धरा के वासी हैं, हमें जाती में बंटा हुआ नहीं बल्कि सबको जोड़कर एक नया बिहार बनाना है।बता दें कि ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के साथ विधायक अनिल सिंह, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, जागेश्वर राय, सायन कुणाल, अधिवक्ता मनीष सिंह सहित अन्य साथी मौजूद थे।
DESK: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार खत्म होते ही आरजेडी की ओर से एक प्रेस रिलिज जारी किया गया। जिसमें बताया गया कै तेजस्वी यादव ने कुल 251 सभाएँ की। 3 अप्रैल से 2 मई तक 92 सभाएँ की, साथ ही 57 दिनों तक कोई आराम नहीं किया। 28 दिनों तक रीढ़ की हड्डी की चोट के साथ 159 सभाएँ की, जिसमें 5 चरण शामिल है। 160 से अधिक नॉन-स्क्रिप्टेड इंटरव्यू और मीडिया से बातचीत भी किया। आम चुनावों की घोषणा से पहले फरवरी माह में तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान 12 दिनों में सभी 38 जिलों की यात्रा कर सड़क मार्ग से 3500 किलोमीटर की दूरी तय की तथा 19 बड़ी रैलियों के साथ 80 मेगा रोड शो किए।3 मार्च 2024 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली में 10 लाख से अधिक लोगों की विशाल भीड़ के साथ जन विश्वास यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ जिसमें इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं में भाग लिया।2024 चुनाव में बिहार प्रदेश में एक सकारात्मक, प्रगतिशील और मुद्दा आधारित गरिमामय चुनावी कैंपेन चलाने लिए हम सभी को श्री तेजस्वी यादव पर गर्व है। 4 जून को दिल्ली में हमारी सरकार बनने जा रही है।
Desk: आरा संसदीय क्षेत्र के सहजौली गांव में जेडीयू नेता अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में बैठक की गई। इस दौरान छोटू सिंह ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह को जीताने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा कि विकास पुरुष जिस तरह से देश के नरेंद्र मोदी हैं, उसी तरह से राज्य के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। आर के सिंह आरा के विकास पुरुष हैं।उन्होंने कहा कि आरके सिंह के विकास के कार्यों को देखते हुए आप लोग अभूतपूर्व मतो से इन्हें विजयी बनाएं और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएं। बता दें कि कार्यक्रम में छोटू सिंह के अलावा आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद वरिष्ठ जद यू नेता अमर सिंह, श्रीमल पांडे ,चंदन ओझा ,संतोष पासवान ,मंटू ओझा ,अजय ओझा ,आशुतोष पांडे ,मनोज सिंह ,नारायण सिंह, धीरज सिंह, विक्की सिंह ,नारायण सिंह, कुंदन ओझा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Desk: मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के रहिका मिडिल स्कूल के प्रांगण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अशोक यादव के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू, तेजस्वी, खरगे, राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधा। इस दौरान अमित शाह ने कहा की इटली से आए हुए लोग मैथिली का सम्मान नही कर सकते। उन्होंने कहा कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो गौ हत्या करने वालो को उल्टा लटका कर सीधा किया जाएगा। नरेंद्र मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का काम किया। महिलाओं को सम्मान दिया अगली वार इस सीट पर किसी महिला को मौका दिया जाएगा, ये काम नरेंद्र मोदी जी की सरकार कर सकती है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि काश्मीर के लिए इस देश का बच्चा-बच्चा अपनी जान दे सकता है। मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में डालने का काम अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार ने किया। आज मैधली भाषा पढ़ कर मिथिला के बच्चे IAS IPS बन रहें हैं । 70 सालो से कांग्रेस 370 को पाल कर रखा था, मोदी जी की सरकार ने उसे खत्म कर दिया । पीओके भारत का हिस्सा था और रहेगा। जो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नही गया ऐसे लोग देश पर क्या शासन करेंगे । गृह मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं पाकिस्तान की बात नही करो उसके पास एटमबम है, मोदी जी के रहते किसी को भी एटमबम से डराने की जरूरत नहीं है ।रैली को संबोधित करते हुए प्रत्याशी डॉ अशोक यादव ने कहा की..... एक अतीक अहमद उत्तर प्रदेश में था, जो मुरेठा बांधकर चलता था. वह अपहरण, हत्या, डकैती, जैसी संगीन अपराधों का अंजाम देता था। उसी तरह मधुबनी में भी एक मुरेठा बांधकर घूम रहा है, मधुबनी वालों को डराने के लिए आया है. मधुबनी की शांतप्रिया जनता ऐसे व्यक्ति को सहयोग नहीं करेगी और मधुबनी को आतंकवादियों का अड्डा नहीं बनने देगी । वही रैली के अंत में दरभंगा के एमएलसी डॉक्टर सुनील चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट
समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी साम्भवी चौधरी के पक्ष में पार्टी नेताओं ने जमकर प्रचार किया। जेडीयू के नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह , जदयू बरिष्ठ नेता बिनोद सिंह, राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद,पंकज सिंह समेत दर्जनों नेताओं ने कई गांवों का दौराकर एनडीए प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा के ध्रुवगामा, रानी टोला, पकरीड़ीह सहनी टोला, पुरुषोत्तमपुर गांव में घूम-घूमकर जेडीयू नेताओं ने 5 तारीख को कल्याणपुर के कालाजार हॉस्पीटल मैदान में सीएम नीतीश की सभा में आने का निमंत्रण दिया। प्रचार प्रसार के दौरान पार्टी के अजब साहनी, रामबालक साहनी, सूरज कुमार साहनी, विनोद साहनी, विनोद राम, फूलों देवी, विजय कुमार,एवं सैंकडो जनता मौजुद रहे । सभी ने एक सुर मे कहा कि हेलिकोपटर छाप पर बटम दबाएंगे और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनायेंगे।